छत्तीसगढ़ » दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 नवंबर। प्रदेश में छत्तीसगढ़ गृहलक्ष्मी योजना की घोषणा के साथ ही दुर्ग समेत सभी विधानसभाओं में कांग्रेस और भी अधिक मजबूती प्राप्त कर रही है। सोमवार को युवा नेता हर्ष मेश्राम के नेतृत्व में हजारों महिलाओं व 300 से अधिक युवाओं ने वोरा निवास पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए वोरा पर विश्वास जताया।
इस दौरान वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि इस शहर से उनका रिश्ता विधायक के रूप में नहीं बल्कि बेटे के रूप में है। बाबूजी द्वारा सर्व समाज के साथ बनाए गए पारिवारिक संबंध जीवनपर्यंत कायम रहेंगे जिसका नतीजा है कि हमेशा ही शहरवासियों ने उन्हें पालकों की तरह स्नेह-प्रेम एवं आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस पार्टी ही अपने वादों को पूरा कर सकती है। आज कई राज्यों में भाजपा की सरकार है लेकिन सर्वहारा वर्ग की खुशहाली केवल कांग्रेस शासित प्रदेशों में है। 15 साल तक बोनस के नाम पर धोखा देने और महज 1345 रु. में धान खरीदने वाली भाजपा आज भूपेश सरकार की योजनाओं से घबराकर 3100 रु. में धान खरीदी का वादा कर रही है।
प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है कि 15 लाख रु. किन-किनके खातों में आए, नोटबंदी से क्या हासिल हुआ। यह प्रदेश साम्प्रदायिक सौहाद्र्र और शांति का टापू है। यहां जुमलों का कोई पूछने वाला नहीं। कांग्रेस की भरोसे की सरकार है और लगातार उपचुनावों में जीत इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पर लगातार भरोसा बढ़ रहा है।
वोरा ने कहा कि जिस तरह से आज माताओं एवं बहनों की भीड़ अपना आशीर्वाद देने उमड़ी है वह अभिभूत करने वाली है। 3 दिसंबर को तीन चौथाई से अधिक बहुमत के साथ पुन: कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, राजीव वोरा, राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, संजू धनकर, गौरव उमरे समेत भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 नवंबर। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में गुरु नानक देव जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर गुरु नानक जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनका जन्म रावी नदी के किनारे स्थित तलवण्डी नामक गाँव में कार्तिकी पूर्णिमा को एक ब्राह्मण कुल में हुआ था। तलवण्डी पाकिस्तान में पंजाब प्रान्त का एक नगर है। कुछ विद्वान इनकी जन्मतिथि 29 अक्तूबर, 1469 मानते हैं। किन्तु प्रचलित तिथि कार्तिक पूर्णिमा ही है, जो अक्टूबर-नवम्बर में पड़ती है। इनके अनुयायी इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से सम्बोधित करते हैं। नानक अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्मसुधारक, समाजसुधारक, कवि, देशभक्त और विश्वबन्धु - सभी के गुण समेटे हुए थे। इस प्रतियोगिता में काफी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता की शुरुआत में डॉ. समन सिद्दीकी ने बताया की गुरु नानक जी का जन्मोत्सव हर साल सिख संप्रदाय के लोगों द्वारा पूरे विश्व में हर्षोल्लास से बनाया जाता है। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में काफी उत्साह प्रदर्शित किया तथा निबंध के माध्यम से गुरु नानक देव जी के व्यक्तित्व का उल्लेख किया। प्रतियोगिता का अवलोकन कार्य लीलम चंद्राकर सहायक प्राध्यापिका जंतु विज्ञान तथा संगीता वर्मा सहायक प्राध्यापिका सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग द्वारा किया गया।
इन्होंने विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए निबंध का अवलोकन कर नंबर का वितरण कर परिणाम घोषित किए तथा उन्हें ढेर सारी शुभकामनायें दिए। प्रतियोगिता में निकले परिणाम के अनुसार प्रथम स्थान पर एम.एस. सी जंतु विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की छात्रा देविका महोबिया, द्वितीय स्थान पर एम.एस-सी. जंतु विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की छात्रा बेलजीर खोखर, एवम तृतीय स्थान पर बी.एस.सी. तृतीय वर्ष की छात्रा दीपांक्षा साहू रही। विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर इनका उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. चांदनी अफसाना ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दे कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। इस प्रतियोगिता में विभिन्न संकाय के सभी सहयोगी प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे और प्रतियोगिता सुचारू रूप से संचालन हेतु अपना सहयोग प्रदान किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 नवंबर। कुडो मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन जिला दुर्ग द्वारा शनिवार को एक दिवसीय महात्मा गाँधी स्कूल दुर्ग में सर्टिफिकेट और बेल्ट वितरण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें कुडो खेल के विभिन्न क्लब दुर्ग रविशंकर स्टेडियम, तालपुरी ए - ब्लॉक, सेजस रिसाली, गणपति विहार बोरसी, प्राथमिक शाला कसारिडीह स्कूल, धनोरा मिडिल स्कूल के खिलाडिय़ों को सर्टिफिकेट एवं बेल्ट वितरण किया गया।
गोल्डन ब्रॉउन बेल्ट - बेल्ट जूबिया खान, युवराज साहू, सिल्वर ब्रॉउन बेल्ट - यस चंद्रा. यथार्थ भलाधरे, रीतवीक साहू, परपल बेल्ट - खिलेश्वरी साहू. दामिनी साहू, मंजू साहू. चश्वरी साहू एवं तुकेश सप्रे, क्रिसानन्द - ब्लू बेल्ट, अनन्या साहू - ग्रीन बेल्ट, ऑरेंज बेल्ट में - मांशी जांगड़े. भूमिका मिथलेश, प्रज्ञा ठाकुर, जानवी देशमुख, माधवी ठाकुर, दिव्यांका सेन,मीमांशा साहू, कुसाग्र चौधरी, हर्षित सिन्हा, अक्षत चंद्राकर, देवराज बघेल, प्रेयस पटेल, अभिजय बघेल, थानेश्वर कौशिक, ईशान सेन, मानव सेन और प्रवीण सोनबेर रहें।
यल्लो बेल्ट में - राहुल चंद्राकर, आशीष राजपूत, कुणाल चंद्राकर, जिनतेंद्र राजपूत, प्रियांशु खोबरागड़े, अंकित साहू, जोशुआ हेली गनी, प्रयांश कुमार साओ, अभिजीत यादव, हिमांशु सिन्हा, अथर्व ठाकुर, जयकिशन सोनी, जोशेफ एली गनी, राज ठाकुर, पंकज टांदेकर, अक्षत आर्यन, अनस कुरैशी, ओजस धीमर, अंशुमन रजक, यशवीर भारद्वाज, योगेश बघेल, नरेश राव मेश्राम, लक्की निर्मलकर, विवान निर्मकलर, अक्षत चंदेल, एकांशी साहू,उत्पलावैष्णव,दृष्टि शर्मा, ख्याति ठाकुर, भेनुसाहू और इयाना देशमुख रहें।
इस अवसर पर कुडो मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन जिला दुर्ग की सचिव एवं प्रशिक्षिका लीलिमा सोनी कौशल ने जानकारी दिया कि 2 अगस्त को हुए बेल्ट एग्जाम में यह सभी खिलाड़ीगण अपना अच्छा प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम आज इन्हें मिला है आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की कामना किये जिलाध्यक्ष अनुराधा सिंह ने सभी बालक - बलिकाओं को शुभकामनायें दिए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 नवंबर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले के 1485 मतदान केन्द्रों के लिए 16 नवम्बर को मानस भवन दुर्ग, पॉलीटेक्निक कालेज दुर्ग एवं साईंस कालेज दुर्ग में मतदान दलों को प्रात: 6 बजे से सामग्री का वितरण किया जाएगा।
मानस भवन दुर्ग में विधानसभा पाटन, दुर्ग शहर, साजा, बेमेतरा (आंशिक) के लिए, पॉलीटेक्निक कालेज दुर्ग में दुर्ग ग्रामीण एवं अहिवारा तथा साईंस कालेज में भिलाई नगर एवं वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया जाएगा। 17 नवम्बर को शाम 5 बजे से जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र एवं दो आंशिक विधानसभा क्षेत्र की मतदान सामग्री वापसी शंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज जुनवानी में होगी।
इसी प्रकार मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नोडल अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा एवं सहायक अधिकारी मो. जावेद अली नगर निगम दुर्ग को मतदान सामग्री वितरण, मतदान वापसी केन्द्र में साफ-सफाई व्यवस्था का कार्यभार सौंपा गया है।
इसी तरह नोडल अधिकारी सी.पी. दीपांकर खाद्य नियंत्रक दुर्ग को मतदान वितरण एवं मतदान वापसी केन्द्र में प्रात: चाय/नाश्ता, दोपहर का भोजन की व्यवस्था का कार्यभार सौपा गया है। नोडल अधिकारी ए.सी. बोरकर कार्यापालन अभियंता लो.स्वा.यां. दुर्ग को मतदान सामग्री वितरण केन्द्र में 1000 पानी बॉटल (1/2 ली.) प्रत्येक केन्द्र एवं मतदान सामग्री वापसी केन्द्र में 5000 पानी बॉटल (1/2ली.) के लिए पानी व्यवस्था, नोडल अधिकारी गिरीष माथुरे जिला समन्वयक एवं सहायक अधिकारी बीरेन्द्र परिहार स्वा.अधिकारी एवं बीनू वर्मा स्वास्थ्य अधिकारी को मतदान वितरण केन्द्र में दो शौचालय एवं मतदान वापसी केन्द्र में महिला एवं पुरूष के लिए अस्थायी 6 शौचालय व्यवस्था का दायित्व सौंपा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 नवंबर। जिला चिकित्सालय दुर्ग के 10 चिकित्सकों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और अनुकरणीय चिकित्सा के सफल सम्पादन के लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा प्रशस्ति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ ए.के. साहू कुशल को अस्पताल प्रबंधन हेतु, सर्जन डॉक्टर सरिता मिंज, डॉ. कामेंद्र ठाकुर सर्जिकल स्पेशलिस्ट एवं डॉ. बसंत चौरसिया नि:श्चेतना विशेषज्ञ द्वारा आंत के छेद के सफल सर्जरी हेतु डॉ. बी.आर. साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संजय वालवेन्द्रे, नि:श्चेतना विशेषज्ञ सहायक डॉ रजनी के द्वारा एक दिन में 24 प्रसव कराने हेतु, डॉ. कुलदीप सिंह न्यूरो सर्जन और डॉ. बसंत चौरसिया एनस्थेटिक द्वारा ब्रेन एवं स्पाईनल सर्जरी के लिए नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण अग्रवाल राज्य के बेस्ट ब्लड बैंक के लिए और जिला चिकित्सालय में संचालित आईसीयू के मरीजों में मृत्यु दर में कमी के लिए डॉ अनिल विवेक सिन्हा को सम्मानित किया गया।
उपरोक्त सम्मान समारोह में जीवन दीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर दुष्यंत देवांगन और प्रशांत डोंगावकर का उल्लेखनीय योगदान रहा। सम्मान समारोह जिला कार्यालय दुर्ग में 10 नवंबर 2023 को सम्पन्न हुआ।
4 घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन दल ने बुझाई आग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 नवंबर। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सन्तरबाड़ी दुर्ग स्थित जय हिंद स्पोर्ट्स के तीन मंजिला भवन में मध्य रात्रि आग लग गई। इस आगजनी की घटना में तीनों ही फ्लोर में रखा स्पोर्ट्स से संबंधित सामग्री जलकर खाक हो गई।
चार घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के तीन वाहनों द्वारा 9 फेरे लगाकर आग पर काबू पाया। करीबन 50 लाख रुपए की सामग्री जलकर खाक होना बताया गया है। अग्निशमन दल को रबर एवं प्लास्टिक के सामानों के जलने के बाद उठ रहे धुएं के कारण आग को नियंत्रित करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मध्य रात्रि सन्तरबाड़ी दुर्ग स्थित जय हिंद स्पोर्ट्स दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर से तत्काल अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। अग्निशमन सेवा की तीन वाहनों ने घटनास्थल पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। परंतु जगह का अभाव होने के कारण बचाव कार्य में परेशानियों का सामना अग्निशमन कर्मियों को करना पड़ा। इसके बावजूद 4 घंटे की मशक्कत के बाद 9 गाड़ी पानी एवं 160 लीटर फोम की बौछार करके इस भीषण आग पर काबू पाया गया। आगजनी का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
सिंह ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य के दौरान अग्निशमन दल को रबर एवं प्लास्टिक के स्पोर्ट्स सामान जलने के बाद उठ रहे धुएं के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद अग्निशमन दल के द्वारा आग को दूसरे संस्थानों तक फैलने में रोका गया।
इस भीषण आगजनी की घटना में करीबन 50 लाख रुपए का सपोर्ट सामग्री जलकर खाक हुआ है। एसडीआरएफ से धनीराम, थानेश्वर एवं अग्निशमन दल में अवतार सिंह, राजू लाल, धर्मेंद्र कुमार, पराग भोसले, राजेश कुमार, जितेंद्र वर्मा, महेंद्र चंदेल, शारदा वर्मा, घनश्याम यादव के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य में सराहनीय प्रयास किया गया।
दो प्रत्याशियों को कारण बताओ नोटिस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 नवंबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत निर्वाचन के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण दो प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी किया है।
निर्वाचन के दौरान भारतीय जनता पार्टी 63 दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्याशी द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोपली एवं थनोद में ग्रामीणों को लाभ देने हेतु फार्म भराया गया। इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी 67 अहिवारा क्षेत्र के प्रत्याशी द्वारा छत्तीसगढ़ की घोषणा पत्र के बिन्दु महतारी वंदन योजना हेतु महिलाओ से फार्म भरवाया जा रहा है। फार्म में पार्टी का चुनाव चिन्ह के साथ मोदी की गारंटी, महतारी वंदन योजना हर विवाहित महिला को हर महीना मिलेगा एक हजार रूपए, फार्म संख्या, दिनांक, आवेदिका का नाम, पति का नाम, संपर्क नम्बर, गांव/वार्ड, ब्लॉक/तहसील, जिला परिवार में विवाहित महिला की संख्या, आवेदिका का हस्ताक्षर, महतारी वंदन योजना हर विवाहित महिला को हर वर्ष मिलेगा 12 हजार रूपए अंकित है। जो प्रभावशील आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 नवंबर। नंदिनी थाना अंतर्गत दुर्ग-धमधा मार्ग पर ग्राम मेड़ेसरा के बाद सोमवार की दोपहर सडक़ हादसा हुआ। दो कार में टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार दंपत्ति की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एयरबैग नहीं खुलने की वजह से दंपत्ति की हादसे में मौत हो गई। वहीं हादसे में अन्य गाड़ी में सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक यमुना तिवारी और सुषमा तिवारी बताए गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे मृतक यमुना तिवारी अपनी पत्नी सुषमा के साथ कार सीजी 07 एके 9134 से धमधा की ओर जा रहे थे। घटना स्थल पर विपरीत दिशा से आ रही कार सीजी25 एल 8240 से टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबर्दस्त थी कि दोनों कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद दंपत्ति ने कार में ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी गाड़ी के घायलों को बाहर निकाला गया। उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के बारे में पतासाजी कर रही है।
मर्डर बाद घर में ही छिपा रहा आरोपी, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
भिलाई नगर, 13 नवंबर। दुर्ग जिले में दीपावली की रात एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। शराब के नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोस्त ने आरोपी को उसकी बहन के अश्लील फोटो मोबाइल पर दिखाए और वायरल करने की बात कही। इससे गुस्साए युवक ने चाकू से गोदकर दोस्त को मार डाला। वारदात मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सिकोलाभाठा निवासी रवि राजपूत (27 वर्ष) के रूप में हुई है। पेशे से रवि पेंटर था। उसकी मोहन नगर निवासी युवक से गहरी दोस्ती थी।
मोहन नगर पुलिस ने बताया कि आरोपी की बहन के साथ रवि के नाजायज संबंध थे। उसके पास लड़की के फोटो और वीडियो थे, जिससे कई बार ब्लैकमेल भी किया था। दिवाली की रात दोनों दोस्तों ने सिकोलाभाठा के सामुदायिक भवन के पास बैठकर शराब पी। इसके बाद नशे की हालत में उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में आरोपी से कहा कि उसकी बहन के साथ रवि के नाजायज संबंध हैं। रवि ने आरोपी से उसकी बहन के अश्लील फोटो और वीडियो होने की बात भी कही। आरोपी ने पुलिस को बताया कि रवि ने उसकी बहन के अश्लील फोटो मोबाइल में दिखाए। साथ ही धमकी दी कि इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा तो वह कहीं का नहीं रहेगा। रवि की बात सुनकर उसे गुस्सा आ गया। उसने अपने पास रखा चाकू निकाला और रवि के पेट में कई वार कर दिए। फिर वहां से भाग निकला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रवि को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उससे पहले ही वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी चाकू मारने के बाद अपने घर में छिपा हुआ है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद सारा मामला सामने आया है।
रोग व्याधियों की मुक्ति के लिए भक्तों की रही भीड़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 11 नवंबर। भक्तों, साधु संतों एवं जिस जगह के मिट्टी में रसायन हो ऐसे पावन भूमि धमधागढ़ में विराजमान समुद्र मंथन से प्रकट हुए 14 रत्नों का साक्षात दर्शन राज्य का प्रथम मंदिर का निर्माण होना चमत्कारिक प्रतीत होता है। दर्शनार्थियों को मिला रोग व्याधियों के कष्टों के निराकरण का आशीर्वाद।
शुक्रवार को भगवान धन्वंतरि जयंती महोत्सव में सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक पंडित देवेन्द्र शर्मा द्वारा वेदी पूजन कराया गया। दोपहर 12 बजे से रात 7 बजे तक आरोग्य प्रसादी भंडारा का लाभ मिला और रात्रि 8.30 से 10.30 तक मानस मंडली बीच चौक साहू पारा के द्वारा रामायण पाठ कराया गया।
बना हर मानव के लिए प्रेरणा श्रोत
धनतेरस में केवल भगवान धन्वंतरि के आराधना किया जाता है। जिससे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होता है। प्रभुजी के प्रांगण में धन्वंतरि प्रशिक्षण केन्द्र एवं इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल हॉल का शुभारंभ समिति संरक्षक श्रवण गुप्ता के द्वारा किया गया। सिद्ध मनोकामना भगवान धन्वंतरि मंदिर समिति के अध्यक्ष कल्याण सिंग चौहान ने कार्यक्रम संबंधित जानकारियां दिये मन्दिर के स्थापना वर्ष 2022 में हुआ जो एक वर्ष में श्रद्धा भक्ति बढ़ा है।
इस सत्र चुनाव आचार संहिता के कारण मनोरंजन कार्यक्रम को 11 जनवरी 2024 को संस्था द्वारा हमर 36गढ़ के 36 रंग पर 36 गढ़ स्तरीय लोक नृत्यों का प्रतियोगिता रखा गया है। इस प्रतियोगिता में शैक्षणिक संस्थानों के 11 वीं 12 वीं के बच्चे एवं अन्य कला प्रतिभा रखने वाले भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10,051 द्वितीय 5,051 एवं 20 सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। निर्णायक मंडल के रूप में लोक कला में प्रसिद्धि प्राप्त कविता वासनिक,रजनी रजक, डॉ रासेश्वरी यादव एवं तरुण निषाद द्वारा निर्णय कर दो प्रतिभागी टीम को केंद्र शासित योजना छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।
कार्यक्रम में धमधा थाना प्रभारी के साथ स्टाफ, विषाणु ताम्रकार,धर्मेन्द्र ताम्रकार, मनहरण लाल साहू पवन कुमार देवांगन, प्रदीप ताम्रकार ,संजय कुमार सोनी,सरोज बाला सोनी, ओ पी रजक, महावीर वर्मा, ललित जैन, मोहन लाल बाफना रायपुर, संजय कांकरिया दुर्ग, बिलासपुर, मूंगेली, भिलाई, राजनांदगांव, बेमेतरा, कवर्धा के भक्तों की उपस्थिति सहित शिक्षण समिति एवं संस्कृत विद्यालय परिवार धमधा की विशेष सेवा रही है। अंत में समिति सचिव द्वारा अभिवादन धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
उतई, 11 नवंबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र 63 के भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकार ने अंजोरा ख के आबादी पारा निकुम, आमटी गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया।
उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि वे सेवक बनकर जनता की समस्याओं का निराकरण करने हमेशा साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि गत 30 वर्ष से आपके बीच में जुड़ा हुआ हूं। किसी न किसी माध्यम से मेरा आपके बीच आने का मौका मिलता रहा है। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र मेरा कर्म भूमि रहा है गांवों की समस्याओं से भलीभांति परिचित हूं। इस विधान सभा में पार्टी ने भाजपा से प्रत्याशी बनाया है आपके स्नेह व आशीर्वाद मांगने आया हूं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 नवंबर। शुक्रवार को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के 04 प्रकरण मिले। वर्तमान में डेंगू एलिजा पॉजिटिव भर्ती मरीजों की संख्या 04 है। उनमे से एक मरीज एचएससीएल कॉलोनी सेक्टर 6 भिलाई, दुसरा मरीज सेक्टर 6 भिलाई, तीसरा मरीज सेक्टर 07 भिलाई, चौथा मरीज मरोदा सेक्टर मिलाई मे मिले। सभी डेंगू मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मॉस्किटों सोर्स रिक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है।
नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियॉन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम से प्राप्त जानकारी अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण/शहरीय की टीम द्वारा कुल 181441 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या 207140 जिनमें से 85533 खाली कराये गये सभी कंटेनरों में 119226 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया, 177433 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कन्टेंनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उसको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये।
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नहीं मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार लार्वा मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दुसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रूपए से लेकर 5000 रूपए तक का अर्थदंड वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वंय की होगी।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के द्वारा लोगों से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जॉच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु.स्वा. केन्द्र/प्राथ. स्वा.के., शहरी प्राथ. स्वा. केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉच नि:शुल्क किया जा रहा है। जॉच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 नवंबर। हेमचंद यादव विवि, दुर्ग में आज आयोजित दीपावली मिलन समारोह के अंतर्गत विवि प्रषासन द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु रंगोली प्रतियोगिता एवं बिना अग्नि का उपयोग किये व्यंजन बनाओं प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
यह जानकारी देते हुए विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त दोनों प्रतियोगिताओं की प्रमुख आयोजक विवि की डीसीडीसी, डॉ. प्रीता लाल के अनुसार रंगोली प्रतियोगिता में कुल 18 तथा व्यंजन प्रतियोगिता में कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन की विषेषताओं में प्रमुख रूप से विवि के कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डीसीडीसी, डॉ. प्रीता लाल, उपकुलसचिव, द्वय डॉ. राजमणि पटेल तथा राजेन्द्र चौहान, क्रीडा संचालक, डॉ. दिनेश नामदेव, सहायक कुलसचिव, डॉ. सुमीत अग्रवाल, हिमांशु शेखर मंडावी, दिग्विजय कुमार आदि ने दोनों प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप, द्वितीय स्थान में डॉ. सुमीत अग्रवाल, आरती सेन एवं दिग्विजय कुमार, कुमारी आकांक्षा, तृतीय स्थान में डॉ. राजमणि पटेल एवं दामिनी गिलहरे को प्राप्त हुआ। व्यंजन प्रतियोगिता में मीठे व्यजंनों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले में मनप्रीत कौर (फ्रूट क्रीम), द्वितीय स्थान में डेमीन साहू (ब्रेड डिजर्ट) एवं तृतीय स्थान पर सपना सिन्हा (रागी लड्डू) एवं डॉ. आर. पी. अग्रवाल (पनीर बर्फी) को प्राप्त हुआ।
इसी प्रकार नमकीन व्यंजनों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले डीसीडीसी, डॉ. प्रीता लाल (ब्रेड दही बड़ा), द्वितीय स्थान पर ललिता देशमुख (छंबीवे) एवं तृतीय स्थान पर उपकुलसचिव, डॉ. राजेन्द्र चौहान (स्प्राउड्स की चाट) एवं सहायक कुलसचिव, हिमांशु शेखर मंडावी को प्राप्त हुआ। दीवाली मिलन समारोह में कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा विवि परिवार के प्रत्येक सदस्य को दीपक भेंट किया। इस अवसर पर विवि के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को नगद राशि एवं मेडल प्रदान किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 नवंबर। जिला चिकित्सालय दुर्ग का स्त्री रोग विभाग कलेक्टर जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इसी क्रम में 09 नवंबर 2023 को जिला चिकित्सालय दुर्ग के स्त्री रोग विभाग के मेजर ओटी में कुल 25 मेजर सर्जरी किया गया है। जिसमें कुल 23 गर्भवती महिलओं को आपरेशन कर प्रसव कराया गया तथा 02 गर्भाशय का आपरेशन किया गया है, उपरोक्त समस्त आपरेशन डॉ संजय वालवेन्द्रे नि:श्चेतना विशेषज्ञ एवं प्रभारी अधिकारी ओटी, डॉ. बी.आर.साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. स्मिता स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. पूजा वर्मा पटेल नि:श्चेतना विशेषज्ञ एवं गयानिक ओटी में कार्यरत स्टॉफ नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के टीम द्वारा संपादित कर एक नयी उपलब्धि हासिल की है। डॉ ए.के साहू सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय दुर्ग के द्वारा सभी विशेषज्ञ तथा नर्सिग स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टॉफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके द्वारा नये कीर्तिमान स्थापित कर एक दिन में 25 मेजर आपरेशन करने के लिये प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया गया है।
स्वीप स्लोगन सुसज्जित एक्टिवा से शहर में रोड शो व स्ट्रीट शो कर एक ही लक्ष्य- शत प्रतिशत हो मतदान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 नवंबर। मतदान करो शत प्रतिशत मतदान करो,स्वीप स्लोगन से सजाए एक्टिवा और वेशभूषा पहनकर दुर्ग शहर की सडक़ों पर अनोखे अंदाज में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दुर्ग नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही। निर्वांचन आयोग द्वारा मतदान की तारीख की घोषणा होने तथा स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान शुरू होते ही डॉक्टर पाणिग्राही स्वप्रेरित सक्रिय हो गए।
महात्मा गांधी प्रतिमा से पूजा कर मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया तथा जागरूकता की इस कड़ी मे उन्होंने अपने एक्टिवा वाहन को अनोखे अंदाज में सजाया है तथा उसी के अनुरूप वेशभूषा पहनकर निकल पड़ते हैं मतदाता जागरूकता लिए। सुसज्जित एक्टिवा ,वेशभूषा एवं डॉ. पाणिग्राही का अनोखा अंदाज लोगों को सहसा आकर्षित कर लेता है। सडक़ों पर रोड शो, गलियों में स्ट्रीट शो तथा चौक चौराहों पर विशेष अंदाज के साथ, राष्ट्रीय राजमार्ग में चौराहे पर जब सिग्नल के कारण ट्रैफिक ठहर जाती है तो अपने दोनों हाथों में मतदाता जागरूकता लिखी तख्तियां लेकर चारों दिशाओं में घूम-घूमकर मतदान के लिए प्रेरित करते हैं। ट्रैफिक में रुके कारों में बैठे अनेक लोगों ने संकेत देकर सराहना की।
डॉ पाणिग्राही ने बताया कि जागरूकता की इस कड़ी मे मैने हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी में ट्राइब्स ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों के बीच पहुंचकर मतदान हेतु शपथ दिलाया जिसमे वीसी डॉ.अरुणा पलटा, डॉ.प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ.प्रीता लाल सहित यूनिवर्सिटी के अधिकारी शामिल हुए।
युवोदय ,दुर्ग के दूत के वॉलंटियर्स के साथ भिलाई के सेक्टर एरिया, गोविंद चौहान क्रिकेट एकेडमी के प्लेयर्स को मतदान संकल्प दिलाया साथी टाउन एरिया में वार्डों में घर घर संपर्क कर मतदान करने जागरूक किया।हमारा एक ही लक्ष है, शत-प्रतिशत हो मतदान।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 नवंबर। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत धनतेरस के पावन अवसर पर नागरिकों द्वारा अपने द्वार पर रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के नवाचारों द्वारा स्वीप टीम तर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रंगोली बनाकर घर के आंगन में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा व नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि हम सब लोगों का फर्ज बनता है कि शत प्रतिशत मतदान कर जागरूक नागरिक होने का संदेश दे। शहर क्षेत्र रहवासियों ने अपने घर के आंगन में मतदान जागरूकता के लिए खुबसूरत रंगोली बनाई। जिसके अंतर्गत घर-घर रंगोली बनाकर दुर्ग शहर के मतदाताओं को मतदान तिथि 17 नवंबर 2023 को शत-प्रतिशत मतदान करने प्रेरित किया गया। रंगोली में सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, मतदान ही नागरिक की पहचान, चलो मतदान करें, वोट देना हमारा अधिकार, आओ मतदान करें, मेरा वोट मेरा भविष्य, छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान, चलो दीदी-भाई करे मतदान, लोकतंत्र की विनती है हर एक वोट कीमती है का संदेश दिया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाएं व नागरिको ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 नवंबर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. इन सभी पुण्य त्योहारों के पावन अवसर पर श्री साहू ने प्रदेशवासियों के सुखी व खुशहाल जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की है।
साहू ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धनतेरस एवं दीपों का महापर्व दीपावली हमारी संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक है. यह पावन पर्व भारतीय समाज, देश सहित पूरे प्रदेश में सम्पन्नता एवं समृद्धि लाए यही मेरी ईश्वर से कामना है।
उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारे लोकजीवन से जुड़ा पर्व है। इस दिन गायों की पूजा कर खिचड़ी खिलाई जाती है और गोधन के रूप में अमूल्य चीजों की पूजा कर उनके प्रति श्रद्धा और आभार प्रकट किया जाता है।
साहू ने आगे कहा कि भाई–बहनों के अटूट विश्वास का प्रतीक पर्व भाईदूज हम सभी को परस्पर सम्मान, स्नेह, भरोसा और अपनेपन के साथ एक दूसरे के साथ रहने और खुशहाल जीवन व्यतीत करने की सीख देता है ।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 नवंबर। जिले में इस बार बायोमैट्रिक्स प्रणाली आधारित धान खरीदी किया जाना मगर है 1 नवम्बर तक बायोमैट्रिक्स मशीने नहीं पहुंच पाने पर पूर्व की भांति धान खरीदी शुरू करने निर्देश जारी करना पड़ा अब जाकर धान खरीदी शुरू होने के एक सप्ताह बाद 204 बायोमैट्रिक्स मशीन पहुंची है। इसे तत्काल मार्कफेड द्वारा सभी समितियों के उपार्जन केन्द्र पहुंचवाया गया समितियों में मशीन पहुंचने के बाद इंस्टाल किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक जिले में1 नवम्बर से धान खरीदी शुरू हो गई है, अब तक जिले के102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से पौने दो लाख क्विंटल धान किसानो से पूर्व की भांति खरीदी भी की जा चुकी है।
बायोमैट्रिक्स में दो डिवाइस फिंगर प्रिंट और आईरिस मशीन है फिंगर प्रिंट मशीन से अंगूठे का निशान लिया जाता है वहीं आईरिस मशीन से आंख का आईरेस लिया जाता। उपार्जन केन्द्रों की संख्या के आधार पर 102 फिंगर प्रिंट मशीन एवं 102 आइरिस मशीन जिले की प्राप्त हुआ इसके हिसाब से हर उपार्जन केन्द्र में 2 -2 डिवाइस भेजे गए हैं।
इसलिए नहीं पहुंच पाई थी मशीन
बताया जाता है कि चुनाव आचार संहिता के कारण समय पर बायोमेट्रिक मशीन की खरीदी के लिए आर्डर नहीं किया जा सका था। आचार संहिता के बाद नियमानुसार निर्वाचन आयोग से टेंडर के लिए अनुमति में समय लग गया। इस कारण मशीनों की सप्लाई धान खरीदी शुरू होने के एक सप्ताह बाद हो पाई है इसके बाद अब बायोमेट्रिक सुविधा लागू कर दी जाएगी।
पहले दिन मशीन इंस्टाल करने में समय लगने की वजह से कुछ किसानों ही बायोमैट्रिक्स लेकर ट्रायल किया गया अधिकांश किसानों से पूर्व की भांति ही धान खरीदी की गई।
जिले में पिछली बार 98 केंद्रों में धान की खरीदी की गई थी। इस बार 4 नए खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह जिले में अब खरीदी केंद्रों की संख्या 102 हो गई है। किसानों की सुविधा के लिए धमधा के पथरिया, पेंड्री क, तुमाकला और दारगांव में नए खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। अफसरों ने बताया कि नए खरीदी केंद्रों में भी जरूरी सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है।
110824 किसानों ने कराया पंजीयन
जिले में इस बार धान बेचने के लिए 1 लाख 10 हजार 824 किसानों ने पंजीयन कराया है। इन किसानों का रकबा 1 लाख 19 हजार 135 हेक्टेयर है। जबकि पिछली बार 1 लाख 4 हजार 968 किसानों ने 1 लाख 20 हजार 7 हेक्टेयर का पंजीयन कराया था।
डीएमओ भौमिक बघेल का कहना है कि जरूरत के हिसाब से जिले को पर्याप्त बायो मैट्रिक्स प्राप्त हो चुका प्राप्त मशीन जिले के सभी सहकारी समितियों में पहुंचा दी गई है।
दुर्ग, 10 नवंबर। गुरुवार को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के प्रकरण निरंक है। वर्तमान में डेंगू एलिजा पॉजिटिव भर्ती मरीजों की संख्या 02 है। निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मास्किटो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्र में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियान से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथान हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण व शहरीय की टीम द्वारा कुल 180024 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है. जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या-205920 जिनमें से 85281 खाली कराये गये सभी कंटेनरों में 119016 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया। 176016 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा।
उस दिन घर के सारे कटेंनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उसको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नहीं मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार लार्वा मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दूसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रु. से लेकर 5000रू. का अर्थ वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वयं की होगी।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के द्वारा लोगो से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जाँच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु. स्वा. केन्द्र व प्राथ. स्वा. के. शहरी, प्राथ. स्वा.केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉच नि:शुल्क किया जा रहा है। जाँच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 नवंबर। आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के दिशा निर्देश में युवोदय दुर्ग के दूत, इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय के स्वयं सेवकों द्वारा घर - घर जाकर निष्पक्ष मतदान हेतु लोगो को जागरुक किया गया।
स्वयं सेवकों के द्वारा अटल आवास, जवाहर नगर,भिलाई क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। युवोदय स्वयं सेवकों के द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता के साथ अन्य विषयो जैसे - मानसिक स्वास्थ्य, पर्यावरण, नशा मुक्ति, एएनसी चेकअप, पोषण ,एनीमिया जैसे विषयो के जागरूकता कार्य किया जा रहा है। आज के कार्यकम में नारे के माध्यम से और घर - घर जाकर परिवार के लोगों से मिलकर 17 नवंबर को मतदान केंद्र में जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील किया गया एवं शपथ ग्रहण कराया गया। आज के कार्यक्रम में युवोदय दुर्ग दूत से विजय कुमार गुप्ता, योगेश कुमार साहू, छत्रपाल साहू, साक्षी, खुशी, राखी, संजना गौतम, कंचन, काजल निषाद, मरियम खातून, तनुप्रिया साव , तनु भारती, शबनम, अनिता ,निशा शाह, निधि आदि उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 नवंबर। जिले की बहुँचर्चित व् जन सेवा मे अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाली सामाजिक संस्था सेवक जन फाउंडेशन के द्वारा चिकित्सकों का सम्मान किया गया, वर्ष 2023 मे संस्था के द्वारा पूरे दुर्ग जिले में अलग-अलग स्थानों मे कुल 62 स्वास्थ्य शिविरो मे सहयोग देने वाले चिकित्सको व् चिकित्सा कर्मियों का सम्मान किया गया जिसमे मुख्य अतिथि जिले की प्रख्यात डॉ. मानसी गुलाटी ने सभी को मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया साथ ही उनके कार्यों की ह्रदय से प्रशंसा भी की संस्था के कार्यप्रणाली को पूरा समझकर संस्था की सराहना भी किये।
संस्था के उपाध्यक्ष हरजीन्दर सिंह ने बताया की संस्था विगत 4 वर्षो से मुख्य रूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र मे जैसे निशुल्क शिविर जिसमें आँखों का जाँच, दाँत परिक्षण, महिला व् बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्स्कों द्वारा जाँच समय समय पर कराने में अपनी भूमिका निभाते आई है और आगे भी इस तरह स्वास्थ्य सम्बंधित कार्य होते रहेंगे, आगे संस्था की महिला अध्यक्ष प्रभा पटेरिया ने संस्था के आगे के योजना के बारे मे हमें जानकारी देते हुए बताया की संस्था का विजऩ है की अपने दुर्ग जिले को अनेमिया फ्री होते हुए देखना, इस योजना के अंतर्गत संस्था पुरे जिले में ब्लॉक स्तर वार्ड स्तर सेक्टर स्तर और स्कूल स्तर पर लगातार कैंप लगाकर बच्चों, महिलाओ और खासकर गर्भवती महिलाओ का हीमोग्लोबिन की जाँच की जाएगी क्योंकि हमारे राज्य छत्तीसगढ़ मे देखा गया है। जब गर्भवती महिला का प्रसव का समय होता है।
तब यह पता चलता है की वो अनेमिया से पीडि़त है और उनका हीमोग्लोबिन की मात्रा तय मात्रा से कम है, और फिर जरुरत पडऩे पर उनको रक्त चढ़ाने की आव्याश्कता होती है। रक्त चढ़ाने से बचने के लिए जिन महिलाओं या बच्चों या अन्य व्यक्ति का हीमोग्लोबिन कम होगा उनको एक महीने का एक किट बना कर निशुल्क दिया जायेगा और उनको प्रति माह मॉनिटर भी किया जायेगा।
संस्था के संस्थापक व संयोजक विकास जायसवाल ने अंत मे बताया की किसी भी विकसित देश के सफलता के पीछे तीन महत्वपूर्ण कार्य होते है। शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य हर कोई हर काम नहीं कर सकता तो हम अपने योग्यता अनुसार कम से कम अपने जिले के लिए इतना सहयोग तो कर ही सकते है।
आज के कार्यक्रम में अतिथि मानसी गुलाटी ने डॉ.मिलेंद्र कश्यप, डॉ.नेहा सिंह, पूर्णिमा भीमटे, पंपा खरे, मनोज मानिकपुरी, सतीश सिन्हा, डॉ प्रभा पटेरिया, डॉ.पूजा शर्मा, डॉ.के.एन.खान का सम्मान किया और साथ मे संस्था के जिला अध्यक्ष नयन गुलहने, संस्था मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले रूपल गुप्ता, चमन वर्मा ,स्वीटी ,शोहद्रा ,दामिनी ,गोपी साहू,नितिन वर्मा उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 नवंबर। आचार संहिता लगने के के बाद से जिले में आचार संहिता लगने के बाद 9 अक्टूबर से 8 नवम्बर जिले में आबकारी विभाग द्वाराअब तक 1263 लीटर शराब व 22925 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया है मामले विभाग ने एक माह में 91 प्रकरण दर्ज किए है इन मामलों में 9 वाहन की जप्ति करने के साथ ही 82 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि चुनाव के दौरान हर बार कई प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने शराब बाटे जाते है जिसके मद्देनजर आयोग के निर्देश पर राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, सहायक व्यय प्रेक्षक तथा एफ.एस.टी. संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, मदिरा दुकानों एवं बार, क्लबों में आकस्मिक जांच किया जा रहा कुल 4 टीम बनाई गई है जो दिन के साथ रात्रि में भी गश्त एवं जांच कर रही है वहीं जिले में संचालित आसवनी एवं मदिरा बॉटलिंग इकाई में आबकारी अमले के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र बल के जवान तैनात किये गए । साथ ही आसवनी, मदिरा बॉटलिंग इकाई, देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों में सुरक्षात्मक एवं पारदर्शिता को बढ़ाने के दृष्टिकोण से सी.सी.टी.व्ही. कैमरे स्थापित किये गए हैं तथा इनमें 15 दिवस से अधिक का बैकअप सुरक्षित रखा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक जब्त किए गए देशी विदेशी मदिरा, महुआ शराब, महुआ लाहन एवं वाहन का बाजार मूल्य कुल 1916145 रुपए है।
इनमें राज्य निर्मित 226515 रूपए 394 बल्क लीटर एवं अन्य राज्य निर्मित 120000 रुपए की 180 बल्क लीटर शराब है, वहीं 103380 रुपए की689 बल्क लीटर महुआ शराब तथा 1146250 रुपए कीमती महुआ लाहन शामिल है।
सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल से प्राप्त जानकारी अनुसार आज अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों एवं यात्रियों की तलाशी ली गई साथ ही आबकारी केन्द्रों ऋषि बार रेलवे स्टेशन दुर्ग, कम्पोजि़ट मदिरा दुकान डिपरापारा दुर्ग, रॉयल बार सिविक सेन्टर भिलाई, प्रीमियम शॉप सूर्या मॉल भिलाई एवं झरोखा क्लब स्मृति नगर भिलाई की सघन जाँच पड़ताल संयुक्त जाँच दल द्वारा की गई। इसके अलावा टीम ने मुख्य मार्ग पर स्थित संवेदनशील होटल, ढाबों में प्रिंस ढाबा बाईपास दुर्ग, रॉयल हवेली ढाबा बायपास दुर्ग, श्री सांई ढाबा बायपास दुर्ग, अवैध मदिरा की आशंका के मद्देनजर तलाशी की कार्य को टीम द्वारा अंजाम दिया गया।
दुर्ग, 10 नवंबर। बुधवार को आबकारी विभाग दुर्ग, एफ.एस.टी. एवं आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन दुर्ग में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों एवं यात्रियों की तलाशी ली गई साथ ही आबकारी केन्द्रों ऋषि बार रेलवे स्टेशन दुर्ग, कम्पोजिट मदिरा दुकान डिपरापारा दुर्ग, रॉयल बार सिविक सेन्टर भिलाई, प्रीमियम शॉप सूर्या मॉल भिलाई एवं झरोखा क्लब स्मृति नगर भिलाई की सघन जाँच पड़ताल संयुक्त जाँच दल द्वारा की गई। इसके अलावा टीम ने मुख्य मार्ग पर स्थित संवेदनशील होटल, ढाबों में प्रिंस ढाबा बाईपास दुर्ग, रॉयल हवेली ढाबा बायपास दुर्ग, श्री सांई ढाबा बायपास दुर्ग, अवैध मदिरा की आशंका के मद्देनजर तलाशी की कार्य को टीम द्वारा अंजाम दिया गया।
जिले में संचालित आसवनी एवं मदिरा बॉटलिंग इकाई में आबकारी अमले के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र बल के जवान तैनात किये गए
जिले में संचालित आसवनी, मदिरा बॉटलिंग इकाई, देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों में सुरक्षात्मक एवं पारदर्शिता को बढ़ाने के दृष्टिकोण से सी.सी.टी.व्ही. कैमरे स्थापित किये गए हैं तथा इनमें 15 दिवस से अधिक का बैकअप सुरक्षित रखा जा रहा है।
आदर्श आचार संहिता लागू तिथि 09 अक्टूबर 2023 से 08 नवंबर 2023 तक जिले के आबकारी अमले द्वारा 1263 बल्क लीटर देशी/विदेशी मदिरा/महुआ शराब, 22925 किलोग्राम अवैध महुआ शराब बनाने हेतु महुआ लाहन, 09 वाहन जब्त किए गए हैं, जिनका कुल बाजार मूल्य 19 लाख 16 हजार 145 रूपये है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव का जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम पटरी पर मंडल के अंतर्गत आने वाले मालवीय नगर चौक से प्रारंभ हुई मालवीय नगर चौक से एकता परिसर, मालवीय नगर, दीपक नगर, अयोध्या भवन, न्यू दीपक नगर, मोहन नगर, थाना क्षेत्र गायत्री मंदिर, संतरा बाड़ी होते हुए, शंकर नाला होते हुए गुरुद्वारा में दर्शन के पश्चात गुरु नानक नगर ,करतार घर रोड ,पार्षद नरेश तेजवानी के निवास होते हुए, संत कंवर नगर, देशमुख बाडा भ्रमण के पश्चात संपन्न हुई जनसंपर्क एवं दौरा कार्यक्रम के दौरान शंकर नाला की सबसे बड़ी विकराल समस्या इस क्षेत्र की है, जिसे लेकर आम जनमानस ने चर्चा की जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम का स्वागत प्रत्याशी गण यादव पर मातृ शक्तियों के द्वारा तिलक लगाकर एवं फुल हार पहनाकर किया गया।
भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि सर्व विदित है कि दुर्ग के हृदय के मध्य से शंकर नाला गुजरती है, और समुचित जरूर के अनुरूप इसके निर्माण को नहीं किया गया कांग्रेस सरकार के समय बरसात के टाइम भी समुचित साफ-सफाई नाले की नहीं किए जाने के कारण बाढ़ जैसे विकराल समस्या से रूबरू होना पड़ा था। इस क्षेत्र के रहवासियों को आम जनमानस के आशीर्वाद से मैं चुनकर आता हूं तो मेरी प्रथम प्राथमिकता में शंकर नाले का समुचित व्यवस्थित ढंग से निर्माण करवाना होगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 10 नवंबर। कुम्हारी पालिका क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रैली के माध्यम से चुनाव प्रचार किया। रैली में मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल, पुत्री स्मिता बघेल कुम्हारी प्रभारी राजेन्द्र साहू पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर शामिल होकर विभिन्न वार्डों के मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर सीएम भूपेश बघेल को भारी बहुमत से विजयी बनाने समर्थन मांगा। रैली स्टेशन चौक से प्रारंभ होकर वार्ड क्रमांक 5 प्रभात चौक में बड़ी सभा के रूप में समाप्त हुई।
इस जनसभा में आम नागरिकों को संबोधित करते हुए स्मिता बघेल ने कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित विभिन्न घोषणाओं के बारे में बताया उन्होंने महिलाओं की समृद्धि व किसानों को मजबूती प्रदान करने के लिए सीएम के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभा में उपस्थित लोगों को चैतन्य बघेल ने कांग्रेस पर भरोसा कर एक बार फिर जीत दिलाने की बात कही। उनके द्वारा कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की क्रमवार जानकारी भी दी गई।
कुम्हारी चुनाव प्रभारी राजेन्द्र साहू ने मंच पर कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए घोषणाओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी के विजयी होने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा किसानों का धान उचित 3200 सौ रुपये मूल्य पर 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी की जायेगी, 200 यूनिट बिजली बिल माफ किया जायेगा यहीं नही केजी 1 से लेकर कॉलेज तक कि पढ़ाई भी मुफ्त में करने का वादा भी दोहराया। गैस सिलेंडर 500 सौ रुपये से कम कीमत पर मिलने की भी जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में 17 नवंबर को बड़ी संख्या में मतदान कर भारी बहुमत से विजय दिलाने का आग्रह भी किया।
भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 साल भाजपा के शासन में प्रदेश को सिर्फ नुकसान हुआ बीजेपी कार्यकाल में भाजपा नेताओं का विकास हुआ किसानों को धोखा दिया गया लोगों से झूठ बोला गया चंद उद्योगपतियों के हजारों करोड़ माफ किया गया धर्मांतरण के मामले बढ़े चिटफंड कंपनियों ने छत्तीसगढ़ के मजदूर किसानों व आम नागरिकों को लूटा पशुधन का अपमान किया धर्म के नाम पर राजनीति की। जिसके फलस्वरूप पिछले चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंका। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अपने पिछले कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम करते हुए किसानों का कर्ज माफ किया 2500 सौ रुपये क्विंटल धान की खरीदी की। महिलाओं को समृद्ध करने का काम किया युवाओं को बेरोजगारी भत्ता व मजदूरों को सम्मान निधि देकर मजबूती प्रदान की। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित कर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रहनी प्रदर्शन किया। सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा दिया। इन्हीं सभी योजनाओं के दम पर कांग्रेस प्रदेश में 75 पर की सरकार बनाएगी। और प्रदेश में फिर से भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही।