सामान्य ज्ञान
प्रेमचंद (31 जुलाई, 1880 - 8 अक्टूबर 1936) हिन्दी और उर्दू के महानतम भारतीय लेखकों में से एक हैं। मूल नाम धनपत राय श्रीवास्तव वाले प्रेमचंद को नवाब राय और मुंशी प्रेमचंद के नाम से भी जाना जाता है।
उपन्यास के क्षेत्र में उनके योगदान को देखकर बंगाल के विख्यात उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय ने उन्हें उपन्यास सम्राट कहकर संबोधित किया था। प्रेमचंद ने हिन्दी कहानी और उपन्यास की एक ऐसी परंपरा का विकास किया जिसने पूरी सदी के साहित्य का मार्गदर्शन किया। प्रेमचंद की स्मृति में भारतीय डाकतार विभाग की ओर से 31 जुलाई 1980 को उनकी जन्मशती के अवसर पर 30 पैसे मूल्य का एक डाक टिकट जारी किया गया। गोरखपुर के जिस स्कूल में वे शिक्षक थे, वहां प्रेमचंद साहित्य संस्थान की स्थापना की गई है। जीवन के अंतिम दिनों में वे गंभीर रुप से बीमार पड़े। उनका उपन्यास मंगलसूत्र पूरा नहीं हो सका और लम्बी बीमारी के बाद 8 अक्टूबर 1936 को उनका निधन हो गया। उनका अंतिम उपन्यास मंगल सूत्र उनके पुत्र अमृत ने पूरा किया।
हिज्बुल मुजाहिदीन कश्मीर का सबसे बड़ा हथियारबंद आंतवादी संगठन है। इसका गठन 1990 में हुआ। इसकी मांग कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाने की है। इसका सरगना सैयद सलाहुद्दीन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में रहता है। बुरहान वानी हिज्बुल का कमांडर था। 8 जुलाई वर्ष 2016 में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में मारा गया। उसके स्थान पर इस आतंकी संगठन ने अपना नया कमांडर महमूद गजनवी को बनाया है।
हिजबुल मुजाहिदीन अप्रैल, 1990 में अस्तित्व में आया था और इसका गठन मास्टर एहसान डार ने किया था। इसके गठन से पहले डार 1988 में सीमा पार करके पाकिस्तान गया था और दो वर्ष बाद वहां से खूनी इरादे लिए पाकिस्तान के निर्देश पर उसने कश्मीर में प्रवेश किया। यहां उसकी योजना एक ऐसा आतंकवादी संगठन तैयार करने की थी, जिसके सदस्य कश्मीर को भारत से अलग कराने के लिए घाटी में खून की होली खेलने में कोई कसर बाकी न छोड़ें। इस संगठन की स्थापना के लिए डार को मोहम्मद अब्दुल्ला नामक आतंकवादी का विशेष सहयोग मिला और डार हिजबुल मुजाहिदीन का प्रमुख तथा अब्दुल्ला सैनिक सलाहकार बना।
बेरोजगार कश्मीरी युवकों को मोटी रकम का लालच देकर हिजबुल मुजाहिदीन के साथ जोडऩे में उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई, क्योंकि इस संगठन की स्थापना के लिए उसे बाहर से पूरी आर्थिक मदद मिल रही थी। देखते ही देखते हिजबुल मुजाहिदीन एक खतरनाक आतंकवादी संगठन बन गया। हालांकि समय-समय पर इस संगठन के कुछ प्रमुख उग्रवादी गिरफ्तार भी हुए और कुछ भारतीय पुलिस अथवा सुरक्षा बलों की गोलियों के शिकार हुए, लेकिन इसकी गतिविधियां निरन्तर उग्र होती रहीं।
1. निम्नलिखित में से कौन सा एक कीटहारी पादप है?
(अ) पैशन फ्लावर पादप (ब) घटपर्णी (स) रात की रानी (द) फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट
2. कैथोड किरणें किस रूप में चलती हैं?
(अ) तरंग रूप में (ब) सरल रेखा में (स) कभी तरंग, कभी सरल रेखा में (द) किसी भी रूप में
3. चेहरे के घाव से अत्यधिक रक्तस्राव किस कारण होता है?
(अ) इसकी प्रचुर संवहनता के कारण (ब) यह हृदय के निकट है (स)इसकी त्वचा मृदु है (द)आनन पेशी के तीव्र संकुचन के कारण
4. निम्नलिखित में से कौन सा एक जीवित कोशिका का प्रधान संरचनात्मक तत्व है?
(अ) ऑक्सीजन (ब) हाइड्रोजन (स) कार्बन (द) नाइट्रोजन
5. भारत में निम्नलिखित उद्योगों में से कौन सा एक, पानी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है?
(अ)अभियांत्रिकी (ब) कागज एवं लुगदी (स) वस्त्रोद्योग (द) ताप शक्ति
6. भारत में किसकी स्वीकृति के बिना कोई भी सरकारी खर्चा नहीं किया जा सकता?
(अ) संसद (ब) उच्चतम न्यायालय (स) राष्ट्रपति (द) प्रधानमंत्री
7. बजट पहले किसके द्वारा पारित किया जाता है?
(अ) लोकसभा (ब)राज्य सभा (स) लोकसभा और राज्यसभा में संयुक्त रूप से (द) राष्ट्रपति द्वारा
8. संविधान के संरक्षक के रूप में सर्वोच्च न्यायालय का अधिकार विश्व के किस संविधान से लिया गया है?
(अ) स्विट्जरलैण्ड (ब) कनाडा (स)अमरीका (द) इंग्लैंड की संवैधानिक परंपरा से
9. सूर्य और पृथ्वी के मध्य न्यूनतम दूरी होती है?
(अ) 22 दिसंबर को (ब) 21 जून को (स) 22 सितंबर को (द) 3 जनवरी को
10. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का निर्धारण निम्नलिखित में से किस वर्ष किया गया?
(अ) 1662 ई. (ब) 1745 ई. (स) 1884 ई. (द) 1947 ई.
11. हिमालय पर्वत निम्नलिखित में से किसके अंतर्गत आता है
(अ) ब्लॉक पर्वत (ब) नवीन वलित पर्वत (स) अवशिष्ट पर्वत (द) ज्वालामुखी पर्वत
12. निम्नलिखित में से कौन एक पर्वतपदीय पठार है?
(अ) तिब्बत का पठार (ब) पेटागोनिया का पठार (स) ब्राजील का पठार (द) बोलीविया का पठार
13. निम्न में से कौन सी नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है?
(अ) नील नदी (ब) कांगो नदी(स)अमेजन नदी(द)नाइजर नदी
14. प्लावी बर्फ बनने का मुख्य क्षेत्र कहां पाया जाता है?
(अ) ग्रीनलैंड के पश्चिमी तट में (ब) जापान के पूर्वी तट में (स) साइबेरिया के उत्तरी तट में (द) अफ्रीका के पश्चिमी तट में
15. महासागरों में सबसे बड़ा महासागर कौन सा है, जो पृथ्वी के एक-तिहाई हिस्से में फैला हुआ है ?
(अ) प्रशांत महासागर (ब)हिन्द महासागर (स)आर्कटिक महासागर (द) अटलांटिक महासागर
16. लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा निम्नलिखित में कौन सी है?
(अ) उर्दू (ब) तमिल (स) मलयालम (द) हिंदी
17. पृथ्वी की आंतरिक संरचना के अनुसार भूगर्भ का विभाजन भूपटल, मेंटल तथा कोर में किया गया है। यह विभाजन किसका है?
(अ) होम्स (ब) जेफरीज (स) डेली (द) ग्राट
18. सपाट शीर्ष वाले समुद्री पर्वतों को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?
(अ) मोनेडनॉक (ब) गुयॉट (स) इन्सेलबर्ग (द) ज्यूजेन
19. भारत में योजना की अवधारणा किस वर्ष स्वीकार की गई?
(अ) 1931 (ब) 1945 (स) 1950 (द) 1952
20. दसवीं पंचवर्षीय योजना (2002-2007) में औसत वार्षिक विकास दर का लक्ष्य क्या है?
(अ)5.6 प्रतिशत(ब)5.8 प्रतिशत(स)8.0प्रतिशत(द)6.5 प्रतिशत
21. भारत में इंदिरा गांधी राष्टï्रीय उड्डïयन अकादमी कहां स्थापित की गई हैै?
(अ) कानपुर में (ब) रायबरेली में (स) पुणे मेें (द) पानीपत
22. राडार का आविष्कार किसने किया था?
(अ) न्यूटन ने (ब) रॉबर्ट वाट्सन ने (स) लियोन पेनेटा ने (द) जेम्ब ब्लैक ने
23. देश में सीसा उत्पादक प्रतिष्ठïान निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थापित है?
(अ) चंदेरिया, राजस्थान (ब) टुण्डू, बिहार (स) विशाखापट्टनम, आंध्रप्रदेश (द) उपरोक्त सभी
24. केंचुए की कितनी आंखें होती हैं?
(अ) एक (ब) दो (स) बहुत (द) कोई नेत्र नहीं
25. निम्नलिखित में से कौन सा जीव बारूदी सुरंगों का पता लगाने में उपयोगी होता है?
(अ) मधुमक्खी (ब) बर्रे (स) तितली (द) पतंगा
26. निम्नलिखित में से कौन सा लक्षण भारतीय परिसंघ और अमेरिकी परिसंघ में समान रूप से पाया जाता है?
(अ) एक ही नागरिकता (ब) संविधान की तीन सूचियां (स) न्यायपालिका की द्वैधता (द) संविधान के निर्वाचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय
27. सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है?
(अ) कश्मीर घाटी में (ब) शांत घाटी में (स) सुरमा घाटी में (द) फूलों की घाटी में
28. किसी भी प्राकृतिक प्रदेश को प्रवाहित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है?
(अ) वनस्पति (ब) जलवायु (स) स्थलरूप (द) मिट्टïी
29. धूप की कौन सी किरणें सौर कुकर को गरम करने में सहायता करती हैं?
(अ)एक्स किरणें(ब)वाई किरणें (स)गामा किरणें (द)सभी किरणें
सही जवाब-1.(ब) घटपर्णी, 2.(ब)सरल रेखा में, 3.(अ)इसकी प्रचुर संवहनता के कारण, 4.(स)कार्बन, 5.(द) ताप शक्ति, 6.(अ) संसद, 7.(अ)लोकसभा, 8.(स) अमरीका, 9.(द) 3 जनवरी को, 10.(स) 1884 ई., 11.(ब) नवीन वलित पर्वत, 12.(ब) पेटागोनिया का पठार, 13.(ब) कांगो नदी, 14.(अ) ग्रीनलैंड के पश्चिमी तट में,15.(अ)प्रशांत महासागर, 16.(स)मलयालम,17.(द)ग्राट, 18.(ब) गुयॉट, 19.(स) 1950, 20.(स) 8.0 प्रतिशत, 21.(ब) रायबरेली में, 22.(ब) रॉबर्ट वाट्सन, 23.(द) उपरोक्त सभी, 24.(द)कोई नेत्र नहीं, 25.(द) पतंगा,26.(द) संविधान के निर्वाचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय, 27.(ब)शांत घाटी में, 28.(ब)जलवायु, 29.(द) सभी किरणें ।
आदित्य सूर्य देव का ही एक अन्य नाम है। माता अदिति के गर्भ से जन्म लेने के कारण इनका नाम आदित्य पड़ा था। विश्वदेव वरुण, शिव और विष्णु के लिए भी आदित्य नाम का प्रयोग किया जाता है।[1] दैत्य तथा राक्षस अदिति के देवता पुत्रों से ईष्र्या रखते थे, इसीलिए उनका सदैव देवताओं से संघर्ष होता रहता था। अदिति की प्रार्थना पर सूर्य देव ने अदिति के गर्भ से जन्म लिया और सभी असुरों को भस्म कर दिया। सूर्य की क्रूर दृष्टि के तेज से दग्ध होकर असुर भस्म हो गये। देवताओं को उनका खोया हुआ राज्य पुन: प्राप्त हो गया।
विश्वकर्मा ने प्रसन्न होकर अपनी पुत्री संज्ञा का विवाह सूर्य (विवस्वान) से कर दिया। देवमाता अदिति और कश्यप के पुत्रों को आदित्यगण कहा जाता है, जो पहले चाक्षुष मन्वन्तर में बैकुंठ नामक साध्यगण हुए थे। चाक्षुष युग में बारह आदित्यगणों को तुषितगण कहते थे। इन बारह आदित्यों के नाम इस प्रकार हैं- इन्द्र,,धातृ, भग, त्वष्टा, मित्र, वरुण, अर्यमन, विवस्वत, सवितृ, पूषन, अंशुमत और विष्णु।
राज्यसभा ने 28 जुलाई 2016 को प्रतिपूरक वनीकरण कोष विधेयक (कैम्पा विधेयक) -Compensatory Afforestation Fund Bill (CAMPA) पारित कर दिया। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है। इसके तहत केंद्रीय और राज्य प्राधिकरण बनाए जाएंगे जो वन प्रबंधन करेंगे, पेड़ लगाने की योजनाओं को स्वीकृति देंगे और इसके लिए फंड की व्यवस्था करेंगे।
वनीकरण को बढ़ावा देने पर लक्षित कंपन्सेटरी एफॉरेस्टेशन फंड मैनेजमेंट ऐंड प्लानिंग अथॉरिटी विधेयक के पारित होने के बाद इस काम के लिए लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी 42 हजार करोड़ की राशि का उपयोग भी राज्य सरकारें कर सकेंगी। संसद ने भले ही ये विधेयक पारित कर दिया हो और केंद्र ने भी आश्वासन दिया हो कि वनीकरण और फंड के उपयोग में स्थानीय निवासियों का ख्याल रखा जाएगा, लेकिन आदिवासी अधिकारों के लिए काम कर रहे संगठनों ने इस पर गहरा रोष जाहिर किया है। उनकी सबसे बड़ी शिकायत इस बात को लेकर है कि ये विधेयक जंगल पर आदिवासियों के अधिकार और जंगल कटने की स्थिति में उनके मुआवजे के अधिकार के बारे में मौन है। एक तरह से इस विधेयक के जरिये सरकार ने 2006 के ऐतिहासिक वन कानून की अवहेलना करते हुए आदिवासी और ग्राम सभा को मिले अधिकारों को बड़ी चालाकी से छीन लिया है क्योंकि पेड़ लगाने और वन प्रबंधन में उनसे सहमति लेने का प्रावधान नहीं रखा गया है।
कंपनियों को वन भूमि के इस्तेमाल के बदले मुआवजे के तौर पर प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि में पैसा जमा करना होता है। इस पैसे के इस्तेमाल के लिए अनिवार्य वनीकरण कोष बनेगा। इस कानून के तहत सरकार इस प्राधिकरण को संवैधानिक दर्जा देगी, जो फंड के इस्तेमाल का काम देखेगी। फंड का 90 प्रतिशत राज्यों को और 10 प्रतिशत केंद्र के पास रहेगा। फंड का इस्तेमाल नए जंगल लगाने और वन्य जीवों को बसाने, वन्य पारिस्थिकी तंत्र को सुधारने के अलावा बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए होगा।
एशियाई मेकांग विकास सहयोग (मेकांग समूह) दक्षिण पूर्व एशियाई देशों अर्थात ब्रूनेई, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम का एक संघ है।
इसका गठन कुछ इस तरह के आम सहमति के उद्देश्यों के लिए किया गया था , जैसे कि-
1. मेकांग बेसिन क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में सहयोग करने के लिए।
2. संवाद और आम परियोजनाओं की पहचान की प्रक्रिया के माध्यम से समूह और एशियाई सदस्य राज्यों के बीच की कड़ी को मजबूत बनाना।
3. परिवहन, दूरसंचार, सिंचाई और ऊर्जा के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे क्षमताओं का विकास करना अऔर व्यापार और निवेश सृजन गतिविधियों को विकसित करना।
4. घरेलू खपत और विशेषज्ञ के लिए उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र को विकसित करना।
5. वानिकी संसाधनों की स्थिरता को विकसित करने के लिए। खनिज संसाधनों का विकास करना।
6. औद्योगिक क्षेत्र विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्यमों को विकसित करने के लिए। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रशिक्षण और सहयोग के लिए पर्यटन, मानव संसाधन विकास और समर्थन का विकास करना।
महारानी गायत्री देवी जयपुर राजघराने की राजमाता थी। ये दुनिया की दस सबसे ख़ूबसूरत महिलाओं में से एक थीं। इन्होंने पहली बार बारह साल की उम्र में बघेरे का शिकार किया था। सन् 1939 से 1970 तक गायत्री देवी जयपुर की महारानी बनी रहीं। गायत्री देवी का जन्म 23 मई 1919 को लंदन में हुआ था। इनका बचपन का नाम आयशा था।
इनके पिता का नाम महाराजा जीतेंद्र नारायण था जो कूच बिहार के राजा थे। इनकी माता का नाम इंदिरा राज था। इंदिरा राजे वडोदरा की राजकुमारी थीं। गायत्री देवी के दो भाई और दो बहिनें थीं। पांच भाई बहनों में उनका नंबर चौथा था। इस राजकुमारी का बचपन बेहद ही ठाठ-बाट में बीता। बचपन से ही महारानी गायत्री देवी प्रतिभावान बालिका थी, जिनके हर शौक़ लडक़ों की तरह थे। वह खुलेपन की समर्थक थीं। गायत्री देवी वो सौभाग्यशाली महिला थीं, जिसे प्रसिद्ध वोग मैग्ज़ीन ने दुनिया की दस ख़ूबसूरत महिलाओं की सूची में शुमार किया था। 9 मई 1940 को जयपुर के अंतिम महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय ने गायत्री देवी से विवाह कर उन्हें अपनी तीसरी धर्मपत्नी का दर्जा दिया। उनके पुत्र प्रिंस जगत सिंह का जन्म 17 अक्टूबर 1949 में हुआ था। गायत्री देवी केवल जयपुर की महारानी ही नहीं थीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय हस्ती थीं। उनकी ए प्रिंसेस रिमेम्बस तथा ए गवर्नमेंट्स गेट वे नामक पुस्तकें अंग्रेज़ी में प्रकाशित हो चुकी हैं। 90 वर्ष की आयु में 29 जुलाई 2009, जयपुर में गायत्री देवी का निधन हो गया।
कल्कि अवतार भगवान विष्णु का अंतिम अवतार माना जाता है। इसके अतिरिक्त इसी आधार पर कल्कि पुराण का भी नामकरण हुआ है। इसके अनुसार विष्णु का कल्कि अवतार कलियुग के अंत में होगा। कल्कि रूप में अवतरित होकर विष्णु कलि का संहार कर सत युग का आविर्भाव करेंगे।
इनके साथ ही पद्या रूप में लक्ष्मी भी अवतार लेंगी। कल्कि इनका पाणिग्रहण करेंगे। इसके बाद विश्वकर्मा द्वारा निर्मित शंभल नगर में ये वास करेंगे। वहीं बौद्धों का दमन तथा कुथोदर नामक राक्षसी का वध करेंगे। इसके उपरान्त मल्लाह नामक राजा की मुक्ति होगी। इसके उपरान्त भूलोक के समस्त अत्याचारों के विनाश के बाद सतयुग का आविर्भाव होगा। भूतल पर देव तथा गंधर्व आदि प्रकट होंगे। अंत में कल्कि भगवान वैकुण्ठ लौट जाएंगे।
हेपेटाइटिस ई एक वायरस है, जो लीवर को संक्रमित करता है। हालांकि हेपेटाइटिस के अन्य रूपों के विपरीत, हेपेटाइटिस ई वायरस लंबे समय तक बीमारी या गंभीर लीवर की क्षति को नेतृत्व नहीं करता है, और अधिकांश लोग कुछ महीनों के भीतर ठीक भी हो जाते हैं।
हेपेटाइटिस ई लीवर की बीमारी है, जो हेपेटाइटिस ई वायरस के कारण होता है, यह वायरस पशुओं और मनुष्यों दोनों को संक्रमित कर सकता है। एचईवी संक्रमण आमतौर पर हल्के रोग पैदा करता है। हालांकि इस रोग के लक्षणों में लीवर फेल्योर के कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन दुर्लभ मामलों में यह घातक साबित हो सकता है, खासकर गर्भवती महिलाओं में।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, हर साल हेपेटाइटिस ई संक्रमण के 20 लाख मामले सामने आते हैं, और उनमें से 57 हजार मौत का शिकार हो जाते हैं। यह विकासशील देशों में आम है। आमतौर पर वायरस का संक्रमण अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन यह प्रतिरक्षा प्रणाली पर दबाव और लगातार संक्रमण के कारण लीवर में क्रोनिक सूजन पैदा कर सकता है।
हेपेटाइटिस ई एक जलजनित रोग है और इसके व्यापक प्रकोप का कारण दूषित पानी या भोजन की आपूर्ति है। प्रदूषित पानी इस महामारी को बढ़ा देता है। लेकिन कुछ लोगों को हेपेटाइटिस ई पशु के संपर्क में आने से भी होता है जैसे अधपका मांस खाना या संक्रमित सुअर का संपर्क। किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में आने से रोग होना असामान्य है। इसके कोई सबूत नहीं है कि किसी के साथ यौन संबंध होने या रक्त संचार द्वारा हेपेटाइटिस हो सकता है। साथ ही हेपेटाइटिस ई वायरस के साथ एक बार से अधिक संक्रमित होने की संभावना बहुत कम होती है।
आमतौर पर हेपेटाइटिस ई खुद में सीमित है, लेकिन एकाएक बढ़ाने वाले हेपेटाइटिस (तीव्र लीवर की विफलता) के रूप में विकसित हो सकता है। हेपेटाइटिस ई दुनिया भर में पाया जाता है, लेकिन व्यापकता पूर्व और दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा है। चीन में हेपेटाइटिस ई वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लाइसेंस प्राप्त पहले टीके का उत्पादन किया, हालांकि यह अभी तक विश्व स्तर पर उपलब्ध नहीं है।
1. राष्ट्रमंडल खेल 2014 के संबंध में इनमें से कौन-सा वाक्य सही नहीं है?
(अ) 71 राष्ट्रों ने भाग लिया है (ब) एलिजाबेथ द्वितीय ने उद्घाटन किया है (स) मॉटो पीपल, प्लेस, पॅशन है (द) मास्कट शेरा है
2. वर्ष 2014 के राष्ट्रमंडल खेल यूरोप के किस शहर में आयोजित किए जा रहे हैं?
(अ) पेरिस (ब) ग्लास्गोव (स) लिवरपूल (द) बार्सिलोना
3. निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले सकता?
(अ) पाकिस्तान (ब) कनाडा (स)जापान (द) श्रीलंका
4. हार्वर्ड मेडल प्राप्त करने वाला पहला भारतीय कौन है?
(अ) आनंद महिंद्रा (ब) के. कस्तुरीरंगन (स) अर्चना रामसुंदरम (द) मुकेश अंबानी
5. सोलर इंपल्स-2 क्या है?
(अ) गैंडे के डीएनए के लिए अनुक्रमणिका (ब) सौर ऊर्जा से चलने वाला हवाई जहाज (स) सतह से हवा में मार करने वाली पराध्वनिक मिसाइल (द) ई-कामर्स प्लेटफार्म
6. तेलंगाना राज्य के पहले मुख्यमंत्री कौन हैं?
(अ) मोहम्मद महमूद (ब) चंद्रशेखर राव (स) टी. राजैयाह (द) अशोक गहलोत
7. देवी-देवताओं के निम्र वर्गों में से कौन-से वर्ग के देवी-देवता गुप्त काल में पूजनीय थे?
(अ) विष्णु और शिव (ब) राम और कृष्ण (स) ब्रहा्रा और विष्णु (द) विष्णु और लक्ष्मी
8. एथिलीन, एथिल ब्रोमाइड पर किसकी अभिक्रिया द्वारा प्राप्त होता है?
(अ)एथिल एल्कोहल की (ब) तनु एच2 एसओ4 की (स) एल्कोहॉलिक केओएच की (द) जलीय केओएच की
9. इलबर्ट बिल किस उद्देश्य से पारित हुआ?
(अ)प्रेस के अधिकार कम करने (ब)भारतीय राष्ट्रवादियों को गिरफ्तार करने (स) भारत को स्वाधीनता देने (द) रंग भेद पर आधारित न्यायिक अयोग्यता को समाप्त करने।
10. शाहजहां इनमें से किसके लिए अधिक प्रसिद्ध हैं?
(अ)लोगों को पक्षपातहीन न्याय (ब) स्थापत्य (स) चित्रकला (द) इनमें से कोई नहीं
11. शोरा कहां की संसद है?
(अ) पाकिस्तान (ब) ईरान (स) लीबिया (द) अफगानिस्तान
12. मूडीज क्या है?
(अ) हॉलीवुड की फिल्म (ब) वैश्विक के्रडिट एजेंसी (स) यूनाइटेड लिवर लिमिटेड (द) कोई नहीं
13. ‘इब्सा’ में शामिल नहीं है?
(अ) भारत (ब) ब्राजील (स) बुल्गारिया (द) दक्षिण अफ्रीका
14. ‘हिन्ड्राफ’ किस देश का संगठन है?
(अ) कम्बोडिया (ब) भारत (स) ताइवान (द) मलेशिया
15. प्रथम विश्व युद्ध छिडऩे का तात्कालिक कारण क्या था?
(अ)आर्कड्यूक फ्रांसिस फर्डिनैंड की हत्या (ब) लेनिन को कारावास (स)अमेरिका की विश्व पर प्रभुता की आकांक्षा (द)लायड जॉर्ज का अचानक निधन
16. कील नहर किसे जोड़ती है?
(अ) मैनचेस्टर को लिवरपुल से (ब) उत्तरी सागर को बाल्टिक सागर से (स) भूमध्य सागर को लाल सागर से (द) प्रशांत महासागर को अटलांटिक महासागर से
17. निम्नलिखित में से भारत का पहला मुस्लिम शासक कौन था, जिसने हिंदुओं से जजिया कर न लेने का आदेश दिया?
(अ) अलाउद्दीन हसन बहमन शाह (ब) मुहम्मद शाह प्रथम (स) दाउद प्रथम (द) इनमें से कोई नहीं
18. ऑस्ट्रिक भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को कहा जाता है?
(अ) किरात (ब) निषाद (स) द्रविड़ (द) इनमें से कोई नहीं
19. चीनी तिब्बती भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को कहा जाता है?
(अ) किरात (ब) निषाद (स) द्रविड़ (द) आर्य
20. निम्नलिखित अंगों में से मनुष्य के शरीर से यूरिया उत्पन्न करने वाला अंग है?
(अ) प्लीहा (ब) वृक्क (स) यकृत (द) मूत्राशय
21. सिंथेटिक फाइबर उद्योग का सबसे पहले किस देश में विकास कहां हुआ था?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) जापान (स) फ्रांस (द)जर्मनी
22. लॉर्ड मैकाले किससे संबंधित हैं?
(अ) सेना के सुधार से (ब) सती प्रथा की समाप्ति से (स) अंग्रेजी शिक्षा से (द) स्थायी बंदोबस्त से
23. नवोदय विद्यालय में दाखिला किस कक्षा में होता है?
(अ) पहली (ब) चौथी (स) छठवीं (द) सातवीं
24. भारत की यात्रा करने वाले प्रथम अमेरिकी राष्ट्रपति?
(अ) जिमी कार्टर (ब) जॉन केनेडी (स) जॉन-आइजन हावर (द) इनमें से कोई नहीं
25. सबसे पहले कौन-से जीव को अंतरिक्ष में भेजा गया?
(अ)आदमी (ब) चूहा (स) बंदर (द) कुत्ता
26. राष्ट्रीय विकास परिषद् के सदस्य निम्न में से कौन होते हैं?
(अ) संघीय मंत्रिमंडल के सभी सदस्य (ब) राज्यों के मुख्यमंत्री (स) केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासक (द) उपर्युक्त सभी
27. पंचवर्षीय योजना को अंतिम अनुमोदन देता है?
(अ) राष्ट्रीय विकास परिषद् (ब) संसद (स) योजना आयोग (द) योजना मंत्रालय
28. डायनामाइट में मुख्य रूप से पाया जाता है?
(अ)टीएनटी (ब)आरडीएक्स (स) नाइट्रोक्लिसरीन (द) पिकरिक अम्ल
29. निम्न कौन सा यौगिक ब्रोमीन जल को रंगहीन कर देता है?
(अ) बेंजोइक अम्ल (ब) सिनेमिक अम्ल (स) बेंजीन सल्फोनिक अम्ल (द) बेंजीन
---
सही जवाब-1.(द)मास्कट शेरा है, 2.(ब)ग्लास्गोव, 3.(स) जापान, 4.(अ)आनंद महिंद्रा, 5.(ब) सौर ऊर्जा से चलने वाला हवाई जहाज, 6.(ब) चंद्रशेखर राव, 7.(अ)विष्णु और शिव, 8.(स) एल्कोहॉलिक केओएच की, 9.(अ) प्रेस के अधिकार कम करने, 10.(ब)स्थापत्य, 11.(द) अफगानिस्तान 12.(ब) वैश्विक के्रडिट एजेंसी, 13.(स)बुल्गारिया, 14.(द) मलेशिया, 15.(अ) आर्कड्यूक फ्रांसिस फर्डिनैंड की हत्या, 16.(ब) उत्तरी सागर को बाल्टिक सागर से, 17.(अ) अलाउद्दीन हसन बहमन शाह,18.(अ)किरात, 19.(ब) निषाद, 20.(स)यकृत, 21.(स) फ्रांस, 22.(स)अंग्रेजी शिक्षा से, 23.(स)छठवीं, 24.(स) जॉन-आइजन हावर, 25.(द) कुत्ता, 26.(द) उपर्युक्त सभी, 27.(अ) राष्ट्रीय विकास परिषद्, 28.(स) नाइट्रोक्लिसरीन, 29.(ब)सिनेमिक अम्ल।
नीलगिरि पर्वतीय रेल, भारत के राज्य तमिलनाडु में स्थित एक रेल प्रणाली है, जिसे 1908 में ब्रिटिश राज के दौरान बनाया गया था। शुरूआत में इसका संचालन मद्रास रेलवे द्वारा किया जाता था। इस रेलवे का परिचालन आज भी भाप इंजनों द्वारा किया जाता है।
नीलगिरि पर्वतीय रेल, नवगठित सलेम मण्डल के अधिकार क्षेत्र में आता है। जुलाई 2005 में यूनेस्को ने नीलगिरि पर्वतीय रेल को दार्जिलिंग हिमालयी रेल के विश्व धरोहर स्थल के एक विस्तार के रूप में मान्यता दी थी, और तब से इन्हें संयुक्त रूप से भारत की पर्वतीय रेल के नाम से जाना जाता है। इसे यह मान्यता मिलने के बाद इसकी आधुनिकीकरण की योजना का परित्याग कर दिया गया। पिछले कई वर्षों से कुन्नूर और उदगमंडलम के बीच के खंड पर भाप के इंजनों के स्थान पर लिए डीजल इंजनों का प्रयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इस खंड पर एक बार फिर से भाप इंजनों द्वारा रेलगाड़ी चलाने की मांग की है।
दुनिया में हर साल 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2001 में, डब्ल्यूटीओ द्वारा 19 नवम्बर को विश्व शौचालय दिवस (डब्ल्यूटीडी) घोषित किया गया। विश्व शौचालय दिवस की शुरूआत 2.6 बिलियन लोगों के संघर्ष के प्रति वैश्विक जागरूकता लाने के लिए की गई है, जो उचित और स्वच्छ सुविधाओं तक पहुंच नहीं रखते हैं।
डब्ल्यूटीडी द्वारा अपर्याप्त स्वच्छता के परिणाम स्वरूप निर्धन व्यक्तियों को इसके स्वास्थ्य, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक परिणामों पर भी प्रकाश डाला जाता है। डब्ल्यूटीडी की लोकप्रियता को गति मिल रही है और 2010 में 19 देशों में फैली स्वच्छता सुविधाओं के लिए 51 कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अक्षरधाम मंदिर, भगवान स्वामीनारायण को समर्पित एक पारंपरिक मंदिर है , जो भारत की प्राचीन कला, संस्कृति और शिल्पकला की सुंदरता और आध्यात्मिकता की झलक प्रस्तुत करता है। दिल्ली स्थित दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर 10 हजार वर्ष पुरानी भारतीय संस्कृति के प्रतीक को बड़ी ही खूबसूरती से पेश करता है। इस मंदिर की खासियत यह भी है कि इसमें स्टील, इस्पात या कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह मंदिर गुलाबी बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर के मिश्रण से बनाया गया है।
बताया जाता है कि हर साल करीब 10 लाख पर्यटक यहां दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर करीब 100 एकड़ भूमि पर फैला है। मंदिर को वास्तु शास्त्र और पंचरात्र शास्त्र की बारीकियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कुल मिलाकर अक्षरधाम मंदिर भारतीय संस्कृति, वास्तुकला और आध्यात्मिकता के लिए एक सच्चा चित्रण है।
अक्षरधाम मंदिर 8 लाख 6 हजार 342 वर्ग फुट परिसर में फैला है। यह 356 फुट लंबा 316 फुट चौड़ा तथा 141 फुट ऊंचा है। इस मंदिर परिसर को पूरा बनने में 5 साल का समय लगा । मंदिर को 11 हजार कारीगरों ने मिलकर बनाया है जिसमें 3 हजार से ज्यादा स्वयंसेवक भी शामिल थे। इस मंदिर परिसर का उद्घाटन आधिकारिक तौर पर 6 नवम्बर, 2005 को किया गया। पूरा मंदिर परिसर 5 प्रमुख भागों में विभाजित है। मुख्य मंदिर परिसर ठीक बीचों बीच यानी केंद्र में स्थित है। इस 141फीट उच्च संरचना में 234 शानदार नक्काशीदार खंभे, 9 अलंकृत गुंबदों, 20 शिखर , एक भव्य गजेंद्र (पत्थर हाथियों की कुर्सी) 20 हजार मूर्तियां शामिल हैं । साथ ही यहां दिव्य व्यक्तित्व, ऋषियों, भक्तों और संतों की प्रतिमाओं को भी बनाया गया है।
प्रत्येक कंप्यूटर प्रयोगकर्ता अंकों, अक्षरों तथा संकेतों के लिए बाइनरी सिस्टम पर आधारित कोड का निर्माण करके कंप्यूटर को परिचालित कर सकता है। लेकिन उसके कोड केवल उसी के द्वारा प्रोग्रामों और आदेशों के लिए लागू होंगे। इससे कंप्यूटर के प्रयोगकर्ता परस्पर सूचनाओं का आदान प्रदान तब तक नहीं कर सकते जब तक कि वे एक -दूसरे द्वारा इस्तेमाल किये हुए कोड संकेतों से परिचित न हों।
सूचनाओं के आदान प्रदान की सुविधा के लिए अमेरिका में एक मानक कोड तैयार किया गया है जिसे अब पूर विश्व मे मान्यता प्राप्त है। इसे आस्की के नाम से जाना जाता है। इसमे प्रत्येक अंक, अक्षरों वा संकेत को 8 बिटों से दर्शाया गया है। इन 8 स्थानों पर केवल 0 और 1 की संख्या ही लिखी गयी है।
लक्षद्वीप भारत की मुख्यभूमि से लगभग 400 कि.मी. दूर पश्चिम दिशा में अरब सागर में है। लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप है, किन्तु सिफऱ् 7 द्वीपों पर ही जनजीवन है। भारतीय पयर्टक 6 द्वीपों पर जा सकते है जबकि विदेशी पयर्टकों को केवक 2 द्वीप, अगत्ती व बंगाराम पर ही जाने की अनुमति मिलती है। लक्षद्वीप के द्वीपों में कदमत द्वीप समूह शामिल है।
कदमत द्वीप 8 कि.मी. लम्बा और 550 मीटर चौड़ा है। इसका कुल क्षेत्रफल 3.20 वर्ग कि.मी. है। इसके पश्चिम के ख़ूबसूरत उथले लैगून वाटर स्पोर्ट्स के शौक़ीनों को बहुत प्रिय हैं। कदमत के पूर्व में एक संकरा लैगून है। यहां की मुख्य भाषा मलयालम है, लेकिन म्हाल और अंग्रेज़ी भी बोली जाती है। यहां का अधिकतम तापमान-32 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान- 27डिग्री से. होता है। यहां पर औसत वार्षिक वर्षा-160 सेमी होती है। यहां के निवासी केरल के निवासियों से बहुत मिलते-जुलते हैं। यह द्वीप पर्यटकों का स्वर्ग है। मॉनसून के दौरान पानी के जहाज़ की सेवाएं बंद रहती हैं।
1. भारत का आर्थिक सर्वेक्षण प्रत्येक वर्ष सरकारी तौर पर किसके द्वारा प्रकाशित किया जाता है?
(अ) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा (ब) भारतीय योजना आयोग द्वारा (स) भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा (द) भारत सरकार के उद्योग मंत्रालय द्वारा
2. किस पंचवर्षीय योजना के दौरान आपातकाल लगाया गया था, नए चुनाव हुए थे और जनता पार्टी चुनी गई थी?
(अ) तीसरी (ब) चौथी (स) पांचवीं (द) छठी
3. राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन जिस तिथि को हुआ था, वह कौन सी तिथि थी?
(अ) 16 अगस्त, 1950 (ब) 1 अप्रैल, 1951 (स) 6 अगस्त, 1952 (द) 16 अगस्त, 1952
4. स्पेन का नया राजा किसे बनाया गया है?
(अ) जुआन कार्लोस (ब) फिलिपे-ङ्कढ्ढ (स) लूयिस फिलिप (द) फिलिपे-ङ्क
5. राजस्थान राज्य का पहला मेगा फूड पार्क कहां स्थापित किया जाएगा?
(अ) कोटा (ब) जयपुर (स) अजमेर (द) सिरोही
6. विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(अ) 17 जून (ब) 18 जून (स) 19 जून (द) 20 जून
7. चवालीसवां वां ज्ञानपीठ पुरस्कार निम्नलिखित में से किसे प्रदान किया गया?
(अ) निर्मल वर्मा (ब) शहरयार (स) जावेद अख्यर (द) गुलजार
8. कुचिपुड़ी नृत्य किस प्रदेश से संबंधित है?
(अ) तमिलनाडु (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) आंध्रप्रदेश
9. युद्दपोत-आईएनएस काबरा का नाम किस द्वीप के नाम पर रखा गया है?
(अ) लक्षद्वीप (ब) इंडोनेशिया (स) फिलीपीन्स (द) अंडमान निकोबार
10. भारत-अमेरिका परमाणु सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किस तिथि को हुआ?
(अ)15 अक्टूबर 2008 (ब)11 अक्टूबर 2008 (स)2 अक्टूबर 2008 (द)24 अक्टूबर 2008
11. फासिज्म का प्रमुख पक्षधर कौन था?
(अ)मुसोलिनी (ब) एडोल्फ हिटलर (स) सेंट साइमन (द)रॉबर्ट ओवेन
12. मोती पोताश्रम जहां अमेरिकी पेसिफिक पोत समूह ठहरा हुआ था, उस पर जापानियों ने कब आक्रमण किया?
(अ)1935 में (ब) 1939 में (स) 1941 में (द) 1944 में
13. अफ्रीका महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर है?
(अ) माउण्ट एल्बु्रश (ब) माउण्ट मैकिन्ले (स) माउण्ट एकांकागुआ (द) माउण्ट विन्सन मैसिफ
14. सागरीय जल में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला लवण कौन सा है?
(अ) कैल्शियम क्लोराइड (ब) सोडियम क्लोराइड (स) कैल्शियम सल्फेट (द) मैग्नेशियम सल्फेट
15. निम्नलिखित में से कौन सा शहर गंगा नदी के तट पर स्थित नहीं है?
(अ) कानपुर (ब) पटना (स) वाराणसी (द) दिल्ली
16. गंगा नदी पर निम्नलिखित में से कौन से प्रांत की राजधानी स्थित है?
(अ) कोलकाता (ब) लखनऊ (स) भुवनेश्वर (द) पटना
17. निम्नलिखित में से किस देश का लौह इस्पात उद्योग पूर्णत: आयातित कच्चे माल पर आधारित है?
(अ) ब्रिटेन (ब) जापान (स) पोलैंड (द) जर्मनी
18. संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा लौह इस्पात उत्पादक क्षेत्र कौन सा है?
(अ) पिट्सबर्ग क्षेत्र (ब) मध्य अटलांटिक तट क्षेत्र (स) बर्मिघम क्षेत्र (द) झील तटीय क्षेत्र
19. एल्युमीनियम उद्योग के स्थानीयकरण का आधार निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) बाजार की सुविधा (ब) कच्चे माल की सुविधा (स) कुशल श्रम की सुविधा (द) विद्युत की सुविधा
20. महान वैज्ञानिक आर्किमिडीज निम्नलिखित में से किस देश से संबंधित थे?
(अ) ब्रिटेन (ब) जर्मनी (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) ग्रीस
21. तमिल का गौरवगं्रथ जीवन चिंतामणि किससे संबंधित है?
(अ) जैन (ब) बौद्ध (स) हिंदू (द) ईसाई
22. तमिल भाषा के शिल्पादिकारम् और मणिमेखलई नामक गौरवग्रंथ किससे संबंधित है?
(अ) जैन धर्म (ब) बौद्ध धर्म (स) हिंदू धर्म (द) ईसाई धर्म
23. फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट कहां स्थित है?
(अ) बंगलुरू (ब) हैदराबाद (स) देहरादून (द) कश्मीर
24. फायर टेम्पल किसका पूजा स्थल है?
(अ) ईसाई (ब) पारसी (स) बहाई (द) मुस्लिम
25. मिस्र में चलने वाली पवन निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) खमसिन (ब)सिमूक (स) ब्रिक फिल्डर (द) सान्ता एना
26. स्वेज नहर में झालों का पूर्णत: अभाव क्यों पाया जाता है?
(अ) झालों के कारण जलयान का प्रवाह प्रभावित होता है (ब) स्वेज नहर के उपयोग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है (स) स्वेज नहर के दोनों किनारों एवं समुद्र तल के जल स्तर में समानता पाई जाती है (द) स्वेज नहर विश्व के सभी देशों के जलयानों को आवागमन की सुविधा प्रदान करती है
27. कश्मीर के प्रसिद्ध शासक जेन उल आबिदीन ने महाभारत, राजतरंगिनी आदि संस्कृत ग्रंथों का अनुवाद किस भाषा में करवाया?
(अ) उर्दू में (ब)अरबी में (स)फारसी में (द)इनमें से कोई नहीं
28. महाभारत का बांग्ला में अनुवाद बंगाल के किस सुल्तान ने कराया?
(अ) अलाउद्दीन हुसैन शाह (ब) नुसरत शाह (स) राजा गणेश (द) इनमें से कोई नहीं
सही जवाब- 1.(स)भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा, 2.(स) पांचवीं, 3.(स) 6 अगस्त, 1952,4.(ब)फिलिपे-ङ्कढ्ढ, 5.(स) अजमेर, 6.(अ)17 जून, 7.(ब) शहरयार, 8.(ब) केरल, 9.(द) अंडमान निकोबार, 10.(ब)11 अक्टूबर 2008, 11.(अ) मुसोलिनी, 12.(स) 1941 में, 13.(द) माउण्ट विन्सन मैसिफ, 14.(ब) सोडियम क्लोराइड, 15.(द) दिल्ली, 16.(द) पटना, 17.(ब)जापान, 18.(अ) पिट्सबर्ग क्षेत्र, 19.(द) विद्युत की सुविधा, 20.(द) ग्रीस, 21.(अ) जैन, 22.(स) हिंदू धर्म, 23.(स) देहरादून, 24.(ब) पारसी, 25.(अ)खमसिन, 26.(स) स्वेज नहर के दोनों किनारों एवं समुद्र तल के जल स्तर में समानता पाई जाती है, 27.(स) फारसी में, 28.(ब) नुसरत शाह।
कुल्लू घाटी में महाराजा बहादुर सिंह (15वीं शताब्दी) के दौरान पैगोडा शैली के मंदिरों का निर्माण हुआ। इनमें त्रिपुर सुंदरी मंदिर नग्गर, आदि ब्रह्मा मंदिर खोखण, त्रिजुगी नारायण मंदिर दयार और पराशर ऋषि मंदिर उल्लेखनीय हैं। मनाली के पास ढूंगरी नामक स्थान पर हिडिम्बा माता का मंदिर भी इसी दौरान बनाया गया।
हिमाचल प्रदेश में लकड़ी से बने हजारों साल पुराने विभिन्न देवी- देवताओं के बहुत से मंदिर आज भी पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र हैं। इन्हीं में से एक है- हिडिम्बा मंदिर जो हिमाचल का गौरव माना जाता है। लकड़ी से निर्मित यह मंदिर पैगोड़ा शैली में बना है। यह मंदिर धूंगरी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। पूरा मंदिर लकड़ी का बना है जिसकी छत भी लकड़ी से ही ढाली गई है। दीवारें भी लकड़ी की ही है जिनपर नक्कशी कर देवी-देवताओं के चित्र उकेरे गए है, जो मंदिर की सुन्दरता को बढ़ा देते हैं। मंदिर में महिषासुर मर्दिनी की मूर्ति प्रतिस्थापित है।
महाभारत के भीम का विवाह हिडिम्ब राक्षस की बहन हिडिम्बा से हुआ था। भीम और हिडिम्बा के संयोग से उत्पन पुत्र घटोत्कच महाभारत युद्ध में पांड्वो की और से अद्भुत वीरता का प्रदर्शन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ था। घटोत्कच वही है जिसने महाभारत में कर्ण के घातक बाण के प्रहार से अर्जुन की जान बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।
हिडिम्बा राक्षसी थी लेकिन अपने तप और पतिव्रत के बल पर उसे देवी का सम्मान मिला। कुल्लू का राजवंश हिडिम्बा को कुलदेवी मानता है। ऐसा माना जाता है की सन 1553 ई. (15वीं शताब्दी) में इस मंदिर का निर्माण कुल्लू के तत्कालीन महाराजा बहादुर सिह ने करवाया था। समुन्द्र तल से 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कुल्लू से मनाली की दूरी 40 किलोमीटर है। मनाली शहर से एक किलोमीटर की दुरी डूंगरी स्थान पर यह हिडिम्बा मंदिर अपने विशिष्ट काष्ठ के अद्भुत शिल्प शोभा के साथ विराजमान है। हिडिम्बा मनाली के ऊझी क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी हैं। समूचा क्षेत्र हिडिम्बा की प्रजा माना जाता है। यही कारण है कि समूचा क्षेत्र वर्ष में एक बार हिडिम्बा को ‘कौर’ (कर) अदा करता रहा है। कुछ वर्ष पूर्व से यह प्रथा समाप्त हो गई है। ज्येष्ठ संक्रांति के दिन ढूंगरी में देवी के यहां भारी मेला लगता है।
भारत के प्रमुख संग्रहालय
1. राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली।
2. राष्ट्रीय संग्रहालय, कोलकाता।
3. प्रिंस ऑफ बेल्स म्यूजियम, मुंबई।
4. भारत कला भवन, वाराणसी।
5. सारनाथ संग्रहालय, सारनाथ, वाराणसी।
6. पटना संग्रहालय, बेरिंग रोड, पटना।
7. मथुरा संग्रहालय, मथुरा।
8. ग्वालियर संग्रहालय, किला, ग्वालियर।
राग यमन गोधूलि बेला अर्थात रात्रि के प्रथम प्रहर के आरम्भ के समय का राग है। तीव्र मध्यम के साथ सभी शुद्ध स्वरों वाले सम्पूर्ण जाति का यह राग कल्याण थाट का आश्रय राग माना जाता है। प्राचीन ग्रन्थों में राग का नाम कल्याण ही बताया गया है।
विद्वानों के अनुसार प्राचीन काल में भारत से यह राग पर्शिया पहुंचा, जहां इसे यमन नाम मिला। मुगलकाल से इसका यमन अथवा इमन नाम प्रचलित हुआ। दक्षिण भारतीय पद्यति में यह राग कल्याणी नाम से जाना जाता है। राग यमन अथवा कल्याण के आरोह में षडज और पंचम का प्रयोग बहुत प्रबल नहीं होता। निषाद स्वर प्रबल होने और ऋषभ स्वर शुद्ध होने से पुकार का भाव और करुण रस की सहज अभिव्यक्ति होती है। जैसा कि उल्लेख किया गया कि इस राग में तीव्र मध्यम के साथ शेष सभी शुद्ध स्वरों का प्रयोग किया जाता है। परन्तु यदि तीव्र मध्यम के स्थान पर शुद्ध मध्यम का प्रयोग किया जाए तो यह राग बिलावल हो जाता है। अवरोह में यदि दोनों मध्यम का प्रयोग कर दिया जाए तो यह यमन कल्याण राग हो जाता है। यदि राग यमन के शुद्ध निषाद के स्थान पर कोमल निषाद का प्रयोग कर दिया जाए तो राग वाचस्पति की अनुभूति कराता है।
‘केन-बेतवा लिंक परियोजना केंद्र सरकार की एक योजना है। इसका उद्देश्य केन-बेतवा नदी को आपस में जोडऩा है। इन दोनों नदियों के आपस में जुडऩे से बुंदेलखंड की छह लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
‘केन-बेतवा लिंक परियोजना’ से उत्तर प्रदेश में झांसी, महोबा और बांदा जबकि मध्य प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्ना जिलों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस परियोजना में लगभग 9 हजार करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। केन से बेतवा को जोडऩे के लिए 221 किलोमीटर लंबी नहर बनाई जाएगी।
‘नदी-जोड़ो परियोजना’ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (राजग) की महत्वाकांक्षी परियोजना में से एक है। इसका क्रियान्वयन इस मामले को अदालत में जाने की वजह से अवरुद्ध हुआ। पर्यावरण परिस्थितियों पर ‘नदी-जोड़ो परियोजना’ के पडऩे वाले प्रभावों के परिपेक्ष्य में भी पर्यावरणविदों द्वारा इसका विरोध किया जाता रहा है।
1. विद्युत उपकरण में अर्थ का उपयोग होता है?
(अ) खर्च को कम करने के लिए (ब)क्योंकि उपकरण 3-फेज में काम करते हैं (स) सुरक्षा के लिए (द) फ्यूज के रूप में
2. गर्मियों में ताप 46अंश सेंटीग्रेट हो जाने पर भी ऊंट किस प्रकार गर्मी से राहत महसूस करता है?
(अ) रेगिस्तानी पौधों की छाया में बैठकर (ब) अपने शरीर के ताप को 42अंश सेंटीग्रेट तक बढ़ाकर (स) अपने शरीर में पानी का संचय करके (द) इनमें में से कोई नहीं
3. बांध के नीचे की दीवार मोटी बनाई जाती है, क्योंकि?
(अ) गहराई बढऩे के साथ द्रव का दाब बढ़ता है (ब)गहराई बढऩे के साथ द्रव का दाब घटता है (स) गहराई बढऩे के साथ द्रव का घनत्व बढ़ता है (द) गहराई बढऩे के साथ द्रव का घनत्व घटता है
4. निम्नलिखित में से किसमें गतिज ऊर्जा नहीं है?
(अ) चली हुई गोली (ब) बहता हुआ पानी (स) चलता हथौड़ा (द) खींचा हुआ धनुष
5. भारहीनता की अवस्था में एक मोमबत्ती की ज्वाला का आकार हो जाएगा?
(अ) अधिक लंबा (ब) अधिक छोटा (स)गोलाकार (द) पहले जैसा ही रहेगा
6. एक टेबल पंखे को बंद कमरे में चलाने पर कमरे की हवा?
(अ) गरम हो जाएगी (ब)ठंडी हो जाएगी (स) कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा (द) इनमें से कोई नहीं
7. एक युवा पुरुष की आवाज की तुलना में छोटे बच्चे की आवाज़ अधिक प्रिय क्यों लगती है?
(अ) बच्चे की आवाज का तारत्व पुरुष की आवाज के तारत्व की तुलना में कम होता है (ब) बच्चे की आवाज का तारत्व पुरुष की आवाज के तारत्व की तुलना में अधिक होता है (स)बच्चे में ताकत होती है (द) इनमें से कोई नहीं
8. किसी तारे के रंग से क्या पता चलता है?
(अ) उसका भार (ब) उसका आकार (स) उसका ताप (द) उसकी दूरी
9. एक आदर्श वोल्ट मीटर का प्रतिरोध कितना होता है?
(अ) शून्य (ब)एक (स) एक से कम (द)अनंत
10. बर्फ पर दाब बढ़ाने से उसका गलनांक?
(अ) घट जाएगा (ब) बढ़ जाएगा (स) अपरिवर्तित रहेगा (द) शून्य हो जाएगा
11. पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत के लिए सर्वप्रथम सियाल शब्द का प्रयोग किसने किया?
(अ)होम्स (ब) जेफरीज (स)स्वेस (द) डेली
12. लोएस पठार कहां स्थित है?
(अ) मलाया में (ब) थाईलैंड में (स) कोरिया में (द) चीन में
13. कनाडा का राष्ट्रीय खेल क्या है?
(अ)आइस हॉकी (ब) रग्बी फुटबॉल (स) बेसबॉल (द) वालीबॉल
14. वालीबॉल की प्रत्येक टीम में खिलाडिय़ों की संख्या कितनी होती है?
(अ) 6 (ब) 7 (स) 8 (द) 9
15. निम्नलिखित में से किस खेल की प्रत्येक पक्ष की टीम में 11 खिलाड़ी नहीं होते हैं?
(अ)क्रिकेट (ब) खो-खो (स) हॉकी (द) फुटबॉल
16. निम्नलिखित में से किस खेल का उदय भारत में नहीं हुआ माना जाता है?
(अ) शतरंज (ब) पोलो (स) कबड्डी (द) बिलियर्ड्स
17. कनफेडरेशन कप किस खेल से संबंधित है?
(अ) क्रिकेट (ब) हॉकी (स) फुटबॉल (द) रग्बी
18. वेतन की गणना, लेन-देन का हिसाब, वस्तुओं का स्टॉक रखना, बिक्री का हिसाब लगाना आदि कामों के लिए लिखे गए प्रोग्रामों कहलाते हैं?
(अ)सिस्टम सॉफ्टवेयर (ब)एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (स)कम्पाइलर (द) इनमें से कोई नहीं
19. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(अ)टर्मिनल मुख्य रूप से वीडियो टर्मिनल एवं वर्कस्टेशन का समावेश होता है (ब)इनपुट एवं आउटपुट उपकरण नेटवर्क में डेटा भेजने एवं प्राप्त करने का कार्य करते हैं (स) उपरोक्त दोनों (द) इनमें से कोई नहीं
20. निम्नलिखित में से कौन-सा कंप्यूटर का सहायक उपकरण है?
(अ) प्रिंटर (ब)मोडम (स) स्पीकर (द) उपरोक्त सभी
21. केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई है?
(अ)नियंत्रण इकाई (ब) गणित/तर्क इकाई (अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट) (स)रजिस्टर (द) उपरोक्त सभी
22. यह डिवाइस वह डिवाइस है, जो किसी कंप्यूटर पर जानकारी प्रस्तुत करने में सक्षम होती है?
(अ) इनपुट (ब)आउटपुट (स) इनपुट/आउटपुट (द)इनमें से कोई नहीं
23. किस दिन को विश्व दूरसंचार दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(अ) 1 मई (ब) 15 मई (स) 17 मई (द) 27 मई
24. चेकमेट का संबंध किस खेल से है?
(अ) क्रिकेट (ब) फुटबाल (स) शतरंज से (द) बैडमिंटन
25. पुलेला गोपीचंद किस खेल के प्रसिद्घ खिलाड़ी हैं?
(अ) बैडमिंटन के (ब) हॉकी (स) पोलो (द) फुटबाल
26. क्रेटर तथा काल्डेरा स्थलाकृतियों निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) उल्कापात (ब) ज्वालामुखी क्रिया (स) पवन क्रिया (द) हिमानी क्रिया
27. प्रति 800 लाख रक्त कणिकाओं (रेड ब्लड सेल्स) पर कितनी श्वेत रक्त कणिकाएं (व्हाइट ब्लड सेल्स) होती हंै?
(अ) पच्चीस हजार (ब) पचास (स) एक (द) पांच
28. भारत ने किस देश के साथ जुलाई 2015 में द्विपक्षीय सहयोग पर संयुक्त वक्तव्य जारी किया है?
(अ) नेपाल (ब) म्यांमार (स) पाकिस्तान (द) श्रीलंका
सही जवाब- 1.(स) सुरक्षा के लिए, 2.(ब) अपने शरीर के ताप को 42अंश सेंटीग्रेट तक बढ़ाकर, 3.(अ) गहराई बढऩे के साथ द्रव का दाब बढ़ता है, 4.(द) खींचा हुआ धनुष, 5.(द) पहले जैसा ही रहेगा, 6.(अ) गरम हो जाएगी, 7.(ब) बच्चे की आवाज का तारत्व पुरुष की आवाज के तारत्व की तुलना में अधिक होता है, 8.(स) उसका ताप, 9.(द)अनंत, 10.(अ)घट जाएगा, 11.(स)स्वेस, 12.(द) चीन में, 13.(अ)आइस हॉकी, 14.(अ) 6, 15.(ब) खो-खो, 16.(द) बिलियर्ड्स, 17.(स) फुटबॉल, 18.(ब)एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर, 19.(स) उपरोक्त दोनों, 20.(द) उपरोक्त सभी, 21.(द) उपरोक्त सभी, 22.(ब)आउटपुट, 23.(स) 17 मई, 24.(स) शतरंज से, 25.(अ) बैडमिंटन के, 26.(ब) ज्वालामुखी क्रिया, 27.(स) एक, 28. (ब) म्यांमार।
दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन मोस्क्यूरिक्स विकसित कर ली गई है। इसका विकास जो कोहेन (जीएसके वैज्ञानिक) के नेतृत्व में शोधकर्ताओं के एक दल ने किया। इस वैक्सीन को यूरोपीय दवा एजेंसी ने स्वीकृति भी दे दी है।
वैक्सीन का विकास कार्य वर्ष 1987 से चल रहा था तथा इसे बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन से भी वित्तीय सहायता मिली थी। वैक्सीन को वर्ष 2011 तथा 2012 में असंतोषजनक परिणाम हासिल होने के बावजूद अनुमोदित किया गया। शोध के परिणामों के अनुसार इसने 6-12 सप्ताह के बच्चों में 27 प्रतिशत तथा 5-17 माह के बच्चों में 46 प्रतिशत मलेरिया एपिसोड कम किए।
इस वैक्सीन को अफ्रीका में 6 वर्ष से 17 महीने के बच्चों के लिए लाइसेंस प्रदान किया गया था। अफ्रीका में मच्छर जनित बीमारियां विश्व के अन्य क्षेत्रों की तुलना में सबसे अधिक पाई जाती हैं। यह वैक्सीन ब्रिटिश दवा निर्माता ग्लेक्सो स्मिथ क्लाइन (जीएसके) द्वारा पाथ मलेरिया वैक्सीन ईकाई के साथ मिलकर तैयार की गयी है। यह परजीवी जनित बीमारियों को नियंत्रित किये जाने के लिए मनुष्यों पर प्रयोग की जाने वाली पहली दवा होगी जिससे प्रत्येक वर्ष लाखों लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
वर्ष 2013 में मलेरिया के कारण 58 हजार 400 लोगों की मृत्यु हुई जिनमें अधिकतर उप-सहारा अफ्रीका से थे जबकि मरने वाले लोगों में 80 प्रतिशत पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे थे।
गंजनी एक प्रकार का औषधीय पौधा है। कई भाषाओं में इसके विभिन्न नाम हैं। हिन्दी- गंजनी, सुगन्धवाला, संस्कृत-- गुच्छ, कुतृण, मराठी- सुगन्ध गवत, गंधेबेल, उशाधन , बंगला- कामाखेर, अंग्रेजी, सिट्रोनेला, लैटिन- एण्ड्रोपोगन, नाड््रस । गंजनी सांस को ठीक करने वाला, वात को नष्ट करने वाला और उत्तेजक होता है। यह अफारा (पेट का फूलना)और आंतों का दर्द को ठीक करने वाला, पेशाल की मात्रा को बढ़ाने वाला और मोटापा को कम करने वाला और प्यास को दूर करने वाला होता है।
गंजनी (सिट्रोनेला) का तेल गंजनी घास से निचोड़ा एक सुगंधित तेल है। यह तेल काफी आसानी से मच्छर के काटने से बचाता है। इतना, कि कई लोग इसके प्रयोग का सहारा लेते हैं बजाय कि रासायनिक एजेंटों का। केवल इतना करने की ज़रूरत है कि एक मोमबत्ती में इसके एक्सट्रैक्ट को डालें या एक वेपराइजऱ में और आप मच्छरमुक्त रहेंगे।
27 जुलाई 1921 के दिन टोरंटो यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों फ्रेडरिक बैंटिंग और चाल्र्स बेस्ट ने इंसुलिन नाम के हार्मोन को अलग करने में सफलता पाई थी। बस यहीं से डायबिटीज के रोगियों को इंसुलिन का इंक्जेक्शन देने का रास्ता साफ हो गया। यह 21वीं सदी की सबसे जीवनदायी खोजों में से एक है।
माना जाता है कि इंसान मधुमेह की बीमारी से 3 हजार साल से भी ज्यादा पहले से परेशान है। कई देशों के खोजकर्ताओं को यह तो पता चल गया कि डायबिटीज कहीं न कहीं पाचन से जुड़ी बीमारी है। उन्हें लगता था कि अग्न्याशय में कुछ गड़बड़ी होती है। अग्न्याशय लीवर के ऊपर का एक छोटा सा अंग है। पुराने समय में डायबिटीज का शक होने पर रोगी को कम कार्बोहाइड्रेट और कम शुगर वाला खाना दिया जाता था। इसके बदले खुराक में प्रोटीन और फैट बढ़ा दिया जाता, लेकिन इससे भी बहुत फायदा नहीं मिला। उस वक्त आम तौर पर रोगियों की जल्द मौत हो जाती।
इस गंभीर बीमारी से लडऩे का तरीका आखिरकार 1921 की गर्मियों में दो कनाडाई रिसर्चरों ने खोज ही निकाला। उन्होंने कुत्तों पर डायबिटीज बीमारी पनपाई और फिर उन्हें इंसुलिन के इंक्जेशन दिए। धीरे-धीरे कुत्ते बीमारी से बाहर आ गए। 14 नंवबर 1921 को इस खोज को सार्वजनिक किया गया। दो महीने बाद बैंटिंग ने यूनिवर्सिटी के ही दूसरे वैज्ञानिक जेजेआर मैक्लॉयड के साथ इंसुलिन का इंसान पर सफल परीक्षण किया। डायबिटीज से पीडि़त एक 14 साल का बच्चा चमत्कारिक ढंग से ठीक हो गया। इसके बाद टोरंटो यूनिवर्सिटी ने दवा कंपनियों को इंसुलिन बनाने का लाइसेंस दिया। यूनिवर्सिटी ने दरियादिली दिखाते हुए लाइसेंस के लिए कोई रॉयल्टी नहीं मांगी। उसे मुफ्त में दे दिया गया।
यह खोज आज लाखों लोगों के शरीर में जान फूंक रही हैं। इस महान खोज के लिए बैंटिग और मैक्लॉयड को मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार भी दिया गया।
वर्ष 2020 में टोक्यो में पैरालम्पिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रतीक चिन्ह जारी कर दिया गया है। जापानी कलाकार केनजीरो सातो द्वारा तैयार प्रतीक चिन्ह टोक्यो के अंग्रेजी नाम के पहले शब्द टी पर आधारित है। टोक्यो को 7 सितम्बर 2013 को ओलम्पिक की मेजबानी प्राप्त हुई थी।
ओलंपिक प्रतीक चिन्ह में टी के दोनों किनारों को सिल्वर तथा गोल्डन रंग दिया गया है तथा एक ओर लाल गोलाकार चिन्ह अंकित किया गया है।