ताजा खबर

महेन्द्र कल्चुरी का देहांत, स्पीकर रमन सिंह के बहनोई थे
27-Jun-2024 8:26 PM
महेन्द्र कल्चुरी का देहांत, स्पीकर रमन सिंह के बहनोई थे

रायपुर, 27 जून। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की बहन इला कल्चुरी के पति महेंद्र कल्चुरी का आज निधन हो गया।

महेन्द्र कल्चुरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज राजधानी के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँस ली। वे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें बेटा साकेत - बहु शैलजा कल्चुरी, बेटा शान्तनु - बहु कविता कल्चुरी के साथ बेटी सोनल सिंह और नाती पोते में शुभी, शौर्य, ईशान, मोहवी, अनय और आरिका हैं। उनका अंतिम संस्कार कल शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news