रायपुर

दिल्ली से भूपेश-सिंहदेव साथ-साथ लौटे, निगम मंडलों की सूची पर भी चर्चा-सीएम
11-Jul-2021 5:16 PM
 दिल्ली से भूपेश-सिंहदेव साथ-साथ लौटे, निगम मंडलों की सूची पर भी चर्चा-सीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जुलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रविवार को साथ-साथ दिल्ली से लौटे हैं। श्री बघेल ने कहा कि  निगम मंडलों को लेकर पार्टी हाईकमान से चर्चा हुई है, और जब भी निर्देश होगा सूची जारी कर दिया जाएगा।

विमानतल पर मीडिया से चर्चा में ढाई-ढाई साल सीएम के कार्यकाल पर श्री बघेल ने कहा कि हाईकमान के कहने पर ये जिम्मेदारी ली है, और जब कहा जाएगा हट जाएंगे। प्रदेश में तीन चौथाई बहुमत की सरकार है। ऐसे में समझौता नहीं होता है।

उन्होंने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएल पुनिया से भी बात हुई है और निगम मंडलों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि जब भी निर्देश होगा सूची जारी कर दी जाएगी। मीडिया से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news