बलौदा बाजार

कांग्रेसियों ने नेहरू को किया याद
28-May-2021 6:36 PM
 कांग्रेसियों ने नेहरू को किया याद

बलौदाबाजार, 28 मई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि स्थानीय नेहरू चौक में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा पंडित नेहरू को आधुनिक भारत के निर्माता निरूपित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।

नेहरू चौक में स्थापित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के देश के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता आंदोलन से जुडक़र भारत को आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी के साथ मिलकर कार्य किया। देश के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ ही नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता भी थे। देश के आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्घ बनाने तक में नेहरू का अहम योगदान रहा।

 कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू को याद करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ भारत के नव निर्माण, लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बच्चों के चाचा नेहरू और देश के प्रधानमंत्री अद्भुत वक्ता, उत्कृष्ट लेखक, इतिहासकार और आधुनिक भारत के निर्माता थे।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश सिंह ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम गिरी, चेंबर आफ कामर्स अध्यक्ष जुगल भट्टर, गंभीर सिंह ठाकुर, पार्षदगण गोविंद पात्रे, गौतम ठेठवार, गोल्डी मरैया, डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, क्रांति दिगंबर साहू, प्रियंका नितिन सोनी, एल्डरमैन हेमचंद केसरवानी, मनोज प्रजापति सुखदेव साहू,अंबु पंजवानी, लखेस साहू, संदीप साहू, सलमान शेख, महान मिश्रा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news