दुर्ग

केंद्र सरकार के खिलाफ सांकेतिक चक्काजाम कर किया प्रदर्शन
19-Jun-2021 11:36 PM
केंद्र सरकार के खिलाफ सांकेतिक चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 19 जून।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल पुनिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं दुर्ग जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे के निर्देशानुसार शुक्रवार को कांजी हाऊस हनुमान मंदिर कुम्हारी के सामने 5 मिनट की लिए सांकेतिक रूप से चक्का जाम किया गया व सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस दौरान  कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं  द्वारा संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा गया कि वर्तमान परिदृश्य में देश पेट्रोल, डीजल, सहित सभी खाद्य सामग्रियों में बढ़ती महंगाई से लोगों में भविष्य के प्रति दहशत का माहौल है। 

कोरोना महामारी से जूझ रहे देशवासियों पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महंगाई की मार से देश का हर तबका परेशानी झेल रहा जो अब धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर रहा हैं, विगत  70 सालों में जो नहीं हो सका वो मोदी सरकार ने महज 7 सालों में कर दिखाया देश की जनता बस अब चुनाव का इंतजार कर रही है, जनता इस सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप  पाटन के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत, पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, उपाध्यक्ष के रवि कुमार, मनहरण यादव, ओमनारायण वर्मा, पवन अग्रवाल, शीश बंसल, थनेश पटेल, ललित राजपूत, उमाशंकर शुक्ला,  सैय्यद, अरशद अली, रवि साहू, ओमप्रकाश यादव, आकाश देवांगन, भूपेन्द्र सिंह राजपूत, देवानंद साहू, चंदू साहू, डिकेन्द्र साहू, भूपेंद्र मिश्रा, देवेंद्र साहू, नीलेश देवांगन, प्रकाश गज्जर, जयप्रकाश साहू, दानेश्वर यादव, आसपाक अली, अवध बिहारी, ओमन शर्मा, तुपेश चन्द्राकर, शिप्पी शुक्ला, यशवंत सिन्हा, लेखराम साहू व नगर के सभी कांग्रेसी उपस्थित रहीं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news