बलरामपुर

सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा बलरामपुर कार्यकारिणी का विस्तार
07-Apr-2021 9:32 PM
  सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा बलरामपुर कार्यकारिणी का विस्तार

   राकेश बने जिला मीडिया प्रभारी   

कुसमी, 7 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय, संगठन महामंत्री भाजपा पवन साय, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष शशि कांत द्विवेदी, प्रदेश सदस्य केदार गुप्ता कुसमी तथा बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा के द्वारा अनुमोदित कर सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा जिला बलरामपुर में जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्य समिति सदस्य की सूची जारी की गई।

सूची जारी कर सामरी विधानसभा सहित बलरामपुर जिला एवं पाल विधानसभा के जिला स्तर पर सहकारिता प्रकोष्ठ का गठन कर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकर्ताओं में इसे लेकर चर्चा है कि सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा जिला बलरामपुर एवं प्रदेश को मजबूत बनाने में काफ़ी सहयोग मिलेगा। भाजपा जिला बलरामपुर में जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्य समिति सदस्य बनाये जाने पर बलरामपुर जिला में काफ़ी हर्ष का माहौल व्याप्त है।

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला बलरामपुर में जिला संयोजक रमेश गुप्ता कुसमी, जिला सहसंयोजक सतीश सिंह राजपुर, जिला मिडिया प्रभारी राकेश भारती कुसमी, जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल सोनी राजपुर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजीत गुप्ता भवरमाल, सोशल मीडिया सह प्रभारी रोशन चौरसिया, बलरामपुर सहित कुल 11 मण्डलों से जिला कार्य समिति सदस्य बनाया गया। जिसमें गणेश सिंह सनावल, राजू गुप्ता डावरा पास्ता, संतोष यादव भवरमाल, बसंत लाल कनौजिया वाडफ़नगर, रामलखन जायसवाल शंकरगढ़ बेल्सर, शंकरप्रसाद जायसवाल रघुनाथ नगर, कमला प्रसाद गुप्ता चादो इदरीकला, नन्द कुमार जायसवाल बरियो, सुरेश अग्रवाल राजपुर, नंदू कश्यप कुसमी, शशि सिंह बलरामपुर पुटसूरा को बलरामपुर जिला में जिला पदाधिकारी एवं सदस्य बनाने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news