दुर्ग

आजाद, तिलक व बिसाहू दास को दी श्रद्धांजलि
24-Jul-2021 6:42 PM
आजाद, तिलक व बिसाहू दास को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 जुलाई।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा सिविल लाइन में भारतीय स्वतंत्रता  के महान नायक क्रांतिकारी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, चन्द्रशेखर आजाद व जनप्रियनेता बिसाहू दास महन्त को छग राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री अरूण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष गया पटेल व छग पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य आर.एन. वर्मा ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। सर्वप्रथम सभी कांग्रेसजनों ने महापुरूषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी।

शहर विधायक ने कहा कि देश की आजादी हेतु इन वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। भारत हमेशा इन वीरों के बलिदान का ऋणी रहेगा. कार्यक्रम का संचालन मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद किया। श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के कांग्रेस जन परमजीत सिंह भुई, प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव, रत्ना नारमदेव, महामंत्री हेमन्त तिवारी, देवेश मिश्रा, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू, राजकुमार पाली, देव सिन्हा, अशोक मेहरा, शिवाकान्त तिवारी, नंदकिशोर शर्मा, कल्याण सिंह, मीना मानिकपुरी, आनन्द कपूर ताम्रकार, राहुल अग्रवाल, तिलक सिंह राजपूत, मोहित वालदे, प्रीतम देशमुख, विकास यादव, देवेन्द्र मार्कण्डेय, कमलेश नगारची, केडी देवांगन, रफीक सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news