ताजा खबर

फॉरेस्ट एसडीओ पर क्लर्क ने डंडे से किया हमला, आरोपी हिरासत में
28-Jun-2024 8:21 PM
फॉरेस्ट एसडीओ पर क्लर्क ने डंडे से किया हमला, आरोपी हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 28 जून।
कटघोरा में पदस्थ वन विभाग के एसडीओ संजय त्रिपाठी पर गौरेला के एसडीओ कार्यालय में विभाग के ही एक क्लर्क परमेश्वर गुर्जर ने लाठी से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने के बाद त्रिपाठी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वही क्लर्क को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दूसरी और क्लर्क ने अपने आप को बेकसूर बताया है।

जानकारी के मुताबिक घटना आज दोपहर 12:00 बजे की है। मरवाही वन मंडल कार्यालय गौरेला में कार्यरत लिपिक गुर्जर के खिलाफ फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में विगत कुछ वर्षों से जांच चल रही है। इसी वन मंडल में संजय त्रिपाठी प्रभारी डीएफओ रह चुके हैं। यह शिकायत उसी समय हुई थी। जांच अधिकारी एसडीओ फॉरेस्ट रामकुमार सिदार के समक्ष बयान देने के लिए आज त्रिपाठी गौरेला स्थित दफ्तर पहुंचे थे। पुलिस में त्रिपाठी की शिकायत के मुताबिक क्लर्क गुर्जर ने गाड़ी से उतरने पर उसके ऊपर प्लास्टिक के डंडे से वार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए गुर्जर को हिरासत में ले लिया है। दूसरी ओर गुर्जर का कहना है कि त्रिपाठी  और उसके ड्राइवर ने कार से उतरते ही उस पर हमला किया। जब मैं बीच बचाव किया तो वह जमीन पर गिर के जिससे उनके सिर पर चोट आई।

एसडीओ संजय त्रिपाठी विवादित रहे हैं। उनके खिलाफ पूर्व में भ्रष्टाचार के आप लगे हैं। इन मामलों की भी जांच चल रही है। त्रिपाठी आईएएस चंदन त्रिपाठी के पति हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news