रायपुर

युवा कांग्रेस मीडिया विभाग प्रदेश संयोजक बने इस्माईल अहमद
26-Jul-2021 7:13 PM
युवा कांग्रेस मीडिया विभाग प्रदेश संयोजक बने इस्माईल अहमद

रायपुर, 26 जुलाई। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई है।
गूगल फॉर्म के जरिए सभी कार्यकर्ताओं को पंजीयन कराने के बाद युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल राव द्वारा 19 जुलाई को राजीव भवन में सभी कार्यकर्ताओं का साक्षात्कार कराया गया।

उसके बाद युवा कांग्रेस मीडिया विभाग प्रदेश अध्यक्ष निखिल द्विवेदी द्वारा मीडिया विभाग के विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई हैं। युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने राजधानी रायपुर के इस्माईल अहमद को प्रदेश संयोजक बनाया है।

इस्माईल अहमद पूर्व में भी एनएसयूआई (शालेय) के शहर अध्यक्ष, निर्वाचित जिला महासचिव, निर्वाचित प्रदेश महासचिव, प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया इंचार्ज जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहे हैं।

इस्माईल अहमद ने युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल राव, प्रदेश अध्यक्ष मीडिया विभाग निखिल द्विवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला, प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि वे पार्टी द्वारा दी गई। इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news