सामान्य ज्ञान
एका आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक घटक के रूप में जाना जाता है। उत्तर प्रदेश के हरदोई, बहराइच एवं सीतापुर जि़लों में लगान में वृद्धि एवं उपज के रूप में लगान वसूली को लेकर अवध के किसानों ने यह आंदोलन चलाया। इस आंदोलन में कुछ ज़मींदार भी शामिल थे। इस आंदोलन के प्रमुख नेता मदारी पासी और सहदेव थे। ये दोनों निम्न जाति के किसान थे।
1. मालदीव के राष्ट्रपति कौन हैं?
(अ) अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम (ब)अहमद अदीब (स) हसन रूहानी (द) इनमें से कोई नहीं
2. पुनर्जीवन का गुण होने के कारण निम्नलिखित में से किसे मेजों पर सजावट के लिए रखते हैं?
(अ) लाइसोटम (ब) लाइकोपोडियम (स) सिलेजिनेला (द) सिरेटोप्टेरिस
3. चावल का एक दाना है?
(अ) एक बीज (ब) एक बीजीय फल (स) बहुबीजीय फल (द) भू्रणपोष
4. जेरेन्टोलॉजी निम्नलिखित में से किसके अध्ययन से संबंधित है?
(अ) शिशु (ब) महिलाएं (स) त्वचा (द) वृद्ध
5. ओनकॉलॉजी(ह्रठ्ठष्शद्यशद्द4)में किनका अध्ययन किया जाता है?
(अ) पक्षियां (ब) कैंसर (स) स्तनपायी प्राणी (द) भूमि
6. ग्लासनोस्ट और पेरेस्ट्रोइका शब्द संबंधित है?
(अ) मिखाइल गोर्बाचोव से (ब) ब्लादीमीर पुतिन से (स) बोरिस येल्तसिन से (द) स्टालिन से
7. निम्नलिखित में से कौन से देश द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अक्ष शक्तियों का हिस्सा नहीं थे?
(अ) इटली (ब) जर्मनी (स) जापान (द) रूस
8. अयस्क को जंग लगने से रोकने के लिए कौन-सी प्रक्रिया लाभकारी नहीं है?
(अ)अनीलन (ब)ग्रीस लगाना (स)जस्ता चढ़ाना (द)पेंट करना
9. किस पदार्थ के लगाने से कटे स्थान से रक्त का बहना रूक जाता है?
(अ) सोडियम क्लोराइड (ब) पोटैशियम क्लोराइड (स) अमोनियम क्लोराइड (द) फेरिक क्लोराइड
10. हरा थोथा या हरा कसीस किस रासायनिक पदार्थ का प्रचलित नाम है?
(अ) कॉपर सल्फेट (ब) जिंक सल्फेट (स) मैग्नीशियम सल्फेट (द) फेरस सल्फेट
11. पुराने समय में लिखने के लिए किस भाषा का प्रयोग किया जाता था?
(अ) संस्कृत (ब) पाली (स) ब्राह्मी (द) भोजपुरी
12. काला जंगल पाया जाता है?
(अ) जर्मनी (ब) रोमानिया (स) फ्रांस (द) ब्रॉजील
13. तीव्रता का दूसरा नाम है?
(अ) कंप विस्तार (ब)ऊंचा नीचापन (स) तारता (द) छोटा-बड़ापन
14. यूएसएसआर के विघटन के बाद क्षेत्रफल की दृष्टिï से विश्व का सबसे बड़ा देश कौन सा है?
(अ) यूएसए (ब) रूस (स) चीन (द) ब्राजील
15. सब्जी की पौध को प्रतिरोपण करने का उचित समय कौन सा है?
(अ) जब पौध सुप्तावस्था में हो (ब) जब पौध सक्रिय रूप से वृद्धि पर हो (स) जब पौध पूर्ण: परिपक्व हो जाए (द) जब पौध सुप्तावस्था में हो या जब पौध सक्रिय रूप से वृद्धि पर हो
16. फूल गोभी के लिए उपयुक्त जलवायु कौन सा है?
(अ) शीत और नम (ब) समशीतोष्ण(स) शुष्क (द)उष्ण और नम
17. आधार बीज किस बीज को कहा जाता है?
(अ) जो नर्सरी में उगाया जाता है (ब) जो बीज संस्थानों द्वारा उगाया जाता है (स) जो शत प्रतिशत शुद्ध हो (द) जो केंद्रक बीज की संतति से तैयार किया हो
18. अंतरिक्ष उपग्रह विभिन्न उद्देश्यों से अंतरिक्ष में भ्रमण करते हैं। निम्रलिखित में से कौन सा निम्रतम ऊंचाई पर है?
(अ) मौसम विज्ञान संबंधी पूर्वानुमान (ब) जासूसी (स) संचार (द) अंतरिक्ष खोज
19. अनन्नास भारत में किसके द्वारा लाया गया?
(अ) अंग्रेजों द्वारा (ब) फ्रांसीसियों द्वारा (स) यूनानियों द्वारा (द) पुर्तगालियों द्वारा
20. मानवों में रक्त समूहों की खोज किसने की थी?
(अ) लियोन पेनेटा ने (ब) फ्लेमिंग ने (स) मिलिबैंड ने (द) लैण्डस्टीनर ने
21. देश में पहली बार कृषि गणना किस वर्ष कराई गई?
(अ) वर्ष 1955 (ब) वर्ष 1970 (स) वर्ष 1975 (द) वर्ष 1980
22. मिताक्षरा किसकी रचना है?
(अ) विज्ञान से (ब) हिंदू विधि से (स) हिंदू दर्शन से (द) खगोल शास्त्र से
23. लीलावती पुस्तक किससे संबंधित है?
(अ) गणित से (ब) वनस्पति शास्त्र से (स) जंतु विज्ञान से (द) अर्थशास्त्र से
24. अमीबा उदाहरण है?
(अ)जीवाणु का (ब) विषाणु का (स) फफूंद का (द)एक कोशीय जीव का
25. वस्त्र उद्योग में सहायक फल है?
(अ) केला (ब) नासपाती (स) नारंगी (द) शहतूत
26. विश्व में किस खाड़ी की तटरेखा सर्वाधिक लंबी है?
(अ) मैक्सिको की खाड़ी (ब) बिस्के की खाड़ी (स) हडसन की खाड़ी की (द) इनमें से कोई नहीं
27. दक्षिणी-पश्चिमी एशिया में निम्नलिखित में से कौन सा उद्योग सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?
(अ) लौह इस्पात उद्योग (ब) तेल रसायन उद्योग (स) भारी इंजीनियरिंग उद्योग (द) वस्त्र उद्योग
28. चित्रों के ऐसे संग्रह को क्या कहते हैं, जिनका निवेश प्रलेखों में किया जा सकता है?
(अ)फोटो शॉप (ब)ऑटो आकृतियां(स)शब्द कला (द)क्लिप कला
29. तेइस अक्टूबर 2015 को निम्नलिखित में से किसे संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप से सम्मानित किया गया ?
(अ) तुलसीदास वसंत बोरकर (ब) अब्दुल रशीद हफीज (स) रामदयाल शर्मा (द) सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ
30. किस भारतीय मूल के व्यक्ति को 21 अक्टूबर 2015 को जर्मनी स्थित बॉन शहर के मेयर के रूप में नियुक्त किया गया ?
(अ) अशोक एलेग्जेंडर श्रीधरन (ब) रमेश अवस्थी (स) उत्तम देसवाल (द) हरविंदर सिंह चहल
----
सही जवाब- 1.(अ) अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम, 2.(स) सिलेजिनेला, 3.(ब) एक बीजीय फल, 4.(द) वृद्ध, 5.(ब)कैंसर, 6.(अ) मिखाइल गोर्बाचोव से, 7.(द) रूस, 8.(अ) अनीलन, 9.(द) फेरिक क्लोराइड, 10.(द) फेरस सल्फेट, 11.(अ) संस्कृत, 12.(स)फ्रांस, 13.(द)छोटा-बड़ापन, 14.(ब) रूस,15.(द) जब पौध सुप्तावस्था में हो या जब पौध सक्रिय रूप से वृद्धि पर हो, 16.(अ)शीत और नम, 17.(द) जो केंद्रक बीज की संतति से तैयार किया हो, 18.(ब)जासूसी, 19.(द) शहतूत, 20.(द) लैण्डस्टीनर ने, 21.(ब) वर्ष 1970, 22.(ब) हिंदू विधि से, 23.(अ) गणित से, 24.(द) एक कोशीय जीव का, 25.(द) शहतूत, 26.(स) हडसन की खाड़ी की, 27.(ब)तेल रसायन उद्योग, 28.(द) क्लिप कला, 29. (अ) तुलसीदास वसंत बोरकर, 30. (अ) अशोक एलेग्जेंडर।
अंगोला, मलेशिया, न्यूजीलैंड स्पेन वेनेजुएला को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थायी सदस्य 16 अक्टूबर 2014 को निर्वाचित किया गया है।
इन सदस्यों के चुनाव के लिए तीन दौर का मतदान हुआ और जिसमें सदस्य देशों ने वोट डाले। इन सभी पांच नए सदस्यों को एक गुप्त मतदान में डाले गए वोटों में से दो-तिहाई से अधिक मत प्राप्त हुए। सुरक्षा परिषद के नए सदस्य अपने दो वर्षों के कार्यकाल की शुरूआत 1 जनवरी 2015 को करेंगे। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2016 तक रहेगा। अंगोला मलेशिया, वेनेजुएला और न्यूजीलैंड को मतदान के पहले दौर में चुना गया जबकि स्पेन को सीमित मतदान के दो दौर के बाद चुना गया। स्पेन और न्यूजीलैंड पश्चिमी यूरोपीय और अन्य राज्य समूह से चुने गए। वेनेजुएला को लैटिन अमेरिका और कैरेबियन सीट से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जबकि मलेशिया और अंगोला भी एशियाई और अफ्रीकी सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुए।
दरअसल वर्तमान में सुरक्षा परिषद के पांच सदस्य देशों अर्जेंटीना, लक्जमबर्ग, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और रवांडा का कार्यकाल 31 दिसंबर 2014 को समाप्त हो रहा है। उनके स्थान पर ही नए सदस्यों का चुनाव किया गया है। ये नए सदस्य राष्ट्र पांच अन्य अस्थायी सदस्यों -चाड, चिली, जॉर्डन, लिथुआनिया और नाइजीरिया के साथ कार्य करेंगें।
सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य जो वीटो की शक्ति रखते हैं, उनमें चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
उद्यान -अभयारण्य स्थान
बांदीपुर सैंक्चुअरी मैसूर (कर्नाटक)
रंगाथिटटू बर्ड सैंक्चुअरी मैसूर (कर्नाटक)
चंद्रप्रभा सैंक्चुअरी वाराणसी (उत्तरप्रदेश)
जिम कार्बेट नेशनल पार्क नैनीताल (उत्तराखंड)
घाना पक्षी विहार भरतपुर (राजस्थान)
गिरि फारेस्ट जूनागढ़ (गुजरात)
जलदापाड़ा सैंक्चुअरी जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल)
मदुमलाई सैंक्चुअरी नीलगिरी (तमिलनाडु)
पेरियार सैंक्चुअरी इडुक्की (केरल)
हजारीबाग नेशनल पार्क हजारीबाग (झारखंड)
कान्हा नेशनल पार्क मंडला (मध्यप्रदेश)
काजीरंगा नेशनल सैंक्चुअरी जोरहाट (असम)
मानस सैंक्चुअरी बारपेटा (असम)
दुधवा नेशनल पार्क खीरी (उत्तरप्रदेश)
सुंदरवन टाईगर सैंक्चुअरी पं.बंगाल
रणथम्भौर टाईगर सैंक्चुअरी रणथम्भौर (राजस्थान)
सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य अलवर (राजस्थान)
नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (नीपको) की स्थापना 2 अप्रैल, 1976 को भारत सरकार के पूर्णत: स्वामित्व में विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत की गई थी। इसकी स्थापना देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में विद्युत उत्पादन की सम्भावनाओं के विकास के लिए योजना, प्रोत्साहन, अन्वेषण, सर्वेक्षण, अभिकल्प, निर्माण, उत्पादन, प्रचालन एवं विद्युत केद्रों के रखरखाव के उद्देश्य से की गई थी। नीपको की प्राधिकृत शेयर पूंजी 5 हजार करोड़ है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में विद्युत उत्पादन में इस कॉर्पोरेशन का योगदान 56 प्रतिशत है।
नीपको भारत सरकार का शेड्यूल ए, मिनी रत्न श्रेणी-1 उद्यम है। वर्तमान में यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में पांच जलविद्युत और दो तापविद्युत बिजली घरों का संचालन करता है। इनकी अधिष्ठापित क्षमता 1130 मेगावॉट है, जिसमें पनबिजली क्षेत्र में 755 मेगावॉट और तापविद्युत (गैस आधारित) में 375 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होता है। इसके अलावा नीपको 12वीं येाजना में 922 मेगावाट की अतिरिक्त अधिष्ठापित क्षमता जुटाने की प्रक्रिया में हैं। इस प्रकार इसकी कुल अधिष्ठापित क्षमता बढक़र 2052 मेगावाट हो जाएगी। नीपको ने आने वाले वर्षों में कई जल विद्युत परियोजनाओं को जोडऩे की योजना बनाई है जिनमें अरुणाचल प्रदेश में महत्वाकांक्षी 3750 मेगावाट क्षमता वाली सियांग अपर स्टेज -2 एचईपी शामिल है। दो अन्य परियोजनाएं यथा सियांग अपर स्टेज -1 (6 हजार मेगावाट) और कुरूंग एईपी (330 मेगावाट) की योजना है। इसके अलावा 7 बिजलीघरों (1130 मेगावाट) का संचालन किया जा रहा है। नीपको इस समय पांच परियेाजनाओं (922 मेगावाट) का निर्माण कर रहा है। 10 अतिरिक्त परियोजनाएं (6110 मेगावाट) निर्माण पूर्व की स्थिति में हैं।
नीपको वर्तमान में अपनी जल विद्युत परियोजनाओं से करीब 755 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है इनमें असम की कोपिली जल विद्युत परियोजना (150 मेगावाट), असम में कोपिली बिजलीघर, स्टेज 1 विस्तार (100 मेगावाट), असम में कोपिली बिजलीघर, स्टेज 2 विस्?तार (25 मेगावाट), नागालैंड में दोयांड जल विद्युत संयंत्र (75 मेगावाट) और अरूणाचल प्रदेश में रंगानदी जल विद्युत संयंत्र (405 मेगावाट) शामिल हैं।
केप ऑफ गुड होप (पुर्तगाली-ष्टड्डड्ढश स्रड्ड क्चशड्ड श्वह्यश्चद्गह्म्ड्डठ्ठड्डि) अफ्रीका के सुदूर दक्षिणी कोने पर एक स्थान है। यह क्षेत्र इसलिए जाना जाता है क्योंकि यहां से बहुत से जहाज़ पूर्व की ओर अटलांटिक महासागर से हिन्द महासागर में जाते हैं। यह स्थान दक्षिण अफ्रीका में है।
इस स्थान का एतिहासिक महत्व भी है। इस स्थान तक पहुंचने वाला सर्वप्रथम यूरोपीय व्यक्ति था पुर्तगाल का बारटोलोमीयु डियास। उसने इस स्थान को 1488 में देखा और इसका नाम केप ऑफ़ स्टॉर्मस (तूफ़ानों का केप) (पुर्तगाली-ष्टड्डड्ढश स्रड्डह्य ञ्जशह्म्द्वद्गठ्ठह्लड्डह्य)) रखा। इसी स्थान से होकर पुर्तगाली अन्वेषक वास्को द गामा भारत पहुंचा था।
केन्द्र सरकार ने कंपनी अधिनियम 1956 की धारा 396 के तहत जनहित में नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड का उसकी स्वामित्व वाली कंपनी फाइनेंशियल टेक्नोलोजिस (इंडिया) लिमिटेड के साथ विलय करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एक मसौदा आदेश जारी कर दिया गया है।
नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) भारत का राष्ट्रीय स्तर का संस्थागत इलेक्ट्रॉनिक तथा पारदर्शी हाजिर व्यापार मंच है। यह कृषि उपज के लिए मार्केटिंग क्षमता में सुधार के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए प्रयासरत है। यह कृषि उत्पादों के लिए जोखिम मुक्त एवं परेशानी मुक्त खरीद और बिक्री की सुविधाएं प्रदान करने वाला एक अत्याधुनिक संगठित और संरचित बाजार है। एनएसईएल किसानों, ट्रेडरों, प्रोसेसरों, निर्यातकों, आयातकों, आर्बीट्रेजरों, निवेशकों तथा सामान्य जनता की कृषि विपणन, भंडारण, गोदाम रसीद वित्तपोषण आदि से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए अनुकूलित समाधान प्रदान करता है।
नेशनल स्पॉट एक्सचेंज ने अपने लाईव ऑपरेशंस की शुरुआत 15 अक्टूबर 2008 को की थी। वर्तमान में एनएसईएल 24 कमोडिटीज के लिए डिलीवरी आधारित हाजिर व्यापार की सुविधा प्रदान करता हुआ 11 राज्यों में संचालित है। नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लि. का प्रवर्तन निम्नलिखित संस्थाओं द्वारा किया गया है-
फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज इंडिया लि. (एफटीआईएल) - फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड विश्व की उन कुछ कंपनियों में से है जो एक्सचेंजों को समग्र सोल्यूशन लाइब्रेरी तथा वित्तीय बाजार को टेक्नोलॉजी सोल्यूशन उपलब्ध करवाती है तथा स्टॉक ब्रोकिंग टर्मिनलों के विस्तार की सुविधा देती है।
नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नाफेड) - नाफेड एक अग्रणी सरकारी एजेंसी है, जो खाद्य संग्रहण, वितरण तथा भंडारण का कार्य करती है।
नेशनल स्पॉट एक्सचेंज का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों द्वारा चुकाई जाने वाले कीमतों को बिना बढा़ए कृषि विपणन प्रक्रिया में संरचनात्मक सुधार कर किसानों की आवक को बढाऩा है। यह मध्यस्थता की लागत को कम करके और पूरे देश में आगमन केन्द्रों और खपत केन्द्रों के बीच एक इलेक्ट्रॉनिक संबंध स्थापित करने के जरिए संभव है।
नेशनल स्पॉट एक्सचेंज पर व्यापार सहभागियों को ऋण जोखिम और काउंटर पार्टी चूकों से मुक्ति प्रदान करता है क्योंकि सभी व्यापारियों को एक्सचेंज द्वारा गारंटी प्राप्त रहती है। स्पॉट एक्सचेंज बाजार तक पहुंचने के लिए इलेक्ट्रॉनिक एवं दूरस्थ सुविधा के साथ तथा गुणवत्ता और मात्रा निर्धारित कमोडिटीज में व्यापार के लिए एक संगठित और केंद्रीकृत व्यापारिक वातावरण प्रदान करने के सिद्धांत पर आधारित है।
1. चक्रवात हुदहुद से निपटने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा शुरू किए गए आपरेशन का क्या नाम था?
(अ) ऑपरेशन सागर (ब)ऑपरेशन ब्लू (स)ऑपरेशन लहर (द) ऑपरेशन हुदहुद
2. हाल ही में शुरू किया गया आईआरसीटीसी कनेक्ट क्या है?
(अ) आईआरसीटीसी की वेबसाइट (ब) आईआरसीटीसी ग्राहक सेवा के लिए टोल फ्री नंबर (स) रेलवे टिकट बुक करने के लिए एंड्राइड एप्लिकेशन (द) रेल टिकट बुक करने के लिए एटीएम
3. ‘फाइनल टेस्ट : एक्जिट सचिन तेंदुलकर’ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी है?
(अ) कपिल देव (ब) राहुल द्रविड़ (स)दिलीप डिसूजा (द) राहुल केशव
4. हिमालय पर्वत एक मुख्य प्रकार है?
(अ) ज्वालामुखी पर्वत का (ब) वलित पर्वत का (स) ब्लॉक पर्वत का (द) अवशिष्ट पर्वत का
5. भारत की सबसे महत्वपूर्ण यूरेनियम खान कहां स्थित है?
(अ) वनावलकुरिची (ब) गौरीविदनूर (स) वाशी (द) जादूगोड़ा
6. भारत के किस राज्य में अनुमानत: कोयले के विशालतम सुरक्षित भंडार उपलब्ध हैं?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) बिहार एवं झारखंड (स) मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ (द) उड़ीसा
7. निम्नलिखित में से भारत का वह राज्य कौन सा है, जो गंधक (सल्फर) के उत्पादन में आगे है?
(अ) असम (ब) महाराष्ट्र (स) पंजाब (द) तमिलनाडु
8. निम्रलिखित प्रमुख शिलालेखों में से किस शिलालेख पर अशोक ने सर्वप्रथम धर्म महापात्रों का उल्लेख किया?
(अ) द्वितीय शिलालेख (ब)तृतीय शिलालेख (स)चतुर्थ शिलालेख (द)पंचम शिलालेख
9. भारत के निम्रलिखित में से किस शहर में अशोक के शिलालेख नहीं हैं?
(अ) गिरनार (ब) कंधार (स) पाटलिपुत्र (द)तोपरा
10. भारतीय साहित्यिक कृतियों के संदर्भ में दीर्घ निकाय क्या है?
(अ) पालि में एक प्रमुख बौद्ध गं्रथ (ब) मुद्राराक्षस से सम्बन्धित विभिन्न गद्य व पद्यमय रचनाएं (स) महावीर के उपदेशों का संग्रह (द) कौटिल्य की लघु कथाओं का संग्रह
11. मछलियों में सबसे अधिक उत्पादन किस मछली का होता है?
(अ) कतला का (ब) लांची का (स) चीतल का (द) टिंगरा का
12. भारत में सबसे बड़ा पशु मेला कहां लगता है?
(अ) हरिहर क्षेत्र, सोनपुर (ब) ददरी मेला, बलिया (स) मौनी बाबा का धाम, गाजीपुर (द) कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर
13. गाय के दूध में औसतन कितना पानी होता है?
(अ) 80 प्रतिशत (ब) 86 प्रतिशत (स) 90 प्रतिशत (द) 76 प्रतिशत
14. प्रेशर कूकर में खाना कम समय में तैयार हो जाता है, क्योंकि?
(अ) जल का क्वथनांक बढ़ जाता है (ब) जल का क्वथनांक घट जाता है (स) खाना अधिक ऊष्मा नहीं लेता (द) इनमें से कोई नहीं
15. हेक्टोमीटर क्या है?
(अ)10 मीटर(ब)100 मीटर(स)10 किलोमीटर(द)100 किलोमीटर
16. किस वेद की रचना गद्य और पद्य दोनों में की गई है?
(अ) ऋग्वेद (ब) सामवेद (स) यजुर्वेद (द) अथर्ववेद
17. प्रक्षेपास्त्र का विकास किसने किया?
(अ) वर्न वॉन ब्रॉन (ब) जे. रॉबर्ट ओपेनहीमर (स) एडवर्ड टेलर (द) सैमुएल कोहेन
18. मधुमक्खियों के काटने पर उत्पन्न दर्द किसके कारण होता है?
(अ) फॉर्मिक अम्ल के कारण (ब) एसीटिक अम्ल के कारण (स) लेक्टिक अम्ल के कारण (द) साइट्रिक अम्ल के कारण
19. टमाटर सॉस में पाया जाता है?
(अ) साइट्रिक अम्ल (ब) ऑक्जैलिक अम्ल (स) लैक्टिक अम्ल (द) एसीटिक अम्ल
20. अशोक के शिलालेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा था?
(अ)बूहलर (ब) रॉबर्ट सेबेल (स) जेम्स प्रिन्सेप (द)कॉड्रिगटन
21. राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत कब हुई थी?
(अ) 1910 (ब) 1920 (स) 1930 (द)1940
22. मुखौटा और युद्ध नृत्य किस राज्य से संबंधित है?
(अ) केरल (ब) तमिलनाडु (स) कर्नाटक (द) आंध्रप्रदेश
23. भारतीय पेट्रोलियम संस्थान कहां स्थित है?
(अ) देहरादून (ब) नई दिल्ली (स) अहमदाबाद (द) मुंबई
24. अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपों की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विशिष्टता क्या है?
(अ) वे आकार में काफी छोटे हैं (ब) वे सभी प्रवाल उद्गम के हैं (स) वहां अति शुष्क जलवायु है (द) वे मुख्य भूमि के विस्तारित क्षेत्र हैं
25. वर्ष 1953 में जब आंध्रप्रदेश राज्य एक अलग राज्य बना, तब उसकी राजधानी कौन बनी?
(अ) गुन्टूर (ब) कर्नूल (स) नेल्लॉर (द) वारंगल
26. भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित पर्वत है?
(अ) अरावली (ब) हिमालय (स) नीलगिरि (द) मैकाल
27. संविधान के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित हैं, परंतु वास्तविक कार्यपालिका शक्ति निम्रलिखित में से किसमें निहित हैं?
(अ)संघ के मंत्रिमंडल (ब)संघ की मंत्रिपरिषद (स) प्रधानमंंत्री में (द) उपर्युक्त सभी में
28. ग्लाइकोलाइसिस में?
(अ)ओ2 की आवश्यकता होती है (ब)ओ2 की आवश्यकता नहीं होती है(स)सीओ2 की आवश्यकता होती है(द)ग्लाइकोजन बनता है
----
सही जवाब- 1.(स)ऑपरेशन लहर, 2.(स) रेलवे टिकट बुक करने के लिए एंड्राइड एप्लिकेशन, 3.(स)दिलीप डिसूजा,4.(ब)वलित पर्वत का, 5.(द) जादूगोड़ा, 6.(ब) बिहार एवं झारखंड, 7.(ब) महाराष्ट्र, 8.(द)पंचम शिलालेख, 9.(स) पाटलिपुत्र, 10.(अ) पालि में एक प्रमुख बौद्ध गं्रथ, 11.(अ) कतला का, 12.(अ) हरिहर क्षेत्र, सोनपुर, 13.(ब) 86 प्रतिशत, 14.(अ) जल का क्वथनांक बढ़ जाता है, 15.(ब) 100 मीटर, 16.(स) यजुर्वेद, 17.(अ) वर्न वॉन ब्रॉन, 18.(अ) फॉर्मिक अम्ल के कारण, 19.(द) एसीटिक अम्ल, 20.(स) जेम्स प्रिन्सेप, 21.(स)1930, 22.(द) आंध्रप्रदेश, 23.(अ) देहरादून, 24.(ब) वे सभी प्रवाल उद्गम के हैं, 25.(स) नेल्लॉर, 26.(ब) हिमालय, 27.(ब)संघ की मंत्रिपरिषद, 28.(ब)ओ2 की आवश्यकता नहीं होती है।
भारत में बाल विवाह को रोकने के लिए कानून बनाए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी हर साल बड़ी संख्या में बाल विवाह होते हैं। दुनिया के कई देशों में यही स्थिति है। आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में 70 करोड़ महिलाएं ऐसी हैं जिनकी शादी 18 साल से कम उम्र में हो गई थी। करीब 25 करोड़ की 15 साल से भी पहले?
यूनिसेफ की सूची में बाव विवाह के मामले में बांग्लादेश का नंबर चौथा और भारत का 12वां है। भारत में बाल विवाह गैर कानूनी होने के बावजूद अभी भी लड़कियों की शादी 18 से कम उम्र में कर दी जाती है। अगर अभी की गति बनी रही तो 2011 से 2020 के बीच 14 करोड़ से ज्यादा लड़कियों की 18 से कम उम्र में शादी हो जाएगी। अधिकतर अफ्रीकी देशों में लड़कियों की हालत बहुत खराब है। गरीबी के कारण अक्सर लड़कियों की शादी कर दी जाती है, वह भी अपने से दुगने तिगुने बड़े पुरुष से।
यूनिसेफ के 2013 के आंकड़ों के मुताबिक बाल विवाह का सबसे ज्यादा प्रतिशत नाइजर में है, जहां 75 फीसदी लड़कियों की शादी 18 से कम उम्र में हो जाती है। यमन में हाल ही में एक बच्ची का नादा अल अहद का मामला सुर्खियों में आया था जो बूढ़े व्यक्ति से शादी होने की आशंका से घर से भाग गई थी और मां बाप से कहा कि शादी करने की बजाय वह जान देना पसंद करेगी। जिन लड़कियों की बचपन में शादी हो जाती है वह स्कूल नहीं जा पाती। अल्पायु में गर्भ धारण करने पर प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं के कारण वे जान खो देती हैं।
भारत में बाल विवाह प्रथा रोकने के प्रयास में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश राज्यों ने क़ानून पारित किए हैं जो प्रत्येक विवाह को वैध मानने के लिए उसका पंजीकरण आवश्यक बनाते हैं। बच्चों के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना 2005 के अनुसार (भारत के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रकाशित) 2010 तक बाल विवाह को पूर्ण रूप से समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उज्जैन शहर में दक्षिण की ओर क्षिप्रा के दाहिनी तरफ जयसिंहपुर नामक स्थान में बना यह प्रेक्षा गृह यानी वेधशाला जंतर महल के नाम से जाना जाता है। इसे जयपुर के महाराजा जयसिंह ने सन् 1733 ई. में बनवाया। उन दिनों वे मालवा के प्रशासन नियुक्त हुए थे। जैसा कि भारत के खगोलशास्री तथा भूगोलवेत्ता यह मानते आए हैं कि देशांतर रेखा उज्जैन से होकर गुजरती है। अत: यहां के प्रेक्षागृह का भी विशेष महत्व रहा है।
यहां चार यत्र लगाये गये हैं -- समरात यंत्र, नाद वलम यंत्र, दिगांरा यंत्र तथा मिट्टी यंत्र। इन यंत्रों का सन् 1925 में महाराजा माधवराव सिंधिया ने मरम्मत करवाया था।
बरमूडा उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से महज 1770 किमी और हैलिफ़ैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है। यह सबसे पुराना और सबसे अधिक जनसंख्या वाला ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। बरमूडा 65 हजार जनसंख्या और 21 वर्ग मील (54 वर्ग किमी) में फैला एक निचला द्वीपसमूह है
बरमूडा इस समय चर्चा में है तो श्रेणी 2 के हरीकेन गोंजालो के कारण, जो एक प्रकार का उष्णकटिबंधीय तूफान है। इस तूफान ने 18 अक्टूबर 2014 को 185 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ बरमूडा को प्रभावित किया। हरिकेन ने लघु अटलांटिक द्वीप श्रृंखला को मूसलाधार बारिश और तेज हवा से प्रभावित किया। बरमूडा अटलांटिक महासागर में एक द्वीप श्रृंखला है, जहां पर बहुधा उष्णकटिबंधीय तूफान आते रहते हैं। हरीकेन गोंजालो कई वर्षों में छोटे ब्रिटिश द्वीप बरमूडा में आने वाले सबसे भीषण तूफानों में से एक है।
इंडोनेशिया में जुलाई 2014 महीने में हुए राष्ट्रपति चुनावों में जीत दर्ज करने वाले जोको विडोडो ने राष्ट्र्रपति पद की शपथ ली है। 53 वर्षीय जोको विडोडो पूरे देश में जोकोवी के नाम से लोकप्रिय हैं।
विडोडो जकार्ता के गवर्नर रह चुके हैं और वो पहले राष्ट्रपति हैं जिनकी पृष्ठभूमि राजनीति और सेना से नहीं है। सोलो शहर में 1961 में जन्मे जोको के पिता लकड़ी बेचा करते थे। जोको ने पीडीआई-पी पार्टी से राजनीतिक करियर की शुरुआत की और वो 2005 में सोलो शहर के पहले निर्वाचित मेयर बने।
वर्ष 2010 में वो दोबारा मेयर चुने गए नब्बे प्रतिशत वोटों के साथ। साल 2012 में वो जकार्ता के मेयर चुने गए। तकनीक का पुरज़ोर समर्थन करने वाले जोको ने वादा किया है कि वो नौकरशाही में फैले भ्रष्टाचार को कम करेंगे और ई-गवर्नेंस का लागू करेंगे।
इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। 17 हजार 508 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 23 करोड़ है, यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल हैं। राजनीतिक व्यवस्था के अनुसार इंडोनेशिया अध्यक्षीय गणराज्य है, यानी जहां सत्ता का प्रमुख राष्ट्रपति होता है।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान , जिसे कभी-कभी सिफऱ् टी-टी-पी या पाकिस्तानी तालिबान भी कहते हैं, पाकिस्तान-अफग़़ानिस्तान सीमा के पास स्थित संघ-शासित जनजातीय क्षेत्र से उभरने वाले चरमपंथी उग्रवादी गुटों का एक संगठन है। यह अफग़़ानिस्तान की तालिबान से अलग है हालांकि उनकी विचारधाराओं से काफ़ी हद तक सहमत है। इनका ध्येय पाकिस्तान में शरिया पर आधारित एक कट्टरपंथी इस्लामी अमीरात को क़ायम करना है। इसकी स्थापना दिसंबर 2007 को हुई जब बेयतुल्लाह महसूद के नेतृत्व में 13 गुटों ने एक तहरीक (अभियान) में शामिल होने का निर्णय लिया। जनवरी 2013 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने घोषणा की कि वे भारत में भी शरिया-आधारित अमीरात चाहते हैं और वहां से लोकतंत्र और धर्म-निरपेक्षता ख़त्म करने के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे कश्मीर में सक्रिय होने के प्रयास कर रहे हैं।
तालिब का अर्थ छात्र (या धार्मिक शिक्षा मांगने वाला) और तहरीक का अर्थ अभियान या मुहिम होता है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का मतलब पाकिस्तानी छात्र अभियान है।
बस्तर की मुरिया जनजाति अपने सौन्दर्यबोध, कलात्मक रुझान और कला परम्परा में विविधता के लिए ख्यात है । इस जनजाति के ककसार, मांदरी, गेंड़ी नृत्य अपनी गीतात्मक, अत्यंत कोमल संरचनाओं और सुन्दर कलात्मक विन्यास के लिए प्रख्यात है ।
मुरिया जनजाति में आओपाटा के रुप में एक आदिम शिकार नृत्य-नाटिका का प्रचल न भी है, जिसमें उल्लेखनीय रुप से नाट्य के आदिम तत्व मौजूद हैं । गेंड़ी नृत्य किया जाता है गीत नहीं गाये जाते । यह अत्यधिक गतिशील नृत्य है । प्रदर्शनकारी नृत्य रुप के दृष्टिकोण से यह मुरिया जनजाति के जातिगत संगठन में युवाओं की गतिविधि के केन्द्र घोटुल का प्रमुख नृत्य है।
1. पुस्तक अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियन पब्लिक सेक्टर किसके द्वारा लिखी गई है?
(अ) सीएनआर राव (ब) जी.के. पिल्लै(स) मनप्रीत सिंह (द) यू.डी. चौबे
2. निम्नलिखित में से किस मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के संस्करण का नाम है?
(अ) आईओएस (ब) विंडोज फोन (स) एंड्रॉयड (द) ब्लैकबेरी
3. यूरोमनी द्वारा किसे सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय बैंक गवर्नर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(अ) रियाद सलामेह (ब) रघुराम राजन (स)मार्क कार्नी (द)जेती अख्तर अजीज
4. ग्लोबल हैंड वाशिंग दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 2अक्टूबर (ब)5 अक्टूबर (स)10अक्टूबर (द)15 अक्टूबर
5. बिहार दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 18 मार्च (ब) 20 मार्च (स) 21 मार्च (द) 22 मार्च
6. एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहां है?
(अ) मनीला (ब) देहरादून (स) कपूरथला (द) जयपुर
7. ऊपर उड़ते हुए राकेट में रखे गए पत्थर का भारत पहले की अपेक्षा?
(अ) बढ़ेगा (ब) घटेगा (स) वैसा ही रहेगा (द) कुछ कहा नहीं जा सकता
8. न्यूटन की गति का तृतीय नियम कौन सा है?
(अ) बल की परिभाषा (ब) बल का मापदंड (स) बल का विशिष्ट गुण (द) उपरोक्त सभी
9. प्रेशर कूकर में खाना कम समय में तैयार हो जाता है, क्योंकि?
(अ) जल का क्वथनांक बढ़ जाता है (ब) जल का क्वथनांक घट जाता है (स) खाना अधिक ऊष्मा नहीं लेता (द) इनमें से कोई नहीं
10. कौन सा मुगल शासक चित्रकारों का सबसे बड़ा संरक्षक था?
(अ) अकबर (ब) जहांगीर (स) शाहजहां (द) औरंगजेब
11. भारत की प्राचीन कला परंपराओं को पुनर्जीवित करने के लिए इंडियन सोसायटी ऑफ ओरियण्टल आर्ट की स्थापना की थी?
(अ) अवनीन्द्र नाथ टैगोर ने (ब) नंद लाल बोस ने (स) असित कुमार हलधर ने (द) अमृता शेरगिल ने
12. निम्नलिखित में से किसने प्रतिपादित किया कि भाग्य ही सब कुछ निर्धारित करता है, मनुष्य असमर्थ होता है?
(अ)जैनियों में (ब) बौद्धों ने (स)आजीविकों ने (द)मीमांसकों ने
13. विशेष आहरण अधिकार अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा निम्रलिखित में किसे दिए जाते हैं?
(अ)सभी सदस्य देशों को (ब) भुगतान शेष के भारी घाटे का सामना करने वाले देशों को (स)विकासशील देशों को (द)इस प्रकार के अधिकारों के लिए आवेदन करने वाले देशों को
14. निम्रलिखित कौन-सा संयोग गलत है?
(अ) मोतीलाल नेहरू-नेहरू रिपोर्ट (ब)एम. ए. जिन्ना-खिलाफत मुहिम (स)गांधी-चम्पारण सत्याग्रह (द)सुभाषचन्द्र बोस-फारवर्ड ब्लॉक
15. परासरण दाब का निर्धारण किया जाता है?
(अ)बर्कले और हार्टले विधि से (ब) ओस्टवाल्ड विधि से (स)हाबर विधि से (द) साल्वे विधि से
16. महाराष्ट्र में शिवाजी उत्सव एवं गणेश चतुर्थी निम्नलिखित में से किसने शुरू कराया था?
(अ) बाला साहब ठाकरे (ब) एम.जी. राणाडे (स) बाल गंगाधर तिलक (द) छत्रपति शिवाजी
17. गैस इंजन की खोज किसने की?
(अ) डीजल (ब) डेवी (स) डैमलर (द) चाल्र्स
18. परमाणु बम का विकास किसने किया?
(अ) वर्नर वॉन ब्रॉन (ब) जे. रॉबर्ट ऑपेनहीमर (स) एडवर्ड टेलर (द) सैमुएल कोहेन
19. लंदन तथा बम्बई के मध्य सबसे छोटा जलयान मार्ग है?
(अ) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर (ब) पाक जलडमरूमध्य से होकर (स) बास जलडमरूमध्य से होकर (द)मलक्का जलडमरूमध्य से होकर
20. विषाणु की प्रवृति किस प्रकार होती है ?
(अ)एक कोशीय (ब) अकोशीय (स) बहुकोशीय (द)न्यूक्लियो-प्रोटीन
21. ऊपर उड़ते हुए राकेट में रखे गए पत्थर का भारत पहले की अपेक्षा?
(अ) बढ़ेगा (ब)घटेगा (स) वैसा ही रहेगा (द) कुछ कहा नहीं जा सकता
22. न्यूटन की गति का तृतीय नियम कौन सा है?
(अ) बल की परिभाषा (ब) बल का मापदंड (स) बल का विशिष्टï गुण (द) उपरोक्त सभी
23. पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणियों का सम्मिलन स्थल कौन है?
(अ) पालनी पहाडिय़ां (ब) अन्नामलाई पहाडिय़ां (स) नीलगिरि पहाडिय़ां (द) शैवराय पहाडिय़ां
24. छोटा नागपुर पठारी प्रदेश का सबसे प्रमुख नगर निम्न में से कौन सा है?
(अ) हजारीबाग (ब) जमशेदपुर (स) रांची (द) खुंटी
25. बंगाल का पाल वंश किसको संरक्षण प्रदान करता था?
(अ) हिंदू धर्म को (ब) जैन धर्म को (स) महायान बौद्ध धर्म को (द) तांत्रिक बौद्ध धर्म को
26. छोटा नागपुर पठार की सबसे ऊंची पर्वत चोटी निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) गुरुशिखर (ब) धूपगढ़ (स) पारसनाथ (द) महेंद्रगिरि
27. बराबर का प्रतीक (=) किसकी देन है?
(अ) रॉबर्ट रिकॉर्ड (ब) ब्रह्मïगुप्त (स) फे्रंकोइस विएत (द) अनाम
---------
सही जवाब- 1.(द) यू.डी. चौबे, 2.(स) एंड्रॉयड, 3.(ब) रघुराम राजन, 4.(द)15 अक्टूबर, 5.(द) 22 मार्च, 6.(अ) मनीला, 7.(ब) घटेगा, 8.(स) बल का विशिष्टï गुण, 9.(अ) जल का क्वथनांक बढ़ जाता है, 10.(ब) जहांगीर, 11.(अ) अवनीन्द्र नाथ टैगोर ने, 12.(स) आजीविकों ने, 13.(अ)सभी सदस्य देशों को, 14.(ब)एम. ए. जिन्ना-खिलाफत मुहिम 15.(अ)बर्कले और हार्टले विधि से, 16.(स) बाल गंगाधर तिलक, 17.(स)डैमलर, 18.(ब)जे. रॉबर्ट ऑपेन हीमर,19.(अ) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर, 20.(द)न्यूक्लियो-प्रोटीन, 21.(ब)घटेगा, 22.(स)बल का विशिष्टï गुण, 23.(अ)पालनी पहाडिय़ां, 24.(स)रांची, 25.(द) तांत्रिक बौद्ध धर्म को, 26.(स)पारसनाथ, 27.(अ)रॉबर्ट रिकॉर्ड।
दुनिया भर में सीसे का इस्तेमाल कम हो रहा है लेकिन एशिया के कई देशों में अब भी रंग में सीसे की मात्रा अधिक है, जो लोगों की जान के लिए खतरा बन सकती है।
आजकल सीसे वाला पेट्रोल बहुत कम मिलता है। इसलिए विशेषज्ञ इंसानों के लिए खतरनाक सीसे के अलग अलग स्रोतों पर नजर रखते हैं। 2013 में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट में लिखा है कि 1970 के बाद से सीसे की खपत विकासशील देशों में बढ़ी है। इसकी एक बड़ी वजह है पेंट। पेंट में सीसा मिलाया जाता है क्योंकि इससे पेंट में कम दरारें आती हैं और वह पारदर्शी नहीं रहता। सीसे से रंग भी ज्यादा दिखते हैं। यानी अगर सीसे की मात्रा ज्यादा हो तो पेंट का रंग और गहरा लगेगा। सीसे से पेंट जल्दी सूखता है और इसमें जंग कम लगती है, लेकिन खतरा नए पेंट से नहीं, पुराने पेंट से है जो सूखने के बाद दीवार से निकलने लगता है। इससे सीसे के कण हवा में आने लगते हैं और सांस लेने के साथ फेफड़ों में घुस सकते हैं।
चीन में हाल ही में ऐसे मामले हुए हैं जिसमें कई लोग सीसे की वजह से बीमार हुए। पेंट के अलावा खाना बनाने के बर्तनों में भी सीसे का इस्तेमाल किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि सीसे से गुर्दों को नुकसान हो सकता है। ब्लड प्रेशर बढऩे और हृदय रोग होने का भी खतरा बढ़ जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को होती है। छोटी उम्र में सीसायुक्त पदार्थों के करीब आने से उनका मानसिक विकास रुक सकता है। इस वक्त सीसे से होने वाली बीमारियों का कोई इलाज नहीं है।
ज्यादा मात्रा में सीसे के करीब आने से कोमा, दौरे और यहां तक की मौत हो सकती है। अगर इससे बच्चे बच जाते हैं तो उनका मानसिक और शारीरिक विकास सामान्य बच्चों के मुकाबले कम हो जाता है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक केवल 30 देशों में सीसे इस्तेमाल पूरी तरह बंद हो चुका है। बाकी देशों में इसके इस्तेमाल को लेकर नियम हैं। डब्ल्यूएचओ चाहता है कि अगले साल तक 70 ऐसे देश हों जो सीसे के इस्तेमाल को कम करने के लिए कड़े नियम लागू करें। डब्ल्यूएचओ के मुकाबले हर साल छह लाख मामले आते हैं जिनमें बच्चों के मानसिक विकास को सीसे से नुकसान पहुंचा होता है।
शिलप्पदिकारम् तमिल भाषा का महाकाव्य है। इसे तमिल के पांच महाकाव्यों में शीर्ष स्थान प्राप्त है। इसे काव्य, संगीत और नाटक की विशेषताओं से युक्त स्वच्छंद कवितामय कथा कहा गया है। कुछ लोग इसे काव्यरूपक भी कहते हैं। तीस सर्गो का यह महाकाव्य चोल, पांड्य और चेर- इन तीन राजवशों को अपने समाहित किए हुए है। इसके रचयिता चेर राजवंश में उत्पन्न अलंगो अडिगल बचपन में ही संन्यासी बन गए थे। उनका समय ईसा की दूसरी शताब्दी माना जाता है। कवि ने अपने काव्य में लिखा है- 1. नियति के हाथों कोई बच नहीं सकता है। 2. पवित्रता की अर्चना देवता भी करते हैं और 3. शासन में चूकने वाले राजा को स्वयं धर्म देवता आकर दंड देते हैं।
भारत में मूल्य सूचकांकों पर अभिजीत सेन की अध्यक्षता में गठित कार्यदल ने थोक मूल्य सूचकांक के स्थान पर उत्पादक मूल्य सूचकांक के संकलन की प्रक्रिया को अपनाने का सुझाव दिया है।
पी.पी.आई. में मूल्य परिवर्तनों को उत्पादकों के परिप्रेक्ष्य में मापा जाता है। पी.पी.आई. में मात्र आधार मूल्यों का उपयोग किया जाता है, जबकि कर, व्यापार मार्जिन तथा परिवहन लागतों को शामिल नहीं किया जाता। मुद्रास्फीति के मापक के रूप में पी.पी.आई. के उपयोग के अलावा, सकल घरेलू उत्पाद के संकलन में अवस्फीतिकारक के रूप में भी इसका प्रयोग किया जाता है।
नवाब असिफुद्दोला या असफ़-उद-दौला (1748-09-23 - 1797-09-21) शुजा-उद-दौला के बेटे और 1775 से 1797 तक अवध के चौथे नवाब (नवाब वज़ीर अल-मालिक) थे। असिफुद्दोला के बारे में एक कहावत है - जिसको न दे माउला उसे दे असिफुद्दोला (जिसको भगवान भी कुछ नहीं देता है, उसको असिफुद्दोला देते हैं। यह असिफुद्दोला की दानवीरता के विषय में है।)
उस समय अवध को भारत का अन्न भण्डार माना जाता था जो कि दोआब कहलाए जाने वाले गंगा नदी और यमुना नदी के बीच की उपजाऊ ज़मीन के क्षेत्र पर नियंत्रण करने के लिए कूटनीतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण था। यह बहुत ही धनवान राज्य था और यह मराठों, अंग्रेज़ों और अफग़़ानों से अपनी स्वतंत्रता कायम रख पाया था। सन 1732 में अवध के नवाब सआदत अली खान ने अवध के स्वतन्त्र होने की घोषणा कर दी थी। रोहिल्ला ने भी स्वतन्त्र रोहेलखण्ड की स्थापना की, रोहिल्लो का राज्य सन 1774 तक चला जब अवध के नवाब ने अंग्रेज़ों की ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद से उन्हें हरा दिया था। असिफुद्दोला के पिता, अवध के तीसरे नवाब सुजाउद्दोला ने बंगाल के बागी नवाब मीर कासिम के साथ अंग्रेज़ों के खिलाफ़ संधि कर ली जिसके कारण अंग्रेज़ नवाब सुजाउद्दोला के विरोधी हो गए थे।
1775 में नवाब असिफुद्दोला ने अवध की राजधानी को फ़ैज़ाबाद से लखनऊ स्थानांतरित किया था और फिर उन्होंने लखनऊ में बहुत से भवन बनाए जिनमें बड़ा इमामबाड़ा प्रमुख है। जिसे आसफी इमामबाड़ा भी कहते हैं। इसमें विश्व-प्रसिद्ध भूलभुलैया बनी हैं, जो अनचाहे प्रवेश करने वाले को रास्ता भुला कर आगे जाने से रोकतीं थीं। इसका निर्माण नवाब ने राज्य में पड़े अकाल से निबटने के लिए किया था। इसमें एक गहरी बावली भी है।
थबल चोंगबा एक लोकप्रिय मणिपुरी नृत्य है, जो होली के त्यौहार के साथ संबंधित है। थबल का शब्दिक अर्थ है चंद्रमा की रोशनी और चोंगबा का अर्थ है नृत्य, इस प्रकार इसका पूरा अर्थ है चंद्रमा की रोशनी में नृत्य करना।
पारम्परिक रूप से पुरानी विचारधारा वाले मणिपुरी अभिभावक अपनी बेटियों को उनकी स्वीकृति के बिना बाहर जाने और युवाओं से मिलने की अनुमति नहीं देते थे। इस लिए थबल चोंगबा ने लड़कियों को लडक़ों से मिलने और बाते करने का एक मात्र अवसर दिया जाता है। पुराने समय में यह नृत्य लोक गीतों के साथ चंद्रमा की रोशनी में किया जाता था। इसमें उपयोग किया जाने वाला एक मात्र संगीत वाद्य ढोला कोर ड्रम है। इसे त्यौहार के पूरे 6 दिनों तक हर स्थान पर आयोजित किया जाता है। यहां आग के स्थान पर एक झोंपड़ी बनाई जाती है और फिर उसे जलाया जाता है। अगले दिन लडक़े समूह में जाकर लड़कियों के साथ गुलाल खेलते हैं और लडक़ों के साथ गुलाल खेलने के बदले में लड़कियां लडक़ों से पैसे लेती हैं।
1. थर्मोस्टेट का प्रयोजन क्या है?
(अ) तापमान को नापना (ब) तापमान को बढ़ाना (स) तापमान को स्थिर रखना (द) ताप को विद्युत में बदलना
2. तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती, क्योंकि?
(अ) वाष्पीकरण की दर तेज होती है (ब) भाप शरीर के भीतर घुस जाता है (स) भाप में अधिक मारक क्षमता है (द) भाप हल्का होता है
3. महादेवी वर्मा की किस कृति पर उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला?
(अ) चंद्रकांता (ब) वेटिंग फॉर महात्मा (स) यामा पर (द) इनमें से कोई नहीं
4. प्रकृति में सबसे सशक्त बल कौन सा है?
(अ) वैद्युत बल (ब) गुरुत्वीय बल (स) नाभिकीय बल (द) चुंबकीय बल
5. हिमालय की रचना समांतर वलय श्रेणियों से हुई है, जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी कौन है?
(अ) शिवालिका श्रेणी (ब) निम्न हिमालय (स) वृहत हिमालय श्रेणी (द) धौलाधर श्रेणी
6. भारत की निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक ही राज्य में फैली है?
(अ) अरावली (ब) सतपुड़ा (स) अजंता (द) सह्यादि
7. गाय-भैंस के दूध में कम मात्रा में होते हैं?
(अ) लोहा एवं तांबा लवण (ब) सोडियम एवं पोटेशियम लवण (स) कैल्शियम एवं फास्फोरस लवण (द) सभी लवण
8. गाय के दूध का कार्बोहाइड्रेट है?
(अ) सुक्रोज (ब) ग्लूकोज (स) लैक्टोज (द) फ्रुक्टोज
9. वनस्पति विज्ञान के जनक कहे जाते हैं?
(अ) थियोफ्रास्र्टस (ब)अरस्तु (स) एक्लर (द) ऑस्टवाल्ड टिप्पो
10. हरी पत्तियों का कार्य है?
(अ) प्रकाश संश्लेषण (ब) श्वसन (स) वाष्पोत्सर्जन (द) श्वसन, वाष्पोत्सर्जन और प्रकाश संश्लेषण
11. वायुमंडल में जल वाष्प की अधिकतम मात्रा लगभग कितनी होती है?
(अ) 2 से 3 प्रतिशत (ब) 3 से 4 प्रतिशत (स) 4 से 5 प्रतिशत (द) 5 से 6 प्रतिशत
12. ईसीजी किसकी गतिविधि को दर्शाता है?
(अ) मस्तिष्क (ब) हृदय (स) फुफ्फुस (द) वृक्क
13. मानव शरीर में प्रचुर मात्रा में निम्नलिखित में से कौन सा तत्व होता है?
(अ) कार्बन (ब) आयरन (स) नाइट्रोजन (द)ऑक्सीजन
14. जिंक सल्फेट का आमतौर पर प्रयोग किया जाता है?
(अ) कवकनाशी के रूप में (ब) शाकनाशी के रूप में (स) कृतंकनाशी के रूप में (द) गंधहारक के रूप में
15. जल का शुद्घतम रूप क्या है?
(अ) नल का जल (ब) वर्षा जल (स) भौम जल (द) आसुत जल
16. उत्पादन फलन क्या अभिव्यक्त करता है?
(अ) भौतिक निवेश और उत्पादन के बीच प्रौद्योगिक संबंध (ब) भौतिक निवेश और उत्पादन के बीच वित्तीय संबंध (स) वित्त और प्रौद्योगिकी के बीच संबंध (द) उत्पादन के कारकों के बीच संबंध
17. आपेक्षिकता सिद्घांत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा सदा एकसमान रहता है?
(अ) किसी वस्तु की लंबाई (ब) समय (स) आकाश (द) प्रकाश का वेग
18. इंटिग्रल कोच फैक्टरी स्थित है?
(अ) चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल (ब) वाराणसी, उत्तरप्रदेश (स) जमशेदपुर, झारखंड (द) पेरंबूर, तमिलनाडु
19. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य सेवन सिस्टर्स का सदस्य है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) त्रिपुरा (स) उड़ीसा (द) बिहार
20. इक्षु शर्करा के किण्वन से निर्मित सिरके में होता है?
(अ) पामिटिक एसिड (ब) लैक्टिक एसिड (स) सिट्रिक एसिड (द) ऐसीटिक एसिड
21. सीमेंट उद्योग में निम्नलिखित में से किसका प्रयोग बड़ी मात्रा में किया जाता है?
(अ) जिप्सम (ब) चूनाश्म (स) कोयला (द) मृत्तिका
22. एस्पिरीन का रासायनिक नाम क्या है?
(अ) मेथिल सैलिसिलेट (ब) हाइड्रॉक्सीसैलिसिलेट (स) ऐसीटिल सैलिसिलिक एसिड (द) ऐल्किल सैलिसिलिक एसिड
23. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय भू-भाग को क्या कहा जाता है?
(अ) कोंकण (ब) कोरोमंडल (स) पूर्व तट (द) मालाबार तट
24. सबसे ऊंचा भारतीय जलप्रपात है?
(अ) गोकक (ब) गरसोप्पा (स) शिवसमुद्रम (द) येन्ना
25. मुख्यमंत्री पर भ्रष्टïाचार के लिए मुकदमा दायर करने के संबंध में जो प्रथा है, वह है?
(अ) राज्यपाल को अनुमति देनी पड़ती है (ब) राज्यपाल की अनुमति लेना आवश्यक नहीं (स) राज्यपाल विवेक के आधार पर अनुमति का निर्णय करेगा (द) राष्टï्रपति की अनुमति आवश्यक है
26. जब पानी में नमक मिलाया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन होता है?
(अ) क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है (ब) क्वथनांक घटता है और जमाव बिंदु बढ़ता है (स) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों घटते हैं (द) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों बढ़ते हैं
27. इंसुलिन को प्रयोगशाला बनाने में सफलता निम्नलिखित में से किसने प्राप्त की?
(अ) एफ बैटिंग (ब) आइजकमैन (स) लेनेक (द) स्टर्जन
----
सही जवाब- 1.(स) तापमान को स्थिर रखना, 2.(अ) वाष्पीकरण की दर तेज होती है, 3.(स) यामा पर, 4.(स)नाभिकीय बल, 5.(स)वृहत हिमालय श्रेणी, 6.(स) अजंता, 7.(अ)लोहा एवं तांबा लवण, 8.(स) लैक्टोज, 9.(अ)थियोफ्रास्र्टस, 10.(द) श्वसन, वाष्पोत्सर्जन और प्रकाश संश्लेषण, 11.(ब) 3 से 4 प्रतिशत, 12.(ब)हृदय, 13.(द)ऑक्सीजन, 14.(अ) कवकनाशी के रूप में, 15.(ब) वर्षा जल, 16.(अ) भौतिक निवेश और उत्पादन के बीच प्रौद्योगिक संबंध, 17.(द)प्रकाश का वेग, 18.(द)पेरंबूर, तमिलनाडु, 19.(ब)त्रिपुरा, 20.(द) ऐसीटिक एसिड, 21.(ब) चूनाश्म, 22.(स) ऐसीटिल सैलिसिलिक एसिड, 23.(ब) कोरोमंडल, 24.(ब) गरसोप्पा, 25.(स) राज्यपाल विवेक के आधार पर अनुमति का निर्णय करेगा, 26.(अ)क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है, 27.(अ)एफ बैटिंग।
1. पूर्व गूगल सलाहकार कौन हैं, जिन्हें 14 अक्टूबर 2015 को ट्विटर के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
(अ) ओमिड कोर्देस्तानी (ब) जैक डोरसी (स) आर्थर बी मैकडोनाल्ड (द) तकाकी कजीता
2. पेट्रोलियम विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्प लिमिटेड (एचपीसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) एमके सुराना (ब) निशि वासुदेव (स) स्वेतलाना अलेक्सिविच (द) इनमें से कोई नहीं
3. नेपाल की पहली महिला स्पीकर के रूप में हाल में कौन निर्वाचित हुई हैं?
(अ) ओंसारी घारती मागर (ब) अनुराधा थापर मागर (स) सुमित्रा मागर (द) इनमें से कोई नहीं
4. त्रिपुरी संकट की समाप्ति के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया?
(अ) जवाहर लाल नेहरू (ब) पट्टाभि सीतारमैया (स) राजेंद्र प्रसाद (द) सरदार पटेल
5. किसने सुझाव दिया था कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाय?
(अ) सी. राजगोपालचारी ने (ब) जे.बी. कृपलानी ने (स) महात्मा गांधी ने (द) जय प्रकाश नारायण
6. कृषि का व्यापारीकरण किसे सूचित करता है?
(अ) इमारती लकड़ी का संवद्र्धन (ब) बागान (स) विक्रय के लिए सस्य का उत्पादन (द) गेहूं अथवा चावल जैसे सस्यों का उत्पादन
7. यूरिया का जलीय विलयन क्या है?
(अ) उदासीन (ब) अम्लीय (स) बेसिक (द) अम्ल तथा बेस दोनों का काम कर सकता है
8. मैजेंटा क्या है?
(अ) क्षारीय फिनॉलफ्थेलिन (ब) मैथिल रेड (स) लाल लिटमस (द)रोजएनिलीन हाइड्रोक्लोराइड
9. मोम में क्या होता है?
(अ) कीटोन समूह (ब) अल्कोहल समूह (स)एस्टर समूह (द) एसिड समूह
10. आयोडिन का वर्णात्मक संचय होता है?
(अ) प्लीहा (ब) अग्न्याशय (स) थाइरॉइड (द)थाइमस
11. राष्ट्रीय आय क्या है?
(अ) एक वर्ष के दौरान अर्थव्यवस्था में सभी वस्तुओं और सेवाओं के लेन-देन का मूल मौद्रिक मूल्य (ब) एक वर्ष के दौरान अर्थव्यवस्था में सभी व्यक्तियों द्वारा प्राप्त समस्त आय की राशि (स) एक वर्ष के दौरान अर्थव्यवस्था के निवासियों द्वारा दी गई सेवाओं-उत्पादन के साधनों के लिए उचित समस्त आय की राशि (द) दिए गए एक वर्ष में सरकारी विभागों के कुल आय का योग
12. शकरकंद का प्रवर्धन किया जाता है?
(अ) बीज से (ब) मुकलन से (स) जड़ की कलम से (द) बेल की कलम से
13. जब फॉस्फोरस कास्टिक सोडा से क्रिया करता है, तब पीएच-3 एनए-2 एचपीओ-2 प्राप्त होते हैं। यह अभिक्रिया उदाहरण है?
(अ) ऑक्सीजन तथा अपचयन का (ब) ऑक्सीकरण का (स) अपचयन का (द) उदासीनीकरण का
14. स्टैनस क्लोराइड विलयन मरक्यूरिक क्लोराइड विलयन के साथ अभिक्रिया करके एक अवक्षेप देता है। इस प्रक्रम में मरक्यूरिक क्लोराइड होता है?
(अ) अपचयित (ब) ऑक्सीकृत (स) टिन, पारे के जटिल यौगिक में परिवर्तित होता है (द)पारे के क्लोरोजीटल में परिवर्तित होता है
15. सिरके में ऐसिटिक अम्ल की मात्रा कितनी होती है?
(अ)19-20 प्रतिशत ऐसिटिक अम्ल (ब)30 प्रतिशत ऐसिटिक अम्ल (स)7-8 प्रतिशत ऐसिटिक अम्ल (द)100 प्रतिशत ऐसिटिक अम्ल
16. वनों से प्राप्त होने वाले पदार्थों में निम्रलिखित में से क्या सम्मिलित नहीं है?
(अ)चमड़ा रंगने का पदार्थ (ब) तम्बाकू (स) शहद (द)रबड़
17. पशुओं के लिए निम्रलिखित में से कौन-सा पौष्टिक पदार्थ है?
(अ) भूसा (ब)खल-विन बिनौला (स)हरी-घास (द)ज्वार-मक्का
18. युद्ध विराम (आमिस्टिस)का अर्थ है?
(अ) शस्त्रों की होड़ (ब) आतंकवादियों द्वारा हथियार डालना (स) शत्रुता स्थगित करने हेतु एक समझौता (द)शस्त्रों में आत्म-निर्भरता
19. एक याचिका जो जेलर को निर्देशित करती है कि कैदी को किसी जज या अदालत के समक्ष प्रस्तुत करें, यह याचिका है?
(अ) उत्पे्रषण लेख (ब) परमादेश (स) बंदी प्रत्यक्षीकरण (द) इनमें से कोई नहीं
20. अपचायक वह पदार्थ होता है, जो?
(अ) इलेक्ट्रॉन दे सकता है (ब) इलेक्ट्रॉन ग्रहण कर सकता है (स) प्रोटॉन दे सकता है (द) प्रोट्रॉन ग्रहण कर सकता है
21. आर्य काल में राजा को किस नाम से पुकारा जाता था?
(अ) राजन (ब) शासक (स) सम्राट (द) जना
22. छोटा नागपुर पठार की सबसे ऊंची पर्वत चोटी का नाम क्या है?
(अ) गुरुशिखर (ब) धूपगढ़ (स) पारसनाथ (द) महेंद्रगिरि
23. पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणियों का सम्मिलन स्थल कौन है?
(अ) पालनी पहाडिय़ां (ब) अन्नामलाई पहाडिय़ां (स) नीलगिरि पहाडिय़ां (द) शैवराय पहाडिय़ां
24. निम्न में से कौन भारतीय नागरिकता से वंचित कर सकता है?
(अ) नगर पालिका का आयुक्त (ब) जिलाधीश (स) राज्य सरकार (द) केंद्र सरकार
25. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की अवधि कितनी होती है?
(अ) लगातार चार साल (ब) लगातार पांच साल (स) लगातार दो साल (द) इनमें से कोई नहीं
----
सही जवाब- 1.(अ)ओमिड कोर्देस्तानी, 2.(अ) एमके सुराना, 3.(अ)ओंसारी घारती मागर, 4.(स) राजेंद्र प्रसाद, 5.(स) महात्मा गांधी ने, 6.(स)विक्रय के लिए सस्य का उत्पादन, 7.(द) अम्ल तथा बेस दोनों का काम कर सकता है, 8.(द)रोजएनिलीन हाइड्रोक्लोराइड, 9.(स)एस्टर समूह, 10.(स) थाइरॉइड में, 11.(स)एक वर्ष के दौरान अर्थव्यवस्था के निवासियों द्वारा दी गई सेवाओं-उत्पादन के साधनों के लिए उचित समस्त आय की राशि, 12.(द)बेल की कलम से, 13.(अ)ऑक्सीजन तथा अपचयन का, 14.(अ)अपचयित, 15.(स) 7-8 प्रतिशत ऐसिटिक अम्ल, 16.(ब) तंबाकू, 17.(ब) खल-विन बिनौला, 18.(स) शत्रुता स्थगित करने हेतु एक समझौता, 19.(स)बंदी प्रत्यक्षीकरण, 20.(अ) इलेक्ट्रॉन दे सकता है, 21.(अ)राजन, 22.(स)पारसनाथ, 23.(अ) पालनी पहाडिय़ां, 24.(द) केंद्र सरकार, 25.(द) इनमें से कोई नहीं।
18 अक्तूबर सन 1565 ईसवी को फि़लिपीन औपचारिक रुप से स्पेन के एशियाई उपनिवेशों में शामिल हो गया। पुर्तगाल के नाविक माज़लान ने सन 1521 में इस देख की खोज की थी और सोलहवीं शताब्दी के अंत तक इस द्वीप समूह के चप्पे पर स्पेन का अधिकार हो गया।
स्पेन ने इस देश पर अपने तीन शताब्दियों के वर्चस्व के दौरान इसे जमकर लूटा। अंतत: सन 1898 ईसवी में अमरीका से पराजित होने के बाद स्पेन को यह क्षेत्र अमरीका को देना पड़ा और 1946 में इस देश को स्वतंत्रता मिली। यह द्वीप समूह दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित है इसका क्षेत्रफल तीन लाख वर्ग किलोमीटर है।
18 अक्तूबर सन 1922 को बीबीसी रेडियो की स्थापना हुई किंतु 1927 में यह संस्था सरकार के नियंत्रण में चली गई और यह ब्रिटेन का सरकारी रेडियो हो गया। बीबीसी ने 1936 से अपना टीवी प्रसारण ही आरंभ किया।
दुर्गा वाहिनी भारत के सबसे बड़े हिंदू राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस की सांस्कृतिक शाखा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की महिला शाखा है। दुर्गा वाहिनी का मतलब है कि दुर्गा की सेना। यह नाम हिंदू देवी दुर्गा के नाम पर रखा गया है। इस संस्था से जुड़ी महिलाओं को देशसेवा के रूप में हिंदुत्व के प्रचार के बारे में सिखाया जाता है।
दुर्गा वाहिनी की स्थापना 1991 में साध्वी ऋतम्भरा ने किया। विहिप के अनुसार दुर्गा वाहिनी का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यो के लिए महिलाओं को प्रेरित करना और महिलाओं को शारीरिक, मानसिक रूप से प्रबल बनाना है।