कारोबार

मैक ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया
08-Jun-2021 1:25 PM
मैक ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया

रायपुर, 8 जून। विश्व पर्यावरण दिवस मैक रोवर क्रू एण्ड रेंजर टीम द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने व उसे और सुंदर बनाने के लिए बच्चों द्वारा वृक्षारोपण किया गया, डिजिटल पोस्टर द्वारा लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया गया, साथ ही साथ बच्चों ने पर्यावरण के महत्व को अपनी कविताओं के माध्यम से दर्शाया। यह कार्यक्रम कॉलेज के चेयरमेन राजेश अग्रवाल एवं प्रिंसिपल डॉ. ज्योति जनस्वामी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। मैक रोवर रेंजर छात्र-छात्राओं द्वारा समय-समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं।

इसी कड़ी में पर्यावरण स्वच्छ रखने में अहम् भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को मिठाई चॉकलेट्स, सैनेटाईजर एवं मास्क देकर धन्यवाद सहित सम्मानित किया गया। रोवर रेंजर्स ने अपने घर के साथ-साथ कई सार्वजनिक स्थलों जैसे आजाद चौक, पुलिस स्टेशन, डिस्ट्रिक कमीशनर ऑफिस, वृद्ध आश्रम आदि जगहों पर अनुमति लेकर वृक्षारोपण किया। 

सर्वविदित है, कि यदि पर्यावरण नष्ट होता है या दूषित होता है तो उसका असर सीधा मानव जीवन पर होता है एवं इसके घातक दुष्परिणाम भी होते हैं। अत: जीवन को बचाने के लिए पर्यावरण को बचाना अति आवश्यक है। इसलिए आवश्यक है, कि पेड़ पौधे लगाए जाएं। दूषित रसायनों को जल से दूर रखा जाए। पर्यावरण को बचाने के साथ ही साथ जन जागरूकता भी आवश्यक है और यह कार्य एवं जिम्मेवारी मैक रोवर एवं रेंजर टीम बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभा रही है। यदि पर्यावरण है तो ही धरती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news