ताजा खबर

दो भाइयों से नौकरी लगाने के एवज में 18 लाख वसूले,पति पत्नी जेल गए
28-Jun-2024 5:10 PM
दो भाइयों से नौकरी लगाने के एवज में 18 लाख वसूले,पति पत्नी जेल गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जून  साढ़े तीन वर्ष  पहले विद्युत कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर  दो भाइयों से 18 लाख रूपए  वसूलने वाले अविनाश सिंह ठाकुर को गुढ़ियारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसने पांच लाख रूपए नगद लिए थे। ठाकुर स्वयं भी विद्युत कंपनी का कर्मचारी है।

 अविनाश सिंह ठाकुर और  प्रार्थी अविनाश धरडे जानता पहचानता था। अक्टूबर -21  में अविनाश से बोला कि विद्युत वितरण कंपनी गुढियारी में कनिष्ठ इंजीनियर की नौकरी उसे एवं उसके भाई अनुराग धरडे को दिलवा देगा। इसके लिए दोनों भाइयों से  अपनी पत्नी गरिमा सिंग ठाकुर के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता कमांक 71330100017889 में विभिन्न किश्तों में कुल 13,18,021रूपए एवं पांच लाख नगद कुल 18 लाख 18 हजार इक्कीस रूपए वसूले।  नौकरी दिलाने का झांसा देने के दौरान विद्युत विभाग की परीक्षा भी आरोपी ने  दिलवाई। इसमें सफल होने की गारंटी रूपये मिलने पर दी गयी थी। परन्तु दो बार चयन सूची निकलने पर भी दोनों भाइयों का नाम नहीं था। तब उन्हें  ठगी का अहसास होने पर दोनों ने  अविनाश सिंह ठाकुर, उसकी पत्नी गरिमा सिंह ठाकुर के विरुद्ध  420,34 भादवि का अपराध दर्ज कराया।  उसके बाद से दोनों फरार थे। जो कि दिनाक 25 जून  को  श्रीमती गरिमा सिंग ठाकुर और अविनाश सिंग ठाकुर को आज  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । 

आरोपी:- अविनाश सिंह ठाकुर पिता रामदेव सिंह ठाकुर उम्र 42 वर्ष सा0 नवीन स्कूल के पास शुक्रवारी बाजार थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news