ताजा खबर

झारखंड के चतरा में बस के पलटने से दो की मौत, 18 घायल
27-Apr-2024 8:42 PM
झारखंड के चतरा में बस के पलटने से दो की मौत, 18 घायल

चतरा, 27 अप्रैल। झारखंड के चतरा जिले में शनिवार दोपहर एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और 18 लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि घटना दोपहर करीब एक बजे सदर थाना क्षेत्र के चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर संघरी घाटी की है जब बस चतरा से कुंडा जा रही थी।

मृतकों की पहचान परशुराम सिंह (45) और रेखा कुमारी (17) के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि घायल लोगों को सदर अस्पताल ले जाया गया।

घायलों में अधिकतर कॉलेज छात्र हैं जो चतरा शहर से बीए प्रथम ‘सेमेस्टर’ की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news