ताजा खबर

मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
13-Jun-2021 4:55 PM
मानसून सक्रिय, कई जिलों  में भारी बारिश की संभावना

रायपुर में रूक रूककर होती रही बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जून।
प्रदेश में मानसून सक्रिय है। इस वजह से ज्यादातर   जिलों में बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में रायपुर जिले में भारी वर्षा की संभावना है। न सिर्फ रायपुर बल्कि दुर्ग और बस्तर संभाग में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। 

प्रदेश में मानसून सक्रिय है, और बस्तर में शनिवार से अच्छी बारिश हो रही है। रायपुर में भी दोपहर बाद अच्छी बारिश हुई। इसके अलावा धमतरी, कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बिलासपुर में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
 
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की भी संभावना है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news