बस्तर

त्याग, तपस्या और बलिदान भाजपा का मूल मंत्र-मंडावी
06-Apr-2021 9:29 PM
त्याग, तपस्या और बलिदान भाजपा का मूल मंत्र-मंडावी

   भाजपा ने सादगी से मनाया स्थापना दिवस   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस आज भाजपा जिला कार्यालय में कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। गरिमामयी आयोजन में ध्वजारोहण कर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व बीजापुर में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। जिले के सभी मंडलों व बूथ स्तर पर भी भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।

 भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि त्याग, तपस्या और बलिदान भाजपा का मूल मंत्र है। भाजपा के लिये राष्ट्र की सेवा सर्वोपरि है। व्यक्ति से बडा़ दल व दल से बडा़ देश,यह भाजपा का सिद्धांत है। प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र व मानव सेवा के लिये समर्पित रहे। श्री मंडावी ने बीजापुर में शहीद जवानों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

पूर्व विधायक डॉ.सुभाऊ कश्यप व विद्याशरण तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व पार्टी के इतिहास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया कराया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया।

स्थापना दिवस आयोजन में प्रमुख रूप से कमलचंद भंजदेव,लच्छूराम कश्यप,योगेन्द्र पांडे,श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा,रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव,सुरेश गुप्ता,श्रीमती रामकुमारी यादव,अविनाश श्रीवास्तव,राजेन्द्र बाजपेयी,अश्वनी सरडे,दंतेश्वर राव,बृजेश भदौरिया,आलोक अवस्थी,बी जयराम,मनोज पटेल,शशिनाध पाठक,जयराम दास,शिरीष मिश्रा,डॉ व्ही एस राजपूत,ललिता बघेल,किरण सेन,मीना यादव,रीता राठौर,सुशीला नाग,प्रकाश रावल,तेजपाल शर्मा,आलेख राज तिवारी,विनय राजू,अनिमेष सिंह चौहान,सुरेश मिश्रा,सतीश बाजपेयी,अमित तिवारी,पृथ्वी सिंह,शुभम भदौरिया,युधिष्ठिर पांडे,मोहन सेठिया,तुलसी राम सिन्हा,आदर्श ठाकुर,नीलेश्वर बघेल,तुलुराम कश्यप,अरूण परिहार आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news