ताजा खबर

रेप में पति गिरफ्तार हुआ तो महिला जहर खाकर थाने पहुंच गई
28-Jun-2024 1:03 PM
रेप में पति गिरफ्तार हुआ तो महिला जहर खाकर थाने पहुंच गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 28 जून। रेप के मामले में अपने पति को गिरफ्तार होते देखकर उसकी पत्नी ने जहर खा लिया और थाने पहुंच गई। पुलिस ने उसके परिजनों को खबर की उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का इलाज चल रहा है।

सिविल लाइन थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगला में रहने वाले किशन पटेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद वह धोखा दे रहा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच की और उसे  सिविल लाइन थाने ले आई। उक्त विवाहित आरोपी की पत्नी को जैसे ही पता चला कि पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वह थाने पहुंची और पति को छोड़ने की जिद करने लगी। इसके बाद वहीं गश खाकर गिर गई। पुलिस अचानक हुई इस घटना से हड़बड़ा गई। पुलिस के अनुसार महिला जहर खाकर पहुंची थी। उसके परिजनों को तुरंत सूचना दी गई, जो उसे अस्पताल लेकर गए। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला से आरोपी पक्ष के परिवार वालों ने समझौते का प्रयास किया था। सुलह नहीं होने पर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रेप और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news