सामान्य ज्ञान
इन दिनों बिटक्वाइन चर्चा में है। यह मुद्रा नहीं है डिजिटल करेंसी है जिसका इस्तेमाल वर्चुअल वल्र्ड में होता है। बिटक्वाइन एक ओपन सोर्स प्रोडक्ट है, कोई भी व्यक्ति एक जटिल कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिए इस डिजिटल मुद्रा को हासिल कर सकता है।
बिटक्वाइन केंद्रीयकृत नहीं है, इस पर सरकारों का नियंत्रण भी नहीं है जैसा कि डॉलर और यूरो के मामले में होता है। जहां सरकारें मुद्रा के प्रवाह को सीमित करने के लिए वीजा तथा बड़े बैंकों पर दबाव डाल सकती हैं, बिटक्वाइन में इंटरनेट की कुल मिलाकर सभी अच्छी और कभी-कभी बुरी बातें शामिल होती हैं। बिटक्वाइन की पेशकश करके ऑनलाइन कैसीनो पूरी दुनिया में चलने वाली एक मुद्रा को स्वीकार कर सकते हैं। चीन, यूरोप और अमेरिका के खिलाड़ी एक ही मुद्रा में जमा और निकासी कर सकते हैं। ऑनलाइन गैम्बलर बिटक्वाइन में शामिल गोपनीयता की वजह से इसका लाभ उठाते हैं।
महज तीन साल पहले अस्तित्व में आई बिटक्वाइन दुनिया की सबसे महंगी मुद्रा बन चुकी है। एक बिटक्वाइन की कीमत है 1,000 डॉलर से भी ज्यादा अथवा तकरीबन 63 हजार रुपए।
भारत में कुछ ऑपरेटर ऑनलाइन बिटक्वाइन मुहैया करा रहे हैं । विनिमय सेवा, रुपए या किसी अन्य मुद्रा के बदले बिटक्वाइन की पेशकश की जाती है। डिजिटल मुद्रा बिटक्वाइन की बढ़ती लोकप्रियता ने नियामकों को गहरी चिंता में डाल दिया है। बिटक्वाइन से जुड़े मनी लांड्रिग जोखिम ने नियामकों का चैन छीन लिया है। नियामक यह भी आशंका जता रहे हैं कि धोखाधड़ी करने वाले लोग बिटक्वाइन का दुरुपयोग कर भोले-भाले निवेशकों को ई-पोंजी स्कीमों में धन लगाने का लालच दे सकते हैं। अगर वाकई ऐसा हुआ तो निश्चित तौर पर इन निवेशकों को लाखों रुपये का चूना लगेगा।
ई-मुद्रा बिटक्वाइन की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अमेरिका और चीन समेत कई देशों में कुछ ऑनलाइन रिटेलर अब बिटक्वाइन को बाकायदा स्वीकार भी करने लगे हैं। यही नहीं, बिटक्वाइन का इस्तेमाल कर पिज्जा की डिलीवरी भी होने लगी है। इसी तरह कई अन्य कार्यों में भी बिटक्वाइन का इस्तेमाल किया जाना इन रिटेलरों को मंजूर है।
भारत के नियामकों को फिलहाल बिटक्वाइन से जुड़े हर सवाल पर गौर करना पड़ रहा है। मसलन, नियामक इन प्रश्नों पर मंथन कर रहे हैं कि बिटक्वाइन का नियमन किया जाए अथवा नहीं और अगर नियमन को जरूरी समझा जा रहा है तो इसका जिम्मा किसको दिया जाए? नियामक इन सवालों पर भी गौर कर रहे हैं कि बिटक्वाइन का नियमन किस तरह से हो सकता है और इसके लिए क्या-क्या मानक होने चाहिए? वित्तीय क्षेत्र के कमोबेश सभी नियामक और आर्थिक अपराधों से निपटने वाली एजेंसियां मसलन रिजर्व बैंक एवं सेबी के अलावा वित्त मंत्रालय के अधीनस्थ विभिन्न एजेंसियां भी बिटक्वाइन से जुड़े घटनाक्रम पर नजर रख रही हैं।
1. स्थाई रूप से किस वर्ष हॉकी को ओलंपिक में शामिल कर लिया गया?
(अ) 1908 ई. (ब)1920 ई. (स)1928 ई. (द)1955 ई.
2. आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच किस वर्ष से प्रारम्भ हुए?
(अ) 1844 ई. (ब) 1877 ई. (स) 1890 ई. (द) 1885 ई.
3. 99 रनों पर आउट होने वाला प्रथम क्रिकेट खिलाड़ी कौन था?
(अ) सर डॉन ब्रेडमैन,(ऑस्ट्रेलिया)(ब) सुनील गावस्कर, (भारत) (स) क्लेम हिल, (ऑस्ट्रेलिया) (द) इनमें से कोई नहीं
4. भारत की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बनने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
(अ) कपिल देव (ब) रवि शास्त्री (स) लाला अमरनाथ (द) सी. के. नायडू
5. स्नूकर कितनी गेंदों से खेला जाता है?
(अ) 20 (ब) 22 (स) 24 (द) 26
6. निम्नलिखित में से किस खेल का उद्भव स्कॉटलैंड से हुआ?
(अ) तैराकी (ब) बिलियर्ड्स (स) हॉकी (द) गोल्फ
7. मुगल काल में प्राथमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाली संस्था को क्या कहते थे?
(अ)पाठशाला (ब) गुरुकुल (स)मकतब (द)मदरसा
8. विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग ने शिक्षा के माध्यम के रूप में जिन भाषाओं की संस्तुति की थी, वह हैं?
(अ) अंग्रेजी, हिंदी (ब) हिंदी, संस्कृत (स) अंग्रेजी, हिंदी तथा एक अन्य भाषा (द) संस्कृत, पारसी
9. निजी विद्यालय की आय के स्रोत निम्नलिखित में से कौन-से होते हैं?
(अ) अक्षय विधि (ब) उपादान (स)अनुदान (द) इनमें से सभी
10. विजयनगर किस नदी के तट पर स्थित था?
(अ) कृष्णा (ब) कावेरी (स) तुंगभद्रा (द) नर्मदा
11. थायमीन निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन है?
(अ) विटामिन सी (ब) विटामिन बी-2 (स) विटामिन बी-1 (द)विटामिन बी-6
12. कापार्ट का संबंध किससे है?
(अ) कंप्यूटर हार्डवेयर से (ब) निर्यात वृद्घि हेतु परामर्शी सेवा से (स) बड़े उद्योगों में प्रदूषण के नियंत्रण से (द) ग्रामीण कल्याण कार्यक्रमों की सहायता व मूल्यांकन से
13. एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय निम्नलिखित में से किस स्थान पर है?
(अ) जेनेवा (ब) जर्काता (स) बैंकॉक (द) मनीला
14. कुरियन पुरस्कार किस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है?
(अ) डेयरी विज्ञान में (ब) कृषि विज्ञान में (स)चिकित्सीय विज्ञान में (द) वैज्ञानिक अनुसंधान में
15. किसने लिखा है- भविष्य अंतर्राष्टï्रीयता पर निर्भर करता है?
(अ) महात्मा गांधी (ब) जवाहर लाल नेहरू (स)जॉर्ज बुश (द) फीडेल कास्ट्रो
16. मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकवादी हमले के बाद, भारत का गृहमंत्री किसे नियुक्त किया गया?
(अ) शिवराज पाटिल (ब) प्रणब मुखर्जी (स) पी. चिदंबरम (द) ए. के. एंथनी
17. पानीपत के युद्घ में मराठा सेना के तोपखाने का नेतृत्व किसने किया?
(अ) हाफिज रहमत खां (ब) यशवंतराव पवार (स) इब्राहीम खां गार्दी (द) गोविंद बल्लाल पंत
18. पानीपत के तीसरे युद्घ में मराठाओं की पराजय का तात्कालिक लाभ किसे हुआ?
(अ) मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय को (ब) राजपूतों और सिखों को (स) अवध के सूबेदार शुजाउद्दौला को (द) अंग्रेजों को
19. शिवाजी ने मुगलों को किस संधि के द्वारा किलों को स्थानांतरित किया?
(अ) चित्तौड़ (ब) पुणे (स) पुरंदर (द) टोरना
20. निम्न में से किसने पूर्ण सुरक्षा का वचन प्रदान कर शिवाजी को मुगल दरबार में उपस्थित होने के लिए राजी किया?
(अ) अफजल खां (ब) शाइस्ता खां (स) राजा जयसिंह (द) राजा मानसिंह
21. किस मुगल शासक ने चित्रकारी के लिए एक पृथक विभाग की स्थापना की?
(अ) हुमायूं (ब) अकबर (स) जहांगीर (द) शाहजहां
22. कांगड़ा शैली का सर्वाधिक विख्यात चित्रकार का नाम क्या था?
(अ) माधोदास (ब) कानीराम (स) भोलाराम (द) रामदास
23. फ्रांस में केल्विनवादियों को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) कैथोलिक (ब) ह्यïूजेनोज (स) प्रेसबिटेरियनस (द) प्योरिटन्स
24. निम्नलिखित में से किसे मानववादियों का राजकुमार के रूप में जाना गया?
(अ) डेसीडेरियस इरैसमस (ब) जॉन कोलेट (स) थॉमस मोर (द) फ्रान्सेस्को पेट्रार्क
25. स्टील की कठोरता प्रदान करने के लिए निम्नलिखित में से किसकी मात्रा बढ़ायी जाती है?
(अ) कार्बन (ब) मैंगनीज (स) क्रोमियम (द) सिलिकॉन
26. प्रकृति में स्वतंत्र अवस्था में पाया जाता है?
(अ) सोना (ब) चांदी (स) तांबा (द) इनमें से कोई नहीं
27. निम्नलिखित में से किस रेडियाधर्मी तत्व की किरणों का कैंसर के उपचार में प्रयोग किया जाता है?
(अ) रेडियम (ब) स्ट्रॉन्शियम (स) बेरियम (द) कोबाल्ट
28. शुष्क सेल में विध्रुवक का कार्य कौन करता है?
(अ) सोडियम क्लोराइड (ब) सल्फ्यूरिक एसिड (स) मैंगनीज डाइऑक्साइड (द) पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड
29. किस धातु को प्राप्त करने के लिए बॉक्साइट अयस्क है?
(अ) लोहा (ब) तांबा (स) चांदी (द) एल्युमीनियम
---
सही जवाब-1.(स)1928 ई.,2.(ब)1877 ई., 3.(स) क्लेम हिल, (ऑस्ट्रेलिया), 4.(द)सी.के. नायडू, 5.(ब)22, 6.(द)गोल्फ, 7.(स)मकतब, 8.(स)अंग्रेजी, हिंदी तथा एक अन्य भाषा, 9.(स) अनुदान, 10.(स) तुंगभद्रा, 11.(स)विटामिन बी-1, 12.(द) ग्रामीण कल्याण कार्यक्रमों की सहायता व मूल्यांकन से, 13.(द)मनीला, 14.(अ) डेयरी विज्ञान में, 15.(द)फीडेल कास्ट्रो, 16.(स) पी. चिदंबरम, 17.(स)इब्राहीम खां गार्दी, 18.(द)अंग्रेजों को, 19.(स) पुरंदर, 20.(स)राजा जयसिंह, 21.(ब) अकबर, 22.(स) भोलाराम, 23.(ब) ह्यïूजेनोज, 24.(अ) डेसीडेरियस इरैसमस, 25.(ब) मैंगनीज, 26.(द) इनमें से कोई नहीं, 27.(द) कोबाल्ट, 28.(स) मैंगनीज डाइऑक्साइड, 29.(द) एल्युमीनियम।
फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार का चयन जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर किया जाता है।
इसकी शुरुआत फिल्मफेयर में लोकप्रिय अभिनेता एवं अभिनेत्रियों पर कराये गये पाठकों के मतदान द्वारा 1953 में हुई थी जब लगभग 20 हजार पाठकों ने इसमें हिस्सा लिया था। 21 मार्च 1954 को होने वाले पहले पुरस्कार समारोह में सिर्फ पांच पुरस्कार रखे गये थे जिसमें दो बीघा ज़मीन को श्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए बिमल राय (दो बीघा जमीन), सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभेनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा), एवं इसी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए नौशाद को पुरस्कार दिए गए थे।
अब पुरस्कारों की संख्या बढकर 31 हो गयी है। इसके अलावा क्रिटिक्स अवार्ड भी दिए जाते हैं जिसके फैसले में दर्शक न शामिल होकर फिल्मों के श्रेष्ठ आलोचक इसके निर्णायक होते हैं।
फिल्म पुरस्कारों की श्रेणी में शामिल हैं- सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक,सर्वश्रेष्ठ अभिनेता,सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री,सर्वश्रेष्ठ खलनायक, सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ नये अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ नयी अभिनेत्री,सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक,सर्वश्रेष्ठ गीतकार, सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक,सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायिका और संवाद लेखन।
ऑडी दुनिया की एक जानी-मानी कार निर्माता कंपनी है। मूल रूप से यह जर्मनी की कंपनी है। इसकी स्पोट्र्स कारें हमेशा से लोगों को लुभाती रही है। इस कंपनी की स्थापना अगस्ट हार्क ने 16 जुलाई 1909 में की थी। इसका मुख्यालय जर्मनी के इनगोलसटेड्ट में है। कंपनी का नाम इसके संस्थापक अगस्ट हार्क के नाम पर आधारित है। हार्क का मतलब है लिसिन (सुनो) यानी लैटिन में ऑडी। इस कंपनी का लोगो एक दूसरे से जुड़े हुए चार रिंग है। हर एक रिंग इस कंपनी के चार भागीदार कंपनियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस कार कंपनी का नारा है - प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रगति। हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में, ऑडी का स्लोगन दिया गया है -टू्रूथ इन इंजीनियरिंग।
ऑडी ने भारतीय बाजार में सुपर स्पोट्र्स कार आर-8 के नए संस्करण को 22 जनवरी 2013 को लॉन्च किया है। ऑडी आर-8 कार को तीन अलग-अलग वैरिएंट में पेश किया गया है। कंपनी ने इसके वी8 वर्जन की कीमत 1.35 करोड़, वी 10 वर्जन की कीमत 1.57 करोड़ और वी10 स्पाइडर की कीमत 1.73 करोड़ रुपए रखी है।
ऑडी आर-8 में नई एलईडी लाइट, फुल लेदर ट्रीटमेंट, शानदार सीट और डोर कवर पैनल जैसे फीचर्स प्रमुख हैं। 7स्पीड आर-8 में एस-टौनिक गियर बॉक्स दिया गया है। 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार यह कार सिर्फ 4.1 सेकेंड में पकड़ लेती है, जबकि इसकी अधिकतम रफ़्तार 300 किमी प्रति घंटे है। भारतीय कार बाजार में ऑडी के अन्य मॉडल हैं - ऑडी ए 4, ऑडी ए 6, ऑडी ए 8, ऑडी क्यू 5, ऑडी क्यू 7, ऑडी टी टी और ऑडी आर 8।
नागराज एक संस्कृत शब्द है जो कि नाग तथा राज (राजा) से मिलकर बना है अर्थात नागों का राजा। यह मुख्य रुप से तीन देवताओं हेतु प्रयुक्त होता है - अनन्त (शेषनाग), तक्षक तथा वासुकि। अनन्त, तक्षक तथा वासुकि तीनों भाई महर्षि कश्यप, तथा उनकी पत्नी कद्रू के पुत्र थे जो कि सभी सांपों के जनक माने जाते हैं। मान्यता के अनुसार नाग का वास पाताल लोक में है।
सबसे बड़े भाई अनन्त भगवान विष्णु के भक्त हैं और सांपों का मित्रतापूर्ण पहलू प्रस्तुत करते हैं क्योंकि वे चूहे आदि जीवों से खाद्यान्न की रक्षा करते हैं। भगवान विष्णु जब क्षीरसागर में योगनिद्रा में होते हैं तो अनन्त उनका आसन बनते हैं तथा उनकी यह मुद्रा अनन्तशयनम् कहलाती है। अनन्त ने अपने सिर पर पृथ्वी को धारण किया हुआ है। उन्होंने भगवान विष्णु के साथ रामायण काल में राम के छोटे भाई लक्ष्मण तथा महाभारत काल में कृष्ण के बड़े भाई बलराम के रुप में अवतार लिया। इसके अतिरिक्त रामानुज तथा नित्यानन्द भी उनके अवतार कहे जाते हैं।
छोटे भाई वासुकि भगवान शिव के भक्त हैं, भगवान शिव हमेशा उन्हें गर्दन में पहने रहते हैं। तक्षक सांपों के खतरनाक पहलू को प्रस्तुत करते हैं, क्योंकि उनके जहर के कारण सभी उनसे डरते हैं।
देवभूमि उत्तराखण्ड में नागराज के छोटे-बड़े अनेक मन्दिर हैं। वहां नागराज को आमतौर पर नागराजा कहा जाता है। सेममुखेम नागराज उत्तराखण्ड का सबसे प्रसिद्ध नागतीर्थ है। यह उत्तराकाशी जिले में है तथा श्रद्धालुओं में सेम नागराजा के नाम से प्रसिद्ध है। एक अन्य प्रसिद्ध मन्दिर डाण्डा नागराज पौड़ी जिले में है। तमिलनाडु के जिले के नागरकोइल में नागराज को समर्पित एक मन्दिर है। इसके अतिरिक्त एक अन्य प्रसिद्ध मन्दिर मान्नारशाला मन्दिर केरल के अलीप्पी जिले में है। इस मन्दिर में अनन्त तथा वासुकि दोनों के सम्मिलित रुप में देवता हैं।
केरल के तिरुअनन्तपुरम् जिले के पूजाप्पुरा में एक नागराज को समर्पित एक मन्दिर है। यह पूजाप्पुरा नगरुकावु मन्दिर के नाम से जाना जाता है। इस मन्दिर की अद्वितीयता यह है कि इसमें यहां नागराज का परिवार जिनमें नागरम्मा, नागों की रानी तथा नागकन्या, नाग राजशाही की राजकुमारी शामिल है, एक ही मन्दिर में रखे गए हैं।
महोपनिषद नारायण भगवान के स्वरूप को व्यक्त करता है । सामवेदीय शाखा के अंतर्गत आने वाले इस महोपनिषद में भगवान नारायण की महिमा, उनकी शक्ति, माया आदि सभी का विशद वर्णन किया गया है।
महोपनिषद श्री नारायण के महान रूप के दर्शन होते हैं जिसका वर्णन राजा जनक, शुकदेव एवं ऋभुु तथा निदाघ के प्रश्नोत्तर के द्वारा व्यक्त किया गया है। इस महा उपनिषद में कुल छह अध्याय दिए गए हैं जिसमें नारायण महिमा, तत्व ज्ञान, ब्रह्म का विवेचन, माया आदि का प्रमुख रूप से उल्लेख प्राप्त होता है।
आईएनएस-सरयू एक अपतटीय गश्ती जहाज है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के आसपास के विशेष आर्थिक क्षेत्रों का समुद्री निरीक्षण करने के लिए इसे तैनात किया गया है। इस जहाज का प्राथमिक उद्देश्य भारतीय नौसेना की निगरानी जरूरतों को पूरा करना और सामुद्रिक सम्प्रभुता का उल्लंघन रोकना है।
आईएनएस-सरयू की लंबाई 105 मीटर और चौड़ाई 12.90 मीटर है.। यह 2215 टन वजन ले जाने में सक्षम है। इसकी अधिकतम गति 25 समुद्री मील प्रतिघंटा है। आईएनएस-सरयू का जलावतरण गोवा के वास्को में 21 जनवरी 2013 को किया गया। आईएनएस-सरयू का निर्माण गोआ शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया। यह जहाज भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा और अपने वर्ग का पहला अपतटीय निरीक्षण जहाज है। यह समुद्र तटीय निरीक्षण जहाजों के नए वर्ग के चार जहाजों में से एक है।
इसी वर्ग का दूसरा जहाज मई 2013 तक और इसके बाद अन्य दो जहाज एक-दूसरे से छह माह के अंतराल पर तैनात करने की योजना है। अन्य तीन जहाजों को भारतीय नौसेना में वर्ष 2014 तक में तैनात करने की योजना है।
1. निम्न मे से सबसे प्राचीन वाद्ययंत्र कौन सा है?
(अ) सितार (ब) तबला (स) सरोद (द) वीणा
2. निम्नलिखित में से कौन सा वाद्ययंत्र बिना तार का है?
(अ) गिटार (ब) सितार (स) ट्रम्पेट (द) वायलिन
3. हरिप्रसाद चौरसिया ने किस क्षेत्र में प्रसिद्धि अर्जित की है?
(अ) गिटार वादन (ब) पखावज वादन (स) बांसुरी वादन (द) मृदंगम् वादन
4. गोविन्द स्वामी पिल्लई का संबंध किस वाद्ययंत्र से है?
(अ) मृदंगम् (ब) तबला (स) वीणा (द) वायलिन
5. जाकिर हुसैन का संबंध निम्नलिखित में से किस वाद्ययंत्र से है?
(अ) बांसुरी (ब) मृदंगम् (स) वीणा (द) तबला
6. तीर्थंकर शब्द किससे संबंधित है?
(अ) बौद्ध धर्म (ब) ईसाई धर्म (स) जैन धर्म (द) हिंदू धर्म
7. जो यहां है वह अन्यत्र भी है, फल की प्राप्ति पर नहीं- यह निम्नलिखित में से किस ग्रंथ में कहा गया है?
(अ) रामायण (ब) महाभारत (स) गीता (द) राजतरंगिणी
8. भारत की यात्रा करने वाले प्रथम अमेरिकी राष्ट्रपति कौन थे?
(अ)जिमी कार्टर (ब) जॉन केनेडी (स) जॉन-आइजन हावर (द) कोई नहीं
9. भारत में विशाल मात्रा में मौजूद ज्ञात भंडार के रेडियाधर्मी खनिज में स्थित तत्व का नाम क्या है?
(अ) यूरेनियम (ब) प्लूटोनियम (स) रेडियम (द) थोरियम
10. घड़ी के स्प्रिंग में भंडारित ऊर्जा?
(अ) गतिज ऊर्जा (ब) स्थितिज ऊर्जा (स) ऊष्मा ऊर्जा (द) रासायनिक ऊर्जा
11. कक्षा में अंतरिक्षयान में भारहीनता की अनुभूति का कारण क्या है?
(अ) बाहरी गुरुत्वाकर्षण का अभाव (ब) कक्षा में त्वरण बाहरी गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण के बराबर होता है (स) बाहरी गुरुत्वाकर्षण, किंतु अंतरिक्ष यान के भीतर नहीं (द) कक्षा में अंतरिक्ष यान में ऊर्जा का न होना
12. क्रिया एवं अभिक्रिया?
(अ) दो भिन्न विषयों पर कार्य करते हैं (ब) समान परिमाण रखते हैं (स) विरूद्ध दिशाएं रखते हैं (द) सभी सही हैं
13. जब किसी वस्तु को ठंडा किया जाता है, तब उसके अणुओं?
(अ) की ऊर्जा बढ़ जाती है (ब) की चाल घट जाती है (स) का द्रव्यमान बढ़ जाता है (द) का भार बढ़ जाता है
14. ऊष्मा एक प्रकार की ऊर्जा है, जिसे कार्य में बदला जा सकता है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सबसे पहले किसने दिया?
(अ) डेवी (ब) रमफोर्ड (स) सेल्सियस (द) फारेनहाइट
15. कवि कालीदास किसके राजकवि थे?
(अ) चंद्रगुप्त मौर्य (ब) समुद्रगुप्त (स) चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य) (द) हर्ष
16. अजंता चित्रकारी का विषयवस्तु निम्नलिखित में किससे संबंधित है?
(अ) जैन धर्म (ब) बौद्ध धर्म (स) वैष्णव मत (द) शैव मत
17. कदम्ब राज्य की स्थापना मयूरशर्मन ने की थी। उसने अपनी राजधानी बनाई?
(अ) बंगाल को (ब) कन्नौज को (स) वैजयंती या वनवासी को (द) इनमें से कोई नहीं
18. निम्नलिखित में वह अंतिम बौद्ध राजा कौन था, जो संस्कृत का महान विद्वान और लेखक था?
(अ) कनिष्क (ब) अशोक (स) बिम्बिसार (द) हर्षवर्धन
19. सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से मिला है?
(अ) कालीबंगा (ब) चंदूहड़ो (स) मोहनजोदड़ो (द) बणावली
20. मोहनजोदड़ो कहां स्थित है?
(अ) पंजाब (ब) सिंध (स) गुजरात (द) उत्तरप्रदेश
21. सिंधु सभ्यता में वृहत स्नानागार पाया गया है?
(अ) मोहनजोदड़ो में (ब) हड़प्पा में (स) लोथल में (द) कालीबंगा में
22. सिंधु सभ्यता की मुद्रा में किस देवता के समतुल्य चित्रांकन मिलता है?
(अ) आद्य शिव (ब) आद्य ब्रह्मा (स) आद्य विष्णु (द) आद्य इंद्र
23. निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पाकालीन स्थल गुजरात में था?
(अ) कालीबंगा (ब) रोपड़ (स) बणावली (द) लोथल
24. मोहनजोदड़ो को किस एक अन्य नाम से भी जाना जाता है?
(अ) जीवितों को टीला (ब) कंकालों का टीला (स) दासों का टीला (द) मृतकों का टीला
25. हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम है?
(अ) सिंधु सभ्यता (ब) लोथल सभ्यता (स) सिंधु घाटी की सभ्यता (द) मोहनजोदड़ो की सभ्यता
26. दूर की वस्तुओं जैसे सूर्य आदि का ताप किस तापमापी के द्वारा मापा जाता है?
(अ) ताप युग्म तापमापी द्वारा (ब) प्लेटिनम प्रतिरोध तापमापी द्वारा (स) पूर्ण विकिरण उत्तापमापी द्वारा (द) इनमें से कोई नहीं
27. ठंडे देशों में पारा के स्थान पर एल्कोहल को तापमापी द्रव के रूप में वरीयता दी जाती है, क्योंकि?
(अ) एल्कोहल का द्रवांक निम्नतर होता है (ब) एल्कोहल ऊष्मा का बेहतर संचालक होता है (स) एल्कोहल पारा से अधिक सस्ता होता है (द) एल्कोहल का विश्व उत्पादन पारा से अधिक होता है
28. मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद की गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) उपराष्ट्रपति (स) लोकसभा अध्यक्ष (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
29. 1967-69 के दौरान भारत के उपप्रधानमंत्री रहे?
(अ) चौधरी चरणसिंह और मोरारजी देसाई (ब) बाबू जगजीवन राम और मोरारजी देसाई (स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम (द) मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी
30. संवैधानिक दृष्टि से यदि देखा जाय तो उपप्रधानमंत्री निम्न में से किसके समकक्ष होता है?
(अ)प्रधानमंत्री(ब)लोकसभा अध्यक्ष(स) उपराष्ट्रपति (द) कैबिनेट मंत्री
--
सही जवाब-1.(द) वीणा, 2.(स) ट्रम्पेट, 3.(स) बांसुरी वादन, 4.(द) वायलिन, 5.(द) तबला, 6.(स) जैन धर्म, 7.(ब) महाभारत, 8.(स)जॉन-आइजन हावर, 9.(ब)प्लूटोनियम, 10.(ब) स्थितिज ऊर्जा, 11.(ब) कक्षा में त्वरण बाहरी गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण के बराबर होता है, 12.(द) सभी सही हैं, 13.(ब) की चाल घट जाती है, 14.(ब) रमफोर्ड,15.(स) चंद्रगुप्त द्वितीय(विक्रमादित्य), 16.(ब) बौद्ध धर्म, 17.(स) वैजयंती या वनवासी का, 18.(द) हर्षवर्धन, 19.(अ) कालीबंगा, 20.(ब) सिंध, 21.(अ) मोहनजोदड़ो में, 22.(अ) आद्य शिव, 23.(द) लोथल, 24.(द) मृतकों का टीला, 25.(स) सिंधु घाटी की सभ्यता, 26.(स) पूर्ण विकिरण उत्तापमापी द्वारा, 27.(अ) एल्कोहल का द्रवांक निम्नतर होता है, 28.(अ) राष्ट्रपति, 29.(स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम, 30.(द) कैबिनेट मंत्री।
1. भारत के उपराष्ट्रपति का निर्वाचन किसके द्वारा होता है?
(अ) संसद के दोनों सदनों द्वारा (ब) संसद के दोनों सदनों तथा विधानसभाओं द्वारा (स) भारत के राष्ट्रपति द्वारा (द) लोकसभा के सदस्यों द्वारा
2. उपराष्ट्रपति को कौन चुनता है?
(अ) वही निर्वाचक मंडल जो राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं (ब) राज्यसभा के सदस्य (स) संसद के सदस्यों द्वारा बना निर्वाचक मंडल (द) संसद के संयुक्त बैठक में
3. उपराष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे संबोधित करता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) लोकसभा अध्यक्ष (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
4. भारत के उपराष्ट्रपति को कौन निकाल सकता है?
(अ) मंत्रिपरिषद की सलाह से राष्ट्रपति (ब) राष्ट्रपति की सम्मति से लोकसभा (स) लोकसभा की सम्मति से राज्यसभा (द) राष्ट्रपति की सम्मति से राज्यसभा
5. जलोढ़ पंख कहां निर्मित होते हैं?
(अ) नदी तट पर (ब) पहाड़ी के तलीय क्षेत्र पर (स) नदी के किनारों पर (द) झील के किनारों पर
6. एक सकरी, गहरी तथा तीव्र ढाल युक्त किनारों वाली नदी घाटी को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) ब्लफ (ब) कैनियन (स) रिफ्ट घाटी (द) उपर्युक्त सभी
7. अपरदन के सामान्य चक्र में पुनर्योवन को दर्शाने वाली स्थालाकृति कौन सी है?
(अ) अध:कर्तिक विसर्प (ब) बाढ़ का मैदान (स) गॉर्ज अथवा कैनियन (द) उपर्युक्त सभी
8. भारत का अधिकतम विदेशी व्यापार किसके हाथ में है?
(अ) जापान (ब) जर्मनी (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) यु.ए.ई.
9. विदेशी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भारत में विशेष आर्थिक क्षेत्रों की स्थापना किस देश की तर्ज पर की गई है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) रूस (स) चीन (द) इजराइल
10. उत्तर प्रदेश में निर्यात प्रोसेसिंग क्षेत्र कहां है?
(अ) मुरादाबाद (ब) कानपुर (स) नोएडा (द) अलीगढ़
11. निक्स ओलंपिया कोलंपस पर्वत किस ग्रह पर स्थित है?
(अ) बुध (ब) शुक्र (स) पृथ्वी (द)मंगल
12. पार्थिव ग्रहों की संख्या कितनी है?
(अ) 3 (ब) 4 (स) 5 (द) 6
13. निम्नलिखित में से कौन एक पार्थिव ग्रह नहीं है?
(अ) बुध (ब) शुक्र (स) मंगल (द) शनि
14. कौन सा ग्रह सर्वाधिक गैसों से घिरा हुआ है?
(अ) बृहस्पति (ब) प्लूटो (स) यूरेनस (द) वीनस
15. यूरेनस के कितने उपग्रह हैं?
(अ) 15 (ब) 18 (स) 10 (द) 12
16. पश्चिम की ओर भ्रमण करने वाला ग्रह कौन सा है?
(अ) यम (ब) अरुण (स) वरुण (द) शनि
17. ओबेरान, टाइटेनिया, एरियल, अम्बरियल और मिराण्डा- ये पांचों किस ग्रह के उपग्रह हैं?
(अ) बृहस्पति (ब) अरुण (स) वरुण (द) मंगल
18. अपनी धुरी पर सूर्य की ओर अधिक झुकाव के कारण निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह लेटा हुआ के उपनाम से जाना जाता है?
(अ) बृहस्पति (ब) शनि (स) अरुण (द) वरुण
19. सिजिगी क्या है?
(अ) सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा की एक ही सीधी रेखा में (ब) सूर्य तथा चंद्रमा के बीच पृथ्वी की स्थिति (स) पृथ्वी के एक ही ओर सूर्य तथा चंद्रमा की स्थिति (द) सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी की समकोणिक स्थिति
20. प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था?
(अ) हैरी हैस (ब) टेलर (स) जेफ्रीज (द) डाना
21. वेग्नर के अनुसार पेंजिया का विखंडन का किस युग में प्रारंभ हुआ?
(अ) कैम्ब्रियन (ब) प्रीकैम्बियन (स) कार्बोनिफेरस (द) पर्मियन
22. महाद्वीपीय विस्थापन को स्पष्ट करने वाला नवीनतम सिद्धांत कौन है?
(अ) टेलर की महाद्वीपीय विस्थापन परिकल्पना (ब) वेग्नर का महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत (स) चतुष्फलक परिकल्पना (द) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत
23. गुरूत्वाकर्षण के भीतर मुक्त रूप से गिरता हुआ एक व्यक्ति अपने हाथ से एक गेंद छोड़ता है। निम्रांकित में से कौन-सा उत्तर सही है? गेंद...
(अ)उसके साथ-साथ नीचे गिरती है(ब)उसके साथ ऊपर जाती है (स)स्थिर रहती है (द) ऊपर-नीचे जाती है
24. भारत में भाषा की विभिन्नता क्या भौगोलिक जानकारी देती है?
(अ)देश का क्षेत्रफल (ब) जनजातियों का आगमन (स) प्रादेशिक भिन्नता (द) इनमें से कोई नहीं
25. अपने नाखून काटने से हमें पीड़ा क्यों नहीं होती?
(अ)नाखून रूधिर वाहिकाओं से जुुड़ा नहीं होता है (ब)नाखून काटने पर तेजी से बढ़ते हैं इसलिए ऐसा किया जाता है (स)वह शरीर का आवश्यक और निर्जीव अंग होता है (द)इनमें से कोई नहीं
26. प्रत्येक सामान्य व्यक्ति के शरीर में कितना रक्त होता है?
(अ)3 लीटर (ब) 4 लीटर से 5 लीटर (स) 10 लीटर (द)2 लीटर
27. समान भूकंपीय तीव्रता अर्थात समान बर्बादी वाली रेखा जहां भूकंप एक साथ अनुभव किया जाता है, कहलाती है?
(अ) समभूकंप रेखा (ब) सहभूकंप रेखा (स) समताप रेखा (द) समदाब रेखा
28. किसी क्षेत्र के उन स्थानों को मिलाने वाली रेखा, जहां भूकंप एक साथ अनुभव किया जाता है, कहलाती है?
(अ) समभूकंप रेखा (ब) सहभूकंप रेखा (स) आईसोपाइक्निक रेखा (द) आइसोगोनल रेखा
--------
सही जवाब- 1.(अ) संसद के दोनों सदनों द्वारा, 2.(स) संसद के सदस्यों द्वारा बना निर्वाचक मंडल, 3.(अ) राष्ट्रपति, 4.(स) लोकसभा की सम्मति से राज्यसभा, 5.(ब)पहाड़ी के तलीय क्षेत्र पर, 6.(ब) कैनियन, 7.(अ) अध:कर्तिक विसर्प, 8.(स) संयुक्त राज्य अमेरिका, 9.(स) चीन, 10.(स) नोएडा, 11.(द) मंगल, 12.(ब) 4, 13.(द) शनि, 14.(स) यूरेनस, 15.(अ) 15, 16.(ब) अरुण, 17.(ब) अरुण, 18.(स) अरुण, 19.(अ) सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा की एक ही सीधी रेखा में, 20.(अ) हैरी हैस, 21.(स) कार्बोनिफेरस, 22.(द) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत, 23.(द) ऊपर-नीचे जाती है, 24.(स) प्रादेशिक भिन्नता, 25.(अ)नाखून रूधिर वाहिकाओं से जुुड़ा नहीं होता है, 26.(ब) 4 लीटर से 5 लीटर, 27.(अ) समभूकंप रेखा, 28.(ब) सहभूकंप रेखा।
माली, आधिकारिक तौर पर माली गणराज्य पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक लैंडलाक देश है। अफ्रीका का सातवां सबसे बड़े देश माली की सीमा उत्तर में अल्जीरिया, पूर्व में नाइजर, दक्षिण में बुर्किना फ़ासो और कोड द आइवोर, दक्षिण-पश्चिम में गिनी और पश्चिम में सेनेगल और मारितुआना से मिलती है। 12 लाख 40 हजार वर्ग किमी से कुछ बड़े इस देश की राजधानी बमाको है।
आठ क्षेत्रों में बंटे माली की उत्तरी सीमा सहारा के मध्य तक जाती है, वहीं देश की दक्षिणी क्षेत्र, जहां अधिकांश आबादी निवास करती है, की विशेषता नाइजर और सेनेगल नदी है। देश की अर्थव्यवस्था खेती और मत्स्य पालन पर निर्भर है। माली के कुछ प्राकृतिक संसाधनों में सोना, यूरेनियम और नमक शामिल है। माली दुनिया के सबसे निर्धनतम देशों में शुमार किया जाता है।
आज का माली कभी ट्रांस-सहारा व्यापार पर नियंत्रण रखने वाले तीन साम्राज्यों, घाना साम्राज्य, माली साम्राज्य (जिससे माली नाम लिया गया है) और सोनघाई साम्राज्य का एक हिस्सा था। 1800 के अंत में यह फ्रांसीसी नियंत्रण में आ गया और फ्रांसीसी सूडान का एक हिस्सा बन गया। 1959 में माली से सेनेगल से माली संघ के नाम से स्वतंत्र हो गया। एक साल बाद माली संघ स्वतंत्र राष्ट्र माली बन गया। एक दलीय शासन के लंबे दौर के बाद 1991 में हुए तख्तापलट के बाद गणतंत्र और बहु-दलीय राज्य के रूप में नए संविधान और सत्ता का गठन किया गया। देश की करीबन आधी आबादी अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा, 1.25 अमेरिकी डालर से प्रतिदिन कम आमदनी, पर गुजर-बसर करती है।
कुछ वर्ष पहले तक द रिपब्लिक ऑफ माली को पश्चिमी अप्रसीकी देशों के लिए लोकतंत्र का आदर्श देश माना जाता था परंतु आज चरमपंथी गुटों के हमले के बाद सैन्य तख्तापलट के बाद देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और कहा जा रहा है कि माली दूसरा अफगानिस्तान बनने के कगार पर पहुंच चुका है। चरमपंथी माली के राजनीतिक स्थिरता के लिए खतरा बने हुए है यद्यपि सेना और संसद के बीच हालिया समझौता के बाद दक्षिणी माली में लाकतांत्रिक सरकार की वापसी जरूर हुई है फिर भी पूरे देश में राजनीतिक अस्थिरता का वातावरण बना हुआ है।
माली का भूगोल और इतिहास दोनों ही वहां के राजनीतिक अस्थिरता का कारण रहा है। माली की सीमा बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर, मॉरीटेनिया, अल्जीरिया और गिनी जैसे अप्रसीकी देशों के सीमाओं को स्पर्श करती है। नाइजीरिया अप्रसीका का सबसे घनी आबादी वाला देश है जहां राजनीतिक अस्थिरता का इतिहास रहा है। नाइजर डेल्टा क्षेत्र जहां तेल का बहुत बड़ा भंडार है और यह इस देश के समस्या का कारण भी है क्योंकि इस क्षेत्र पर विभिन्न चरमपंथी संगठनों द्वारा वर्चस्व के लिए आए दिन सरकार से झड़प होती रही है तो दूसरी ओर जनजातीय, मुस्लिम आबादी व ईसाईयों और सरकार के बीच अक्सर खूनी झड़प होते रहे है। तालिबानों के तर्ज पर नाइजीरिया की मुख्य आतंकवादी संगठन बोकोहराम है जो देश में राजनीतिक स्थिरता का दुश्मन रहा है। गिनी बिसुआ, रवांडा, सोमालिया, केन्या, आइवरी कोस्ट आदि अप्रसीकी देशों में गृह युद्ध का इतिहास रहा है।
फ्लाई बाइ वायर यानी एफ. बी. डब्ल्यू. तकनीक के तहत हवाई जहाजों के उड़ान नियंत्रण को विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक सिद्घांतों के प्रयोग करने के लिए कंप्यूटर से जोड़ दिया जाता है। इसके फलस्वरूप परंपरागत रूप से कार्यरत उड़ान नियंत्रण प्रणाली का स्थान वह तकनीक ले लेती है और गुणवत्ता में काफी अच्छे परिवर्तन हो जाता है। कंप्यूटर भी अधिक विश्वसनीय माने जाते हैं। गलतियां नहीं करते हैं।
इस तकनीक से बहुत लाभ है। हवाई जहाज अपेक्षाकृत हल्के हो जाते हैं, क्योंकि इसमें कम वजनी तारों का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रणाली की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि ये है कि उड़ान संबंधी सभी गणनाएं कंप्यूटर द्वारा की जाती है, जिसमें ज्यादा वक्त नहीं लगता है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का शीघ्र ही कॉकपिट में चेतावनी सिग्नल से पता चल जाता है। इस तकनीक के उपयोग से चालक द्वारा चूक से की गई कार्यविधि को भी एक हद तक रोक दिया जाता है।
ओबेरान, यूरेनस के बड़े चंद्रमाओं में से सबसे बाहरी और दूसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है-5 लाख 83 हजार 420 किमी यूरेनस से और व्यास है 1523 किमी।
ओबेरान की खोज 1787 मे हर्शेल ने की थी। यूरेनस के सभी बड़े चन्द्रमा 40-50 प्रतिशत बर्फ और शेष चट्टानो से बने हैं। इनमें चट्टानों की मात्रा शनि के बड़े चन्द्रमा जैसे रीया के थोड़ा ज्यादा है। ओबेरान की सतह क्रेटरों से भरी हुई है और स्थायी है। इसके क्रेटर एरीयल और टाईटेनिया से ज्यादा और बड़े हंै। इसके कुछ क्रेटरो में कैलीस्टो की तरह धारियां हैं।
कुछ क्रेटरों की सतह धुंधली है शायद किसी गहरे पदार्थ के कारण। ओबेरान के दक्षिणी गोलाद्र्ध में एक गहरी दरार है जो इसकी भूतकाल की भू-गर्भीय गतिविधि को दर्शाती है। इस पर एक छह किमी ऊंचा पर्वत भी है। इसे एक साधारण दूरबीन से गहरी रात में देखा जा सकता है।
मुनि की रेती उत्तराखंड में पावन गंगा नदी के किनारे हिमालय की तलहटी में स्थित एक तीर्थ स्थल और आध्यात्मिक केन्द्र है । यह पवित्र धाम कभी चार धाम यात्रा का प्रवेश द्वारा माना जाता था। आज मुनि की रेती भारत के योग तथा अध्यात्म दर्शन का प्रमुख स्थल है जहां भारत के कोने-कोने से लोग ज्ञान पाने की चाह में पहुंचते हैं। यहां पर विश्व भर से लोग योग सिखाने आते हैं।
यहां का शत्रुघ्न मंदिर एक प्राचीन और प्रसिद्ध स्थान है। पहले चार धाम की यात्रा में जाने वाले सभी लोग यहां आकर सुरक्षित यात्रा की कामना किया करते थे। कुछ जानकारों का मत है कि इस मंदिर की स्थापना आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा की गई थी।
मुनि की रेती को रामायण काल से जोड़ कर देखा जाता है। इस स्थान और इसके आस-पास का क्षेत्र अनेक धार्मिक संदर्भों से जुड़ा हुआ है। यहां पर स्थित कई मंदिर और स्थान रामायण के पात्रों के नामों से भी संबोधित किए जाते हैं। बताया जाता है कि भगवान राम ने अपने अंतिम दिनों में तपस्या के लिए उत्तराखंड की ओर गमन किया और उस स्थान पर पहुंचे जहां पर आज मुनि की रेत स्थित है। यहां पर रेत की अधिकता होने के कारण इस क्षेत्र का नाम मुनि की रेती पड़ गया। एक अन्य मान्यता अनुसार रैम्या मुनि ने इस स्थान पर मौन धारण करके कठोर तपस्या की थी। उनकी मौन साधना ने इस स्थान को मौन की रेती का नाम दिया तथा वर्तमान में यह स्थान मुनि की रेती कहा जाने लगा।
स्कन्द पुराण, छह शैव पुराणों में से एक है। यह भगवान कार्तिकेय पर आधारित पुराण है जिसमें लौकिक एवं पारलौकिक ज्ञान के अनेक उदाहरण प्रस्तुत होते हैं। स्कन्द पुराण में धर्म, नीति सदाचार, योग, ज्ञान तथा भक्ति का सुंदर विवरण प्रस्तुत किया गया है। स्कन्द पुराण में भगवान शिव व सती की महिमा, शिव-पार्वती विवाह, कार्तिकेय (स्कंद) का जन्म, तारकासुर का वध आदि घटनाओं पर वर्णन किया गया है।
स्कन्द पुराण में साधु-महात्माओं के सुन्दर चरित्रों का उल्लेख मिलता है। 18 पुराणों के क्रम में इसे तेरहवां स्थान प्राप्त है। इस ग्रंथ का रूप खंडात्मक और संहितात्मक दो भागों में प्राप्त होता है। इस ग्रंथ में लगभग इक्यासी हजार श्लोक हैं । यह आकार की दृष्टि से सबसे बड़ा है और यह भगवान स्कंद जिन्हें कार्तिकेय नाम से भी जाना जाता है, को समर्पित है।
स्कन्द पुराण एक शतकोटि पुराण है इसमें भगवान शिव की महिमा का बहुत ही मनोहर वर्णन किया गया है। यह पुराण खण्डों में विभाजित है जिसमें कुछ विद्वान इसके खंडों की संख्या छह और कुछ के अनुसार सात है। यह निम्न खण्ड इस प्रकार हैं-माहेश्वर खण्ड, वैष्णव खण्ड, ब्रह्म खण्ड, काशी खण्ड, अवन्तिका खण्ड तथा रेवा खण्ड।
स्कंद पुराण में शैव एवं वैष्णव तीर्थों के माहात्म का वर्णन प्राप्त होता है । इसके साथ ही इसमें अनेक प्रेरक कथाओं का वर्णन मौजूद हैं तथा साथ ही साथ अध्यात्म विषयक प्रकरण भी शामिल किए गए हैं। शिव के साथ ही इसमें विष्णु और श्री राम की महिमा का भी सुन्दर विवेचन प्रस्तुत किया गया है।। यह पुराण श्रावण और कार्तिक मास के माहात्म्य को प्रकट करता है इसके साथ ही इस पुराण में तीर्थों की यात्रा महत्व स्नान-दान आदि का प्रभावयुक्त विवरण है। मान्यता है कि इस पुराण के श्रवण-मनन द्वारा सुख शांति की प्राप्ति होती है तथा मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
इंदिरा आवास योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय की प्रमुख योजना है जिसका उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों खासतौर से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, बंधुआ मजदूरों और शारीरिक रुप से अक्षम लोगों को निर्माण/ आवास के लिए सहायता प्रदान करना है। वर्ष 1985-86 से प्रारंभ इस योजना का पुनर्गठन वर्ष 1999-2000 में किया गया।
इस योजना के तहत पहले गरीबी रेखा से नीचे के ग्रामीणों को मकान बनाने के लिए 45 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती थी, जिसे वर्ष 2013 में बढ़ाकर 70 हजार रुपए कर दिया गया है। यह निर्णय 10 जनवरी 2013 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
केंद्र सरकार ने इंदिरा आवास योजना के तहत पहाड़ी तथा अन्य दुर्गम क्षेत्रों के लिए मकान बनाने का अनुदान 48 हजार 500 रुपए से बढ़ाकर 75 हजार रुपए कर दिया है। इसके अलावा मकान के लिए जमीन खरीदने के लिए 10 हजार रुपए की जगह अब 20 हजार रुपए तक का कर्ज लिया जा सकेगा। यह राशि 4 प्रतिशत की ब्याज पर उपलब्ध होगी।
मगध के राजा बिम्बिसार की राजधानी राजगीर (राजगृह) थी। बिम्बिसार गौतम बुद्ध के सबसे बड़े प्रश्रयदाता थे। वे पन्द्रह वर्ष की आयु में राजा बने और अपने पुत्र अजातसत्तु (संस्कृत- अजातशत्रु) के लिए राज-पाट त्यागने से पूर्व बावन वर्ष इन्होंने राज्य किया। राजा पसेनदी की बहन और कोसल की राजकुमारी, इनकी पत्नी और अजातशत्रु की मां थी। खेमा, सीलव और जयसेना नामक इनकी अन्य पत्नियां थीं। विख्यात वारांगना अम्बापालि से इनका विमल कोन्दन्न नामक पुत्र भी था।
बिम्बिसार ने हर्यक वंश की स्थापना 544 ई. पू. में की। इसके साथ ही राजनीतिक शक्ति के रूप में बिहार का सर्वप्रथम उदय हुआ। बिम्बिसार को मगध साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक/राजा माना जाता है। बिम्बिसार ने गिरिव्रज (राजगीर) को अपनी राजधानी बनाया। इसके वैवाहिक सम्बन्धों (कौशल, वैशाली एवं पंजाब) की नीति अपनाकर अपने साम्राज्य का विस्तार किया।
बिम्बिसार (544 ई. पू. से 492 ई. पू.) बिम्बिसार एक कूटनीतिज्ञ और दूरदर्शी शासक था। उसने प्रमुख राजवंशों में वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित कर राज्य को फैलाया। सुत्तनिपात अ_कथा के पब्बज सुत्त के अनुसार, बिम्बिसार ने संन्यासी गौतम बुद्ध का प्रथम दर्शन पाण्डव पर्वत के नीचे अपने राजभवन के गवाक्ष से किया और उनके पीछे जाकर, उन्हें अपने राजभवन में आमंत्रित किया। गौतम बुद्ध ने यह निमंत्रण अस्वीकार किया तो उन्होंने गौतम बुद्ध को उनकी उद्देश्य-पूर्ति हेतु शुभकामनाएं दी और बुद्धत्व-प्राप्ति के उपरान्त उन्हें फिर से राजगीर आने का निमंत्रण दिया। तेभतिक जटिल के परिवर्तन के बाद, बुद्ध ने राजगीर में पदार्पण करके, अपना वचन पूरा किया। आगामी तीस वर्षों तक बिम्बिसार बौद्ध धर्म के विकास में सहायक बने।
गनीमीड, बृहस्पति का सांतवां ज्ञात तथा सबसे बड़ा उपग्रह है, यह गैलीलीयन चन्द्रमाओं में तीसरा है। इसकी कक्षा है-10 लाख 70 हजार किमी (बृहस्पति से) और व्यास है 5262 किमी।
मिथकों के अनुसार गनीमीड एक अत्यंत सुंदरी का बेटा था, जिसे जियस देवताओं के कप को रखने के लिए ले गया था।
वैज्ञानिक रूप से गनीमीड की खोज गैलीलीयो ने 1610 में की थी। गनीमीड सौर मंडल का सबसे बड़ा उपग्रह है। यह आकार में बुध ग्रह से भी बड़ा है, लेकिन द्रव्यमान में बुध से आधा है। गनीमीड प्लूटो से काफी बड़ा है। गैलीलीयो यान की गनीमीड की यात्रा से पहले माना जाता था कि गनीमीड और कैलीस्टो की संरचना चट्टानी केन्द्रक के चारों ओर जल या जलबर्फ का मैण्टल और बाह्य सतह पर बर्फ की होगी। गैलीलीयो यान की प्राथमिक जानकारी के अनुसार कैलीस्टो की संरचना परतदार ना हो कर एक समान है जबकि गनीमीड में तीन परत है- एक पिघले लोहे या लोहे/गंधक का केन्द्रक, केन्द्रक के आसपास सीलीकेट का मैण्टल और सतह पर बर्फ।
गनीमीड की सतह दो तरह के भू-भाग की है-अति प्राचीन क्रेटरों से भरा हुआ भू-भाग और तुलनातम्क रूप से नया(फिर भी प्राचीन) भाग जो घाटियों और पर्वतश्रेणी से भरा हुआ है। ये पर्वत श्रेणी भू-प्लेटो के विस्थापन से बनी है। गनीमीड की रचना भू-प्लेटो में पृथ्वी जैसी है। गनीमीड में आक्सीजन का पतला वातावरण है जो कि युरोपा के जैसा है। आक्सीजन की उपस्थिति जीवन की उपस्थिति का संकेत नहीं है।
गनीमीड के जैसे घाटी और पर्वत श्रेणी एन्कलेडस, मिराण्डा और एरीयल पर भी हैं। गहरे भाग कैलीस्टो की सतह के जैसे हंै। गनीमीड के दोनों तरह के भू-भाग पर क्रेटरों की भरमार है। क्रेटरों की आयु 3 से 3.5 अरब वर्ष है जो कि पृथ्वी के चन्द्रमा के समान हैं।
गैलीलीयो यान ने गनीमीड के चुंबकीय क्षेत्र का पता लगाया था। यह क्षेत्र शायद पृथ्वी के जैसे ही केन्द्रक के सुचालक धातु के घुर्णन से है।
झारखण्ड राज्य के पूर्वी एवं पश्चिम सिंहभूम जिले में लगभग 160 किलोमीटर लम्बी 1 से 10 किलोमीटर चौड़ी सिंहभूम आधात पट्टी की खनिजयुक्त परिधि में यूरेनियम अयस्क पाया जाता है। इस परिधि की चट्टानें बहुत परतदार एवं अन्दर से कटी हुई हैं जिसमें यूरेनियम युक्त खनिज अति सूक्ष्म मात्रा में वितरित है । अयस्क प्रोटेरोजोइक काल की रूपान्तरित चट्टानों में उभरी हुई अवस्था में पाया जाता है । खान में अयस्क की पहचान एवं ग्रेड नियंत्रण गिगरमुलर काउन्टरों व सिण्टिलेशन प्रोब्स के द्वारा की जाती है ।
देश की सर्वप्रथम यूरेनियम खान जादुगोड़ा में सन् 1967 में प्रारम्भ हुई । इस खान में यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड -यूसील द्वारा यूरेनियम की खुदाई की जा रही है।
1. लोकसभा का विरोधी दल के पहले मान्यता प्राप्त नेता थे?
(अ) श्यामा प्रसाद मुखर्जी (ब) श्रीमती इंदिरा गांधी (स) राम सुभग सिंह (द) वाई.बी. चौहान
2. राज्यसभा में विपक्ष का प्रथम नेता कौन था?
(अ) वाई.बी. चौहान (ब) भोला पासवान (स) कमलापति त्रिपाठी (द) सी.एम.स्टीफन
3. किस व्यक्ति को सर्वप्रथम 1977 ई. में विपक्षी दल के नेता के रूप में मान्यता मिली तथा कैबिनेट मंत्री के समान वेतन आदि दिया गया?
(अ) सी.एन. स्टीफन (ब) इंदिरा गांधी (स) अटल बिहारी वाजपेयी (द) वाई.बी. चौहान
4. चिपको आंदोलन का संबंध किससे है?
(अ)मृदा का संरक्षण (ब) चीतों का शिकार (स) चराई (द)वृक्षों का संरक्षण
5. मेतुर बांध कौन सी नदी पर है?
(अ) कावेरी (ब) कृष्णा (स) महानदी (द) नर्मदा
6. विश्व में सबसे लंबी सडक़ कौन सी है?
(अ) ट्रांस कनाडियन महामार्ग (ब) पैन अमेरिकन महामार्ग (स) अलास्का महामार्ग (द) स्टुआर्ट महामार्ग
7. विश्व में सबसे पहले रेलमार्ग कहां बनाया गया?
(अ) लंदन और न्यू कैसिल के मध्य (ब) न्यूयार्क और वाशिंगटन डीसी के मध्य (स) लेनिनग्राड और मास्को के मध्य (द) उत्तरी पूर्वी इंग्लैंड में कोयला खानों और न्यू कैसिल के मध्य
8. एशिया के किस देश में सर्वाधिक लंबी राजमार्ग है?
(अ) रूस (ब) जापान (स) चीन (द) भारत
9. ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग कहां से कहां तक जाती है?
(अ) लेनिनग्राड से मास्को तक (ब) लेनिनग्राड से चिलियाबिन्स्क तक (स) लेनिनग्राड से इर्कुटस्क तक (द) लेनिनग्राड से ब्लाडीवोस्टक तक
10. निम्नांकित में संसार का सर्वाधिक व्यस्त महासागरीय मार्ग कौन सा है?
(अ) उत्तरी अटलांटिक सामुद्रिक मार्ग (ब) दक्षिण अटलांटिक सामुद्रिक मार्ग (स) केप सामुद्रिक जलमार्ग (द) स्वेज नहर जलमार्ग
11. समस्त पृथ्वी के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग जल से आच्छादित है?
(अ) 29 प्रतिशत (ब) 71 प्रतिशत (स) 75 प्रतिशत (द) 79 प्रतिशत
12. उत्तरी गोलाद्र्ध में जलमण्डल का विस्तार का प्रतिशत कितना है?
(अ) 60 प्रतिशत (ब) 63 प्रतिशत (स) 60.9 प्रतिशत (द) 80.9 प्रतिशत
13. दक्षिणी गोलाद्र्ध में जलमण्डल का विस्तार का प्रतिशत कितना है?
(अ) 60 प्रतिशत (ब) 63 प्रतिशत (स) 80.9 प्रतिशत (द) 82.8 प्रतिशत
14. रॉकेट को किससे गति मिलती है?
(अ) आणविक ईधन से (ब) उष्म गैसों के नि:सारण की शक्ति से (स)बैटरियों द्वारा (द) इनमें से कोई नहीं।
15. रसारोहण के जैविक सिद्धांत की रचना सर्वप्रथम किसने की?
(अ) जे.सी. बोस ने (ब) स्ट्रसबर्गर ने (स) गौडलेवस्की ने (द) जौली ने
16. भारत और राज्यों की संचित निधियां और लोक लेखे अनुच्छेद से संबंधित है?
(अ) 264 (ब)268 (स)266 (द) 271
17. पर्वतीय क्षेत्रों में निवास करने वाली एटा जनजाति कहां पाई जाती है?
(अ) मलेशिया (ब) फिलीपीन्स (स) श्रीलंका (द) म्यांमार
18. अफ्रीदीस जनजाति का निवास क्षेत्र कौन सा है?
(अ) मलेशिया (ब) इंडोनेशिया (स) पाकिस्तान (द) थाईलैंड
19. ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) माओरी (ब) एबोर्जिन्स (स) किकूयू (द) पापुआन्स
20. न्यूजीलैंड के मूल निवासियों को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) एनू (ब) मसाई (स) एबोर्जिन्स (द) माओरी
21. नदियों द्वारा अपने किनारों पर प्राकृतिक रूप से बनाए गए बांधों को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) अवरोधी (ब) लेवीज या तटबंध (स) बैराज (द) वेदिका
22. विश्व का सबसे बड़ा द्वीप समूह कौन सा है?
(अ) अंडमान-निकोबार (ब) इंडोनेशिया (स) जापान (द) फिलीपींस
23. सामरिक महत्व का द्वीप डियागो गार्सिया अवस्थित है?
(अ) उत्तर सागर में (ब) काला सागर में (स) प्रशांत महासागर में (द) हिंद महासागर में
24. जावा और सुमात्रा द्वीप किस देश में है?
(अ) फिलीपींस (ब) न्यूजीलैंड (स) इंडोनेशिया (द) जापान
25. निम्नलिखित में से किस एक में माल्टा अवस्थित है?
(अ) बाल्टिक सागर (ब) भूमध्य सागर (स) काला सागर (द) उत्तरी सागर
26. भारत की प्राचीन कला परंपराओं को पुनर्जीवित करने के लिए इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरिएंटल आर्ट की स्थापना की थी?
(अ) अवनींद्र नाथ टैगोर ने (ब) नंद लाल बोस ने (स) असित कुमार हलधर ने (द) अमृता शेरगिल ने
27. काला चांद नामक चित्र का चित्रांकन किसने किया है?
(अ) जैमिनी राय (ब) नंदलाल बोस (स) राजा रवि वर्मा (द) सतीश गुजराल
28. एस्किमों लोगों का प्रमुख व्यवसाय कौन सा है?
(अ) कृषि कार्य (ब) लकड़ी काटना (स) हस्तशिल्प निर्माण (द) आखेट एवं मत्स्यन
29. निम्नलिखित में से कौन सी जनजाति वृक्षों पर निवास करती है?
(अ) मसाई (ब) सकाई (स) पिग्मी (द) वेद्दा
---
सही जवाब- 1.(स) राम सुभग सिंह, 2.(अ) वाई.बी. चौहान, 3.(द) वाई.बी. चौहान, 4.(द) वृक्षों का संरक्षण, 5.(द) नर्मदा, 6.(ब) पैन अमेरिकन महामार्ग, 7.(द) उत्तरी पूर्वी इंग्लैंड में कोयला खानों और न्यू कैसिल के मध्य, 8.(द)भारत, 9.(द) लेनिनग्राड से ब्लाडीवोस्टक तक, 10.(अ) उत्तरी अटलांटिक सामुद्रिक मार्ग,11.(ब) 71 प्रतिशत, 12.(स) 60.9 प्रतिशत, 13.(स) 80.9 प्रतिशत, 14.(ब) उष्म गैसों के नि:सारण की शक्ति से, 15.(स) गौडलेवस्की ने, 16.(स) 266, 17.(ब) फिलीपीन्स, 18.(स) पाकिस्तान, 19.(ब) एबोर्जिन्स, 20.(द) माओरी, 21.(ब) लेवीज या तटबंध, 22.(ब) इंडोनेशिया, 23.(द) हिंद महासागर में, 24.(स) इंडोनेशिया, 25.(द) उत्तरी सागर, 26.(अ)अवनींद्र नाथ टैगोर ने, 27.(द)सतीश गुजराल, 28.(द) आखेट एवं मत्स्यन, 29.(स) पिग्मी।
यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड -यूसील की स्थापना 4 अक्टूबर ,1967 को हुआ । यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ,परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। यूसील का भावी दृष्टिकोण भारत के भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना तथा नाभिकीय ऊर्जा की असिमित संभावना को मूर्त रूप देने के लिए कार्य करना है । यूसील का स्थान नाभिकी ऊर्जा चक्र में अग्रणी है । दाबित भारी पानी रिएक्टरों के लिए यूरेनियम की आवश्यकता को पूरा करने में भारत के नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन कार्यक्रम में यूसील बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । इसने अपनी खानों तथा संसाधित संयंत्रों के लिए नवीनतम अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाया है । कम्पनी का खनन प्रचालन बागजाता ,जादुगोड़ा ,भाटिन ,नरवापहाड़ ,तुरामडीह भूमिगत खान तथा बंडुहुरांग ओपेनकास्ट खान में चल रहा है तथा इसकी आने वाली खनन परियोजनाओं में झारखंड के सराइकेला खरसावां जिले में महुलडीह तथा आंध्रप्रदेश में तुम्मलापल्ली खनन परियोजना एवं कर्नाटक में गोगी खनन परियोजना है। जादुगोड़ा एवं तुरामडीह में इसका दो संसाधन संयंत्र है। मेघालय में केपीएम ओपेनकास्ट खनन एवं मिलिंग परियोजना खुलने के संकेत है ।
यूसील ने आंध्र प्रदेश के कनमपल्ली में देश की सबसे बड़ी खदान तथा अयस्क शोधन संयंत्र परियोजना की शुरुआत करने की योजना बनाई। देश के सबसे बड़े यूरेनियम अयस्क भंडार के निकट कड़प्पा जिले में स्थित कनमपल्ली में वर्ष 2012-2017 की चालू पंचवर्षीय योजना के दौरान 6 हजार टन प्रतिदिन उत्पादन और शोधन क्षमता के विशाल खदान एवं शोधन संयंत्र को प्रारंभ किया जाना है। इससे पूर्व तुमलापल्ली में वर्ष 2012 में 3000 टन उत्पादन क्षमता की एक खदान की शुरुआत की गई थी।
वर्तमान में यूसील झारखंड के जादूगोड़ा (ढाई हजार टन) और तुरामडीह (3 हजार टन) और आंध्र के तुमलापल्ली (कुल 30 हजार में से वर्तमान में केवल 1500 टन) स्थित सभी तीन शोधन संयंत्रों से प्रतिदिन कुल 7 हजार टन अयस्क उत्पादन कर रहा है।
शास्त्र अनुसार पुराणों की संख्या 18 है। जिसमें पहले छह पुराण वैष्णव पुराण हैं, तो छह ब्रह्म और छह शिव पुराण हैं।
वैष्णव पुराण में विष्णु पुराण, भागवत पुराण, नारद पुराण, गरूड पुराण, पद्य पुराण, वराह पुराण शामिल हंै। इन छह पुराणों को वैष्णव पुराण कहा जाता है। इसके पश्चात ब्रह्मा पुराण है। ब्रह्मा पुराण में सर्वप्रथम ब्रह्म पुराण का नाम आता है और उसके बाद ब्रह्माण्ड पुराण, ब्रह्मा वैवर्त पुराण, मार्कण्डेय पुराण, भविष्य पुराण, वामन पुराण आते हैं।
अन्त के छह पुराण, शैव पुराण कहे जाते हैं। इसमें शिव पुराण, लिंग पुराण, स्कन्द पुराण, अग्नि पुराण, मत्स्य पुराण, कूर्म पुराण शामिल हैं।
शिव पुराण में भगवान शिव के अवतार, महिमा और आशुतोष देव से जुड़ी लीला-कथाओं का विवेचन किया गया है। व्यक्ति को जीवन की किस अवस्था में किस प्रकार का आचरण करना चाहिए, शिवपुराण में इसका विस्तार से वर्णन किया गया है। कहा जाता है कि भगवान शिव की शिव पुराण का श्रवण मात्र करने से व्यक्ति को उसके द्वारा किए गये सभी पापों से मुक्ति मिलती है और ऐसा व्यक्ति विष्णु लोक को प्राप्त करता है।
शिवपुराण में चौबीस हजार श्लोक हैं। तथा इसका प्रत्येक श्लोक व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाता है। यह ग्रंथ व्यक्ति को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का भाव स्पष्ट करता है।
शिव पुराण में आठ संहिताएं है,पहली शिव संहिता विश्वेश्वर संहिता, रुद्र संहिता, शतरुढ संहिता, कोटिरुद्र संहिता, उमा संहिता, कैलास संहिता, वायु संहिता पूर्व भाग, वायु संहिता उत्तर भाग आदि।
अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की शीर्ष संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है। यह संचार और दूरसंचार के अंतरराष्ट्रीय मानकों का नियमन करती ह।. इसकी स्थापना अंतरराष्ट्रीय टेलीग्राफ यूनियन के रूप में 17 मई 1865 को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में की गई। विश्व के 193 देश अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के सदस्य हैं।
आईटीयू के मुख्य कार्य हैं- रेडियो आवृत्तियों को निश्चित करना तथा निर्दिष्ट रेडियो आवृत्तियों का आलेखन करना, सुचारू सेवा के साथ-साथ दूरसंचार की यथासंभव न्यूनतम दरें बनाए रखने की कोशिश करना और दूरसंचार संघ के आर्थिक प्रशासन को स्वतंत्र एवं सुस्पष्ट आधार प्रदान करना, दूरसंचार के दौरान जीवन को किसी प्रकार से क्षति न पहुंचे, इस दृष्टि से विभिन्न उपाय खोजना तथा उन उपायों को लागू करने के उपरांत उनका विस्तार करना।
दिसंबर 2012 में दुबई में हुए वैश्विक दूरसंचार सम्मेलन में अंतरराष्ट्र्रीय दूरसंचार संघ के 89 सदस्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ की दूरसंचार संधि के पक्ष में 14 हस्ताक्षर किए है। भारत और अमेरिका सहित 55 देशों ने संधि पर सहमति नहीं दी। इंटरनेट आपरेटर, कार्यकर्ता और अमेरिका के नेतृत्व वाले देशों ने इस पर आपत्ति की है कि इससे इंटरनेट पर सरकारी नियंत्रण का मार्ग प्रशस्त होगा। यह संधि 1 जनवरी 2015 से प्रभावी हो जानी है।
भारत में किसी भी राज्य में राष्ट्रपति शासन भारत के संविधान के अनुच्छेद 356(1) के तहत लागू होता है। राष्ट्रपति शासन (या केन्द्रीय शासन) भारत में शासन के संदर्भ में उस समय प्रयोग किया जाने वाला एक पारिभाषिक शब्द है, जब किसी राज्य सरकार को भंग या निलंबित कर दिया जाता है और राज्य प्रत्यक्ष संघीय शासन के अधीन आ जाता है। भारत के संविधान का अनुच्छेद-356, केंद्र की संघीय सरकार को राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता या संविधान के स्पष्ट उल्लंघन की दशा में उस राज्य सरकार को बर्खास्त कर उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने का अधिकार देता है। राष्ट्रपति शासन उस स्थिति में भी लागू होता है, जब राज्य विधानसभा में किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं हो।
सत्तारूढ़ पार्टी या केंद्रीय (संघीय) सरकार की सलाह पर, राज्यपाल अपने विवेक पर सदन को भंग कर सकते हैं, यदि सदन में किसी पार्टी या गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत ना हो। राज्यपाल सदन को छह महीने की अवधि के लिए ‘निलंबित अवस्था में रख सकते हैं। छह महीने के बाद, यदि फिर कोई स्पष्ट बहुमत प्राप्त ना हो तो उस दशा में पुन: चुनाव आयोजित किए जाते हैं।
इसे राष्ट्रपति शासन इसलिए कहा जाता है क्योंकि, इसके द्वारा राज्य का नियंत्रण बजाय एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के, सीधे भारत के राष्ट्रपति के अधीन आ जाता है, लेकिन प्रशासनिक दृष्टि से राज्य के राज्यपाल को केंद्रीय सरकार द्वारा कार्यकारी अधिकार प्रदान किए जाते हैं। प्रशासन में मदद करने के लिए राज्यपाल आम तौर पर सलाहकारों की नियुक्ति करता है, जो सेवानिवृत्त सिविल सेवक होते हैं। आमतौर पर इस स्थिति में राज्य में केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी की नीतियों का अनुसरण होता है।
हाल ही में झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन साझेदार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा प्रदेश की गठबंधन सरकार से 8 जनवरी 2013 को समर्थन वापस लेने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इस्तीफा दिया गया था। इसके बाज 18 जनवरी 2013 को इस राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। झारखंड का एक पृथक राज्य के रूप में गठन वर्ष 2000 में हुआ था। इस वर्ष राज्य में तीसरी बार राष्ट्रपति शासन लागू हुआ है। इससे पहले वर्ष 2009 और वर्ष 2010 में भी इस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।
धुबुरी नगर,पश्चिम असम राज्य,पूर्वोत्तर भारत का हिस्सा है। बांग्लादेश सीमा के ठीक पूर्व में ब्रम्हपुत्र नदी पर स्थित धुबुरी चावल, पटसन, मछली,और अन्य उत्पादों का व्यापार केन्द्र हैं। यहां का मुख्य उद्योग एक माचिस कारखाना है। यह नगर पड़ोसी जिलों,कोलकाता और बांग्लादेश से सडक़ एवं रेल से जुड़ा है।
1. न्यू मूर द्वीप कहां स्थित है?
(अ) अरब सागर में (ब) मन्नार की खाड़ी में (स) बंगाल की खाड़ी में (द) अंडमान सागर में
2. द्वीव कहां स्थित है?
(अ) कच्छ की खाड़ी में (ब) खंभात की खाड़ी में (स) मन्नार की खाड़ी में (द) बंगाल की खाड़ी में
3. निम्नलिखित में से कौन सा द्वीप भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित है?
(अ) न्यू मूर (ब) लक्षद्वीप (स) गंगासागर (द) रामेश्वरम्
4. थार मरुभूमि कहां स्थित है?
(अ) गुजरात (ब) राजस्थान (स) पंजाब (द) हरियाणा
5. हैदराबाद का जुड़वां नगर कौन सा है?
(अ) निजामाबाद (ब) सिकंदराबाद (स) आसिफाबाद (द) आदिलाबाद
6. भारतीय उपमहाद्वीप मूलत: एक विशाल भूखंड का भाग था, जिसे कहा जाता है?
(अ) जुरेशिक भूखंड (ब) आर्यावर्त (स) इंडियाना (द) गोंडवाना लैंड
7. सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र को ेलेकर किन दो देशों के बीच विवाद की स्थिति है?
(अ) भारत और पाकिस्तान (ब) भारत और चीन (स) भारत और नेपाल (द) चीन और नेपाल
8. निम्नलिखित में से भारत की सुदूर दक्षिण भौगोलिक इकाई कौन सी है?
(अ) कन्याकुमारी (ब) रामेश्वरम (स) लक्षद्वीप (द) निकोबार द्वीप समूह
9. भारत (मुख्य भूमि) का दक्षिणी नोक है?
(अ) केप केमोरिन (ब) कैलीमेयर बिंदु (स) इंदिरा बिंदु (द) त्रिवेंद्रम में कोवलम
10. यदि निवेश गुणक का आकार बड़ा होगा, तो निम्रलिखित में क्या बड़ा होगा?
(अ) सीमांत उपभोग प्रवृत्ति (ब) सीमांत बचत प्रवृत्ति (स) पूंजी की सीमांत कुशलता (द) स्फीति की दर
11. विकासीय सफलता हेतु एक म्यूटेशन घटित होना आवश्यक है?
(अ) जर्मप्लाज्म के डी.एन.ए. में (ब) सोमेटोप्लाज्म के डी.एन.ए. में (स) प्लाज्मा प्रोटीन में (द) आर.एन.ए. में
12. चीन के साथ अफीम का व्यापार लॉर्ड मिन्टो द्वितीय द्वारा 1907 के रोक दिया गया। क्योंकि?
(अ)भारतीय अफिम निर्माता ही इसके आदी न हो जाएं (ब)ब्रिटिश सरकार(भारत में) का व्यापार इससे नुकसान में रहा था (स)चीन की सरकार को लगा कि अफिम की आदत उनकी श्रम-शक्ति को नष्ट कर रही है (द) भारतीय सरकार अफिम की तस्करी रोकना चाहती थी।
13. गुफा-मानव की चित्रकारी और पूर्ण पाषाण कालीन औजार हमें कहां मिलते हैं?
(अ) नदी के तटों पर (ब) पर्वतों में (स) जंगलों में (द) इनमें से कहीं नहीं
14. दो स्थिर आवेशों के बीच लगने वाला बल उनकी मात्राओं के गुणनफल के अनुक्रमानुपाती तथा उनकी बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है। यह नियम किसका है?
(अ) ओम का नियम (ब) किरचॉप का नियम (स) कूलॉम का नियम (द) फैराडे का नियम
15. धातुएं विद्युत की सुचालक होती है, क्योंकि?
(अ) उनमें मुक्त इलेक्ट्रॉन होते हैं (ब) उनके परमाणु हल्के होते हैं (स) उनका गलनांक ऊंचा होता है (द) उपर्युक्त सभी
16. विशिष्ट प्रतिरोध का एसआई मात्रक क्या है?
(अ) ओम (ब) ओम मीटर (स) ओम/मीटर (द) ओम/मीटर2
17. एक सामान्य शुष्क सेल में विद्युत अपघट्य होता है?
(अ) जिंक (ब) गंधक का अम्ल (स) अमोनियम क्लोराइड (द) मैंगनीज डाइऑक्साइड
18. जब एबोनाइट की छड़ को बिल्ली की खाल से रगड़ते हैं, तो एबोनाइट की छड़?
(अ) ऋणावेशित हो जाती है (ब) धनावेशित हो जाती है (स) उदासीन रहती है (द) पहले ऋणावेशित होती है फिर धनावेशित
19. मोती में मौजूद प्रमुख रासायनिक तत्व हैं?
(अ) मैग्रेशियम कार्बोनेट (ब)कैल्शियम कार्बोनेट (स)मैग्रेशियम कार्बोनेट व कैल्शियम कार्बोनेट का मिश्रण (द)कैल्शियम सल्फेट व कैल्शियम कार्बोनेट का मिश्रण।
20. यह बताइए, बायोगैस के प्रमुख तत्व हैं?
(अ) मीथेन व कार्बन डाइऑक्साइड (ब)एथीलीन व कार्बन डाइऑक्साइड (स)मीथेन व कार्बन मोनोक्साइड (द)इनमें से कोई नहीं
21. स्कूटर का आविष्कार किसने किया था?
(अ) ब्रॉड शॉ (ब) डैमलर (स) आइंस्टीन (द) फारमिच
22. नाभिकीय रिएक्टर के खोजकर्ता कौन हैं?
(अ) विलियम हार्वे (ब) एडवर्ड जेनर (स) माइकल फैराडे (द) एनरिको फर्मी
23. मैनोमीटर के द्वारा किसकी माप की जाती है?
(अ) वायुदाब (ब) गैसों का दाब (स) द्रवों का घनत्व (द) सतह पर तेल का दबाव
24. विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना कब हुई?
(अ)1945 (ब) 1946 (स) 1947 (द) 1948
25. नेशनल साइंस डे किस तारीख को मनाया जाता हैं?
(अ)15 जून को (ब) 30 मार्च को (स) 7 नवंबर को (द) 28 फरवरी को
26. कौन सा पुरस्कार वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार के नाम से जाना जाता है?
(अ) राइट लिवलीहुड पुरस्कार (ब) रमन मैग्सेसे पुरस्कार (स) गोल्डमैन पुरस्कार (द) पुलित्जर पुरस्कार
27. निम्नलिखित में कौन सा पुरस्कार केवल साहित्य से संबंधित है?
(अ) पुलित्जर (ब) मैग्सेसे (स) भारत रत्न (द) ज्ञानपीठ
-------
सही जवाब- 1.(स) बंगाल की खाड़ी में, 2.(ब) खंभात की खाड़ी में, 3.(द) रामेश्वरम्, 4.(ब) राजस्थान, 5.(ब) सिकंदराबाद, 6.(द) गोंडवाना लैंड, 7.(अ) भारत और पाकिस्तान, 8.(द) निकोबार द्वीप समूह, 9.(अ) केप केमोरिन, 10.(अ)सीमांत उपभोग प्रवृत्ति, 11.(अ)जर्मप्लाज्म के डी.एन.ए. में, 12.(स)चीन की सरकार को लगा कि अफिम की आदत उनकी श्रम-शक्ति को नष्ट कर रही है, 13.(अ)नदी के तटों पर, 14.(स) कूलॉम का नियम, 15.(अ) उनमें मुक्त इलेक्ट्रॉन होते हैं, 16.(ब) ओम मीटर, 17.(स) अमोनियम क्लोराइड, 18.(ब) धनावेशित हो जाती है, 19.(स)मैग्रेशियम कार्बोनेट व कैल्शियम कार्बोनेट का मिश्रण, 20.(ब)एथीलीन व कार्बन डाइऑक्साइड, 21.(अ) ब्रॉड शॉ, 22.(द) एनरिको फर्मी, 23.(ब) गैसों का दाब, 24.(द) 1948, 25.(द)28 फरवरी को, 26.(अ) राइट लिवलीहुड पुरस्कार, 27.(द) ज्ञानपीठ