रायपुर
![किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा, पुनिया लेंगे बैठक किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा, पुनिया लेंगे बैठक](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1612444061611842327G_LOGO-001.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया 5 तारीख को यहां पहुंच रहे हैं। वे कांग्रेस के सीनियर नेताओं और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन पुनिया जिला प्रभारी और अध्यक्षों की बैठक लेंगे।
बताया गया कि पुनिया विशेष रूप से किसान आंदोलन के समर्थन में होने वाली पदयात्राओं पर चर्चा के लिए यहां आ रहे हैं। इस दौरान निगम-मंडलों में नियुक्ति पर भी चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली में हैं, और वे साथ लौटेंगे।
वे यहां आने के बाद सरकार के मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सभी ब्लॉकों में किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा निकलने की तैयारी है। यह 10 तारीख से शुरू हो जाएगी। 6 फरवरी को पुनिया सुबह 11 बजे से जिला प्रभारी पदाधिकारियों एवं जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे।
पुनिया 6 को शाम 5 बजे सोशल मीडिया एवं संचार विभाग के बैठक लेंगे। 7 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेकर शाम 5.30 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।