छत्तीसगढ़ » रायपुर
शिक्षा, स्वास्थ्य और लोगों की आय बढ़ाने पर है मुख्य फोकस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीति अपनाकर इन क्षेत्रों में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ-साथ विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इससे नक्सलियों से लोगों का मोह भंग हो रहा है।
नक्सल गतिविधियां अब सिमट सी गई है। इन क्षेत्रों में लोगों के जीवन में आ रहे बदलाव से यह बात स्पष्ट होती है। श्री बघेल आज एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम 12 आवर स्वस्थ्य भारत सम्पन्न भारत टेलीथॉन कार्यक्रम को बेमेतरा जिला मुख्यालय से वर्चुअल रूप से सम्बोधित कर रहे थे।
श्री बघेल ने महानायक अमिताभ बच्चन के एक प्रश्न के जवाब में बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने के लिए चिकित्सकों और स्टाफ की नियुक्ति की गई है। दंतेवाड़ा जिले से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की शुरूआत की गई थी, यह योजना राज्य के सभी जिलों में संचालित है।
उन्होंने कहा कि हमने इन क्षेत्रों में विकास, विश्वास और सुरक्षा की रणनीति पर काम करना शुरू किया। इससे आम जनता तक सरकार की पहुंच बनी। इस नीति पर अमल करते हुए हमने लोगों तक स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली और सोलर उर्जा से बिजली पहुंचाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लागों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। बीजापुर में दिसंबर 2018 तक, जहां साल भर में एक दो टेऊक्टर की ब्रिकी होती थी आज यह आकड़ा 400 के पार पहुंच गया है। वहीं मोटर सायकलों की ब्रिकी संख्या औसतन 15-16 से बढक़र 5 हजार तक पहुंच गई है। इन क्षेत्रों में वनअधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन कर लोगों को वनाधिकार पट्टे दिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में वर्षों से बंद सैकड़ों स्कूल फिर से शुरू किए गए है। धुर नक्सल क्षेत्र जगरगुण्डा के स्कूलों में भी अब अध्ययन-अध्यापन सुचारू रूप से होने लगा है। बीजापुर के सिलगेर गांव में शासन-प्रशासन द्वारा शिविर आयोजित कर तीन हजार लोगों के आधार कार्ड, जाब कार्ड बनाने बनाए गए। उन्होंने कहा कि नक्सल गतिविधियां अब बीजापुर और नारायणपुर में सिमट कर रह गई है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने के लिए बस्तर अंचल के सभी अस्पतालों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए। इन क्षेत्रों में लोग सप्ताह में एक बार हाट बाजार जरूर जाते हैं, इसलिए हमने लोगों की चिकित्सा का इंतजाम भी हाट बाजारों में किया।
मलेरिया मुक्त अभियान चलाया इस अभियान के दौरान 14 लाख लोगों का मलेरिया के लिए रक्त परीक्षण किया गया। आज इन क्षेत्रों में मलेरिया के प्रकरण 40 प्रतिशत से घट कर 4-5 प्रतिशत रह गए है। इसके अलावा मोबाइल मेडिकल यूनिट और दाई दीदी क्लिनिक के जरिए भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनों ही योजनाएं काफी लोकप्रिय है। दाई- दीदी क्लिनिक वर्तमान में रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई निगम क्षेत्र में संचालित है। जल्द ही इसका विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कुपोषण मुक्ति अभियान की सराहना हाल में ही नीति आयोग ने की है। राज्य में 37.8 प्रतिशत बच्चे कुपोषण से और 41.5 प्रतिशत महिलाएं एनिमिया से पीडि़त थी इस लिए राज्य में लोगों के लिए गरम भोजन देने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक साल में कुपोषण के मामले में उल्लेखनीय कमी आयी है। इसी प्रकार स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए लोगों को जागरूक करने की पहल के सार्थक परिणाम देखने को मिल रहा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अक्टूबर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ’सुहिणी सोच सामाजिक संस्था’ द्वारा आयोजित प्रथम बहुरानी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई। उन्होंने कहा सुहिणी सोच सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित बहुरानी सम्मेलन एक अनोखा कार्यक्रम है। अभी तक हमनें युवा सम्मेलन, बुजुर्ग सम्मेलन यहां तक महिलाओं का सम्मेलन देखा था। मगर पहली बार मुझे ऐसा अनुभव हो रहा है कि एक रिश्तों पर आधारित कार्यक्रम पर शामिल हो रही है। इसके लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परिवार की बहुएं बड़ों को सम्मान दे और बच्चों में संस्कार रोपित करें। राज्यपाल ने कहा कि हम ऐसे देश में निवास करते हैं जहां की संस्कृति अनूठी है। यहां पर परिवार का महत्व है।
परिवार में हर संबंधों के पीछे एक भावना का महत्व होता है। यहां संयुक्त परिवार में बुजुर्ग, दादा-दादी, माता-पिता, बेटे-बेटियां, बहुएं सब साथ में रहते है। इसके उलट पश्चिमी देशों में एकाकी परिवार की अवधारणा पाई जाती है। भारतीय समाज में महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है। हमेशा से उन्हें पूजनीय माना गया है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां बेटियों को विशेष सम्मान दिया जाता रहा है, दूसरे घर से विवाह कर आने वाली लडक़ी जिसे हम बहू कहते है उसे बेटी का दर्जा दिया जाता है। इसके उलट पश्चिमी देशों में हर रिश्ते के पीछे एक कानूनी आधार होता है। वे बहू को डॉटर इन लॉ से संबोधित करते है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अक्टूबर। शासन द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को शांतिनगर स्थित स्वदेशी भवन में आयोजित की गई है। इस बैठक में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा, भोपाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रमोद मिश्रा रींवा मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहें।
राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को सम्बोधित किए। इस बैठक में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के आगामी अधिवेशन के सम्बंध में तथा राज्य में कार्य विस्तार को लेकर चर्चा की गई। कार्य समिति के बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष अरुण तिवारी ने किया।
राज्य कर्मचारी संघ इस बैठक को भारतीय मजदूर संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे, बी एम एस से राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता दीक्षित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक ने दी है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गांधीजी के विचार जो आज भी प्रासंगिक है। उसी उद्देश्य से रामधुन पद यात्रा गांधीजी की प्रमुख भजन रघुपत्री राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम का भजन गाते सभी कांग्रेसजन गांधी मैदान से जयस्तंभ चौक, होते हुए शास्त्री चौक पहुंचकर जय जवान जय किसान का नारा देने वाले भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
कार्यक्रम उधो राम वर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम में प्रमुखरूप से राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला प्रभारी महामंत्री सगठन प्रदेश कांग्रेस, पंकज शर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक रायपुर, घनश्याम वर्मा, कन्हैया यादव, मोहन वर्मा, अरुण शुक्ला, कमल भारती, दिनेश ठाकुर, देवेंद्र मिश्रा, प्रणव ठाकुर, अभिषेक शुक्ला, रहमत खान, सुनीता साहू, दीपा साहू, सुनील सोनी, अशरफ खान, शरद वर्मा, जागेश्वर कुर्रे, मनसा, श्रवण निषाद, शेखर वर्मा, चम्पेश्वर साहू, रामचन्द साहू, मनहरण साहू, गंगाधर ,भागवत लहरी, शम्मी खान सहित अधिक संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अक्टूबर। वैश्विक महामारी कोरोना काल में आकस्मिक जिन लोगों की गति हुई उनकी आत्मा शांति के लिए पितृ पक्ष के अवसर पाटीदार भवन भनपुरी में 7 दिवसीय श्रीमद भागवत गीता का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन के सूत्रधार रायपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक सत्यनारायण शर्मा की अनुप्रेरणा से श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में कथा वाचक पंडित विनोद गोस्वामी ने नरसिंह भगवान के अवतार पर चर्चा करते हुए बताया कि पाप की अधिकता होने पर भगवान स्वयं अवतरित हो राक्षसों का नाश करते हैं इसी क्रम में उन्होंने भक्त प्रहलाद की कथा विस्तार पूर्वक सुनाई भगवान पापों के नाश के लिए गौ ब्राह्मणों एवं अपने भक्तों की रक्षा के लिए हमेशा अवतार लेते रहे हैं।
ंकथा में श्री राम जन्म के उपरांत श्री कृष्ण जन्म का प्रसंग भी आया क्षेत्रीय विधायक सतनारायण शर्मा नंद बाबा एवं उनकी पत्नी श्रीमती निर्मला शर्मा यशोदा की भूमिका पर थी। आज की कथा सुनने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, और विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े सपरिवार उपस्थित थे। मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक राम लखन शर्मा भी उपस्थित थे।
रायपुर, 3 अक्टूबर। संत गुलाब बाबा के टैगोर नगर स्थित मंदिर का तेरहवां वार्षिक उत्सव आज, और कल मनाया जाएगा। संत श्री गुलाब बाबा देश के प्रसिद्ध संतों में जाने जाते हैं, बाबाजी के भक्तों ने सन 2008 में इस मंदिर की स्थापना करवाई थी, तब से हर वर्ष बड़ी धूमधाम से स्थापना दिवस का उत्सव मनाया जाता है जिसमे पूरे देश से सैंकड़ों भक्तगण शामिल होते हैं।
गुलाब साईं दरबार में कार्यक्रम की शुरूवात रविवार शाम 7 बजे भजन संध्या से होगी तथा कार्यक्रम रात्रि 10 बजे तक चलेगा। सोमवार प्रात: 6.32 को दुग्धाभिषेक कर प्रात: 10.32 को पालकी यात्रा टैगोर नगर कॉलोनी में निकाली जाएगी तथा दोपहर 01 बजे से 4 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया है।
बोरवेल में गिरे मासूम प्रिंस को निकालने अभियान चलाया था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अक्टूबर। बस्तर में पले बढ़े ब्रिगेडियर एके दास एनसीसी के ग्रुप कमांडर बनाए गए। श्री दास का जन्म बस्तर में हुआ था, और ंस्कूल के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर से स्नातक हुए। वे जगदलपुर 1988 में शिक्षा के बाद 1989 में फौज में टेक्निकल कोर (स्पेशलिस्ट्स ब्रिज रेजिमेंट) में अधिकारी बने जो कि बस्तर क्षेत्र के प्रथम फौजी अधिकारी है।
श्री दास ने अपने सेवाकाल में कई उपलब्धियां अर्जित की है। बताया गया कि वर्ष 2006 में कुरुक्षेत्र में बोरबेल में गिरे मासूम प्रिंस को बचाने के लिए अभियान चलाया गया था। जिसके मुखिया श्री दास ही थे, और 2 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद प्रिंस को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
बताया गया कि लद्दाख में वर्ष 2006 से 2008 तक टास्क फोर्स कमांडर, श्री नगर में वर्ष 2015 से 2018 मुख्य अभियंता वीकन प्रोजेक्ट, सीमा सडक़ संगठन, डीडीजी टेक्निकल प्लानिंग वर्ष 2017 से 2019, और वर्ष 2019 से यहां आने तक मुख्य अभियंता भोपाल जोन रहे।
चर्चा में बताया कि 31 वर्ष फौज में अलग-अलग जगह सेवा के पश्चात अपने मूल राज्य में आने का मौका मिला है। छतीसगढ़ के युवा एनसीसी के माध्यम से अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त कर फौज में जाएं, और अच्छे अनुशासित नागरिक बने, यही प्रयास होगा। इनकी हिस्सेदारी फौज में बढ़े इस पर ध्यान दिया जाएगा।
रायपुर, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के मौके पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल, श्रीचंद सुंदरानी सहित अन्य नेताओं ने आज सुबह आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के आसपास झाडू लेकर सफाई की। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
नवा रायपुर में प्रस्तावित सेवाग्राम में कला-शिल्प केन्द्र बनेंगे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी की जयंती के अवसर पर चौबे कॉलोनी स्थित मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर सर्वसुविधा युक्त स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह स्कूल हिन्दी माध्यम का प्रदेश का प्रथम स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल होगा। मुख्यमंत्री ने इस विद्यालय की छात्राओं को बापू की आत्मकथा ’सत्य के साथ मेरे प्रयोग’ पुस्तक का वितरण कराने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों की मौलिक रचनाओं पर केन्द्रित और एससीईआरटी द्वारा प्रकाशित ’सेजेश रेन्बो’ पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने गोदना कला, पारंपरिक खिलौना निर्माण सहित अन्य कार्यों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, कलेक्टर सौरभ कुमार भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके मोहनदास करमचंद गांधी से महात्मा गांधी बनने की यात्रा की विस्तार से जानकारी स्कूल छात्राओं को दी। श्री बघेल ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े रोचक प्रश्न भी बच्चों से पूछे। बच्चों ने मुख्यमंत्री द्वारा पूछने पर बताया कि आज बापू के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है। श्री शास्त्री ने देश को ’जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजन ’रघुपति राघव राजा राम’ और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली, लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी और ताइक्वांडों के प्रदर्शन का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय मायाराम सुरजन को भी याद किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में आजादी की लड़ाई के मूल्यों, सिद्धांतों, आदर्शों तथा महात्मा गांधी की ग्राम-स्वराज की संकल्पना को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए नवा-रायपुर में भी वर्धा की तर्ज पर सेवा-ग्राम की स्थापना की जाएगी। नवा-रायपुर में लगभग 75 से 100 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले इस संस्थान में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आत्मनिर्भर-ग्राम की कल्पना को साकार करने के लिए सभी प्रकार के कारीगरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई पीढी को महात्मा गांधी के आदर्शो और सिद्धांतों से परिचित कराने के लिए कक्षा 5वीं से 12वीं के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा को शामिल किया जाएगा। महात्मा गांधी के आत्मनिर्भर ग्राम की संकल्पना और ग्रामीण जन-जीवन से परिचित कराने के लिए स्कूली बच्चों को गांवों का भ्रमण कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी का मानना था कि भारत की स्थितियों में स्थायी रूप से सुधार के लिए ग्राम-सुधार ही एकमात्र विकल्प है। अब 21वीं सदी में महात्मा गांधी के उन्हीं सपनों के अनुरूप ग्राम-सुधार के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए नवा-रायपुर में सेवा-ग्राम की स्थापना की जा रही है।
इस सेवा-ग्राम का निर्माण मिट्टी, चूना, पत्थर जैसी प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करते हुए किया जाएगा। यह परियोजना गांधी-दर्शन को याद रखने और उन्हें अपनाने की प्रेरणा देगी। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन की यादों और राष्ट्रीय इतिहास को भी नवा रायपुर के इस संस्थान के माध्यम से जीवंत बनाए रखा जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर में प्रस्तावित सेवाग्राम में गांधीवादी सिद्धांतों, ग्रामीण कला और शिल्प के केंद्र विकसित किए जाएंगे, जहां अतिथि विषय-विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही वहां वृद्धाश्रम तथा वंचितों के लिए स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा देकर, छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं को प्रोत्साहन देना, बुजुर्गों को दूसरा-घर उपलब्ध कराना और वैचारिक आदान-प्रादन के लिए छत्तीसगढ़ में एक विश्वस्तरीय व्यवस्था का निर्माण करके स्थानीय लोगों का सशक्तिकरण करना है। सेवा-ग्राम में प्रस्तावित ‘विजिटर्स सेंटर’ सीखने, निर्वाह करने और गांधी के सिद्धांतों का स्मरण करने का केंद्र होगा।
श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी विशिष्ट कला और शिल्प के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर, रायगढ़ और अन्य जिलों में बेल मेटल, लौह, टेराकोटा, पत्थर, कपड़े और बांस का उपयोग करके विभिन्न कलात्मक वस्तुओं का निर्माण किया जाता है। सेवाग्राम एक ऐसा स्थान होगा जहां आगंतुक स्थानीय कला और शिल्प, स्थानीय व्यंजनों के बारे में जान सकेंगे। अपनी जानकारियों और अनुभवों को साझा कर सकेंगे। सेवा ग्राम में एक ओपन थियेटर भी होगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब नयी पीढ़ी को महात्मा गांधी के आदर्शो और सिद्धांतों से बच्चों को अवगत कराने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कक्षा 5वीं से 12वीं के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा को शामिल किया जाएगा। स्कूली बच्चों को गांव का भ्रमण कराया जाएगा। जिससे वे गांधीजी के आत्मनिर्भर ग्राम की संकल्पना को समझ सकें और ग्रामीण जन-जीवन से परिचित हो सकें।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की 117 वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए स्मरण किया।
डॉ. महंत ने कहा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने अथक प्रयासों के बल पर अंग्रेजों से भारत को आजाद कराया यही नहीं इस महापुरुष ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रहित में लगा दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पास सत्य और अहिंसा दो हथियार थे, जिन्होंने इसे भयावह और बेहद कठिन परिस्थितियों में अपनाया । शांति के मार्ग पर चलकर बड़े से बड़े आंदोलनों में आसानी से जीत हासिल की बल्कि बाकी लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी बने।
उन्होंने कहा, महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता और बापू जी के नामों से भी पुकारा जाता है, वे सादा जीवन, उच्च विचार की सोच वाली शख्सियत थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सदाचार में गुजारा । वे अपने व्यक्तित्व का प्रभाव न सिर्फ भारत में ही बल्कि पूरी दुनिया में डाला। महात्मा गांधी कोई भी फॉर्मुला पहले खुद पर अपनाते थे और फिर अपनी गलतियों से सीख लेने की कोशिश करते थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमेशा कहते थे, बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो । वे आदर्शों पर चलने वाले व्यक्ति थे और उनके जीवन के इन्हीं आदर्शों ने उन्हें राष्ट्रपिता की संज्ञा दिलवाई।
डॉ. महंत ने कहा कि, आज ही के दिन लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्मदिन है, लाल बहादुर शास्त्री को न सिर्फ एक सच्चे देशभक्त और महान स्वतंत्रता सेनानी के रुप में जाना जाता है, बल्कि उनकी छवि एक दूरदर्शी, ईमानदार और निष्ठावान राजनेता के रुप में है। जिन्होंने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान देश को कई संकटों से उबारा एवं देश की उन्नति एवं विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। शास्त्री जी ने दुग्ध उत्पादन की बढ़ोतरी के लिए ‘श्वेत क्रांति’ को भी बढ़ावा दिया था।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ कुष्ठ सेवाएं कर्मचारी संघ के तत्वावधान में 20 वर्षो से लंबित पदोन्नति और वेतनमान में सुधार की मांग को लेकर संघ के आव्हान पर आजाद चौक रायपुर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मौन सत्याग्रह कर शासन का ध्यान आकर्षण किया और मांग पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और प्रमुख सचिव के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपें।
इस मौन सत्याग्रह में बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा, दुर्ग और रायपुर सम्भाग के विभिन्न जिलों से आये प्रमुख पदाधिकारियों ने महात्मा गांघी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शासन से अनुमति प्राप्त समय दोपहर 1से 3 बजे तक शांत चित्त बैठे रहकर उपेक्षा के जिम्मेदार अधिकारियों को सद्बुद्धि देने महात्मा गांघी से प्रार्थना की। संघ के प्रांताध्यक्ष चितरंजन साहा ने आगे बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 20 वर्षो में हमारी मांगो को शासन ने अनदेखा किया है। धरना, प्रदर्शन, चर्चा, ज्ञापन की हमेशा उपेक्षा हुई है।
पदोन्नति के पद को डाइंग कैडर घोषित कर पदोन्नति को रोक दिया गया है। जबकि उच्चाधिकारी स्वयं स्वीकारते हैं कि इसमें त्रुटि हुई है,क्योकि पदोन्नति के पद डाइंग कैडर नही हो सकता। मगर सुधारने के लिए किसी की कोई रुचि नही है। पीडि़त मानवता के सेवा करने वाले कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतनमान देने के तिवारी कमेटी के रिपोर्ट को नकार दिया गया है। जबकि स्वास्थ्य संचालनालय नवा रायपुर से वेतनमान में सुधार के आवश्यकता प्रतिपादित कर प्रस्ताव शासन को 1मंत्रालय में वर्ष पहले ही भेजा है, वह भी वित्त विभाग में लंबित पड़ा है। शासन से लगातार उपेक्षित व्यवहार के कारण संघ के निर्णय अनुसार महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष आज आजाद चौक में 2 घण्टे मौन सत्याग्रह कर शासन का ध्यानाकर्षण करने के प्रयास में महात्मा गांघी से प्रार्थना की ।
2 अक्टूबर गांघी जयंती के अवसर पर आयोजित इस सत्याग्रह में बिलासपुर जिले से अविनाश शर्मा,जांजगीर चाम्पा जिले से के के थवाईत, महासमुंद जिले से अरुण शुक्ला, दुर्ग जिल्रे से सुनील गुप्ता, रायपुर जिल्रे से सतीश तिवारी, गरियाबंद से छबिसिह, बालोद से श्रीमती निर्मला पांडे, धमतरी से ओ पी सिन्हा, राजनांदगांव से श्रीमती जमुना पटेल,बलौदाबाजार से देवेंद्र पटेल, मनेन्द्रगढ़ से दिनेश गुप्ताआदि के नेतृत्व में कर्मचारियों ने भाग लिया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य में विधान सभा चुनाव के पूर्व प्रदेश के शासकीय शालाओं में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मचारियों को नियमितिकरण करने के वादे को पूरा करने की मांग को लेकर स्कूल सफाई कर्मचारियों की दांडी यात्रा निकली। यह यात्रा जिलों से पांच तारीख को रायपुर पहुंचेगी। मांग पूरी न होने की दशा में अनिश्चित कालीन धरना, और सीएम निवास का घेराव किया जाएगा।
कर्मचारियों ने बताया कि आंदोलनकारियों की सभा में विपक्ष के नेता के रूप में सार्वजनिक रूप से यह भी आश्वासन दिया था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिनों में नियमित कर दिया जाएगा किंतु 1 हजार दिन पूरा होने के बाद भी नियमितिकरण तो दूर अंशकालिक से पूर्णकालिक तक नहीं किया गया। इससे लगभग 47 हजार स्कूल सफाई कर्मचारी खफा हैं। सभी जिलों के संभाग के लिए कर्मचारियों की यात्रा निकल चुकी है।
प्रदेश स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संतोष खाण्डेकर व संरक्षक प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि प्रदेश के स्कूल सफाई कर्मचारी सत्ता परिवर्तन के बाद अपने नियमितिकरण की एक सूत्रीय मांग के लिए विगत 3 वर्षो से धरना, प्रदर्शन, आंदोलन के बाद भी सरकार के उपेक्षापूर्ण नीति से नाराजगी है। अब स्कूल सफाई कर्मचारी ‘करो या मरो’ की नीति देख अपनाकर एक ही नारा गुंजायमान कर रहे है ‘हमको परमानेंट करो-आज करो अभी करो’ के तहत 5 अक्टटूबर से अनिश्चितकालिन धरना बुढ़ातालाब धरना स्थल पर देगें। संघ ने सरकार को एक विकल्प प्रारंभ से दिया है कि यदि किसी कारणवश नियमितीकरण करने में तकनीकी समस्या है तो कम से कम दो घंटा काम कराकर अंशकालिक मानते हुए 21 सौ मासिक मानदेय भुगतान कर रहे है, उसे पूर्णकालिक कर 8 धंटे कार्य लेकर न्यूनतम 10 हजार रूपये या कलेक्टर दर पर भुगतान करने की मांग पर अड़े हुए है।
दांडीयात्रा का नेतृत्व प्रमुख रूप से परदेश पलांगे अध्यक्ष जांजगीर, अंकताशुभ खातून, महिला प्रभारी जशपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती छाया साहू, कोषाध्यक्ष भूनेश्वर भास्कर अध्यक्ष मुंगेली, सचिव भीम कुमार पटेला, संध मिडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, मालिक राम गायकवाड़, अध्यक्ष धमतरी, संतोष नवरंग अध्यक्ष बिलासपुर, राजेश भारद्वाज अध्यक्ष रायगढ़, आदि ने पूर्ण कालिक घोषित करने, कारोना बीमा राशि भुगतान करने, की मांग की ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यान आकृष्ट करने गांधी वादी तरीके से पदयात्रा में 2 अक्टूबर गांधी जयंती को अधिकाधिक संख्या में अपने अपने संभाग जिलों में शामिल होकर 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास धेराव में हजारों की संख्या में राजधानी में एकत्र होने की अपील की है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अक्टूबर। टिम्बर मार्केट चौक पर विगत वर्षों से गुजरती समाज द्वारा की गई मांग को रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने सहर्ष स्वीकार करते हुए उक्त स्थल पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा लगाकर सौन्दर्यकरण करने समाज के प्रमुखों की उपस्थिति में मुआयना किया।
श्री जुनेजा ने आर्किटेक्ट एवं ठेकेदार को निर्देशित करते हुए उक्त गुणवत्ता पूर्वक चौक का सौंदर्यीकरण करने की बात कही प्रमुख रूप से इस दौरान पार्षद तिलक पटेल,बेलजी भाई पटेल,मगनभाई पटेल विजय भाई पटेल,हरि भाई पटेल, हिम्मत भाई पटेल,संजय पाठक, पार्षद अमितेश भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भुवाल, सत्तू सिंह , संजय सोनी शरण सिंह ठाकुर, कमल घृतलहरे, सचिन अग्रवाल राकेश वाकड़े सहित अन्य नागरिक गण मौजूद रहे ।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, प्रदेश सेवादल, प्रदेश एनएसयुआई, प्रदेश इंटुक एवं समस्त मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के संयुक्त तत्वाधान में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि, माल्र्यापण अर्पित कर पुण्य स्मरण किए।
भारती बंधु के रामधुन भजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री प्रेमसाय सिंह, सांसद छाया वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर शुक्रवार को गंभीर बीमारियों से ग्रसित वृद्धजनों के देखभाल के लिए प्रशामक गृह का शुक्रवार को समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागीय सचिव सुश्री रीना बाबा साहब कंगाले ने की, और विशेष अतिथि के रूप में सभापति प्रमोद दुबे मौजूद थे। कार्यक्रम में संचालक पी दयानंद, और अन्य अफसर उपस्थित रहे।
प्रशामक गृह सुंदर नगर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। वरिष्ठ नागरिकों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर मिश्रा, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राकेश सिंह ठाकुर, और युवा पहल के अध्यक्ष राहुल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।
अतिथियों ने भी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। प्रशामक गृह ग्रास रूट सोसायटी सुंदर नगर द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसकी प्रमुख श्रीमती ममता शर्मा हैं। अतिथियों का सोसायटी के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रामअवतार तिवारी, और अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 और 3 अक्टूबर को बेमेतरा और मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे रायपुर के पुलिस गाउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर जिला मुख्यालय बेमेतरा पहुंचेंगे और वहां दोपहर 1.15 बजे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रयोगशाला और ग्रंथालय का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे राम मंदिर परिसर में महात्मा गांधी प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे और 3.30 बजे बेसिक शाला ग्राउंड में आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। वे शाम 6.30 बजे सर्किट हाउस में समाज के प्रमुखों तथा रात्रि 8 बजे अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अक्टूबर। भारतीय- नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के अध्यक्ष सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ ने महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार 2021 की घोषणा की है। पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. सुशील त्रिवेदी को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी, सुरेशचन्द्र शुक्ल और नार्वे के पूर्व और होने वाले संसदीय मंत्री एस्पेन बार्ट आइदे संयुक्त रूप से डिजिटल मंच पर 2 अक्तूबर 2021 को दिन में दो बजे प्रदान किए जाएंगे।
समाज सेवा के लिए
मारित नीबाक (तीन बार स्पीकर रहीं, नार्वे की पार्लियामेंट में), राजेन्द्र सिंह (जल पुरुष), मेधा पाटकर (प्रसिद्ध समाज सेवी), सुमेधा सत्यार्थी (समाज सेवी), हाइकी होल्मोस (पूर्व मंत्री),
विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही
बचेंद्री पाल (भारत की पहली एवरेस्ट पर चढऩे वाली महिला), नुंगशी मालिक और ताशी मालिक ( एवरेस्ट सहित 7 पहाडिय़ों और दक्षिण तथा उत्तरी ध्रुव की यात्रा करने वाली।)
शिक्षा में सेवा
डॉ. रजनीश शुक्ल, कुलपति महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा, डॉ. सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा (पूर्व कुलपति राँची विश्वविद्यालय और महात्मा गाँधी काशी संस्कृत विश्वविद्यालय, प्रो. मोहन कान्त गौतम (नीदरलैंड), प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह (विभागाध्यक्ष हिन्दी, लखनऊ विश्व विद्यालय), डॉ. वीरेन्द्र सिंह यादव ( शकुन्तला मिश्रा दिव्यांग विश्व विद्यालय), डॉ. अनिल सिंह, काउन्सिल मुंबई विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र।
पत्रकारिता
डॉ. सुशील त्रिवेदी, सम्पादक, रायपुर, छत्तीसगढ़ मित्र, राजीव रंजन श्रीवास्तव, सम्पादक, देशबंधु, नयी दिल्ली और सुधीर मिश्र, सम्पादक नवभारत टाइम्स, लखनऊ, वीरेन्द्र वत्स, पत्रकार, लखनऊ और तेज स्वरूप त्रिवेदी, सम्पादक, नई दिल्ली।
नाट्य में योगदान
क्लिफ मुस्ताश (नूरदिक ब्लैक थिएटर), ओस्लो, यार्ल सूलबर्ग (नूरदिक ब्लैक थिएटर), ओस्लो, आनन्द शर्मा (निर्देशक), वैश्विका फिल्म लखनऊ।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अक्टूबर। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में आयोजित प्रसिद्ध सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति बड़े पैमाने पर मनाया जाता है,यह कि प्रतिवर्ष अनुसार मनाया जाने वाला दशहरा उत्सव इस वर्ष गत वर्ष की तरह कोरोना नियमो का पालन करते हुए प्रशासन द्वारा दिये मापदंडों को देखते बड़े पैमाने पर न मनाकर इस वर्ष छोटे स्तर पर आयोजन का स्वरूप करने कहां!रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा ने समिति को निर्देश देते हुए छोटे आकार में मनाने की तैयारी का जायजा लेने भी पहुंचे।
श्री जुनेजा ने उक्त जानकारी देते हुए कहां कि पूरे छग में विशाल रूप से मनाया जाने वाला डब्ल्यू.आर.एस कॉलोनी दशहरा मैदान में 100 फिट का रावण बनाया जाता हैं यह कि एक ओर जहां कोरोना बीमारी से देश जूझ रहा है उसे देखते हुए छोटे रूप में यह उत्सव मनाने के साथ प्रशासन द्वारा दिये गए मापदंड पर ही आयोजन करने की बात कहीं।
श्री जुनेजा इसकी तैयारी की जायजा लेने पहुंचे जहां रावण बनाने वाले कलाकार श्री लुम्बा जी ने विधायक श्री जुनेजा के उपस्थिति में बनाये जाने वाले पुतले का पूजन करते हुए उन्हें तैयारी की जानकारी दी।
प्रमुख रूप से इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय पाठक,पार्षद अमितेष भारद्वाज, सत्तु सिंह, संजय सोनी,जी श्रीनिवास,राकेश धोत्रे, प्रेम लुनावत, शरण ठाकुर,कमल गृतलहरे, सचिन अग्रवाल, सूरज पटनायक, वरुण सोना, सहित स्थानीय कलाकार मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अक्टूबर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान माह का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय से प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार रथ रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग एवं भिलाई के प्रमुख हाट-बाजारों, मॉल्स, स्कूल एवं कॉलेजों में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए नागरिकों को जागरूक करेंगे। उल्लेखनीय है कि रक्तदान को बढ़ावा देने हर वर्ष 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसे थीम पर मनाया जा रहा है।
श्री सिंहदेव ने रक्तदान माह का शुभारंभ करते हुए कहा कि सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अक्टूबर माह को रक्तदान माह के रूप में मनाने तथा इस महीने अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्लड-बैंक स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है।
उन्होंने बताया कि राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में केवल नौ ब्लड-बैंक थे जो अब बढक़र 95 हो गए हैं। प्रदेश के 28 जिलों में 31 शासकीय ब्लड-बैंक संचालित हैं। नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी इस वर्ष शासकीय ब्लड-बैंक शुरू हो जाएगा।
श्री सिंहदेव ने कहा कि राज्य की आबादी के अनुसार हर वर्ष यहां दो लाख 55 हजार यूनिट रक्त की जरूरत होती है। इसके विरूद्ध करीब दो लाख यूनिट की प्रतिपूर्ति हो रही है। ब्लड-बैंकों में रक्त का संकलन हर वर्ष बढ़ाया जा रहा है।
रक्तदान माह के शुभारंभ कार्यक्रम में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं-सह-परियोजना संचालक नीरज बंसोड़, अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ. एस.के. बिंझवार तथा आईईसी के संयुक्त संचालक अजय कुमार सिंह सहित छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
गांधी जंयती के दिन सीएम करेंगे शुभारंभ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के गांव और गौठान अब गोबर की बिजली से जगमग होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन बेमेतरा जिला मुख्यालय के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में गोबर से बिजली उत्पादन की महत्वाकांक्षी और ऐतिहासिक परियोजना का शुभारंभ करेंगे। राज्य के कई गौठानों में गोबर से बिजली उत्पादन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान सम्मेलन में ही बेमेतरा जिले को 477 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात देंगे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर 2021 का दिन छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक दिन होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल 2 अक्टूबर को बेमेतरा जिले के आदर्श गौठान राखी सहित दुर्ग जिले के सिकोला गौठान तथा रायपुर जिले के बनचरौदा गौठान में गोबर से विद्युत उत्पादन परियोजना का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौठानों में गोबर से विद्युत उत्पादन की परियोजना को लेकर बीते कई महीनों से तैयारियां की जा रही थी, जो 2 अक्टूबर को मूूर्तरूप लेने जा रही है। गोबर से सस्ती बिजली उत्पादन होने के साथ-साथ जैविक खाद का भी उत्पादन होगा। इससे गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को दोहरा लाभ होगा।
गोबर से विद्युत उत्पादन के लिए गौठानों में बायो गैस प्लांट, स्क्रबर एवं जेनसेट स्थापित किए गए हैं। बायो गैस टांके में गोबर एवं पानी डालकर बायोगैस तैयार की जाएगी, इससे 50 फीसद मात्रा में मीथेन गैस उपलब्ध होगी, जिससे जेनसेट को चलाकर विद्युत उत्पन्न की जाएगी।
25 किलो गोबर एवं पानी के मिश्रण से तैयार होने वाली 1000 लीटर बायोगैस से 2 केव्ही बिजली उत्पन्न होती है। इसी तरह 250 किलो गोबर और पानी के मिश्रण से उत्पन्न मीथेन गैस से तैयार होने वाली 10 केव्ही विद्युत से 15 एलईडी बल्ब 8 से 10 घंटे तक जलाए जा सकेंगे। वैज्ञानिक बताते है कि गोबर से उत्पन्न विद्युत की प्रति यूनिट लागत 2.50 से 3 रूपये तक आती है। बायोगैस प्लांट में उपयोग में लाए गए गोबर की शत-प्रतिशत मात्रा जैविक खाद में तब्दील हो जाती है। इस तरह से देखा जाए तो गोबर से पहले विद्युत उत्पादन और उसके बाद शत-प्रतिशत मात्रा में जैविक खाद प्राप्त की जा सकती है। इससे गौठान समितियों और महिला समूहों को दोहरा लाभ मिलेगा।
यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से 10 हजार 112 गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। जिसमें से 6112 गौठान पूर्ण रूप से निर्मित एवं संचालित है। इन गौठानों में पशुओं के चारे-पानी का नि:शुल्क प्रबंध किए जाने के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना के तहत दो रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गोबर से महिला स्व-सहायता समूह जैविक खाद सहित अन्य उत्पाद तैयार कर रही हैं। गौठानों में अब तक 51 लाख क्विंटल से अधिक की गोबर खरीदी की जा चुकी है, जिसके एवज में ग्रामीणों, पशुपालकों को 102 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। गोबर से गौठानों में अब तक 12 लाख क्विंटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट खाद का उत्पादन एवं विक्रय किया जा चुका है।
गांवों के गौठानों में अब गोबर से पहले विद्युत उत्पादन उसके बाद जैविक खाद का उत्पादन होगा। गोबर से रेन्यूएबल एनर्जी का उत्पादन होगा, जिसकी मार्केट वैल्यू 8 से 10 रूपया प्रति यूनिट होगी। जिसका सीधा लाभ उत्पादक समूहों को होगा। गोबर से विद्युत उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दो तरह के सिस्टम तैयार किए गए हैं। ऐसे गौठानों में जहां गोबर की आवक अत्याधिक है। वहां बॉयोगैस प्लांट लगाए जाने के साथ ही जेनसेट भी स्थापित किए जाएंगे। गोबर की कम आवक वाले गौठानों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त जेनसेट को परिवहन कर ले जाया जाएगा एवं इसकी मदद से विद्युत उत्पादन किया जाएगा।
रायपुर, 1 अक्टूबर। कलेक्टर कार्यालय रायपुर के जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ शाखा में पदस्थ वरिष्ठ लिपिक श्रीमती माया अवधिया लिपिक को उनके अर्ध वार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त होने पर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। श्रीमती अवधिया का शाल श्रीफल, प्रतीक चिन्ह भेंटकर पुष्पकार व पुष्पगुच्छ से स्वागत् किया गया।
इस अवसर पर एनआर साहू अपर कलेक्टर, बीसी साहू अपर कलेक्टर, नवपदस्थ अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, संयुक्त कलेक्टर यूएस अग्र्रवाल, डिप्टी कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा, दीपक भारद्वाज नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
पुष्पगुच्छ से कर्मचाारी नेता विजय कुमार झा, एस.पी.यदु, जे.आर.वर्मा, मुक्तेश्वर पटेल, नरेन्द्र जैन, विजय डागा, शीला बैस, लता देवॉगन, सुषमा शाह, कुमारी शकीला बानो, श्वेता टण्डन, सुमनलता साहू, शोभना वाल्दे, एसके सोनी, अंजना भार्गव, माया यादव, पूर्णिमा भोई, भजन बाध, टिकेश्वर पटेल, एजे नायक, राजकुमार देशलहरे, निर्मल कुमार नाग, दिनेश साहू ने किया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार झा ने किया तथा आभार प्रदर्शन यूएस अग्रवाल नजूल अधिकारी रायपुर ने किया।
रायपुर, 1 अक्टूबर। देश के राज्य सहकारी बैंकों के महासंध नेफ्सकाब, मुंबई के राष्टीय संचालक बैजनाथ चंद्राकर का मुंबई से रायपुर आगमन हुआ। श्री चंद्राकर का एयरपोर्ट में छत्तीसगढ़ के विभागीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पर गर्मजोषी से स्वागत किया। नवा रायपुर स्थित अपेक्स बैंक मुख्यालय के सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया किया।
श्री चंद्राकर ने समितियों एवं बैंकों के कार्य प्रणाली को पूर्णत: कम्प्यूटरीकृत करने की कार्ययोजना बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देषित किया। साथ ही मानवीय संसाधन को तकनीकि प्रषिक्षण पर जोर दिया गया।
छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए कृषि एवं सहकारी सेक्टरों में क्रियान्वित योजनाओं को भारत के अन्य राज्यों में लाने पर जोर दिया गया, और दूसरे राज्यों की अच्छी योजनाओं को छत्तीसगढ़ में अपनाई जा सकती है। छत्तीसगढ़ के कमजोर तबकों, आदिवासियों, महिलाओं, खेतीहर मजदूरों एवं किसानों के बेहतरी के लिए नेफ्सकाब, नाबार्ड, एनसीडीसी एवं नैफेड जैसे राष्ट्रीय संस्थाओं के माध्यम से केन्द्र सरकार से आवश्यक पहल किया जाएगा।
बैजनाथ चंद्राकर के नेफ्सकाब के संचालक बनाए जाने से राष्टीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को एक सषक्त प्रतिनिधित्व मिला है एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है। इससे राष्टीय स्तर पर सहकारी आंदोलन को नई दिषा एवं गति मिलेगा साथ ही छत्तीसगढ़ की सहकारिता की समस्याओं का राष्ट्रीय स्तर पर निराकरण करने में सुविधा होगी।
इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक केएन कान्डे, डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी, ओएसडी अविनाष श्रीवास्तव, ओएसडी अनूप अग्रवाल, एजीएम अरूण पुरोहित, एजीएम एलके चौधरी, शाखा प्रबंधक पंडरी अजय भगत, शाखा प्रबंधक रायपुर सीपी व्यास, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, प्रबंधक जीएस ठाकुर, प्रबंधक विनय मिश्रा, शाखा बिलसापुर सहायक प्रबंधक आलोक यादव, प्रभाकर कांत यादव, राजीव दुबे, विमल सिंह ठाकुर, विजय जायसवाल एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
झारखंड के गुमला का मामला
रायपुर, 30 सितंबर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के लूटो गांव में शनिवार की रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या डायन के सन्देह में कर दी गई, जो अत्यंत निंदनीय है, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए.
डॉ मिश्र ने बताया उन्हें जानकारी मिली है कि बंधन उरांव (60), उसकी पत्नी सोमवारी देवी (55) व बहू बासमुनी देवी (35) की हत्या डायन बिसाही का आरोप में लोहे के पाइप से मारकर मार मार कर दी गयी.
डॉ मिश्र ने बताया उन्हें ज्ञात हुआ कि उस परिवार के पड़ोसियों ने अपने खेत में फसल लगाई थी। जो मौसम की खराबी और संक्रमण से बर्बाद हो गयी लेकिन उस फसल को बर्बाद करने व जादू टोना कर उसे बीमार बनाने का आरोप लगा कर सोमवारी देवी पर लगाते हुए विपल उरांव ने पहले शनिवार की शाम उक्त दम्पति से झगड़ा किया, फिर उसकी हत्या रात में कर दी। पत्नी को बचाने के लिए जब बंधन उरांव ने प्रयास किया तो उसकी भी हत्या कर दी गई। शोरगुल की आवाज सुनकर बहू बासमुनी देवी दूसरे कमरे से दौड़ कर आई, तो हत्यारे ने उसे भी नहीं छोड़ा और उसे भी लोहे के पाइप से मारकर आंगन में ही मौत के घाट उतार दिया.
डॉ मिश्र ने कहा हर व्यक्ति की समस्या और उसके कारण अलग-अलग होते हैं जिनका समाधान तर्कसंगत उपाय से किया जा सकता है. जादू टोने जैसी मान्यताओं का कोई अस्तित्व ही नहीं है, इस लिए तथाकथित जादू टोने से ना ही कोई व्यक्ति किसी को भी मार कर सकता है, न ही किसी को परेशानी में डाल सकता हैं और न ही किसी व्यक्ति का किसी प्रकार से फसल आदि का कोई नुकसान कर सकता है, जादू टोने, टोनही, डायन की मान्यता सिर्फ अंधविश्वास है. जिसका का कोई अस्तित्व नहीं है, और इस प्रकार के शक या सन्देह में किसी भी महिला को प्रताड़ित करना उसके साथ मारपीट करना उसको जान से मारना अनुचित, क्रूर और अपराधिक है. ग्रामीणों को इस प्रकार के अंधविश्वास में नहीं पड़ना चाहिए.
डॉ मिश्र ने प्रशासन मांग की है कि इस मामले में तुरंत कार्यवाही की जाए तथा आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अनुचित हरकत करने की चेष्टा ना कर सके.
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 30 सितंबर। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी कुम्हारी में क्लिनिकल रिसर्च पर इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया गया।
क्लीनिकल रिसर्च पर अपने अपने विचार रखते हुए के वी क्लीनिकल रिसर्च सर्विसेज (साइट मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशन) रायपुर छत्तीसगढ़ - को फाउंडर एंड चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर कीर्ति कुमार पटेल ने अपने विचारों के माध्यम से समस्त छात्रों को लाभान्वित किया एवं क्लिनिकल रिसर्च के अलग-अलग वर्गों में भारत में सी आर प्रोफेशनल की मांग, क्लिनिकल डाटा मैनेजमेंट में जॉब के अवसर आदि महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए इसके लिए विद्यार्थियों को परिश्रम करने का आव्हान किया। फार्मेसी विभाग की प्राचार्या डॉ. अंशिता गुप्ता ने फार्मेसी के छात्र छात्राओं को भारत में क्लिनिकल रिसर्च के महत्व के बारे में जानकारी लेने हेतु प्रोत्साहित किया कार्यक्रम में डॉ. मुकेश कुमार द्वारा वोट आफ थैंक्स दिया गया।
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ .जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के निदेशक, प्राचार्य, सभी स्टाफ और छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर। राज्य के तीन जिलों कबीरधाम, नारायणपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वर्तमान में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। प्रदेश के 15 जिलों में 29 सितम्बर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
इस दिन प्रदेश भर में हुए 22 हजार 751 सैंपलों की जांच में 30 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं। प्रदेश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 285 है। राज्य में औसत पॉजिटिविटी दर 0.13 प्रतिशत है।
बीते 29 सितम्बर को राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है।