ताजा खबर

देखें VIDEO : बिलासपुर विवि के 5वें दीक्षांत समारोह में 92 गोल्ड मैडल और 48 विद्यार्थियों को पी.एच.डी.
31-Aug-2024 5:05 PM
 देखें  VIDEO : बिलासपुर विवि के 5वें दीक्षांत समारोह में   92 गोल्ड मैडल और 48 विद्यार्थियों को पी.एच.डी.

विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का टापू बनकर न रहे -साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 अगस्त । राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के  5वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने 64 विषयों में विद्यार्थियो को 92 गोल्ड मेडल तथा 48 को पी.एच.डी. और 35 हजार 291 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रशांत मिश्रा रहे  उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था में अमूल्य योगदान पर पी.एच.डी. की मानद उपाधि दी गई।

कार्यक्रम में इससे पहले दीक्षांत समारोह शोभायात्रा निकाली गई।  राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने विश्वविद्यालय की  पत्रिका कन्हार और  अटल दृष्टि का विमोचन किया। कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर राज्यपाल  डेका ने कहा किविश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम को न केवल उभरते हुए रूझानों और प्रौद्योगिकी के प्रति गतिशील और उत्तरदायी बनाना चाहिए बल्कि इसमें भारतीय परंपरा की समृद्ध विरासत भी शामिल होनी चाहिए। 


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का टापू बनकर न रहे, समाज से सरोकार रहे, समाज एवं राष्ट्र में विश्वविद्यालय का योगदान हो तथा निरंतर शोध कार्य हो। आधुनिक युग में युवा पीढ़ी शिक्षित तो हो रही है परन्तु उन्हें संस्कारों से जोड़ने की जिम्मेदारी भी हमारी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश अपनी विशेष संस्कृति के लिए जाना जाता है, अतः छात्रों को संस्कार और संस्कृति के संरक्षण मूलक शिक्षा देने की व्यवस्था के लिए विशेष प्रयास होना चाहिए।

सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश  प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय का तेजी से विकास हुआ है इसे भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ द्वारा अकादमिक और प्रशासनिक विकास केन्द्र के रूप में मान्यता दी गई है जो विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 उच्च शिक्षा के साथ-साथ कानूनी क्षेत्र में भी विकास और उन्नति के अवसर खोलती है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news