बलरामपुर

जपं अध्यक्ष के हाथों साक्षरता कक्षा संचालन केन्द्र शुरू
01-Jul-2021 8:17 PM
जपं अध्यक्ष के हाथों साक्षरता कक्षा संचालन केन्द्र शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुसमी,1 जुलाई। गुरुवार को नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 1 साक्षरता कक्षा संचालन केन्द्र का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसमी हुमंत सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस कार्यक्रम में पधारे नगर पंचायत अध्यक्ष गोर्वधन राम, उपाध्यक्ष जावेद रहमानी, जनपद पंचायत सदस्य खसरू राम बुनकर, पार्षद-छत्रपति प्रजापति, एल्डरमेन सुशील दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री सनाउल्लाह अंसारी, प्रवक्ता पंकज दुबे, सोशल मीडिया प्रभारी राशिद आलम ,ब्लॉक अल्पसंख्यक अध्यक्ष सैफ अली, ब्लॉक खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष बालेश्वर राम की उपस्थिति में विकास खंड शिक्षा कार्यालय कुसमी से विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेद्र यादव, बीआरसी सोहन एक्का, ब्लॉक परियोजना अधिकारी विजय गुप्ता, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी सतेंद्र परमार, मंडल संयोजक हरिशंकर सोनवानी, ब्लॉक कुशल प्रशिक्षक नंदकुमार गुप्ता, संकुल समन्यवक नीलेश दुबे, ग्राम प्रभारी भगत, अधिक्षक सतेंद्र सिंह, साक्षरता सहायक ग्रेट 3 कृष्णा पैकरा एवं प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक कर्मचारियों के द्वारा पढ़ाई के विषय में जानकारी साझा किया गया। शिक्षा कितना महत्वपूर्ण हैं। उसे समझाते हुऐ शिक्षा हर व्यक्तियों तक पहुंचाने की बात कहीं गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news