बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 13 जून। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चाँद ने बयान जारी करते हुए कहा कि बस्तर के प्रत्येक वर्ग के समस्याओं के समाधान हेतु संयुक्त रूप से प्रयास ही मुक्तिमोर्चा का प्रमुख उद्देश्य है। इस उद्देश्य को प्राप्ति हेतु संगठन विस्तारीकरण जरूरी है। वह कर्मठ व ऊर्जावान व बस्तर हितैषी योद्धाओं को बस्तर हित में अपना कर्तव्य निभाने के लिए आगे आना ही होगा।
इसी कड़ी में मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक द्वारा दंतेवाड़ा जिला संयोजक के रूप में गजेंद्र तांती, तो वहीं बीजापुर जिले संयोजक के रूप में दीपक मरकाम को नियुक्ति देकर, बस्तर हित में उनके द्वारा कार्य किये जाने की अपेक्षा कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई है।
इस नियुक्ति से मुक्तिमोर्चा द्वारा दक्षिण बस्तर में निवासरतजनों की वास्तविक अधिकार की प्राप्ति व समस्याओं के समाधान हेतु संघर्स का मौका मिलेगा ताकि नव बस्तर निर्माण की आधारशिला को मजबूती प्रदाय मिले, इस नियुक्ति पर मुक्तिमोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।