कारोबार

खेलों का मानव जीवन में बहुत महत्व, स्पर्धा मानव जीवन का एक आवश्यक अंग-प्राचार्या
01-Feb-2024 2:51 PM
खेलों का मानव जीवन में बहुत महत्व, स्पर्धा मानव जीवन का एक आवश्यक अंग-प्राचार्या

प्रगति महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद उत्सव

रायपुर, 1 फरवरी। प्रतिवर्षानुसार प्रगति महाविद्यालय में दो दिवसीय क्रीड़ोत्सव का आयोजन 29 एवं 30 जनवरी 2024 को हुआ। इस क्रीड़ोत्सव में बैंडमिन्टन, टेबल टेनिस, कैरम और शंतरज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर ने उद्घाटन अवसर में खेल एवं खेल का मानव जीवन में महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि स्पर्धा मानव जीवन का एक आवश्यक अंग है बिना स्पर्धा के मानव जीवन नीरस है अत: स्पर्धा का होना अति आवश्यक है।

प्राचार्या ने बताया कि  किसी भी स्पर्धा में पूरे मन व जोश से उतरना चाहिए चाहे परिणाम कुछ भी रहे। खेल में भाग लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है, खेल में जीतने या हारने से। डॉ. सौम्या नैयर ने सभी खिलाडिय़ों को अनुशासन व खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। 

डॉ. सौम्या नैयर ने अपने भाषण में खेल और स्वास्थ्य पर महत्व देते हुए उन्होंने स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है और स्वस्थ शरीर के लिए खेल अति आवश्यक है। खेल से विद्यार्थी का सर्वागींण विकास होता है। खेल जहाँ एक ओर अनुशासन सीखाता है वही दूसरी ओर नेतृत्व के गुणों का विकास करता है।

प्राचार्या ने बताया कि वार्षिक क्रीड़ोत्सव में बैंडमिंटन प्रतियोगिता पुरूष वर्ग सिंगल में राहुल जैन ठण्ैबण्प् वर्ष विजेता रहे तथा आदित्य राज तिवारी  ठण्ब्वउण्प्प् वर्ष उप-विजेता रहे। बैंडमिन्टन प्रतियोगिता पुरूष वर्ग के डबलस में राहुल जैन और रमन जगत  विजेता रहे तथा आदित्य राज तिवारी और आशीष कुमार अजय उप-विजेता रहे। बैंडमिन्टन गल्र्स में मुस्कान देसमुख विजेता रही और युक्ति साहू  उप-विजेता रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news