ताजा खबर

चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, दो प्रमुख पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में जाएंगे
09-Mar-2024 12:12 PM
चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, दो प्रमुख पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में जाएंगे

  दीपक बैज पर आरोप  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मार्च। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनमें पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू हैं। कहा जा रहा है कि ये नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू अकलतरा सीट से विधायक रहे हंैं। इस बार भी वोट टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी ने उनकी जगह राघवेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद से वो नाराज चल रहे थे, और फिर उन्होंने अब जाकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। 

इसी तरह पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर चंद्राकर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी। डॉ.चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि अपनी पार्टी के निष्ठा और ईमानदारी काम करने के बावजूद मुझे पदमुक्त किया गया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे अपने इस्तीफे में आरोप लगाया है कि कई विधायक प्रत्याशियों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन ये लोग अभी पद पर बने हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि आपके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करना चिंता का विषय है। निष्ठावान कार्यकर्ता आपके कार्यों पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। डॉ. चंद्राकर ने कहा कि आपके नेतृत्व में काम करने में अक्षम हो गया हूं ऐसा प्रतीत होता है।

डॉ. चंद्राकर के अलावा कई और पदाधिकारियों के भी कांग्रेस छोडऩे की खबर है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news