ताजा खबर
4-5 किलो के 2 विस्फोटक बरामद
23-Apr-2021 8:44 PM
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दंतेवाड़ा, 23 अप्रैल। दंतेवाड़ा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को नक्सली मोर्चे पर शुक्रवार को दो सफलतायें मिली। जवानों ने कोंंडासांवली और कमारगुड़ा कैम्प के मध्य और वाय जंक्शन के समीप दो विस्फोटक बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 231वीं बटालियन को गोपनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर बल के जवानों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें कोंंडासांवली और कमारगुड़ा कैम्प के मध्य 4 किलो का आईईडी मिला। इसी कड़ी में वाय जंक्शन के समीप गोपनीय सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें 5 किलो का आईईडी बरामद किया गया। इस दौरान बम निरोधक दस्ते और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 231वीं बटालियन के जवानों का सराहनीय योगदान रहा।