बलौदा बाजार

भाजपाइयों ने थाने के सामने दिया धरना
25-May-2021 5:40 PM
भाजपाइयों  ने थाने के सामने दिया धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 25 मई।
भारतीय जनता पार्टी मंडल ग्रामीण तथा मंडल शहर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक सीटी कोतवाली बलौदाबाजार के सामने किया गया। उक्त धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा बलौदाबाजार के वरिष्ठ नेता टेसुलाल धुरंधर, नगर के पालिका परिषद सभापति मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, जिला भाजपा मंत्री कृष्णा अवस्थी, डोमन वर्मा, नगरपालिका बलौदाबाजार सभापती रोहित साहू उपस्थित रहे।

धरना में बैठे भाजपा नेता ने टुलकिट प्रकरण का जिक्र करते हुये कांग्रेस पार्टी और उनके नेता तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथों लिया। टेसुलाल धुरंधर ने टुलकिट प्रकरण में कांग्रेस के षडयंत्र को उजागर करते हुए कहा कि कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है कि वो सत्ता से दूर रहने पर षडयंत्र का सहारा लेती है और देश को अस्थिर करने का काम करती है।

भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विरूद्ध गैर जमानती धारा के तहत अपराध दर्ज कराना लोक तंत्र की हत्या है। जिसे जनता माफ नहीं करेगी। जिला भाजपा मंत्री कृष्णा अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार आज लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। संविधान प्रदत्त अधिकार विचार और अभीव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन भूपेश बघेल सरकार कर रही है। किंतु भाजपा भूपेश की धमकी से डरने वाली नहीं हैं। कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डोमन वर्मा, सभापती रोहित साहू ने भी अपने विचार रखे।

टूलकिट मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के शुक्रवार को सांकेतिक प्रदर्शन के बाद सोमवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी थाने के सामने धरना दिया। कसडोल के पुलिस थाना के सामने मंडल स्तर पर प्रमुख 5 भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।

 धरना देने वाले प्रमुख भाजपा नेताओं में डॉ.अजय राव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, श्याम बाई साहू प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा, राजकुमार जायसवाल जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, एसएस धु्रव जिलाध्यक्ष अनु जनजाति मोर्चा, डॉ. सुदीप मानिकपुरी महामंत्री मंडल शामिल थे।
इस अवसर पर डॉ. अजय राव ने कहा कि भारत की आजादी के पूर्व और पश्चात भी आज पर्यंत तक कांग्रेस द्वारा सत्ता की प्राप्ति के लिए विभिन्ना प्रकार से षडयंत्र कर भारत की एकता और अखंडता को बर्बाद करने का घृणित कार्य लगातार किया जाता रहा है। 

धरना प्रदर्शन में राजकुमार साहू जिला मंत्री, शिला वर्मा जिला उपाध्यक्ष महिला, संतोष कश्यप जिला प्रतिनिधि, सत्यनारायण पटेल किसान मोर्चा, गणेश साहू जिला सहकोषाध्यक्ष भाजयुमो, अजीव जायसवाल जनपद सदस्य, ईश्वर पटेल जनपद सदस्य, भरत मानिकपुरी सरपंच, अटल संतराम सरपंच, दिलहरण जायसवाल, सीमा थवाईत अध्यक्ष महिला मोर्चा, जगदीस घृतलहरे, नागेश साहू अध्यक्ष भाजयुमो, हरिकांत साहू महामंत्री भाजयुमो, समारू कैवर्य महामंत्री भाजयुमो, ललित श्रीवास उपाध्यक्ष भाजयुमो, कमल साहू, कमल श्रीवास, गोपाल साहू, सुंदर साहू, दिलहरण जायसवाल, तेजनाथ पटेल, सूर्यदेव साहू, हितेश रात्रे सहित भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news