ताजा खबर
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए सीएम
17-Feb-2024 4:35 PM
नई दिल्ली, 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के भारत मंडपम, में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। सरकार के सभी मंत्री, विधायक और प्रदेश के पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष भी अधिवेशन में शामिल हुए। इसमें लोकसभा चुनाव पर चर्चा चल रही है।