ताजा खबर

देश के कृषि विकास में कृषि विज्ञान केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका : नेताम
28-Jun-2024 7:05 PM
देश के कृषि विकास में कृषि विज्ञान केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका : नेताम

सीजी/एमपी के कृषि विज्ञान केन्द्रों की तीन दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला 

रायपुर, 28 जून। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि देश में कृषि के विकास में कृषि वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।  उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विवि द्वारा विकसित नवीन अनुसंधानों और तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं और इस तरह कृषि के विकास तथा किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 

मंत्री श्री नेताम आज कृषि महाविद्यालय, र में आयोजित तीन दिवसीय सीजी-एमपी के कृषि विज्ञान केन्द्रों की 31वीं क्षेत्रीय कार्यशाला’ को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जोन-9, जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन किया। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के 81 कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रमुख, विषय वस्तु विशेषज्ञ तथा कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए हैं। 

अध्यक्षता कर रहे कृषि विवि के कुलपति डॉ.  गिरीश चंदेल ने कहा कि  कृषि को सुदृढ़ बनाने कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा नए-नए तकनीकों को किसानों तक पहुंचने का काम किया गया है। जिससे कम लागत और उत्पादन में वृद्धि संभव हुआ है। आज बाजार आधारित कृषि विकास की जरूरत है कृषि विज्ञान केन्द्र इस पर काम कर रहे हैं। 

आईसीएआर नई दिल्ली के एडीजी‌ (कृषि विस्तार) डॉ. रंजय के. सिंह ने  कहा कि  किसानों की आय बढ़ाने और उन्हे रोजगार के नये साधनों से जोड़ने की दिशा में कृषि विज्ञान केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका तय की गई है। उन्होंने कहा कि देश भर में स्थापित 750 से अधिक कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।  कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जबलपुर के निदेशक डॉ. एस.आर.के. सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र  कृषि विकास, रोजगार सृजन, प्रौद्योगिकी उन्नयन, जैव विविधता तथा पर्यावरण संरक्षण आदि के क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रहे हैं। इंदिरा गांधी कृषि विवि के निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news