कारोबार

स्वस्थ रहने भोजन, व्यायाम और आराम, तीनों जरूरी-डॉ. सिंघल
12-Jun-2023 6:08 PM
स्वस्थ रहने भोजन, व्यायाम और आराम, तीनों जरूरी-डॉ. सिंघल

रायपुर, 12 जून। गिन्नीज बुक ऑफ रिकार्ड होल्डर सुप्रसिद्घ लेखिका डॉ. अदिति सिंघल ने केन्द्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के नवा रायपुर स्थित 211 वीं बटालियन के जवानों को शरीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहने के लिए जरूरी एक्सरसाईज कराया। इस अवसर पर कमाण्डेन्ट संजीव रंजन एवं ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी सहित बड़ी संख्या में जवान उपस्थित थे।

डॉ. अदिति सिंघल ने बतलाया कि राजयोग मेडिटेशन से एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है तथा तनाव खत्म हो जाता है। हम जिस समय और जो कार्य करते हैं, उस समय केवल उसी कार्य के विषय में ध्यान केन्द्रित होना चाहिए। मन को नियंत्रित करने के लिए अच्छा तरीका यह है कि मन को अपना दोस्त बना लें। अपने मन से बातें करें उसे खाली न रखें। एकाग्रता को बढ़ाने के लिए वर्तमान में जीना सीखें। बीती बातों का ख्याल न करें।

नई दिल्ली की डॉ. अदिति सिंघल आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में एकाग्रता की शक्ति विषय पर बोल रही थीं।

उन्होंने एकाग्रता के लाभ गिनाते हुए कहा कि इससे कार्यक्षमता का विकास होता है, कार्य में परिपूर्णता आती है। निर्णय क्षमता का विकास होता है। स्मरण शक्ति बढ़ती है और मन के संकल्प शान्त होते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया जैसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन, व्यायाम और आराम तीनों ही चीजें जरूरी होती हैं। ठीक वैसे ही मन को स्वस्थ और तनावमुक्त रखने के लिए श्रेष्ठ विचार, परमात्मा को शुक्रिया करने की आदत और रोज सुबह उठते ही मेडिटेशन करके परमात्म शक्तियों से स्वयं भरपूर करने की आदत डाल लें। हमारे शुद्घ विचार मन के लिए भोजन का काम करते हैं। सुबह का मेडिटेशन हमें दिन भर तरोताजा रखेगा। हम सदैव उर्जा से भरपूर रहेंगे। किसी बात में हताश या निराश नहीं होंगे।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली की डॉ. अदिति सिंघल जानी-मानी इन्टरनेशनल मैथ्स एण्ड मेमोरी ट्रेनर हैं। मेमोरी और त्वरित गणना के लिए तीन बार आपका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में नाम शामिल किया गया है। इसके अलावा इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा आपको बेस्ट मेमोरी ट्रेनर के रूप में अवार्ड प्रदान किया जा चुका है। आपने छ: किताबें भी लिखी हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news