बलरामपुर

युवा कांग्रेस की मिशन 2023 पर फोकस
10-Jul-2021 8:13 PM
 युवा कांग्रेस की मिशन 2023 पर फोकस

   जिला स्तरीय युवा कार्यकर्ता सम्मेलन बैठक    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुसमी, 10 जुलाई। प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी के निर्देश पर जशपुर जिला के ब्लॉक बगीचा में युवा कार्यकर्ता का सम्मेलन शुक्रवार को सम्पन्न हुवा। इस सम्मेलन में जशपुर जिले के प्रभारी दीपक मिश्रा, सह प्रभारी पूर्णिमा सेमरिया का स्वागत युवा साथियों के द्वारा किया गया।

सम्मेलन में युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराया गया और पूर्णिमा सेमरिया ने बताया कि हमारे सीनियर कांग्रेस के द्वारा ऊर्जा का संचार करते हुए सभी युवा साथियों को मेहनत व सच्ची लगन से संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात रखी गई और आने वाली चुनाव में कांग्रेस की सरकार पुन:बनाने की बात कही गयी।

इस सम्मेलन में मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा , नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर सीडी बाखला , फुलकेरिया भगत , सेवादल से शिवप्रसाद अग्रहरि, इफ्तिखार हसन, नासिर अली , रामप्रसाद कोरवा , युकां जिला उपाध्यक्ष संजय पाठक , अमर कुमार सोनी ,  मोहनिश साहू , जिला महासचिव रणजीत यादव , आदित्य मिंज ,  रूफी खान ,  रिजवी अंसारी ,  इमरान हसन भारती, जनपद सदस्य व सभापति आशिका कुजूर , जिला बलरामपुर युवा कांग्रेस महासचिव मोदस्सीर आलम , वॉर्ड पार्षद बड़े भईया वाहिद अली ,  विधानसभा अध्यक्ष में पत्थलगांव शैलेश शर्मा , कुनकुरी संतोष पिंटू यादव , जशपुर विवेक दास महंत , ब्लॉक अध्यक्ष में पत्थलगांव से अंकित शर्मा , कोतबा आकाश मित्तल , कांसाबेल मयंक शर्मा,  बगीचा विकास यादव , कुनकुरी प्रताप सिंह, फरसाबहार राहुल चौहान , बगीचा संयोजक रूपा एक्का , दुलदुला आनंद कुमार , मनोरा अभय भगत , साजिद इमाम , दीप रतन टोप्पो, बबलू पंडित , आफताब खान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह , बबलू पंडित, विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रमीज खान,शोएब खान , मुकेश पैंकरा, अमन शर्मा, अनिल यादव , अंकित गोयल, मिलियन,डेविड लकड़ा ,रोहित भगत ,लीलापत यादव,हेमानंद,रिशु केशरी , रमेश यादव, रतन,अशोक यादव,अरशद खान,जोगेंद यादव,विकास गुप्ता, कपिल, श्रवण, दिलीप, रेहान रज़ा, आरिफ़ खान, अनुराग, मोनू सिंह, आयुष एवं सैकड़ों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news