दुर्ग

भाजपा किसान मोर्चा का धरना
27-Jul-2021 8:27 PM
भाजपा किसान मोर्चा का धरना

प्रदेश सरकार को जमकर कोसा, ज्ञापन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 जुलाई।
भूपेश सरकार के किसान विरोध बताते हुए दुर्ग विधानसभा जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार के नेतृत्व में हिंदी भवन के सामने विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा निरंतर ही मांग उठाई जा रही है कि किसानों को खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए एवं किसानों का दमन पूर्णत: बंद हो।

 किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार ने बताया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से किसानों की दुर्दशा हो रही है। सोमवार के विरोध प्रदर्शन में भाजपा के समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं अपने-अपने वक्तव्य के माध्यम से नेताओं ने कांग्रेस की भूपेश सरकार के किसान विरोधी रवैये का जमकर विरोध किया। 

संबोधन देने वालों में सर्वप्रथम पूर्व मंत्री रमशिला साहू ने कहा कि किस प्रकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से आने वाली खाद को कांग्रेस की प्रदेश सरकार निजी हाथों में बेच काला बाजारी को बढ़ावा दे रही है। जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन ने कहा कि किसान की कृषि प्रधान राज्य होने के बावजूद किसानों की दुर्दशा दुर्भाग्यजनक है। किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को वर्मी खाद को जबरदस्ती बेचे जाने की बात कही। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के हितों की लड़ाई लड़ेगी। जिला महामंत्री ललित चंद्राकर एवं उपासना चंद्राकर ने भी छत्तीसगढ़ की किसान विरोधी भपेश सरकार के जम कर लताड़ा। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने धरना स्थल से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने किया।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गजेन्द्र यादव, भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रत्नेश चंद्राकर, कार्यक्रम सहप्रभारी संतोष सोनी, भाजपा जिलध्यक्ष शिव तमेर, अजय वर्मा, मीडिया प्रभारी के.एस. चौहान, अजय तिवारी, नितेश साहू, लुकेश बघेल,  विनायक नातू, राजा महोबिया, संजय सिंह, चंद्रशेखर चंद्राकर, अल्का बाघमार, ममता कर्णावत, रूपेश्वरी साहू, हेमलता निषाद, पार्वती पंडित, निर्मला ठाकुर, रमन गुप्ता, आनंदगौतम, रितेश टांक, सतेन्द्र राजपूत सहित अन्य उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news