रायपुर

एक साल में अपराध कम हुए-भूपेश
09-Jul-2021 6:28 PM
 एक साल में अपराध कम हुए-भूपेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जुलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को यहां कहा कि भाजपा शासनकाल की तुलना में पिछले एक साल में अपराध कम हुए हैं, पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है।

शिमला रवाना होने से पहले श्री बघेल ने समीक्षा बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि सब पैसा किसानों को दे दिया है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूरा ध्यान दे रही है। सरकार में सभी कामों के लिए टाइम लिमिट फिक्स की है ताकि सभी काम समय पर संपादित हो सके।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के लिए जारी की जाने वाली राशि पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली राशि का क्या हुआ पता नहीं, आगे वाली राशि आप खुद समझ लीजिए कि क्या होगा। इतने समय से किसान धरने में बैठे हैं उनसे बात तक नहीं की जा रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी पर श्री बघेल ने कहा तेंदुलकर की सेंचुरी के समान पेट्रोल का रेट बढ़ता जा रहा है प्रधानमंत्री की उम्र से डेढ़ गुना पेट्रोल बढ़ गया है।

राम वन गमन परिपथ पर उन्होंने कहा कि 1985 के बाद भाजपा ने राम जन्मभूमि के मुद्दे को उठाया है। भाजपा उसके पहले जानते तक नहीं थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जो हर समय भजन गाया करते थे रघुपति राघव राजा राम तब से कांग्रेस के लोग राम का भजन गाकर प्रभात फेरी करते हैं राम हमारे थे हैं और रहेंगे। भाजपा नफा नुकसान के नाम से राम का नाम लेती है। गांव में सैकड़ों साल से रामायण गाया जा रहा है हमारी परंपरा है हम अपनी संस्कृति बढ़ाने के लिए काम कर रहे तो भाजपा पेट में क्यों दर्द हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी को लग रहा है कि राम उनसे छीन रहा है।

श्री बघेल ने कहा कि विधानसभा सत्र के बाद हर जिलों का दौरा होगा भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में कितने अपराध हुए हमारे शासनकाल में कितने हुए हैं आप 1 साल का निकाल लीजिए हमारे समय में अपराध कम हुए हैं हमारी पुलिस का तत्काल कार्रवाई की है एक्शन में आई है और सफलता मिली है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news