दुर्ग

ताम्रध्वज ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
11-Jun-2021 5:12 PM
ताम्रध्वज ने किया विकास कार्यों  का लोकार्पण व भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
उतई, 11 जून।
नगर पंचायत उतई के वार्ड 7 में स्थित बहुद्देश्यीय भवन में नगर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने की। विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम पूर्व जनपद सदस्य भीषम हिरवानी लोक निर्माण प्रभारी तोषण साहू थे।

मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नगर में चहुंमुखी विकास कराना हमारा कर्तव्य है, जो हो भी रहा है और दिख भी रहा है काम में विश्वास करते हैं। करोड़ों की सौगात नगर के विकास के लिए शासन से स्वीकृत हो गया है आगे भी विकास की अविरल धारा बहती रहेगी। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

इस दौरान सीएमओ सोहेल कुमार पार्षद सरस्वती साहू मनोरमा देवांगन प्रहलाद वर्मा बीरेंद्र गोस्वामी खुमान सिंह साहू सुरता सिंह गढ़े प्रेमनारायण साहू दीपक सिंग सावंत राम साहू मुरली राम ध्रुव उपअभियंता डीआर साहू भीमसेन सिन्हा राकेश साहू लक्ष्मी नारायण साहू अंकालू राम साहू रोहित पटेल नंदलाल चौधरी हेमन साहू योगेश साहू बुधराम साहू आदि थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news