छत्तीसगढ़ » बालोद
खिलाडिय़ों से संबंधित मांग पत्र सौंपा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 12 जून। सेल चेयरमैन सोमा मंडल के दल्ली राजहरा आगमन पर बालोद जिला खेल संघ के प्रतिनिधि मंडल ने स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। बालोद जिला खेल संघ के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सेल चेयरमैन सोमा मंडल एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के सीईओ अनिर्बन दासगुप्ता को खिलाडिय़ों से संबंधित मांग पत्र सौंपा। जिसमें प्रमुख रूप से दल्लीराजहरा में खेल एकेडमी का निर्माण करना, दल्लीराजहरा के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को भिलाई इस्पात संयंत्र अंतर्गत नौकरी प्रदान करना एवं दल्लीराजहरा के समस्त खेल मैदानों को व्यवस्थित करते हुए खेल सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से लखन साहू, संजय रावत, व्ही.के. पटले, सुरेश वर्मा, व्यकट राव उपस्थित थे।
बालोद, 11 जून। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के द्वारा दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पं विद्याचरण शुक्ल की 8वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्त्व का स्मरण किया गया, साथ ही बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ स्थानीय पेट्रोल पंप में प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल, महामंत्री केशव शर्मा, शंभू साहू, पुष्पेंद्र तिवारी, दाऊद खान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, भोलू महाराज, नवाब तिगाला, सतीश यादव, आदित्य दुबे, राजन पटेल, विनोद टावरी, नरोत्तम साहू, दिनेश्वर साहू उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 11 जून। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे शुरू यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे समाप्त किया गया। दल्ली चौक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया, जिसमें उपाध्यक्ष राम जी भाई पटेल, महामंत्री केशव शर्मा शंभू साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी शहर अध्यक्ष अनिल यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर कांग्रेस का यह प्रदर्शन हुआ। हाथों में तख्ती लिए नारेबाजी करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सहित तमाम नेतागण महंगाई को नियंत्रित करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।
रोजमर्रा के सामान भी महंगे
कांग्रेसियों ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरत में आने वाली चीजों पर पड़ रहा है। परिवहन शुल्क बढऩे की वजह से वस्तुओं की कीमतों में इजाफा होता जा रहा है, जिससे आम लोगों का बजट बुरी तरह से गड़बड़ा गया है। दूसरी तरफ कोरोना की मार की वजह से लोगों की अर्थव्यवस्था पहले ही चरमरा गई है, उस पर महंगाई ने आम आदमी का कमर तोड़ दिया है।
धरना प्रदर्शन में दाऊद खान, संदीप साहू, भोलू महाराज, नवाब तिगाला, सतीश यादव, पुष्पेंद्र तिवारी, आदित्य दुबे, राजन पटेल, विनोद टावरी, नरोत्तम साहू दिनेश्वर साहू शामिल थे।
दल्लीराजहरा, 10 जून। छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिस महानिदेशक द्वारा वीडियो कांफें्रस के माध्यम से कोरोना महामारी के दौरान कोरोना सेकण्ड बेव में पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा बेहतर तरीके से कर्तव्य निर्वहन करने एवं कोराना महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने पर प्रसंनता जताते हुए बालोद जिले के 27 कोराना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र सहित मास्क, सैनिटाइजर व ग्लूकोज पावडर प्रदान कर सम्मानित किया है। इसी कड़ी में जिले मेंं आयोजित कार्यक्रम में राजहरा नगर निरीक्षक टीएस पट्टावी को जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा प्रशस्ति पत्र सहित मास्क, सैनिटाइजर व ग्लूकोज पावडर प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते, डीएसपी प्रशांत पैकरा सहित जिले के सम्मानित कोरोना वारियर्स उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 10 जून। कोराना महामारी व लॉकडाउन के चलते गरीब असहाय ग्रामीणों के सहयोग के लिए डौंडीलोहारा विधायक एवं केबिनेट मंत्री अनिला भेडिय़ा के निर्देश पर कुसुमकसा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब परिवारों को सूखा राशन वितरण किया गया है।
ग्राम अडज़ाल, चिपरा व देवपाण्डुम में जरूरतमंद गरीब परिवारों को सूखा राशन देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा मई व जून माह में गरीबी रेखा व अंत्योदय कार्डधारियों को 5-5 किलो चावल नि:शुल्क दिए जाने की जानकारी देते हुए उसे राशन दुकान से लेने की बात कही। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर मोहनदास मानिकपुरी, पूर्व जनपद सदस्य व जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री अनिल सुथार, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव शब्बीर खान, नितिन जैन, वाजिद अनवर, शमेशेर खान, अहमद खान, बेलसिंह रावटे, उदेराम सिवना, प्रकाश कुमार यामले, ग्राम पंचायत रजही के उप सरपंच रामूराम चुरेन्द्र, हुमनदास मानिकपुरी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 10 जून। नगर के वार्ड क्रमांक 19 निवासी गीता मरकाम को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान व भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हर्ष जताते हुए प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान दल्लीराजहरा एवं डौण्डी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने उन्हें भाजपा का गमछा ओढ़ाकर एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की महामंत्री उषा आस्टिकर ने कहा कि गीता मरकाम भाजपा महिला मोर्चा की जुझारू कार्यकर्ता रही है, जिन्होंने पार्टी हित के लिए लगातार कार्य किया है। साथ ही जनता के बीच रहकर भाजपा की अनेक योजनाओं को जनता के बीच रखा है। ऐसे में भाजपा ने दल्लीराजहरा भाजपा मण्डल महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर गीता मरकाम की नियुक्ति कर हम सब महिलाओं को बड़ा सम्मान दिया है।
प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के अध्यक्ष व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार ने भी गीता मरकाम के निवास पहुंचकर उनका स्वागत करते हुए इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि गीता मरकाम ने भाजपा के अनेक पदों पर रहकर पार्टी के लिए नि:स्वार्थ सेवा की है। साथ ही दल्लीराजहरा नगरपालिका वार्ड क्रमांक 19 की पूर्व पार्षद व महिला मोर्चा की पूर्व जिला मंत्री एवं डौण्डी मंडल की प्रभारी रहते हुए उन्होने जो कार्य किया है उसे देखते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने ऊर्जावान महिला को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाकर पूरे महिलाओं का स मान किया है, जो दल्लीराजहरा के लिए गर्व की बात है। हम सभी आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में पुन: भाजपा की सरकार बनाने मेंं सफल होंगे।
उनकी इस नियुक्ति पर मण्डल कोषाध्यक्ष दुलेश्वरी साहू, प्रवक्ता झमित सहारे, मण्डल उपाध्यक्ष भारती भगत व अनुसूईया खरे, सुचित्रा दास, दुर्गा राजपूत, सीमा बरेठिया, रानू ठाकुर, सोनिया सिंह, रेखा चौहान, रजनी जायसवाल, मोमबाई मरकाम, विन्नी शर्मा, पल्लवी मरकाम, रीता दास, धनेश्वरी मानिकपुरी, ठगेश्वरी साहू, साक्षी, स्नेहा, खमेश्वरी विश्वकर्मा, अभियान के युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री गौरव कुमार, मण्डल उपाध्यक्ष अविनाश मालवी, मनन गुप्ता, गोपाल बघेल, विजय अग्रवाल, विकास खरे, महामंत्री पुष्पजीत सिंह बैस, मंत्री प्रवल कुमार, राजेन्द्र कुमार, राहुल मरकाम, अमित सोनी, कृष्णकांत साहू, कोषाध्यक्ष डोमेन्द्र, शेखर कुमार सहित प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के येष्ठ शस्र्ट मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 10 जून। दुकानदार से पैसा छीनकर भागने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 2 फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
थाना गुण्डरदेही अंतर्गत 4 जून को 16.30 बजे चावड़ा फैक्टरी के सामने तीन अज्ञात दुपहिया वाहन सवार व्यक्तियों द्वारा रजौली थाना रनचिराई निवासी डोमेन्द्र सिन्हा को रोककर उससे 6 हजार रुपये छीन लिए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थानां गुण्डरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।
आरोपियों की तलाश के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में धमतरी चौक व अर्जुन्दा चौक में लगे कैमरे को बारीकी से चेक कर उसका फुटेज प्राप्त किया गया। फुटेज में आरोपी राजनांदगांव अर्जुन्दा रोड की ओर भागते दिखाई दिए। आरोपियों की तलाश हेतु फुटेज जिले में, सरहदी थानों में एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किये गए थे।
जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान देवेंद्र कुमार ठाकुर, मोंटू एवम खोम निवासी बालोद के रूप में की गई। आरोपी देवेंद्र को बालोद के जुर्री पारा उसके निवास पर दबिश देकर छीने रकम बरामद कर गिरफ्तार किया गया है, बाकी दो आरोपी घटना कर फरार है जिनकी पता तलाश की जा रही है।
दल्लीराजहरा, 9 जून। कोरोना संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन लगाने की घोषणा किए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक एवं लोक हितकारी बताते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभ से ही कोरोना संक्रमण को लेकर चिंतित थी। देश के नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखकर विशेष कार्य योजना बनाते हुए सबसे पहले कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जन जागरण अभियान चलाया एवं तत्काल स्वदेशी टीका बनाकर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। केंद्र सरकार टीकाकरण की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत वैक्सीन खरीद कर राज्य सरकारों को भेज रही है, ताकि टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चलता रहे।
उन्होंने जारी विज्ञप्ति में आगे कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में सामंजस्य के अभाव एवं बेहतर कार्य योजना नहीं होने से टीकाकरण अभियान के मूल लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सका है एवं लोगों में टीकाकरण को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां व्याप्त है। केंद्र सरकार द्वारा 21 जून से सभी राज्यों को वैक्सीन देने का निर्णय लिया गया है अत: छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार एैसी कार्य योजना बनाएं कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के टीकाकरण से वंचित लोगों को शत-प्रतिशत टीका लगवाया जा सके।
कोरोना महामारी के समय गरीबों की हर स्तर पर मदद करने वाली केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को दीपावली तक बढ़ाने के निर्णय हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनिल खोबरागड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से देश के लगभग 80 करोड़ गरीब परिवारों को नवंबर माह तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा, जो कि इन वर्गों के लिए बड़ी राहत है।
बालोद, 9 जून। भारतीय जैन संघठना एवं जैन युवा शक्ति बालोद के तत्वावधान में आज विशाल रक्तदान शिविर का आगाज किया गया, जिसमें ब्लड टेस्ट एवं रक्तदान किया गया। अध्यक्ष राहुल गोलछा ने बताया कि यहां शिविर छत्तीसगढ़ स्तर पर एक साथ 9 से 14 जून तक चलेगा। जिसका आगाज 9 जून को किया गया। जैन युवा शक्ति के अध्यक्ष श्रेयांश नाहटा ने बताया कि इस शिविर में रक्तदान के साथ ब्लड टेस्ट भी किया जाएगा। आनंद बाफना ने बताया कि उनके टीम लगातार रक्तदान करने और करवाने में जुटी रहती है और उनके सदस्यों द्वारा एक एप्लीकेशन ब्लड केयर के नाम से भी लॉन्च किया है जिसके माध्यम से आप जल्द से जल्द ब्लड की जरूरत होने पर डोनर पा सकते है। त्रिशला जैन ने बताया कि यहां शिविर का समापन 14 जून को किया जाना है। यहां शिविर बालोद ब्लड बैंक में आयोजित किया गया है।
यहां शिविर में दिलीप बाफना, आनंद बाफना, श्रेयांश नाहटा, मयंक नाहटा, रितु बाफना, प्रियंका चोपड़ा, शुभम नाहटा, श्रेयांश भंसाली, नीलेश नाहटा, सौरभ चोपड़ा उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 7 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर दल्लीराजहरा कांग्रेसजनों द्वारा बढ़ती हुई महँगाई पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।
देश मे बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में नगर के कांग्रेस जनों ने धरना प्रदर्शन किया व केंद्र में बैठी तानाशाही सरकार को नींद से जगाने आवाज़ बुलंद किया।
धरना प्रदर्शन में एल्डरमेन महेन्द्रन अप्पू , जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला सचिव सुरेंद्र भेडिय़ा, पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हा, मुरली पटेल, दीपक सिंह, जागेश्वर यादव, देवेंद्र भाई टंडेल, योगेश कोठारी, जीवन एवं कांग्रेस जन शामिल हुए।
वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव रुखसाना बैगम नें भी बढ़ती हुई महंगाई पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपने घर पर ही धरना प्रदर्शन किया गया, उन्होंने कहा कि दिनों दिन बढ़ती महंगाई नें आम जनता की कमर तोड़ दी है। बढ़ती महंगाई की वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति दिनों दिन दयनीय होती जा रही है। कोरोना संक्रमण और लाकडाउन की वजह से लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं एक तो बेरोजगारी का दंश ऊपर से बढ़ती महंगाई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 7 जून। कुत्ते को पत्थर मारनें को लेकर एक युवक नें दुसरे युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी पसली टूट गई वहीं शरीर के अन्य जगहों पर काफी चोटें पहुंची। राजहरा पुलिस नें इस घटना पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जिला न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे जेल भेज दिया गया है।
विदित हो कि 31 मई की दोपहर को नगर के वार्ड क्रमांक 02 पंडर दल्ली क्षेत्र निवासी नेमी जायसवाल ने उसी वार्ड के रवि साहू को कुत्ते को पत्थर क्यों मारा ऐसा बोलते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस कदर पिटाई कर दी की रवि साहू की पसली टूट गई, जबड़े में 6 टांके लग, एक कान सून हो गया सहित शरीर के विभिन्न जगहों पर काफी चोटें पहुंची।
रवि साहू घटना स्थल पर ही बेहोश हो गया था जिसे आसपास के लोगों ने 108 में फोन कर एमबूलेंस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बालोद भेजा गया था, वहीं 2 जून को उसे बालोद से जिला अस्पताल राजनांदगांव रिफर कर दिया गया है वर्तमान में राजनांदगांव जिला अस्पताल में से उपचार जारी है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 7 जून। वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत बालोद विकासखंड के खपरी, चारवाही स्थित गौठान में विधायक संगीता सिन्हा ने चंदन का पौधा रोपित किया, वहीं ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी, जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी सिन्हा, जिला कांग्रेस सचिव लता साहू ने पाम का पौधा रोपित किया। गौठान में सरपंच, सचिव सहित सभी पंचों एवं महिलाओं ने भी वृक्षारोपण किया। इस दौरान विधायक ने गौठान का भी निरीक्षण किया। महिला समूह द्वारा किये जा रहे वर्मी कंपोस्ट की भी जानकारी ली।
वृक्षारोपण के दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि हर एक नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे अपने परिवार के हिस्से की तरह रखे। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और प्रकृति का श्रृंगार हैं, कृपया इसे बनाए रखें। इस मौके पर विधायक ने कहा कि वृक्षों को लगाकर लगाकर हम इस प्रकृति को सुंदर बना सकते हैं और इनकी देखभाल कर वातावरण को साफ सुथरा बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पेड़ एकमात्र वह साधन है जो हमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं और वातावरण को स्वच्छ बनाने का काम करते हैं। वातावरण को दूषित होने से रोकते हैं, इसलिए कोरोना की इस लड़ाई में इससे जीतने के लिए हमें पेड़ लगाना अति आवश्यक है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू, जनपद सदस्य पूनम साहू भी मौजूद रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के लोगों ने अपने-अपने घरों में पौधा रोपकर उसके संरक्षण की बात कही।
नगर के वार्ड क्रमांक 23 निर्मला सेक्टर निवासी नमन खोब्रागड़े व वार्ड क्रमांक 2 निवासी तहसील साहू समाज की संयुक्त सचिव द्रोपती साहू ने अपने अपने घर की बाड़ी में पौधा रोपण कर उसके संरक्षण की बात कही गई। उन्होंने कहा कि दिनों दिन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण असंतुलन बना हुआ है, इसका सीधा असर जलवायु पर भी पडऩे लगा है।
उन्होंने कहा कि अब भी समय है यदि हम सभी अपने-अपने घरों में या आसपास की खाली पड़ी जगहों पर पौधे रोपकर उसका संरक्षण करते हैं, तो इसका लाभ हमें और हमारी आने वाली पीढ़ी को मिलेगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 6 जून। देश मे बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के नेतृत्व में नगर के कांग्रेस जनों ने धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर, एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, पार्षद रोशन पटेल, सूरज विभार, स्वप्निल तिवारी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार, स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष विलियम भावरा, जिला महामंत्री काकू रंधावा, राम कुमार शर्मा, युवा नेता परितोष हंसपाल, पूर्व पार्षद रमेश भगत, बसंत साहू, विधानसभा शक्ति संयोजक संजय साहू सहित अन्य कांग्रेस जन शामिल हुए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 6 जून। कल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में दिया गया।
प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर , मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, जिला महामंत्री द्वय काशीराम निषाद, रतिराम कोसमा, जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, जिला सचिव के ईश्वर राव व युवराज साहू, इंटुक जिला अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार, वरिष्ठ कांग्रेसी नवीन कथूरिया, इंटक अध्यक्ष तिलक मानकर, युवा नेता प्रवीण शर्मा, युवा नेता शकील खान, पूर्व पार्षद श्रीनिवास राव, सेवा दल नगर अध्यक्ष जितेंद्र मेश्राम, पूर्व पार्षद प्रदीप बाघ, रामबचन मौर्य, जेबा कुरैशी, दामिनी मानिकपुरी, रमना बाई, गौरी बाई, दामेश्वरी बाई, इंद्रा बाई, मनटोरा बाई, किरण पचभिये, सीमा, शीफा खान उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है और भावी पीढी को स्वच्छ एवं स्वास्थ पर्यावरण की सौगात देने के लिए हम सभी को वर्तमान में पर्यावरण के संरक्षण के प्रति गंभीरता से अपने अपने दायित्वों का निवहन करना है। इसी कड़ी में लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए नगर के पर्यावरण प्रेमी एवं जनप्रतिनिधियों नें अपनी राय व्यक्त की है।
प्रकृति में संतुलन बनाने करना होगा प्रयास- प्रदेश की महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा कि पर्यावरण के नकारात्मक प्रभाव को रोकना और लोगों को सकारात्मक भूमिका के लिए प्रेरित करना ही विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य है। समूचे विश्व में प्रदूषण और गलोबल वार्मिंग के कारण दिन प्रतिदिन पर्यावरण की स्थित गिरती जा रही है। इस धरती में जीवन के बेहतर भविष्य के लिए सभी को मिलकर पर्यावरण बनाना होगा।पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखनें में हम सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी निभानी है, पर्यावरण स्वच्छ बना रहेगा तभी इस धरती में दीध काल तक जीवन संभव है।
जागृति लाने के लिए मनाया जाता है पर्यावरण दिवस-बालोद जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष संगीता नायर नें कहा कि पर्यावरण शब्द का निर्माण दो शब्दों परि और आवरण से मिलकर बना है जिसमें परि का मतलब है हमारे आसपास अर्थात जो हमारे चारों और है।आवश्यक जो हमें चारों और से घेरे हुए हैं। पर्यावरण उन सभी भौतिक, रसायनिक एवं जैविक कारकों की कुल ईकाई है जो किसी जीवधारी अथवा परितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते हैं तथा उनके रुप, जीवन और जीविता को तय करते हैं।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित पर्यावरण दिवस के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनैतिक और समाजिक जागृति लाने के लिए मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1972 में 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई थी। 5 जून 1973 को पहला पर्यावरण दिवस मनाया गया था। हम सभी को इस दिन कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
वृक्षारोपण के साथ पौधों का करें रोपण- भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष शीतल नायक नें कहा कि 5 जून को हम पर्यावरण दिवस मनाते हैं मानव का पर्यावरण से अटूट रिश्ता है, हमारी मूलभूत आवश्यकता भी पर्यावरण है। इस दिन हम कुछ पौधे लगाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर देते हैं लेकिन यह उचित नहीं है। हमें पेड पौधों का संरक्षण भी करना है, तभी वृक्षारोपण का महत्व है। उन्होंने कहा कि हम सभ मिलकर इस पर्यावरण दिवस पर पौधे लगानें के साथ साथ यह संकल्प लें कि लगाये गए सभी पेड पौधों के संरक्षण लें और इस संकल्प को ईमानदारी के साथ निभायें तभी हम सही मायने में पर्यावरण को संरक्षित करनें में सफल हो सकेंगे।
अधिक पेड़ पौधे लगायें पर्यावरण बचायें -मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी को अपने घर के आंगन व आसपास तथा रहवासी क्षेत्र में खाली पड़ी जगहों में अधिक से अधिक पौधे का रोपण करें और उन पौधों के बडे होनें तक उनका संरक्षण व संवधन में अपना योगदान दें। तभी हम आने वाली पीढी को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का उपहार दे सकेंगे, जिससे कि इस धरती में भावी पीढी का जीवन एवं भविष्य बेहतर हो सके।
मानवीय मूल के कारण फैल रहा प्रदूषण-अनुसूचित जाति के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोब्रागड़े नें कहा कि पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य विश्व में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है क्योकि मनुष्य भी प्रकृति और पर्यावरण का हिस्सा है। मानवीय मूल के कारण वर्तमान में दिन प्रतिदिन प्रदुषण फैल रहा है, जिससे सारी प्रकृति प्रदुषित होती जा रही है और इसका असर गलोबल वार्मिंग पर पडनें लगा है। उन्होंने कहा कि धरती पर मानव नें अपने स्वार्थ को साधने के लिए पेड़े, पौधे व जंगलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। हम पेड़ों को लगानें में कम और अपनी जरुरतों के लिए उसे काटने में ज्यादा ध्यान देते हैं। जिससे अनेक जंगल मैदान का रूप ले रहे हैं, जिसका सीधा दुष्प्रभाव हमें हमारी आने वाली पीढी को भुगतना पड सकता है, इसलिए हम सभी को चाहिए कि हम ज्यादा से ज्यादा पौधे लगायें और उनका संरक्षण करें, तभी हम अपने आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दें पायेंगे।
दल्लीराजहरा, 4 जून। नगर के वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद प्रमिला पारकर सहित युवाओं ने वार्ड में जीम भवन व जीम समाग्री की मांग नगर पालिका अध्यक्ष से करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। उक्त वार्ड के पार्षद व युवाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर को बताया कि उनके वार्ड में जीम भवन नहीं होने के कारण यहां के युवाओं को परेशानी होती है। जिसे देखते हुए वार्ड में जीम भवन निर्माण व समाग्री उपलब्ध करवाई जाए। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया है की जल्द ही उनके वार्ड में उक्त भवन का निर्माण और समाग्री उपलब्ध करवाई जावेगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 4 जून। केंद्र की मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तमाम विकास कार्यों के किये जाने की बढ़ा चढ़ाकर बाते की जा रही है, लेकिन सच्चाई तो यह है कि मोदी सरकार के नाकामियों, असफलताओं, वादाखिलाफी से देश व प्रदेश आमजनता के बीच घोर निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है। उक्त बातें प्रदेश की महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने कही।
केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने इस 7 वर्ष के कार्यकाल में देश व प्रदेश की आमजनता सहित समाज के सभी वर्गों के साथ विश्वासघात किया है, जिससे देश में समाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं मोदी सरकार अपनी खोखली उपलब्धियों का गुणगान कर जनता से चुनाव में किए गए घोषणाओं से वादाखिलाफी कर एक घोखेबाज, अविश्वासनीय सरकार के रूप में स्थापित है और आम जनता के बीच अपना विश्वास खो चूकी है।
उन्होंने कहा कि कृषि और किसान कल्याण के वादों में केंद्र की मोदी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना चाहते थे, लेकिन सच यह है कि उनकी नीतियों की वजह से ही देश का किसान और गरीब होता जा रहा है, नतीजा यह है कि लाखों किसान पिछले 6 महीनों से दिल्ली की सीमा पर ठंड, गर्मी और बरसात झेलते धरने पर बैठे हैं।
अनिला भेंडिया ने कहा कि यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार ने फसलों का समर्थन मूल्य भी बढ़ाया है, उल्टे खाद और कीटनाशक दवाओं की कीमते आसमान छूनें लगी है, सभी विपक्षी दलों के दबाव में खाद की कीमतें घटाई, लेकिन सब्सिडी देकर खाद कंपनियों को मालामाल करनें का इंतजाम कर दिया है। अर्थव्यवस्था को लेकर जो वादे भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए हैं, वे सब उल्टे साबित हुए हैं, सच यह हैं कि मोदी सरकार की अर्थनीति से देश में पहली बार जीडीपी माइनस 23.9 प्रतिशत तक चली गई।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का वादा सबके विकास का था, लेकिन कुछ चुनिंदा कारोबारियों और उद्योगपतियों का ही विकास हुआ है, देश की सारी संपत्ति दो प्रिय लोगों को ही बेची जा रही है।
वहीं नोटबंदी के अविवेकपूर्ण निणर्य से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हुई, जीएसटी लगाने से उद्योग धंधे, कल कारखाने बंद हुए और बहुतायत संख्या में लोग बेरोजगार हुए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था में विपरीत असर पड़ा है। निजीकरण को बढ़ावा देकर देश के सरकारी संस्थान नीलाम हो रही है, नौकरी का अवसर समाप्त हो रहा है जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 4 जून। कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर सेल प्रबंधन के अडिय़ल एवं नकारात्मक रवैये के खिलाफ 1 जून को समूचे सेल में स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीटू) के आह्वान पर समस्त इकाइयों में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसी आह्वान के अंतर्गत लौह अयस्क खान समूह राजहरा में खदान कर्मचारियों ने सीटू के नेतृत्व में माइंस ऑफिस के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सेल प्रबंधन के एकतरफा, अडिय़ल और नकारात्मक रवैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा चेतावनी दी कि यदि जल्दी से जल्दी सम्मानजनक वेतन समझौता, कोरोना से मृत कर्मचारियों के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति, और सेल पेंशन योजना को यथावत रखने का निर्णय नहीं लिया गया, तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर सीटू यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का असर सेल प्रबंधन पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जिस तरह केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को लागू करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है, उसी तरह सेल प्रबंधन भी कर्मचारी विरोधी निर्णय तेजी से ले रहा है। उन्होंने कहा कि फरवरी माह के बाद से अब तक जितनी भी एनजेसीएस बैठक हुई हैं, सभी में प्रबंधन ने एक ही रटा- रटाया प्रस्ताव दिया है। प्रबंधन का वर्तमान प्रस्ताव किसी भी हालत में कर्मचारियों के हित में नहीं है।
उन्होंने कहा कि इसी तरह अपने तथा अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर कंपनी और देश की सेवा करने वाले कर्मचारी जिनका कोरोना में निधन हुआ है, उन्हें अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के मामले में प्रबंधन ने अब तक कोई फैसला नहीं किया है। यह प्रबंधन की संवेदनहीनता का स्पष्ट उदाहरण है। सेल प्रबंधन ने हाल ही में सेल पेंशन योजना को बिना यूनियनों से चर्चा किए एनपीएस में बदलने का एकतरफा फैसला लिया है जो हमें किसी भी हालत में मंजूर नहीं है।
इस प्रकार प्रबंधन की कार्यशैली से स्पष्ट है कि प्रबंधन हर तरीके से द्विपक्षीय वार्ता एवं समझौतों के सम्मान से पीछे हट रही है। द्विपक्षीय वार्ता एवं आपसी सहमति की गौरवशाली परंपरा को दरकिनार कर कंपनी मेंऔद्योगिक अशांति का वातावरण पैदा किया जा रहा है।
वहीं यूनियन के सचिव पुरुषोत्तम सिमैया ने कहा की अब तक हुए तमाम वेज रिवीजन में यूनियनें ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन की बात लगातार उठाती रही है और उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया गया। लेकिन इस बार प्रबंधन ठेका मजदूरों के वेतन बढ़ोतरी के संबंध में पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि सेल प्रबंधन ठेका मजदूरों के योगदान को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि वेज रिवीजन के मुद्दे पर प्रबंधन द्वारा एरियर्स नहीं दिए जाना, और ग्रेज्युटी सीलिंग करने की शर्त लगाई लगाया जाना बेहद शर्मनाक है। ग्रेज्युटी सीलिंग और एरियर्स न लेने की शर्त पर वेज रिवीजन का हम कभी भी समर्थन नहीं करेंगे। एरियर्स और असीमित ग्रेज्युटी सेल कर्मचारियों का अधिकार है, जिसे हम किसी भी हालत में नहीं छोड़ सकते। उन्होंने कहा कि यदि प्रबंधन सेल में द्विपक्षीय वार्ता एवं सहमति के परंपरागत रास्ते को छोडक़र एकतरफा कदम बढ़ाने की कोशिश करेगी, तो सेल के समस्त कर्मचारी पूरी लामबंदी के साथ प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल पर जाने के लिए तैयार है।
इस प्रदर्शन के दौरान ही यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने एक 10 सूत्रीय मांग पत्र सेल चेयरमैन एवं डायरेक्टर भिलाई इस्पात संयंत्र के नाम महाप्रबंधक प्रभारी(खदान) को सौंपा। इस मांग पत्र में स्पष्ट रूप से मांग की गई है कि 1 जनवरी 2017 से पूरा एरियर्स दिया जाए । ग्रेज्युटी सीलिंग किसी भी हालत में मंजूर नहीं है। 5 वर्ष का वेतन समझौता किया जाए, पिछले वेज रिवीजन के बराबर एमजीबी का प्रस्ताव प्रबंधन द्वारा दिया जाए, कोविड-19 से मृत कर्मचारियों के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए, सेल पेंशन योजना को एनपीएस में बदले जाने संबंधित फैसला वापस लिया जाए तथा सेल पेंशन योजना में 6 प्रतिशत योगदान सुनिश्चित किया जाए।
ठेका मजदूरों का वेतन समझौता एनजेसीएस में ही किया जाए, पिछले दिनों वेज रिवीजन की मांग को लेकर आंदोलनरत भिलाई एवं बोकारो के जिन कर्मचारियों को दमनकारी नीति के तहत निलंबित या दंडित किया गया है उनका निलंबन और दंड तत्काल वापस लिया जाए । सीटू यूनियन द्वारा वेज रिवीजन के मुद्दे को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लामबंदी कर हड़ताल की तैयारी की जा रही है।
अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलने से रोष, खुदकुशी की चेतावनी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 4 जून। बालोद जिले के दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिवार आज बोतल में एसिड-पेट्रोल लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वे अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज थे। उन्होंने प्रशासन को आगाह किया कि वे आत्महत्या का रास्ता भी अपना सकते हैं। वहां अफसर के नहीं मिलने पर वे कलेक्टे्रट जाने लगे। तभी इसकी सूचना मिलने पर रास्ते में एसडीएम राम सिंह ठाकुर ने महिलाओं से चर्चा की और ज्ञापन दिया। साथ ही सोमवार को कलेक्ट्रेट आने के लिए कहा।
दरअसल बालोद जिले में 36 ऐसे परिवार जिनके घर का मुखिया शिक्षाकर्मी थे। वर्ष 2018 के पहले उनके परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी गई है और वह पिछले लगभग 10 वर्षों से प्रशासन व शासन का चक्कर काट रहे हैं, परंतु अब तक उन्हें महज आश्वासन मिला है। आज महिलाएं हाथों में पेट्रोल-एसिड की बोतल लेकर प्रशासन को आगाह करने पहुंचे।
कहते हैं पढ़ाई करो
हाथों में पेट्रोल और एसिड लेकर पहुंची महिलाओं ने बताया कि वे पिछली सरकार में भी रायपुर से लेकर जिला प्रशासन तक की दौड़ लगा चुके हैं और वर्तमान सरकार में भी पंचायत मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक संपर्क कर रहे हैं, परंतु किसी ने उनकी बात नहीं सुनी है। वहीं उन्हें बीएड करने सहित अन्य तरह-तरह की सलाह दिए जाते हैं, परंतु इन परिवारों का कहना है कि उनके पास तो अभी लालन-पालन को पैसे नहीं है। वे आगे की पढ़ाई कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे भी हैं, और उनका भी जीवन हमें देखना पड़ता है। सरकार से अब तक किसी तरह का कोई भी आर्थिक मदद नहीं मिल पाया है।
अधिकारी नहीं देते तवज्जो
पीडि़त परिवारों ने बताया कि यहां के अधिकारी उन्हें किसी तरह की कोई तवज्जो नहीं देते। बालोद जिले के सभी अधिकारियों के पास में अपनी समस्या लेकर पहुंच चुके हैं परंतु यहां के अधिकारी समय नहीं देते। यहां पहुंचे पीडि़त परिवारों ने अपनी व्यथा बताई और महिलाओं ने कहा कि यहां पर हमें पढ़ाई करने के लिए कहते हैं और यहां पर हमारा जीवन यापन करना दूभर हो गया है। हमारे पास आत्महत्या के अलावा अब कोई रास्ता नहीं बचा है। सभी ने एक स्वर में बड़े घटना की चेतावनी दी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 3 जून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, संगठन महामंत्री पवन साय, जिला भाजपा प्रभारी केदारनाथ गुप्ता की सहमति एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के अनुमोदन पश्चात जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। घोषणा के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिपा साहू, जिला मंत्री जयेश ठाकुर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा उपस्थित रहे सभी नेताओं ने सभी सक्रिय व ऊर्जावान भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बधाई व शुभकामनाएं दीए।
नवनियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार है सर्वसम्मानित महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिपा साहू उपाध्यक्ष सुलेखा सोनी, सरोज गंगबेर, किरण सिन्हा, महामंत्री लीला शर्मा, संगीता चंद्राकर, कोषाध्यक्ष भानुमति साहू, मंत्री रश्मि साहू, खोमिन साहू, सोहद्रा टांडेकर ,मीडिया प्रभारी उमेश्वरी धनकर, सोशल मीडिया प्रभारी आरती संचेती, जिला कार्यालय प्रभारी नीता साहू, जिला कार्यालय सह प्रभारी पूनम साहू जिला कार्यकारिणी सदस्य ज्योति ठाकुर, कल्याणी देशमुख, निर्मला साहू, भरती साहू, भगवती साहू ,हीरोंदी साहू, मोहिनी देवांगन, महेश्वरी ठाकुर,भगवती साहू, रूपा देवांगन, सरोना कुमेटी, प्रतिमा कौशिक, मीनू ठाकुर, साधना सोरी, उमेश्वरी धनकर, प्रीति साहू, रोहनी साहू ,कांति साहू, दुलेश्वरी टेकाम,पार्वती मंडावी, चंद्रिका मंडावी, संध्या यादव, सीता साहू, नलिनी टेकाम, ममता गजेन्द्र,इंद्रकला कल्याणी, बसंती साहीरो विशेष आमंत्रित सदस्य पुष्पा बघेल, डामेश्वरी साहू, रूपमती गंजीर, रेखा निकोसे, नीता साहू, विमला जैन, दिनेश्वरी सिन्हा, सुनीता साहू, रोशन साहू, पुष्पा देवी, ललिता साहू, सीमा बरदिया, अनुसुइया धु्रव स्थाई आमंत्रित सदस्य सर्व सम्मानित कुमारी मदन साहू,नीलिमा टेकाम,शीतल नायक, प्रेमलता साहू ,संध्या भारद्वाज, कृतिका साहू , भिखि मसिया, रानू सोनकर, अनीता कुमेटी, सुशीला साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, अंजनी साहू, प्रतिभा चौधरी, नंदनी धाक, सरिता ठाकुर, खिलेश्वरी साहू, कुसुम शर्मा नवनियुक्त मंडलअध्यक्ष
बालोद शहर मंडल हितेश्वरि कौशिक, बालोद ग्रामीण मंडल सत्या गांवरे, गुरुर मंडल चंद्रिका गंजीर, गुण्डरदेही मंडल कांति सोनश्वरि, अर्जुन्दा मंडल रुकमणी सोनकर, खेरथा मंडल उर्मिला साहू, दल्लीराजहरा मंडल गीता मरकाम, ड़ौडी मंडल रजनी जायसवाल, ड़ौडी लोहारा मंडल पायल सोनी नियुक्त किए गए हैं।
दल्लीराजहरा, 1 जून। नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक 17 में पेयजल की समस्या को देखते हुए वार्ड वासियों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को इस समस्या से अवगत करवाया गया था। समस्या को देख नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने पार्षद निधि के माध्यम से उक्त वार्ड में पाइप लाइन विस्तारी करण का कार्य करवाया जा रहा है, इस कार्य का निरीक्षण कर लोगों को जल्द ही पेयजल की समस्या से निराकरण का आश्वासन दिया है। इस दौरान पार्षद ताम्रध्वज सुधाकर, संतोष पांडेय, विलियम भंवरा, अनिल कोम्बे सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा, 1 जून। नगर के पर्यावरण प्रेमी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बच्चों द्वारा 31मई विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर नगर के वार्ड क्रमांक 14 व 15 में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए हाथों में नशा नाश की जड़, नशे से दुर रहने, जैसी बातों की लिखी तख्ती को लेकर वार्ड में घुमते नजर आए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 1 जून। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी बालोद व राक स्टार फिटनेस व कल्चरल ग्रुप दल्लीराजहरा द्वारा बच्चों को तम्बाकू से दूर रहने हेतु विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के पूर्व संध्या पर रेल्वे इंस्टीट्यूट दल्लीराजहरा में समाजिक दुरी व कोरोना के नियमों का पालन करते हुए जागरुकता अभियान चलाया गया।
खेल के प्रति रुचि रखने वाले सभी बच्चों को उनके समुह में जाकर नशा पान व तम्बाकू से होने वाली बिमारियों के संबंध में सिगरेट का रुप धारण कर चन्द्रशेखर पवार ने बताया कि तम्बाकू से कैंसर, फेफड़ों, व दिल की बीमारी होती है। तम्बाखू व नशापान से पुरा विश्व व्यापत हो रहा है, कम उम्र के बच्चों में आज नशा घर कर गया है।
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पुलिस अधीक्षक अब्दुल अलीम खान, विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी राजू कुकरेजा, संतोष चोपड़ा, रणजीत सिंह राणा, संतोष डडसेना, प्रमोद जैन व कोच मार्तण्ड सिंह उपस्थित थे। नगर पुलिस अधीक्षक अब्दुल अलीम खान ने कहा कि बच्चे हमारा भविष्य है। हमे इन बच्चों को संभालना चाहिए ताकि बच्चे नशा व तम्बाकू से दुर रहे साथ मे कोविड के समय बच्चे सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क जरुर लगाए।
बच्चों द्वारा गीत, नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया। सोना द्वारा मधुर गीत गाकर लोगों से ताली बटोरी, वही सेजल, नाफिया, नेहा, सौम्यक, हर्षा, केटी रणबीर, क्षमा, सोनी, प्राची द्वारा नृत्य से सभी प्रसन्न हुए, सभी बच्चों को सीएसपी द्वारा नगद पुरुस्कार प्रदान किया गया ।
रेडक्रास बालोद द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को मास्क व साबुन का वितरण कर अनिवार्य रुप से लगाने प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर रेडक्रास बालोद व फिटनेश ग्रुप के सदस्य पप्पू, भीम सोनकर, नरेन्द्र ग्वाल, रेडक्रास जिला संयोजक चन्द्रशेखर पवार, केटी, हर्षा, बाबु, व अन्य बच्चों के साथ रेल्वे कर्मचारी उपस्थित थे।