रायपुर

संजय शर्मा टेनी काईट फेडरेशन ऑफ इंडिया के संरक्षक
12-Feb-2021 5:37 PM
 संजय शर्मा टेनी काईट फेडरेशन ऑफ इंडिया के संरक्षक

रायपुर, 12 फरवरी।  हैदराबाद में  मार्जन इंटरनेशनल होटल में टेनी काईट फेडरेशन ऑफ इंडिया का वार्षिक  जनरलबॉडी की बैठक हुई एवं 4 वर्ष के लिए  टीके एफआई फेडरेशन के आम चुनाव हुए , जिसमें अध्यक्ष गुजरात के  तेजपाल सिंह  बिष्ट( आईपीएस) एवं महा सचिव तेजराज सिंह( राजस्थान) चुने गए। सभी  पदों पर निर्विरोध  निर्वाचन हुआ। केवल कोषाध्यक्ष पद मतदान हुआ। जिसमें दोनों प्रत्याशी )  ए .यादआया (  तेलंगाना ) एच श्रीकांत ( कर्ना.) को बराबर  मत प्राप्त हुए। इसमें सर्वसम्मति से दोनों प्रत्याशी को  दो-दो वर्ष का  कार्यकाल  निर्धारित किया गया। बैठक में जूनियर, सब जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन उड़ीसा एवं झारखंड में करने का निर्णय लिया गया।

  संजय शर्मा रायपुर छत्तीसगढ़ को टेनी काईट फेडरेशन ऑफ इंडिया का  संरक्षक बनाया गया। इसके पूर्व    संजय शर्मा   फेडरेशन में उपाध्यक्ष पद पर थे । वे राज्य के प्रथम वीर हनुमान अवॉर्डी हैं। बॉडी बिल्डिंग में वे राष्ट्रीय खिलाड़ी , प्रशिक्षक,  अंतरराष्ट्रीय निर्णायक हैं एवं इंडियन फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के महासचिव है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news