दुर्ग

26 को भाजपा का प्रदर्शन, बनी रणनीति
25-Jul-2021 5:57 PM
26 को भाजपा का प्रदर्शन, बनी रणनीति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 25 जुलाई।
भाजपा के चारों मंडल कुम्हारी, मध्य उत्तर, दक्षिण मंडल की बैठक चन्द्राकर भवन में रखी गई थी जिसमें प्रदेश सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 जुलाई को 1 से 4 बजे तक  जनपद कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन करने की नीति बनाई गई।

बैठक एवं धरना-प्रदर्शन प्रभारी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने कहा कि भाजपा संगठन के निर्देशानुसार प्रदेश से सभी मंडलों में कांग्रेस सरकार के  गलत किसान   नीतियों के  खिलाफ 90 विधानसभा में प्रदर्शन कर रही है जिसके  अंतर्गत पाटन  में भी प्रदर्शन किया जावेगा। 

श्री साहू ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसान के शुभचिंतक होने का दिखावा कर रही है। पूरे क्षेत्र के किसान परेशान, हताश है किसान आज खाद-बीज के लिए तरस रहे हैं। अधिकतर सोसायटियों में खाद नहीं है। प्रदेश में सोसायटियों में आज धान की सार्टेज हो रही है जिससे सोसायटियों को नुकसान हो रहा है। 

श्री साहू ने कहा कि सरकार ने धान तो खरीदा लेकिन सोसायटियों से धान का उठाव नहीं कर पाई है जिससे हजारों क्विंटल धान सड़ चुका है जो किसान का ही नुकसान है। 
बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष पी एन दुबे, उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणी चन्द्राकर, मध्य मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू,दक्षिण मण्डल अध्यक्ष  लालेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर, मोनु साहू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पुरषोत्तम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बसन्त चन्द्राकर,दिलीप साहू, चन्द्रिका साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा कर जिलाध्यक्ष किशोर साहू, मांझी प्रकोष्ठ राजू निषाद, माखन लाल कोशरिया, योगेश साहू, कुणाल शर्मा, केवल देवांगन, होरीलाल देवांगन, विनय  चन्द्राकर, जयंत कश्यप, हरी शंकर साहू, पार्षद चंद्रकला यादव, गोवर्धन बिजोरा, तेजेन्द्र पिपरिया,धर्मेंद्र कौशिक, रमेश देवांगन, रवि सिंगोर, मनेंद्र वैष्णव, तेजेन्द्र पिपरिया, ओंकार प्रसाद मार्कण्डेय, दीपक चतुर्वेदी, जयंत कश्यप, योगी साहू, नारद साहू, राजू साहू के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news