सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-20 अक्टूबर
20-Oct-2021 6:35 PM
हर दिन हॉट सीट-20 अक्टूबर

1. थर्मोस्टेट का प्रयोजन क्या है?

(अ) तापमान को नापना (ब) तापमान को बढ़ाना (स) तापमान को स्थिर रखना (द) ताप को विद्युत में बदलना

2. तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती, क्योंकि?

(अ) वाष्पीकरण की दर तेज होती है (ब) भाप शरीर के भीतर घुस जाता है (स) भाप में अधिक मारक क्षमता है (द) भाप हल्का होता है

3. महादेवी वर्मा की किस कृति पर उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला?

(अ) चंद्रकांता (ब) वेटिंग फॉर महात्मा (स) यामा पर (द) इनमें से कोई नहीं

4. प्रकृति में सबसे सशक्त बल कौन सा है?

(अ) वैद्युत बल (ब) गुरुत्वीय बल (स) नाभिकीय बल (द) चुंबकीय बल

5. हिमालय की रचना समांतर वलय श्रेणियों से हुई है, जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी कौन है?

(अ) शिवालिका श्रेणी (ब) निम्न हिमालय (स) वृहत हिमालय श्रेणी (द) धौलाधर श्रेणी

6. भारत की निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक ही राज्य में फैली है?

(अ) अरावली (ब) सतपुड़ा (स) अजंता (द) सह्यादि

7. गाय-भैंस के दूध में कम मात्रा में होते हैं?

(अ) लोहा एवं तांबा लवण (ब) सोडियम एवं पोटेशियम लवण (स) कैल्शियम एवं फास्फोरस लवण (द) सभी लवण

8. गाय के दूध का कार्बोहाइड्रेट है?

(अ) सुक्रोज (ब) ग्लूकोज (स) लैक्टोज (द) फ्रुक्टोज

9. वनस्पति विज्ञान के जनक कहे जाते हैं?

(अ) थियोफ्रास्र्टस (ब)अरस्तु (स) एक्लर (द) ऑस्टवाल्ड टिप्पो

10. हरी पत्तियों का कार्य है?

(अ) प्रकाश संश्लेषण (ब) श्वसन (स) वाष्पोत्सर्जन (द) श्वसन, वाष्पोत्सर्जन और प्रकाश संश्लेषण

11. वायुमंडल में जल वाष्प की अधिकतम मात्रा लगभग कितनी होती है?

(अ) 2 से 3 प्रतिशत (ब) 3 से 4 प्रतिशत (स) 4 से 5 प्रतिशत (द) 5 से 6 प्रतिशत

12. ईसीजी किसकी गतिविधि को दर्शाता है?

(अ) मस्तिष्क (ब) हृदय (स) फुफ्फुस (द) वृक्क

13. मानव शरीर में प्रचुर मात्रा में निम्नलिखित में से कौन सा तत्व होता है?

(अ) कार्बन (ब) आयरन (स) नाइट्रोजन (द)ऑक्सीजन

14. जिंक सल्फेट का आमतौर पर प्रयोग किया जाता है?

(अ) कवकनाशी के रूप में (ब) शाकनाशी के रूप में (स) कृतंकनाशी के रूप में (द) गंधहारक के रूप में

15. जल का शुद्घतम रूप क्या है?

(अ) नल का जल (ब) वर्षा जल (स) भौम जल (द) आसुत जल

16. उत्पादन फलन क्या अभिव्यक्त करता है?

(अ) भौतिक निवेश और उत्पादन के बीच प्रौद्योगिक संबंध (ब) भौतिक निवेश और उत्पादन के बीच वित्तीय संबंध (स) वित्त और प्रौद्योगिकी के बीच संबंध (द) उत्पादन के कारकों के बीच संबंध

17. आपेक्षिकता सिद्घांत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा सदा एकसमान रहता है?

(अ) किसी वस्तु की लंबाई (ब) समय (स) आकाश (द) प्रकाश का वेग

18. इंटिग्रल कोच फैक्टरी स्थित है?

(अ) चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल (ब) वाराणसी, उत्तरप्रदेश (स) जमशेदपुर, झारखंड (द) पेरंबूर, तमिलनाडु

19. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य सेवन सिस्टर्स का सदस्य है?

(अ) पश्चिम बंगाल (ब) त्रिपुरा (स) उड़ीसा (द) बिहार

20. इक्षु शर्करा के किण्वन से निर्मित सिरके में होता है?

(अ) पामिटिक एसिड (ब) लैक्टिक एसिड (स) सिट्रिक एसिड (द) ऐसीटिक एसिड

21. सीमेंट उद्योग में निम्नलिखित में से किसका प्रयोग बड़ी मात्रा में किया जाता है?

(अ) जिप्सम (ब) चूनाश्म (स) कोयला (द) मृत्तिका

22. एस्पिरीन का रासायनिक नाम क्या है?

(अ) मेथिल सैलिसिलेट (ब) हाइड्रॉक्सीसैलिसिलेट (स) ऐसीटिल सैलिसिलिक एसिड (द) ऐल्किल सैलिसिलिक एसिड

23. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय भू-भाग को क्या कहा जाता है?

(अ) कोंकण (ब) कोरोमंडल (स) पूर्व तट (द) मालाबार तट

24. सबसे ऊंचा भारतीय जलप्रपात है?

(अ) गोकक (ब) गरसोप्पा (स) शिवसमुद्रम (द) येन्ना

25. मुख्यमंत्री पर भ्रष्टïाचार के लिए मुकदमा दायर करने के संबंध में जो प्रथा है, वह है?

(अ) राज्यपाल को अनुमति देनी पड़ती है (ब) राज्यपाल की अनुमति लेना आवश्यक नहीं (स) राज्यपाल विवेक के आधार पर अनुमति का निर्णय करेगा (द) राष्टï्रपति की अनुमति आवश्यक है

26. जब पानी में नमक मिलाया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन होता है?

(अ) क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है (ब) क्वथनांक घटता है और जमाव बिंदु बढ़ता है (स) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों घटते हैं (द) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों बढ़ते हैं

27. इंसुलिन को प्रयोगशाला बनाने में सफलता निम्नलिखित में से किसने प्राप्त की?

(अ) एफ बैटिंग (ब) आइजकमैन (स) लेनेक (द) स्टर्जन

----

सही जवाब- 1.(स) तापमान को स्थिर रखना, 2.(अ) वाष्पीकरण की दर तेज होती है, 3.(स) यामा पर, 4.(स)नाभिकीय बल, 5.(स)वृहत हिमालय श्रेणी, 6.(स) अजंता, 7.(अ)लोहा एवं तांबा लवण, 8.(स) लैक्टोज, 9.(अ)थियोफ्रास्र्टस, 10.(द) श्वसन, वाष्पोत्सर्जन और प्रकाश संश्लेषण, 11.(ब) 3 से 4 प्रतिशत, 12.(ब)हृदय, 13.(द)ऑक्सीजन, 14.(अ) कवकनाशी के रूप में, 15.(ब) वर्षा जल, 16.(अ) भौतिक निवेश और उत्पादन के बीच प्रौद्योगिक संबंध, 17.(द)प्रकाश का वेग, 18.(द)पेरंबूर, तमिलनाडु, 19.(ब)त्रिपुरा, 20.(द) ऐसीटिक एसिड, 21.(ब) चूनाश्म, 22.(स) ऐसीटिल सैलिसिलिक एसिड,  23.(ब) कोरोमंडल, 24.(ब) गरसोप्पा, 25.(स) राज्यपाल विवेक के आधार पर अनुमति का निर्णय करेगा, 26.(अ)क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है, 27.(अ)एफ बैटिंग।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news