बस्तर

संकल्प मुक्तिमोर्चा के विधिक संरक्षक
11-Jun-2021 8:40 PM
  संकल्प मुक्तिमोर्चा के विधिक संरक्षक

जगदलपुर, 11 जून। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के विधिक संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता संकल्प दुबे बने। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चाँद ने बयान जारी कर  बताया कि बस्तर के वरिष्ठ अधिवक्ता संकल्प दुबे को बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के विधिक संरक्षक पद को ग्रहण कर, बस्तर के प्रत्येक कमजोर वर्ग के समस्याओं व उन हो रहे अत्याचार अन्याय के खिलाफ न्याय दिलवाने हेतु बस्तर हित में इन सभी की पैरवी करने की गुजारिश की। जिसे अधिवक्ता संकल्प दुबे स्वीकारते हुए मुक्तिमोर्चा के विधिक संरक्षक पद पर रहते हुए,बस्तर हित में हमेशा अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई में खुद को आगे रख हर सम्भव प्रयास किये जाने का भरोसा जताया।उन्होंने कहा कि मुक्तिमोर्चा द्वारा लगातार बस्तर हित में कार्य किये जा रहे हैं, जिसका बस्तर का हर वर्ग प्रशंसा कर रहा है। क्योंकि बतौर विपक्ष जनता की हितों से जुड़े सभी मुद्दों पर मुक्तिमोर्चा अपनी  आवाज बुलंद कर रहा है, जो लोकतंत्र में सही कदम है।

और हम सब मिकलर बस्तर की जनता के हितो  के लिए संघर्ष यू ही करते रहेंगे।
इस दौरान मुक्तिमोर्चा के जगदलपुर शहर अध्यक्ष शोभा गंगोत्रे, महामंत्री परमानंद,कोषाध्यक्ष अंकिता गुरुदत्ता, सचिव सुनीता दास, सविता यादव,सचिव ज्योति शर्मा,शशि नाग,गितानाग,सावित्री नाग,नगनार मंडल अध्यक्ष अजय बघेल ,सोसल मीडिया प्रभारी ओम मरकाम उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news