बस्तर

घर-घर जाएगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की असफलता पर पूछेगी सवाल
09-Jun-2021 8:33 PM
घर-घर जाएगी भाजपा, कांग्रेस सरकार  की असफलता पर पूछेगी सवाल

    12 से 17 जून तक भाजपा चलाएगी महाअभियान, बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
जगदलपुर, 9 जून।
कांग्रेस राज्य सरकार के ढाई साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी समूचे प्रदेश में 12 जून से 17 जून तक एक महाअभियान चलायेगी। जिसमें राज्य सरकार की विफलताओं, वादाखिलाफी को लेकर भाजपा जनता से सीधे सवाल पूछेगी और सरकार को कटघरे में खड़ा करेगी। आज भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा ने इस संबंध में जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक ली, जिसमें जिले के सभी आला नेता शामिल थे।सभी से विस्तार से चर्चा कर सुझाव भी लिये गये।

12 जून को प्रदेश के प्रत्येक जिले में राज्य सरकार की असफलताओं को लेकर पत्रवार्ता की जाएगी। आगामी 13,14 व 15 जून को हर मंडल के पाँच शक्ति केन्द्रों में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, असफलताओं को लेकर भाजपा जनता से सीधे सवाल पूछेगी, जिसमें महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं सहित सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा। जिनके बीच राज्य सरकार की नाकामियों, अराजकता पर बिंदुवार चर्चा भी होगी।16 व 17 जून को भाजपा के मोर्चा व प्रकोष्ठ राज्य सरकार की असफलताओं पर कार्यक्रम करेंगे। 

बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। आधे बचे ढाई साल में कांग्रेस का अन्तर्कलह सामने आएगा। जनता से किया कोई भी वादा इस सरकार ने नहीं निभाया, जनता सवाल पूछना चाहती है। सभी तय कार्यक्रम कार्यकर्ता मनोयोग से पूरा करें। 

बैठक में प्रदेश महामंत्री किरण देव, प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप,जिला प्रभारी लोकेश कावडिय़ा,डॉ.सुभाऊ कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी,जिलाअध्यक्ष रुप सिंह मंडावी, बैदूराम कश्यप,श्रीनिवास मिश्रा,मनीराम कश्यप ने  संबोधित किया व अपने सुझाव भी रखे। बैठक का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रुप से भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,कमल चंद भंजदेव, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, लच्छूराम कश्यप, उपाध्यक्ष योगेन्द्र पांडे,वेद प्रकाश पांडे,रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव,दीप्ति पांडे,नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा,भाजयुमो जिलाअध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,आलोक अवस्थी, जितेन्द्र पाणिग्रही, राजपाल कसेर, शंभु नाग, वीरेन्द्र राजपूत,सोमारू राम कश्यप, बाबुल नाग, पंकज आचार्य, तेजपाल शर्मा, आशु आचार्य, तनिश जैन, राधेश्याम पन्द्रे, दयाराम बघेल, प्रवीण सांखला, महेन्द्र सेठिया, रेसमा बेसरा, संतोष ठाकुर, महेन्द्र कश्यप, श्रवण ठाकुर आदि शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news