सामान्य ज्ञान
हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी जर्मनी की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है। 18 अक्टूबर को 1386 में हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई थी। इस दिन हाइडेलबर्ग के चर्च ऑफ होली स्पिरिट में खास सभा का आयोजन किया गया और शहर में यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई। 19 अक्टूबर 1386 को यहां पहला लेक्चर हुआ और फिर नवंबर में मार्सिलियस ऑफ इंगहेन को यूनिवर्सिटी का पहला वाइस चांसलर बनाया गया।
यूनिवर्सिटी का आदर्श वाक्य, सेंपर एपर्टस यानी सीखने की किताब हमेशा खुली है। यूनिवर्सिटी का नाम रखा गया रुपरेष्ट काल्र्स यूनिवर्सिटी। वर्ष 1899 से यह कोएड यूनिवर्सिटी है.। आज यहां 12 अलग-अलग विषय पढ़ाए जाते हैं। यह जर्मन एक्सिलेंस यूनवर्सिटी है। यहीं लीग ऑफ यूरोपीयन रिसर्च यूनिवर्सिटी बनाई गई थी।
अक्सर अधिकतर विषय जर्मन में ही पढ़ाए जाते हैं। यूनिवर्सिटी में भारत विद्या यानी इंडोलॉजी का बड़ा विभाग है, जहां हिन्दी, मराठी, बांग्ला, तमिल और उर्दू के साथ ही संस्कृत में व्यापक शोध कार्य किया जा रहा है।
शोध में यह बात सामने आई है कि गिद्धों में सूंघने और देखने की क्षमता प्रबल होती है। इसी के सहरे वे दूरी और ऊंचाई के बावजूद अपने लिए भोजन तलाश लेते हैं। इनकी उड़ान आमतौर पर दूर तक होती है ताकि वे अपने अगले समय का भोजन ढूंढ सकें।
गिद्धों के पंख बेहद मजबूत होते हैं। ये लंबी उड़ान के बावजूद आसानी से नहीं थकते। शिकार देखते ही ये तेजी से उस तक पहुंच जाते हैं, इससे पहले कि कोई और परजीवी उनके खाने पर कब्जा कर ले। गिद्धों के सिर और गर्दन पर बाल नहीं होते। इसकी वजह यह है कि वे मरे हुए जीवों को खाते हैं। बाल न होने की वजह से बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्म जीव उनके पंखों पर बैठ नहीं पाते। इसीलिए वे आसानी से बीमार नहीं पड़ते। गिद्धों के पैर उनके पंखों के मुकाबले कमजोर होते हैं, जबकि उनकी चोंच काफी शक्तिशाली होती है, लेकिन अगर भोजन को चीरने फाडऩे में उन्हें दिक्कत होती है तो वे अन्य जीवों का इंतजार करते हैं । यही कारण है कि वे अक्सर दूसरे पशुओं के साथ भोजन बांटते दिखाई देते हैं।
किंग वल्चर नाम से जाना जाने वाला गिद्ध देखने में सुंदर होता है। तमाम रंगों से सजे ये गिद्ध दूसरों से अलग दिखते हैं। इनका शरीर सफेद और दुम काली होती है जबकि पीला, नारंगी और लाल रंग इनकी गर्दन और सिर को खूबसूरती देता है। ये मेक्सिको से अर्जेंटीना तक के इलाकों में पाए जाते हैं।
1. कौन-सा शहर, गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है ?
(अ) गिर (ब) सूरत (स) अहमदाबाद (द) वडोदरा
2. नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी किस संगठन के अध्यक्ष हैं?
(अ) चाइल्ड लैब (ब) चाइल्ड राइट्स (स) बचपन बचाओ आंदोलन (द) क्राई
3. कैलाश सत्यार्थी ने किसकी सुरक्षा के लिए नोबेल शांति पुरस्कार जीता है?
(अ) मानव अधिकार (ब) बाल अधिकार (बाल श्रम) (स) महिलाओं के अधिकार (द) पर्यावरण अनुसंधान
4. केंद्र सरकार ने किसके सम्मान में वर्ष भर लंबे जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ किया है?
(अ) रवींद्र नाथ टैगोर (ब) जाहो युनेली (स) मिर्जा गालिब (द) बेगम अख्तर
5. सूर्य से पृथ्वी की दूरी कितनी है?
(अ)149 मिलियन किमी (ब) 150 मिलियन किमी (स) 227 मिलियन किमी (द) 300 मिलियन किमी
6. पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है?
(अ) 23 घंटे 51 मिनट 12 सेकंड (ब) 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड (स) 23 घंटे 56 मिनट 12 सेकंड (द) 24 घंटे 11 मिनट 49 सेकंड
7. पृथ्वी पर दिन और रात की अवधि समान होती है?
(अ) धु्रवों पर (ब) भूमध्य रेखा पर (स) मकर रेखा पर (द) कर्क रेखा पर
8. निम्नलिखित में से किस ग्रह का अक्षीय झुकाव सबसे अधिक है?
(अ) पृथ्वी (ब) बुध (स) प्लूटो (द) शनि
9. चंद्रमा के सदृश्य दिखाई देने वाला ग्रह कौन सा है?
(अ) बुध (ब) शुक्र (स) मंगल (द) वरुण
10. न्यू गुयाना के दक्षिण पूर्व से फिजी द्वीप समूह तक प्रशांत द्वीप समूह को क्या कहते हैं?
(अ) पॉलीनेशिया (ब) मेलानेशिया (स) माइक्रोनेशिया (द) ऑस्ट्रेलेशिया
11. एशिया में मछली का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राष्ट्र है?
(अ) भारत (ब) चीन (स) ताइवान (द) जापान
12. सैण्डविच द्वीप निम्नलिखित में से किसका पुराना नाम है?
(अ) ग्रीनलैण्ड (ब) फॉकलैण्ड (स) हवाई द्वीप (द) वेस्टइंडीज
13. निम्नलिखित में से कौन सा देश विश्व का सबसे बड़ा ईंधन काष्ठ का उत्पादक देश है?
(अ) इंडोनेशिया (ब) रूस (स) भारत (द) चीन
14. सर्वाधिक सघन खेती निम्नलिखित में से किस देश में प्रचलित है?
(अ) चीन में (ब) भारत में (स) इंडोनेशिया में (द) जापान में
15. अलजजीरा रेगिस्तान किस देश में स्थित है?
(अ) सऊदी अरब (ब) ईरान (स) सूडान (द) मिस्र
16. सोनोरान मरुस्थल किस देश में स्थित है?
(अ)मैक्सिको (ब)ग्वाटेमाला (स)संयुक्त राज्य अमेरिका(द) होंडूरास
17. निम्नलिखित में से कौन-सा बंदरगाह यूरो पोर्ट के नाम से जाना जाता है?
(अ) हैम्बर्ग (ब) लंदन (स) रॉटरडम (द) लिस्बन
18. विश्व का सबसे व्यस्ततम बंदरगाह माना जाता है?
(अ) लंदन (ब) एण्टवर्प (स) रॉटरडम (द) हैम्बर्ग
19. क्वेकर सिटी उपनाम से कौन सा नगर जाना जाता है?
(अ) शिकागो (ब) टोकियो (स) पिट्सबर्ग (द) फिलाडेल्फिया
20. ग्रेनाइट सिटी उपनाम से निम्नलिखित में से कौन सा नगर जाना जाता है?
(अ) न्यूयॉर्क (ब) रोम (स) एवरडीन (द) सेनफ्रांसिस्को
21. एशिया का सबसे बड़ा जलप्रपात हुण्डरू किस जगह के पास है?
(अ) रांची (ब) हजारीबाग (स) जमशेदपुर (द) बोधगया
22. महात्मा गांधी जल विद्युत उत्पादक प्लांट कहां स्थित है?
(अ) जोग प्रपात (ब) शिवसमुद्रम प्रपात (स) गोकक प्रताप (द) इनमें से कोई नहीं
23. गोकक प्राप्त किस जिले में स्थित है?
(अ) बेलगांव (ब) धारवाड़ (स) रायचूर (द) बीदर
24. राजा, रानी, रोरर और रॉकेट किससे संबंधित है?
(अ) कावेरी (ब) कृष्णा (स) जोग प्रपात (द) श्रृंगेरी
25. क्यूसेक से क्या मापा जाता है?
(अ) जल की शुद्धता (ब) जल की गहराई (स) जल का बहाव (द) जल की मात्रा
26. किसी पिण्ड का भार?
(अ) पृथ्वी तल पर सब जगह समान होता है (ब) धु्रवों पर सर्वाधिक होता है (स) विषुवत रेखा पर अधिक होता है (द) मैदानों की अपेक्षा पहाड़ों पर अधिक होता है
27. कीड़ों तथा हानि पहुंचाने वाले तत्वों को घरों से दूर भगाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है?
(अ) अल्ट्रासोनिक तरंग (ब) रेडियो तरंग (स) इंफ्रारेड तरंग (द) सबसोनिक तरंग
28. विभाजन के कारण भारत का कौन सा उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ?
(अ) रूई तथा शक्कर उद्योग (ब) इंजीनियरिंग तथा सीमेंट उद्योग (स) जूट तथा रूई उद्योग (द) कागज तथा लोहा उद्योग
29. विश्व का सर्वोत्तम किस्म का अभ्रक प्राप्त होता है?
(अ) धनबाद से (ब) हजारीबाग से (स) झरिया से (द) कुल्टी से
30. भारत में ताम्र-स्वर्ण-लौह-कोयला निम्नलिखित में से किस वर्ग के स्थानों से क्रमबद्ध है?
(अ) क्षेत्री-कोलार-कुद्रेमुख-झरिया (ब) कोलार-क्षेत्री-कुद्रेमुख-झरिया (स) झरिया-कोलार-कुद्रेमुख-क्षेत्री (द) क्षेत्री-कुद्रेमुख-कोलार-झरिया
------
सही जवाब- 1.(द) वडोदरा, 2.(स) बचपन बचाओ आंदोलन, 3.(ब) बाल अधिकार (बाल श्रम), 4.(द) बेगम अख्तर, 5.(अ)149 मिलियन किमी, 6.(ब) 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड, 7.(ब) भूमध्य रेखा पर, 8.(ब) बुध, 9.(अ) बुध, 10.(ब) मेलानेशिया, 11.(ब) चीन, 12.(स) हवाई द्वीप, 13.(स) भारत, 14.(स) इंडोनेशिया में, 15.(स) सूडान, 16.(अ) मैक्सिको, 17.(स)रॉटरडम, 18.(स) रॉटरडम, 19. (द) फिलाडेल्फिया, 20.(स) एवरडीन, 21.(अ) रांची, 22.(अ) जोग प्रपात, 23.(अ) बेलगांव, 24.(स)जोग प्रपात, 25.(स) जल का बहाव, 26.(ब)धु्रवों पर सर्वाधिक होता है, 27.(अ)अल्ट्रासोनिक तरंग, 28.(स) जूट तथा रूई उद्योग, 29.(ब)हजारीबाग से, 30.(अ) क्षेत्री-कोलार-कुद्रेमुख-झरिया।
भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई) के वैज्ञानिकों ने अंडमान द्वीपसमूह के उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में केले की एक नयी प्रजाति, मूसा इंडनडेमेनेंसिस की खोज की है।
यह प्रजाति द्वीपसमूह के कृष्णा नाला से 16 किलोमीटर अंदर वनों में पायी गयी। यह केले खाने में साधारण केलों की अपेक्षा अधिक मीठे हैं तथा इन्हें यहां के स्थानीय जनजातीय लोगों द्वारा खाया जाता है।
मूसा इंडनडेमेनेंसिस विश्व की एक विलुप्तप्राय प्रजाति है जिसके वृक्ष पर हरे रंग के फूल खिलते हैं तथा यहां साधारण केलों की तुलना में तीन गुना अधिक बड़े फलों के गुच्छे लगते हैं। इसका गूदा संतरी रंग का होता है जो साधारण केलों के सफ़ेद एवं पीले गूदे से पूर्णतया भिन्न है।
इसके पेड़ की ऊंचाई 11 मीटर है जबकि साधारण केले के पेड़ की ऊंचाई तीन से चार मीटर होती है। फल के गुच्छे एक मीटर की लम्बाई के होते है जो कि साधारण प्रजाति से तीन गुना अधिक है। इस प्रजाति के फूल शंक्वाकार हैं जबकि अन्य प्रजातियों के फूल बेलनाकार होते हैं।
दूसरी प्रजातियों से भिन्न इस प्रजाति के बीजों को पौधारोपण के लिए प्रयोग किया जा सकता है। मूसा इंडनडेमेनेंसिस की विस्तृत जानकारी टैकसोनौमी और जीवन विज्ञान की अन्तरराष्ट्रीय पत्रिका ‘ताइवाना’ में प्रकाशित की गई। वर्तमान में विश्व भर में केले की 52 प्रजातियां विद्यमान हैं जिसमें 15 भारत में हैं।
पिनांग, मलेशिया का एक राज्य है जो मलक्का के जलडमरुमध्य के साथ प्रायद्वीपीय मलेशिया के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। क्षेत्र के हिसाब से पिनांग पेर्लिस के बाद मलेशिया का दूसरा सबसे छोटा और आठवां सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। पिनांग के निवासी को बोलचाल की भाषा में पेननगाइट के रूप में जाना जाता है।
पंद्रहवीं सदी में गोवा से मसाला द्वीप को जाते समय पुर्तगाली नाविक अक्सर पिनांग द्वीप पर रूका करते थे जिसे वे पुलू पिनॉम के नाम से बुलाया करते थे। लिंगा और केडाह के बीच व्यापारिक समुद्री मार्ग में पडऩे वाला सबसे बड़ा द्वीप होने के कारण प्रारम्भिक मलायी इसे पुलाऊ का-सातू या प्रथम द्वीप के नाम से पुकारते थे। पिनांग नाम आधुनिक मलय नाम पुलाऊ पिनांग से आता है जिसका अर्थ है सुपारी ताड़ का द्वीप (सुपारी कत्था , ताड़ परिवार)। पिनांग को अक्सर है ओरिएंट के मोती और पुलाऊ पिनांग पुलाऊ मुटिआरा (मोतियों का द्वीप पिनांग) के रूप में जाना जाता है। मलय में पिनांग का संक्षिप्त रूप पीजी या पीपी है।
किसी भी देश की सुरक्षा के लिए सेना और आधुनिक हथियारों को अहम माना जाता है। सेना सुरक्षा के लिए होती है। स्विट्जरलैंड में बहस चल रही है कि उसे सेना की जरूरत है या नहींै। बहुत से देश अपनी सैनिक ताकत का प्रदर्शन करने में गर्व महसूस करते हैं लेकिन कुछ देशों के पास कोई सेना नहीं हैै। ऐसे ही कुछ देश हैं-
कोस्टा रिका- मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका में सेना नहीं हैै। 1948 में राष्ट्रपति चुनावों में धांधली के खिलाफ हुए जनविद्रोह के साथ विद्रोहियों ने सत्ता पर कब्जा कर लिया और नया संविधान बनाया। नए संविधान में सेना को समाप्त कर दिया गया। वर्ष 1953 से देश में 14 राष्ट्रपति चुनाव हो चुके हैं और सभी शांतिपूर्ण रहे हैं।
लिष्टेनश्टाइन- केंद्रीय यूरोप के इस छोटे से देश ने 1868 में अपनी सेना को भंग कर दिया। कारण आर्थिक थे। सेना बहुत महंगी हो गई थी। युद्ध के समय सेना बनाने की संभावना रही, लेकिन युद्ध कभी आया नहीं। लिष्टेनश्टाइन काले धन को लेकर चर्चा में रहता है। इस देश का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद कतर के बाद दूसरे नंबर पर है।
समोआ-समोआ 1962 में न्यूजीलैंड की गुलामी से आजाद हुआ था। स्वतंत्रता के बाद से ही उसके पास कोई सेना नहीं है। वर्ष 1962 की एक मैत्री संधि के अनुसार न्यूजीलैंड ने जरूरत पडऩे पर उसकी सुरक्षा का आश्वासन दिया है। पश्चिमी समोआ द्वीप समूह से बना देश पोलेनेशिया का हिस्सा है। भारत प्रशांत के द्वीप राज्यों के साथ निकट सहयोग करता है।
अंडोरा-यूरोप में स्थित यह देश 1278 में बना। अंडोरा के पास अपनी सेना नहीं है लेकिन स्पेन और फ्रांस ने उसे जरूरत पडऩे पर सुरक्षा देने की गारंटी ली है। 468 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला अंडोरा अपने स्की रिजॉर्ट और ड्यूटी-फ्री दुकानों के लिए जाना जाता है। इसे टैक्स बचाने वालों का स्वर्ग भी माना जाता है।
तुवालू- वर्ष 2014 में बने भारत प्रशांत द्वीप सहयोग संगठन में समोआ और तुवालू भी हैं। वर्ष 2015 में जयपुर में संगठन के 14 सदस्य देशों का सम्मेलन हुआ। तुवालू का क्षेत्रफल सिर्फ 26 वर्ग किलोमीटर है और वहां की आबादी 10,000 है। यह राष्ट्रकुल का सदस्य है और यहां संसदीय राजतंत्र है।
वैटिकन- इटली की राजधानी रोम में स्थित यह दुनिया का सबसे छोटा देश है। इस देश का क्षेत्रफल सिर्फ 0.44 वर्ग किलोमीटर है और आबादी है 840। इस तरह से सबसे कम आबादी वाला देश भी। यह कैथोलिक गिरजे का मुख्यालय है जहां गिरजे के प्रमुख पोप और चर्च के दूसरे अधिकारी रहते हैं।
ग्रेनेडा- एक बड़े द्वीप और छह छोटे-छोटे द्वीपों से बने ग्रेनेडा का क्षेत्रफल 344 वर्ग किलोमीटर है और उसकी आबादी 1 लाख 5 हजार है। ग्रेनेडा कैरिबिक और अटलांटिक के बीच स्थित है और इसे मसालों के लिए भी जाना जाता है। वर्ष 1983 में सैनिक विद्रोह और अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद से यहां नियमित सेना नहीं।
नाउरू-प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप राष्ट्र 21.10 वर्ग किलोमीटर बडा़ है। इसकी आबादी करीब 10 हजार है। नाउरू माइक्रोनेशिया के द्वीपों का हिस्सा है। ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए एक समझौते के तहत नाउरू की सुरक्षा की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया ने ली है।
राष्ट्रीय समुद्री जैव-विविधता केंद्र तटीय क्षेत्रों की जैव-विविधता के सुरक्षा उपायों के लिए जामनगर (गुजरात) में बनाया जा रहा है। यह सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी में बनाया जा रहा देश का पहला अनुसंधान संस्थान है।
तेजी से घटते जा रहे समुद्री संसाधन के बेहतर एवं प्रभावी प्रबंध के लिए पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने गुजरात पारितंत्र आयोग के साथ मिलकर जामनगर में राष्ट्रीय समुद्री जैव-विविधता केंद्र स्थापित किया है। जामनगर एक बंदरगाह कस्बा है और कच्छ की खाड़ी में करीब 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले भारत के एकमात्र राष्ट्रीय समुद्री पार्क के करीब होने के कारण इस जगह का चुनाव इस केंद्र के लिए किया गया है। यह केंद्र समेकित तटीय क्षेत्र प्रबंध परियोजना का अंग है जो मंत्रालय ने हाल ही में समेकित तटीय प्रबंध सोसायटी के जरिए विश्व बैंक की सहायता से हाल ही में शुरू की गयी है। इसका प्रबंधन गुजरात पारितंत्र आयोग करेगा।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 16 अक्टूबर 2015 को दिवंगत डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के 85वें जन्मदिवस पर उनके नाम पर पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप प्रारंभ करने की घोषणा की । मंत्रालय का पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम देश में पर्यावरण एवं पारिस्थितकी के क्षेत्र में काम कर रहे युवा वैज्ञानिकों की दिशा में लक्षित है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य समूह वे युवा वैज्ञानिक हैं जिन्होंने पर्यावरण एवं पारिस्थितकी के क्षेत्र में अपना पीएचडी पूरा कर लिया है या पूरा करने वाले हैं और जिनका एक बढिय़ा शैक्षणिक रिकॉर्ड है। आवेदकों को 35 वर्ष की उम्र से कम आयु का होना चाहिए। फेलोशिप की अवधि तीन वर्ष की होगी और फेलोशिप अवार्ड में एक रिसर्च एसोसिएट के बराबर की एक मासिक फेलोशिप तथा 1.5 लाख रूपये की एक वार्षिक रिसर्च आकस्मिकता अनुदान शामिल है। मंत्रालय के दिशानिर्देश के अनुसार पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो रिसर्च एसोसिएटशिप के लिए लागू आवास किराया भत्ता एवं अन्य लाभ पाने का भी हकदार होगा।
मंत्रालय की योजना डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च फेलो के चयन के लिए डॉ. आर. ए. मशेलकर की अगुवाई में विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने की भी है।
लंगुरिया-भदावर में गाया जाने वाला लोकगीत है । भदावर के लोकगीत लंगुरिया में चंबल की माटी की सौंधी-सौंधी गंध महकती है। लंगुरिया लोकगीत करौली की कैलादेवी की स्तुति में गए जाते हैं। लांगुरिया - काल-भैरव जो कैलादेवी का गण है ,को सम्बोधित करते हुए गाए जाते हैं।
करौली नामक स्थान कैला देवी का एक मंदिर है। महिलाएं ढोलक पर थपकियां लगाते हुये नृत्य गायन में मस्त हो जाती हंै तो ग्रामीण पुरुष बांसुरी के स्वर में लंगुरियों के गीत गुनगुनाते हैं। भारतीय लोक संस्कृति में लंगुरिया का विशेष स्थान रहा है । देवी के इन लोकगीतों में नर-नारियों के मनोभावनाओं के दर्शन होते हैं - श्रद्धा और भक्ति छलकती है और परस्पर नाट्य भावना के अन्तर्गत संवाद भी सुनाई पड़ते हैं। लंगुरिया गीत को कई और नाम से जाना जाता है।
1. ब्रिटेन के जेफ्री हॉवे का 9 अक्टूबर 2015 को इंग्लैंड स्थित इड्लकोट में निधन हो गया। वे ब्रिटेन में कौन से मंत्री थे?
(अ) पूर्व प्रधानमंत्री (ब) पूर्व गृहमंत्री (स) पूर्व विदेश मंत्री (द) पूर्व वित्त मंत्री
2. मालदीव के विदेश मंत्री कौन हैं, जिससे भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मालदीव यात्रा के दौरान मुलाकात की?
(अ) राजा अब्दुल्ला (ब) दुनया मौमून (स) मोहम्मद नाजिम (द) इनमें से कोई नहीं
3. डच ओपन ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब 11 अक्टूबर 2015 को किसने जीता?
(अ) प्रकाश पादुकोण (ब) चेतन आनंद (स) बी. सुमित रेड्डी (द) अजय जयराम
4. एक प्रिज्म से गुजरने पर जो प्रकाश सबसे अधिक अपवर्तित होता है, वह है?
(अ) हरा (ब) लाल (स) नीला (द) बैंगनी
5. जब सूर्य का प्रकाश किसी प्रिज्म में से होकर गुजरता है, तो निम्नलिखित में से किस रंग का प्रकाश सबसे अधिक अपवर्तित होता है?
(अ) नीला (ब) लाल (स) नारंगी (द) हरा
6. एक आदर्श वोल्ट मीटर का प्रतिरोध होता है?
(अ) शून्य (ब) एक (स) एक से कम (द) अनंत
7. किसी परिपथ में एक बिन्दु पर मिलने वाली धाराओं का बीजीय योग होता है?
(अ) अनंत (ब) शून्य (स) शून्य व अनंत के बीच (द) इनमें से कोई नहीं
8. उद्योगों के विकास तथा औद्योगीकरण की रणनीति किस योजना का अंग थी?
(अ) द्वितीय (ब) तृतीय (स) चतुर्थ (द) सातवीं
9. द्वितीय पंचवर्षीय योजना में सर्वाधिक परिव्यय किस भाग पर किया गया था?
(अ) उद्योग (ब) भारी उद्योग (स)ऊर्जा (द)परिवहन एवं संचार
10. भारतीय रिजर्व बैंक करेंसी नोट जारी करता है?
(अ) नियत प्रत्याशी प्रणाली के अंतर्गत (ब) अधिकतम प्रत्ययी प्रणाली के अंतर्गत (स) नियत न्यूनतम आरक्षण प्रणाली के अंतर्गत (द) अनुपाती आरक्षण प्रणाली के अंतर्गत
11. किसी अर्थव्यवस्था में मुद्रा के मूल्य और कीमत स्तर के बीच संबंध होता है?
(अ) अनुलोम (ब) प्रतिलोम (स) समानुपातिक (द) स्थिर
12. रिजर्व बैंक के नोट निर्गमन विभाग के पास हर समय कम से कम कितने मूल्य का स्वर्णकोष रहना चाहिए?
(अ) 85 करोड़ रुपए का (ब) 115 करोड़ रुपए का (स) 200 करोड़ रुपए का (द) 300 करोड़ रुपए का
13. चमकता हुआ सितारा किस राष्ट्रीयकृत बैंक का प्रतीक है?
(अ) सिंडीकेट बैंक (ब) इंडियन बैंक (स) बैंक ऑफ इंडिया (द) बैंक ऑफ बड़ौदा
14. बाह्य अंतरिक्ष में किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश दिखाई देगा?
(अ) सफेद (ब) नीला (स) काला (द) लाल
15. अबिंदुता का दोष दूर करने के लिए निम्नलिखित में से किस लेंस का प्रयोग करना चाहिए?
(अ) सिलिंडरी लेंस (ब) अवतल लेंस (स) उत्तल लेंस (द) द्विफोकसी लेंस
16. विण्डोज सॉफ्टवेयर का निर्माण किया गया?
(अ) आईबीएम द्वारा (ब) एप्पल कार्पोरेशन द्वारा (स) विप्रो द्वारा (द) इनमें से कोई नहीं
17. भारत में सर्वप्रथम दिखाई देने वाला कंप्यूटर वाइरस है?
(अ)सी-ब्रेन (ब)कोलंबस (स)मैक बग(द)माइकल एंजेलो वायरस
18. भारतीय रिजर्व बैंक का लेखा वर्ष होता है?
(अ) अप्रैल-मार्च (ब) जुलाई-जून (स) अक्टूबर-सितंबर (द) जनवरी-दिसंबर
19. एक जेट विमान हवा में उड़ता है?
(अ)गुरुत्व बल के कारण (ब) निरंतर ताप वृद्धि के कारण (स)निरंतर तापमान में गिरावट के कारण (द) निरंतर तापमान गिरने और ऊंचाई निश्चित और स्थिर रहने के कारण
20. भू-स्थैतिक उपग्रह के लिए?
(अ) त्वरण शून्य होता है (ब) कोणीय वेग शून्य होता है (स) कक्षीय आवर्त काल 24 घंटे होता है (द) त्वरण शून्य होता है और कोणीय वेग शून्य होता है
21. निम्नलिखित में कौन सा दुनिया का सबसे बड़ा महासागर है?
(अ) प्रशांत (ब) अटलांटिक (स) हिंद महासागर (द) इनमें से कोई नहीं
22. मासेलो क्या है?
(अ) एक अमेरिकी भाषा (ब) ब्राजील का एक बंदरगाह (स) दक्षिण अफ्रीका की एक जनजाति (द) साइबेरिया का एक जानवर
23. साबुन के पतले झाग में चमकदार रंगों का बनना किस परिघटना का परिणाम है?
(अ) बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण (ब) बहुलित अपवर्तन और परिक्षेपण (स) अपवर्तन और परिक्षेपण (द) धु्रवण और व्यतिकरण
24. कितना तापमान होने पर पाठ्यांक सेल्सियस और फारेनहाइट तापमापियों में एक ही होंगे?
(अ)-40 (ब) 212 (स) 40 (द) 100
25. भारत में ब्रिटेन के सभी संवैधानिक प्रयोगों में सबसे कम समय तक चला?
(अ) 1861 का इंडियन कौंसिल एक्ट (ब) 1892 का इंडियन कौंसिल एक्ट (स) 1909 का इंडियन कौंसिल एक्ट (द) 1919 का गवर्नमेण्ट ऑफ इंडिया एक्ट
26. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 16 अक्टूबर 2015 को किस राज्य के क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया?
(अ) बिहार (ब) बंगाल (स) मणिपुर (द) महाराष्ट्र
27. भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को किस देश की की प्रख्यात हिब्रू विश्वविद्यालय ने 15 अक्टूबर 2015 को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया?
(अ) इसराइल (ब) दक्षिण अफ्रीका (स) जर्मनी (द) जमैका
--
सही जवाब- 1.(द) पूर्व वित्त मंत्री, 2.(ब) दुनया मौमून, 3.(द) अजय जयराम, 4.(द)बैंगनी, 5.(अ)नीला, 6.(द)अनंत, 7.(ब) शून्य, 8.(अ) द्वितीय, 9.(द)परिवहन एवं संचार, 10.(स)नियत न्यूनतम आरक्षण प्रणाली के अंतर्गत, 11.(ब) प्रतिलोम, 12.(ब)115 करोड़ रुपए का, 13.(स)बैंक ऑफ इंडिया, 14.(स)काला, 15.(अ)सिलिंडरी लेंस, 16.(द) इनमें से कोई नहीं, 17.(अ) सी-ब्रेन,18.(अ)अप्रैल-मार्च, 19.(स)निरंतर तापमान में गिरावट के कारण, 20.(स)कक्षीय आवर्त काल 24 घंटे होता है, 21.(अ)प्रशांत, 22.(ब)ब्राजील का एक बंदरगाह, 23.(अ)बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण, 24.(अ)-40, 25.(स) 1909 का इंडियन कौंसिल एक्ट, 26. (ब) बंगाल, 27. (अ) इसराइल ।
-----
1. लोकतंत्र का कार्य संचालन किसके अभाव में असंभव है?
(अ) योजना के (ब) नौकरशाही के (स) राजनीतिक दल के (द) पंचायती राज के
2. भारत में दलीय व्यवस्था की प्रमुख विशेषता क्या है?
(अ) अधिकांश दल प्रधानत: धर्म, भाषा व जाति पर आधारित हैं (ब) विभिन्न राजनीतिक दलों की नीतियों और कार्यक्रमों में काफी समानताएं हैं (स) विभिन्न क्षेत्रीय या राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों की भरमार है (द) उपर्युक्त सभी
3. क्रीमीलेयर संकल्पना से तात्पर्य है?
(अ) सामाजिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण (ब) आर्थिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण (स) जातियों के आधार पर वर्गीकरण (द) दुग्ध उपभोग के आधार पर वर्गीकरण
4. पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया कि सिंधु घाटी के लोग माप और तौल से परिचित थे। यह खोज कहां पर हुई?
(अ) कालीबंगन (ब) हड़प्पा (स) चंहुदड़ो (द) लोथल
5. हड़प्पाकालीन समाज किन वर्गों में विभक्त था?
(अ) शिकारी, पुजारी, किसान और क्षत्रिय (ब) विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक (स) ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र (द) राजा, पुरोहित, सैनिक और शूद्र
6. सिंधु सभ्यता का सर्वाधिक उपयुक्त नाम क्या है?
(अ) हड़प्पा सभ्यता (ब) सिंधु सभ्यता (स) सिंधु घाटी सभ्यता (द) इनमें से कोई नहीं
7. अग्निशमन सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 19 अप्रैल (ब) 20 जून (स) 14 अप्रैल (द) 6 अगस्त
8. गैट के अंतिम और विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक कौन थे?
(अ) लारी कोलिंस (ब) आर्थर डंकल (स) एजेर वीजमैन (द) बॉब हंटर
9. एलपीजी गैस सिलिंडर में, गैस के रिसाव का पता लगाने में सहायता के लिए निम्नलिखित गंध वाले पदार्थों में से कौन सा एक डाला जाता है?
(अ) एथिल एल्कोहल (ब) एथिल मरकैप्टन (स) फीनॉल (द) बेंजीन
10. किसको कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति का जन्मदाता माना जाता है?
(अ) नार्मन ई.बोरलॉग (ब) एम.एस. स्वामीनाथन (स) ए. वाक्समैन (द) एस.एन. विनोग्रेडस्कोई
11. भारत की सबसे लंबी भू-सीमा निम्न में से किस देश के साथ लगती है?
(अ) पाकिस्तान (ब) चीन (स) नेपाल (द) बांग्लादेश
12. निम्नलिखित नगर में से कौन सा कर्क रेखा के निकटतम है?
(अ) दिल्ली (ब) कोलकाता (स) जोधपुर (द) नागपुर
13. विश्व में सबसे अधिक सोना उत्पादन करने वाला देश कौन सा है?
(अ) जिम्बाब्वे (ब) पूर्व सोवियत रूस (स) दक्षिणी अफ्रीका (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
14. पेट्रोलियम किन चट्टानों में पाया जाता है?
(अ) आग्नेय चट्टान (ब)नवीन संस्तरित चट्टान (स)प्राचीन संस्तरित चट्टान (द) परिवर्तित चट्टान
15. कनाडा में कोयले का सर्वाधिक भंडार देश के किस भाग में विद्यमान है?
(अ) उत्तरी (ब) दक्षिणी (स) पूर्वी (द) पश्चिमी
16. लीथियम का अयस्क निम्न में से कौन सा है?
(अ) स्पॉड्यूमीन (ब) हार्न सिल्वर (स) मैसीकॉट (लिथार्ज) (द) सिनेबार
17. निम्नलिखित विद्युत चुंबकीय तरंगों मं सबसे अधिक तरंग दैध्र्य किसका है?
(अ) अवरक्त किरण (ब) गामा किरण (स) प्रकाश किरण (द) पराबैंगनी किरण
18. निम्नलिखित में से कौन सा एक सूचना का सर्वाधिक प्रभावी वाहक है?
(अ) केबल (ब) सूक्ष्म तरंग (स) रेडियो तरंग (द) प्रकाशीय (ऑप्टिकल फाइबर)
19. खुली आकाश नीति क्या है?
(अ) नगर विमानन मंत्रालय द्वारा निर्यात संवर्दन के लिए प्रारंभ की गई योजना (ब) मुक्त अर्थव्यवस्था की नीति (स) कर मुक्त नीति (द) उपर्युक्त में कोई नहीं
20. भारत में सूती वस्त्र एवं मशीनरी का सर्वाधिक निर्यात निम्न में से किस बंदरगाह से होता है?
(अ) मुंबई (ब) कोलकाता (स) कांडला (द) चेन्नई
21. विश्व में इंटरनेट उपभोक्ताओं की सर्वाधिक संख्या निम्नलिखित में से किस देश में है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) चीन (स) भारत (द) सिंगापुर
22. यूरोप की कौन सी नदी कोयला नदी के नाम से जानी जाती है?
(अ) टेम्स (ब) राइन (स) रोन (द) एल्ब
23. निम्नलिखित में से कौन सी परिस्थितयां डेल्टा के निर्माण के लिए आवश्यक है?
(अ) नदी में बोझ की अधिक मात्रा (ब) मुहाने का ज्वार भाटे से मुक्त होना (स) मुहाने के निकट नदी का वेग कम होना (द) उपर्युक्त सभी
24. भारत को अधिकतम विदेशी विनिमय किस मद से प्राप्त होता है?
(अ) सॉफ्टवेयर (ब)रत्न एवं आभूषण (स)चाय (द)सूती वस्त्र
25. पंचवर्षीय योजना बनाने की जिम्मेदारी किसकी है?
(अ) प्रधानमंत्री कार्यालय (ब) राष्ट्रीय विकास परिषद (स) योजना आयोग (द) केंद्र एवं राज्य सरकार
26. पंचवर्षीय योजना को अनुमोदित करने वाली सर्वोच्च संस्था है?
(अ) योजना आयोग (ब) केंद्रीय कैबिनेट (स) राष्ट्रीय विकास परिषद (द) संसद
27. भारत सहायता क्लब की स्थापना किस पंचवर्षीय योजनावधि के दौरान की गई थी?
(अ) द्वितीय (ब) तृतीय (स) चतुर्थ (द) पांचवीं
---
सही जवाब- 1.(स) राजनीतिक दल के, 2.(द) उपर्युक्त सभी, 3.(ब) आर्थिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण, 4.(द) लोथल, 5.(ब) विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक, 6.(अ) हड़प्पा सभ्यता, 7.(स)14 अप्रैल, 8.(ब) आर्थर डंकल, 9.(ब) एथिल मरकैप्टन, 10.(अ)नार्मन ई. बोरलॉग,11.(ब)चीन,12.(ब)कोलकाता, 13.(स)दक्षिणी अफ्रीका, 14.(द)परिवर्तित, 15.(द) पश्चिमी, 16.(अ) स्पॉड्यूमीन, 17.(अ) अवरक्त किरण, 18.(द)प्रकाशीय (ऑप्टिकल फाइबर), 19.(अ) नगर विमानन मंत्रालय द्वारा निर्यात संवर्दन के लिए प्रारंभ की गई योजना, 20.(अ)मुंबई, 21.(अ)संयुक्त राज्य अमेरिका, 22.(ब) राइन, 23.(द)उपर्युक्त सभी, 24.(ब) रत्न एवं आभूषण, 25.(स) योजना आयोग, 26.(स) राष्ट्रीय विकास परिषद, 27.(अ) द्वितीय।
नारियल के भूसे से कॉयर नामक मजबूत रेशा प्राप्त होता है। नारियल का रेशा सबसे अधिक मजबूत प्राकृतिक रेशों में से एक है। वहीं कोकोलॉन नारियल रेशे के जाल से बना होता है। इसे बिछाकर जमीन पर घास लगाई जाती है। कम्बल के रूप में बना बनाया कोकोलॉन उपलब्ध कराया गया है जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान आसानी से ले जाया जा सकता है और इस दौरान उसे मोडक़र रखा जा सकता है। सीमेन्ट से बने सतहों पर भी इसे रखा जा सकता है।
नारियल उद्योग का संवर्धन और विकास के लिए संसद के विधान के अधीन वर्ष 1953 में कॉयर बोर्ड की स्थापना की गई। इसे कॉयर उद्योग अधिनियम 1953 ( 1953 का 45) के नाम से जाना जाता है। यह बोर्ड नारियल रेशे से धन कमाने से जुड़ी गतिविधियों में संलग्न रहा है। उसकी सेवा के साठ वर्ष पूरे हो रहे हैं। कॉयर बोर्ड इस क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और छोटे उत्पादकों के हितों की रक्षा करता रहा है। इसका उद्देश्य देश में नारियल उद्योग का संवर्धन और विकास करना है। उस समय केरल ही एक मात्र ऐसा राज्य था जहां इसकी गतिविधियां केन्द्रित थीं। किन्तु आज 14 राज्यों में कॉयर बोर्ड की गतिविधियां जारी हैं और देश भऱ में इसके विक्रय केन्द्र हैं। नारियल रेशे से जुड़े कामगारों को इसने बीमा का लाभ भी उपलब्ध कराया है।
भारत में लगभग 10 लाख लोग प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्य़क्ष रूप से इस उद्योग में लगे हुए हैं। कॉयर उद्योग में एक हजार से भी अधिक छोटे उत्पादक लगे हुए हैं। नारियल रेशे के पारंपरिक उत्पादों के अलावा कॉयर उद्योग अब कांफ्रेस बैगों, यूवी उपचारित छतरियों, कॉयर चटाईयों, कॉयर चप्पलों, नारियल रेशे से बने गार्डेन के लिए उपयोगी वस्तुओं, कॉयर प्लाय की वस्तुओं, कॉयर भूवस्त्र, कॉयर जेवरातों और हस्तकलाओं जैसे अनेक उत्पाद तैयार करते हैं।
ग्रीनविच मीनटाइम का मतलब था रॉयल ऑब्जर्वेटरी लंदन का मीन सोलर टाइम। इसे बाद में वैश्विक स्तर पर मानक समय माना गया। वैसे तो यह कॉर्डिनेटेड यूनिवर्सल टाइम यूटीसी जैसा ही है, लेकिन जीएमटी को अधिकतर ब्रिटिश संस्थाएं इस्तेमाल करतीं थी। वर्ष 1884 में तय किया गया था कि ग्रीनविच मीन टाइम, दुनिया का मानक समय होगा।
ग्रीनविच दक्षिण पूर्वी लंदन का हिस्सा है। इसे आज भी ब्रिटेन सहित कई कॉमनवेल्थ देशों में इस्तेमाल किया जाता है जिनमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं। 1 जनवरी 1972 में यूटीसी के इस्तेमाल के बाद से खगोल विज्ञानियों ने ग्रीनविच मीनटाइम का इस्तेमाल बंद कर दिया है।
आरवी समुद्र रत्नाकर भू- वैज्ञानिक अनुसंधान पोत है जिसे गुजरात के कांडला बंदरगाह पर राष्ट्र को 12 अक्टूबर 2013 को समर्पित किया गया। यह अनुसंधान जलपोत इस तरह का दक्षिण एशिया का एकमात्र जहाज है।
भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वे (जीएसआई) ने गहरे समुद्र में सर्वेक्षण और गहरे पानी में मौजूद खनिज के उत्खनन के लिए 600 करोड़ रुपए के आरवी समुद्र रत्नाकर नामक जहाज को सितंबर 2013 में खरीदा गया था। पोत आरवी समुद्र रत्नाकर की आपूर्ति दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई हेवी इंडस्ट्रीज द्वारा सितंबर 2013 में की गई। यह नवीनतम प्रौद्योगिकी उपकरणों से लैस है।
जीएसआई ने गहरे समुद्र से आंकड़ों के संग्रह के लिए 50 वैज्ञानिकों को तैनात करने की योजना बनाई है। पोत आरवी समुद्र रत्नाकर को शामिल करने के साथ जीएसआई द्वारा पहली बार सर्वेक्षण और उत्खनन के लिए गहरे समुद्र जल में प्रवेश किया जाएगा। इस पोत की क्षमता 2700 डीडब्ल्यूटी है। आरवी समुद्र रत्नाकर के रखरखाव, प्रबंधन एवं संचालन के लिए जीएसआई ने शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ एक समझौता किया है। यह पोत गहरे समुद्र में बेशकीमती खनिजों की खोज और उनके अनुसंधान में बेहद सहायक है। आरवी समुद्र रत्नाकर को दक्षिण कोरिया स्थित दुनिया के सबसे बड़े पोत निर्माण केंद्र उल्सान में तैयार किया गया है। यह अनुसंधान जलपोत आर्वी समुद्र रत्नाकर में 26 आधुनिक वैज्ञानिक उपकरण लगे हुए है, जो समुद्र के तल में 6 हजार मीटर की गहराई में अनुसंधान करने के लिए सक्षम है।
1. भारत में निर्वाचन पद्धति निम्नलिखित में से किस देश के निर्वाचन पद्धति के अनुरूप है?
(अ) रूस (ब) अमेरिका (स) ब्रिटेन (द) फ्रांस
2. प्रत्यक्ष निर्वाचन किसे कहते हैं?
(अ) निर्वाचक मंडल द्वारा प्रतिनिधि चुनना (ब) अभिजात वर्ग द्वारा प्रतिनिधि चुनना (स) जनता द्वारा प्रतिनिधि चुनना (द) इनमें से कोई नहीं
3. रिटर्निंग अधिकारी कौन होता है?
(अ) वह अधिकारी, जो भूमि को दिए जाने के अस्वीकृत प्रार्थना पत्र को वापस करता है (ब) वह अधिकारी, जिसे अपने मूल विभाग में वापस भेजा जाता है (स) वह अधिकारी, जो राज्य विधानसभा सचिवालय का प्रधान होता है (द) वह अधिकारी, जो किसी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के लिए उत्तरदायी होता है और परिणाम की घोषणा करता है
4. भारत में मतदान की न्यूनतम निर्धारित आयु कितनी है?
(अ) 18 वर्ष (ब) 21 वर्ष (स) 35 वर्ष (द) इनमें से कोई नहीं
5. भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
(अ) के. वी.के. सुंदरम (ब) सुकुमार सेन (स) एस.पी. सेन शर्मा (द) टी. स्वामीनाथन
6. चुनाव के समय किसी चुनाव क्षेत्र में चुनाव प्रचार कब बंद करना होता है?
(अ) मतदान प्रारंभ होने से 24 घंटे पहले (ब) मतदान समाप्त होने से 24 घंटे पहले (स) मतदान प्रारंभ होने से 48 घंटे पहले (द) मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले
7. ऐसे पठार जो चारों ओर से पर्वत मालाओं द्वारा घिरे होते हैं, वे क्या कहलाते हैं?
(अ) गिरिपद पठार (ब) तटीय पठार (स) अंतरापर्वतीय पठार (द) वायव्य पठार
8. निम्नलिखित में से कौन सा वायुमंडल का सर्वाधिक स्थायी तत्व है?
(अ) नाइट्रोजन (ब) ऑक्सीजन (स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) जलवाष्प
9. शरीर के लिए प्रोटीन की आवश्यकता क्यों होती है?
(अ)हड्डियों बनाने के लिए (ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए (स) अधिक रक्त उत्पन्न करने के लिए (द)इनमें से कोई नहीं
10. किस भारतीय ने देश के बाहर सर्वप्रथम गणतंत्रात्मक सरकार की स्थापना की थी?
(अ) सुभाषचंद्र बोस (ब)राजा महेंद्र प्रताप (स) रासबिहारी बोस (द) मोहन सिंह
11. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने किस अधिवेशन में सर्वप्रथम मुफ्त व आवश्यक प्राइमरी शिक्षा की मांग की?
(अ) बनारस, 1906 (ब) दिल्ली,1918 (स) लाहौर, 1909 (द) बेलगांव, 1924
12. स्वतंत्र भारत में राज्यसभा के प्रथम सभापति निम्नलिखित मे से कौन थे?
(अ) बलिराम भगत (ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन (स) डॉ. जाकिर हुसैन (द) बीडी जत्ती
13. राज्यसभा को भंग करने में कौन सक्षम है?
(अ) अध्यक्ष, राज्यसभा (ब) राष्ट्रपति (स) संसद का संयुक्त सत्र (द) इनमें से कोई नहीं
14. इंटरनेट से कंप्यूटर पर किसी फाइल को सेव करने को क्या कहते हैं?
(अ) डाउनलोडिंग (ब) अपलोडिंग (स) ट्रांसफरिंग (द)स्टोरिंग
15. सुपर कंप्यूटरों के साथ प्राथमिक तौर पर किस प्रकार के प्रोसेसिंग स्पीड मेजरमेंट का प्रयोग किया जाता है?
(अ) गीगा हर्ट्ज (ब) सेकंड के फ्रेक्शन (स)फ्लॉप्स (द) एमआईपीएस
16. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत के राष्टï्रपति का पदभार निम्नलिखित में से किस वर्ष संभाला था?
(अ)1999 (ब)2000 (स)2001 (द) 2002
17. भारत में काम के बदले अनाज की राष्टï्रीय योजना कब शुरु की गई?
(अ) वर्ष 2000 (ब)वर्ष 2001 (स)वर्ष 2002 (द) वर्ष 2004
18. क्षुद्रग्रह जिन ग्रहों के बीच पाए जाते हैं, वे निम्नलिखित में से कौन से हैं?
(अ) मंगल और शुक्र (ब) बृहस्पति और शनि (स) मंगल और बृहस्पति (द) शनि और अरुण
19. सर्वप्रथम खोजा गया क्षुद्रग्रह कौन सा है?
(अ) सिरस (ब) पलास (स) जूनो (द) वेस्टा
20. एक कैलेंडर वर्ष में अधिक से अधिक कितने ग्रहण हो सकते हैं?
(अ) 5 (ब) 7 (स) 9 (द)11
21. किस नेटवर्क में नेटवर्क वायरों के सिरे टर्मिनेटरों से जुड़े होते हैं?
(अ) स्टार (ब) बस (स) हाइब्रिड (द) मेश
22. कंप्यूटर के सिस्टम को हैकरों से कौन सा भाग बचाता है?
(अ) स्नॉर्ट (ब) बैकअप (स) हार्ड डिस्क (द) फायरवाल
23. अर्जुन बांध नहर से उत्तर प्रदेश का लाभान्वित जिला निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) एटा (ब) इटावा (स) गोरखपुर (द) हमीरपुर
24. हिन्डालको किस क्षेत्र में स्थापित किया गया है?
(अ) राबर्टगंज में (ब) रेनूकुट में (स) मोदीनगर में (द) गोंडा में
25. उत्तरप्रदेश उद्योग बंधु योजना का उद्देश्य क्या है?
(अ) उत्तरप्रदेश में उत्पादित वस्तुओं के निर्यात को प्रोत्साहित करना (ब) औद्योगिक इकाइयों की समयबद्घ स्थापना सुनिश्चित करना (स) औद्योगिक श्रमिकों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना (द) व्यावसायिक प्रशासन में प्रशिक्षण प्रदान
26. पृथ्वी के उत्तरी धु्रव एवं दक्षिणी धु्रव को मिलाने वाली रेखा क्या कहलाती है?
(अ) अक्षांश रेखा (ब) देशांतर रेखा (स) अंतर्राष्ट्रीय रेखा (द) मिलन रेखा
---
सही जवाब-1.(अ) रूस, 2.(स) जनता द्वारा प्रतिनिधि चुनना, 3.(द) वह अधिकारी, जो किसी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के लिए उत्तरदायी होता है और परिणाम की घोषणा करता है, 4.(अ)18 वर्ष, 5.(ब) सुकुमार सेन, 6.(अ)मतदान प्रारंभ होने से 24 घंटे पहले, 7.(स) अंतरापर्वतीय पठार, 8.(द)जलवाष्प, 9.(ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए, 10.(ब) राजा महेन्द्र प्रताप, 11.(ब) दिल्ली,1918, 12.(ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन, 13.(द) इनमें से कोई नहीं, 14.(अ) डाउनलोडिंग, 15.(स) फ्लॉप्स, 16.(द)2002, 17.(द) वर्ष 2004, 18.(स) मंगल और बृहस्पति, 19.(अ) सिरस, 20.(ब) 7, 21.(ब) बस, 22.(द) फायरवाल, 23.(द) हमीरपुर, 24.(ब) रेनूकुट में, 25.(ब) औद्योगिक इकाइयों की समयबद्घ स्थापना सुनिश्चित करना, 26.(ब) देशांतर रेखा।
विटामिन बी1 का वैज्ञानिक नाम थायमिन हाइड्रोक्लोराइड है। वयस्कों को प्रतिदिन विटामिन बी1 की एक मिलीग्राम मात्रा आवश्यक होती है। गर्भवती स्त्रियों को अपने पूरे गर्भावस्था के समय तक विटामिन बी1 की 5 मिलीग्राम आवश्यक होती है। शरीर में विटामिन बी1 जरूरत से ज्यादा हो जाने पर पेशाब के साथ बाहर निकल जाता है। व्यक्ति की आयु बढ़ाने में लिए विटामिन बी1 का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
विटामिन बी1 की कमी से बेरी-बेरी रोग हो जाता है इसलिए इसको वैज्ञानिक बेरी-बेरी विटामिन भी कहते हंै। बेरी-बेरी रोग विशेष रूप से उन लोगों को होता है जो मशीन से पिसा हुआ आटा और चावल ज्यादा मात्रा में खाते हैं। यदि भोजन में विटामिन बी1 की कमी हो जाए तो शरीर कार्बोहाइड्रेटस तथा फास्फोरस का सम्पूर्ण प्रयोग कर पाने में समर्थ नहीं हो पाता। इससे शरीर में एक विषैला एसिड जमा होकर रक्त में मिल जाता हैं और मस्तिष्क के तंत्रिका संस्थान को हानि पहुंचाने लगता है। इसकी कमी से होने वाले बेरी-बेरी रोग में रोगी की मांसपेशियों को जहां भी छुआ जाए वहां वेदना होती है तथा उसके पश्चात स्पर्श शून्यता का आभास होता है। विटामिन बी1 का रोगी अक्सर अजीर्ण रोग रहता है।
वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन विटामिन बी1 900 यूनिट अ. ई. की आवश्यकता पड़ती है। विटामिन बी1 मूलांकुरों में अधिक पाया जाता हैं। दूध पीने वाले बच्चों को शरीर में विटामिन बी1 की कमी से उल्टी और पेट दर्द जैसे विकार हो जाते हैं। इसकी कमी हो जाने से रोगी की भूख मर जाती है तथा वजन तेजी से गिरने लगता है। हृदय और मस्तिष्क में कमजोरी तथा दूसरे दोष हो जाते हैं। पाचन अंगों को भारी हानि पहुंचती है जो पहले रोगी को समझ में नहीं आती लेकिन बाद में जब उसके भयंकर परिणाम सामने आते हैं। कार्बोहाइड्रेट्स तथा फास्फोरस का शरीर में पूर्ण उपयोग तभी हो सकता है जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी1 मौजूद हों। बहुत से चर्म रोग विटामिन बी1 की कमी की वजह से भोगने पड़ते हैं। पीलिया रोग के पीछे भी विटामिन बी1 की कमी होती है। मोटे व्यक्तियों को विटामिन बी1 की अधिक आवश्यकता होती है। इसकी कमी से हृदय बड़ा हो जाना रोगी के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है।
सुदूरवर्ती गहन अंतरिक्ष में खगोलीय धूल कणों के घने बादलों से ढंके होने के कारण, पार्थिव प्रकाशीय दूरबीनों से, अनगिनत आकाशीय पिंडों को देख पाना संभव नहीं हो पाता है, लेकिन स्पिट्जर अंतरिक्ष टेलीस्कोप में लगा इंफ्रारेड टेलीस्कोप इन घने बादलों के बीच भी सरलता से देख लेता है। इस शक्तिशाली टेलीस्कोप ने पृथ्वी से 5400 प्रकाश वर्ष दूर अंतरिक्ष में खगोलीय धूल कणों के घने काले बादलों के बीच उत्पत्ति की अवस्था में विद्यमान लाखों तारों का पता गाया है। इन तारों को स्टेला स्टार्स कहा जाता है।
अनंत अंतरिक्ष के रहस्यों को खोजने में जुटी स्पिट्जर अंतरिक्ष टेलीस्कोप ने ट्रिफिड नेबुला नामक निहारिका में घने चमकीले बादलों के बीच लाखों स्टेला स्टार्स का पता लगाया है। इन स्टेला तारों की उत्पत्ति और विकास की प्रक्रिया अति तीव्र है। पृथ्वी से इनकी दूरी लगभग 6 खरब किमी है।
ड्रिंकर रेस्पिटेर एक प्रकार की मशीन है जिसका उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में किया जाता है। 12 अक्टूबर 1928 के दिन पहली बार अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए आयरन लंग नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया. एक मिनट में हुआ जादू। आठ साल की बच्ची का श्वसन तंत्र पोलियो या इन्फैंटाइल पैरालिसिस के कारण काम करना बंद कर चुका था। सांस नहीं लेने के कारण वह मरने की हालत में पहुंच गई थी। उस दौरान आयरन लंग रेस्पिरेटर का पहली बार क्लीनिकल प्रयोग किया गय। एक मिनट के अंदर उस बच्ची की जान बची और मशीन फेमस हो गई।
ड्रिंकर रेस्पिटेर के नाम से मशहूर इस मशीन को फिलिप ड्रिंकर और लुइस अगासिज ने बनाया था। मशीन इलेक्ट्रिक मोटर से चलती थी और उसमें वैक्यूम क्लीनर वाले दो एयर पंप लगे हुए थे। एयर पंप से चौकोन, एयर टाइट मेटल बॉक्स के जरिए हवा फेंफड़ों से निकाली और उसमें डाली जा सकती है। इसे निगेटिव प्रेशर वेंटिलेटर कहा जा सकता है। इसे तब इस्तेमाल किया जाता है, जब किसी बीमारी के कारण सांस नहीं आ सके।
शेख फैजी का जन्म 1547 ई. में आगरा में हुआ था। वह अकबरकालीन प्रसिद्घ विद्वान शेख मुबारक का पुत्र था। बचपन से ही शेख फैली ने कविता करना प्रारंभ कर दिया था। अकबर शेख फैजी की प्रशंसा सुनकर उससे प्रभावित हुआ। अकबर ने शेख फैजी को अपने दरबार में नियुक्त कर लिया। शेख फैजी स्वतंत्र विचारों वाला विद्वान था तथा धर्मान्धंता का विरोधी होने के कारण अकबर का कृपापात्र भी था।
फैजी अकबर के काल का एक श्रेष्ठï कवि व विद्वान था। बदायूंनी ने फैजी की अत्यधिक प्रशंसा की है तथा उसे काव्य, इतिहास, चिकित्साशास्त्र व निबंध रचना में अद्वितीय बताया है। अकबर के दीन ए इलाही का शेख फैजी सदस्य था। 5 अक्टूबर 1595 को अनेक बीमारियों से पीडि़त होने के कारण शेख फैजी की मृत्यु हो गई।
12 अक्तूबर वर्ष 1967 में भारत के स्वतंत्रता सेनानी तथा समाजवादी राजनेता डॉ. राममनोहर लोहिया का निधन हुआ। उनका जन्म 23 वर्ष 1910 को उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में हुआ था। उनके पिताजी हीरालाल पेशे से अध्यापक और राष्ट्रभक्त थे। लोहिया टंडन पाठशाला में चौथी तक पढ़ाई करने के बाद विश्वेश्वरनाथ हाईस्कूल में दाखिल हुए। उनके पिताजी गांधीजी के अनुयायी थे। जब वे गांधीजी से मिलने जाते तो राम मनोहर को भी अपने साथ ले जाया करते थे। इसके कारण गांधीजी के व्यक्तित्व का उन पर गहरा प्रभाव पड़ा। राममनोहर लोहिया अपने पिताजी के साथ 1918 में अहमदाबाद में कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार शामिल हुए।
उन्होंने मुंबई के मारवाड़ी स्कूल में पढ़ाई की। लोकमान्य गंगाधर तिलक की मृत्यु के दिन राममनोहर लोहिया ने विद्यालय के लडक़ों के साथ 1920 में पहली अगस्त को हड़ताल की। वर्ष 1921 में फैजाबाद किसान आंदोलन के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू से उनकी भेंट हुई। सन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के समय ऊषा मेहता के साथ मिलकर उन्होंने गुप्त रेडियो स्टेशन चलाया। 18 जून 1946 को गोआ को पुर्तगालियों के आधिपत्य से मुक्ति दिलाने के लिये उन्होंने आन्दोलन आरम्भ किया। अंग्रेजी को भारत से हटाने के लिये राममनोहर लोहिया ने अंग्रेज़ी हटाओ आंदोलन चलाया। डॉ. राममनोहर लोहिया ने अनेक विषयों पर अपने विचार लेख एवं पुस्तकों के रूप में प्रकाशित कीं। उनकी मुख्य रचनाओं में अंग्रेजी हटाओ,इतिहास चक्र,देश, विदेश नीति-कुछ पहलू,धर्म पर एक दृष्टि,भारतीय शिल्प,भारत विभाजन के गुनहगा और माक्र्सवाद और समाजवाद इत्यादि का नाम लिया जा सकता है।
नीपको यानी नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (नीपको) की स्थापना 2 अप्रैल, 1976 को भारत सरकार के पूर्णत: स्वामित्व में विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत की गई थी। इसकी स्थापना देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में विद्युत उत्पादन की सम्भावनाओं के विकास के लिए योजना, प्रोत्साहन, अन्वेषण, सर्वेक्षण, अभिकल्प, निर्माण, उत्पादन, प्रचालन एवं विद्युत केद्रों के रखरखाव के उद्देश्य से की गई थी। नीपको की प्राधिकृत शेयर पूंजी रु. 5 हजार करोड़ है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में विद्युत उत्पादन में इस कॉर्पोरेशन का योगदान 56 प्रतिशत है।
नीपको भारत सरकार का शेड्यूल ए, मिनी रत्न श्रेणी-1 उद्यम है। वर्तमान में यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में पांच जलविद्युत और दो तापविद्युत बिजली घरों का संचालन करता है। इनकी अधिष्ठापित क्षमता 1130 मेगावॉट है, जिसमें पनबिजली क्षेत्र में 755 मेगावॉट और तापविद्युत (गैस आधारित) में 375 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होता है। इसके अलावा नीपको 12वीं येाजना में 922 मेगावाट की अतिरिक्त अधिष्ठापित क्षमता जुटाने की प्रक्रिया में हैं। इस प्रकार इसकी कुल अधिष्ठापित क्षमता बढक़र 2052 मेगावाट हो जाएगी। नीपको ने आने वाले वर्षों में कई जल विद्युत परियोजनाओं को जोडऩे की योजना बनाई है जिनमें अरुणाचल प्रदेश में महत्वाकांक्षी 3750 मेगावाट क्षमता वाली सियांग अपर स्टेज -2 एचईपी शामिल हैं।
नीपको वर्तमान में अपनी जल विद्युत परियोजनाओं से करीब 755 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है इनमें असम की कोपिली जल विद्युत परियोजना (150 मेगावाट), असम में कोपिली बिजलीघर, स्टेज 1 विस्?तार (100 मेगावाट), असम में कोपिली बिजलीघर, स्टेज 2 विस्?तार (25 मेगावाट), नागालैंड में दोयांड जल विद्युत संयंत्र (75 मेगावाट) और अरूणाचल प्रदेश में रंगानदी जल विद्युत संयंत्र (405 मेगावाट) शामिल हैं।
ताप बिजली क्षेत्र में नीपको 375 मेगावाट बिजली असम में मिलने वाली गैस से तैयार कर रहा है, असम (201 मेगावाट) और अगरतला गैस टर्बाइन प्लांट त्रिपुरा (84 मेगावाट), बिजली इसमें शामिल है। औसत प्लांट अवेलिबिटी (पीएएफ) 77 प्रतिशत रहा है जबकि ताप बिजली घरों का औसत पीएएफ वर्ष 2012-13 में 76 प्रतिशत रहा।
नीपको ने 12वीं योजना अवधि के दौरान 922 मेगावाट बिजली क्षमता जोडऩे की योजनाएं बनाई हैं, जिससे इस क्षेत्र में स्थापित क्षमता 1130 मेगावाट बढक़र 2052 मेगावाट हो जाएगी। जहां तक एटी एंड सी क्षतियों का संबंध है, नीपको पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में इन क्षतियों में कमी लाने के उद्देश्य से प्रेषण तंत्र मजबूत कर रहा है।
वर्तमान में इस कंपनी का शुद्ध लाभ रुपये 250 करोड़ है और अगले तीन वर्षों में यह बढक़र रुपये 800 करोड़ हो सकता है। नीपको कोयला और गैस का इस्तेमाल कर रहा है जो इस इलाके में बिजली तैयार करने के लिए बहुतायत से उपलब्ध है।
1. निकट दृष्टि किससे सही की जा सकती है?
(अ) उत्तल लेंस (ब) अवतल लेंस (स) उत्तल-अवतल लेंस (द) अवतल-उत्तल लेंस
2. दूरबीन क्या है?
(अ) दूर की वस्तु देखी जाती है (ब) नजदीक की वस्तु देखी जाती है (स) पानी की गहराई मापी जाती है (द) इनमें से कोई नहीं
3. पानी से भरे तालाब की गहराई किस कारण कम दिखाई देती है?
(अ) अपवर्तन के कारण (ब) परावर्तन के कारण (स) धु्रवण के कारण (द) प्रकीर्णन के कारण
4. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों के संबंध में क्या सत्य है?
(अ) ये मूर्तियों का निर्माण करते थे, मंदिरों का नहीं (ब) ये मूर्तियों और मंदिरों दोनों का निर्माण करते थे (स) केवल मंदिरों का निर्माण करते थे, मूर्तियों का नहीं (द) ये मूर्तियों और मंदिरों दोनों का निर्माण नहीं करते थे
5. हड़प्पा सभ्यता की खोज निम्नलिखित में से किस वर्ष हुई थी?
(अ) 1935 ई. (ब) 1942 ई. (स) 1901 ई. (द) 1921 ई.
6. हड़प्पा सभ्यता के बारे में कौन सी उक्ति सही है?
(अ) उन्हें अश्वमेध की जानकारी थी (ब) गाय उनके लिए पवित्र थी (स) उन्होंने पशुपतिनाथ का सम्मान आरंभ किया (द) उनकी संस्कृति सामान्यत: स्थिर नहीं थी
7. हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहां किया करता था?
(अ) मथुरा (ब) प्रयाग (स) वाराणसी (द) पेशावर
8. पुरी में स्थित कोणार्क के विशाल सूर्यदेव के मंदिर के निर्माता कौन हैं?
(अ) नरसिंह प्रथम (ब) कपिलेंद्र (स) पुरुषोत्तम (द) चोड गंग
9. इलाहाबाद की संधि, 1765 के बाद राबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद का उप दीवान किसे बनाया था?
(अ) मुहम्मद रजा खान (ब) राजा शिताब राय (स) राय दुर्लभ (द) सैयद गुलाम हुसैन
10. निम्नलिखित में से किस भारतीय को राबर्ट क्लाइव ने बिहार का नायब दीवान नियुक्त किया था?
(अ) अमीचंद (ब) मानकचंद (स) राय दुर्लभ (द) राजा शिताब राय
11. निम्नलिखित में से कौन सा युद्ध था, जिसने भारत में ब्रिटिश प्रभुत्व का प्रारंभ किया?
(अ) प्लासी का युद्ध (ब) बक्सर का युद्ध (स) मैसूर की तीसरी लड़ाई (द)1857 का विद्रोह
12. न्यूजीलैंड के उत्तरी एवं दक्षिणी द्वीपों के मध्य कौन-सा जलडमरू मध्य स्थित है?
(अ) पाक जलडमरू मध्य (ब)कुक जलडमरू मध्य (स) डेविस जलडमरू मध्य (द) बेरिंग जलडमरू मध्य
13. प्रकाश संश्लेषण के प्रथम चरण में निम्नलिखित में से क्या होता है?
(अ) 3 कार्बन परमाणु जुड़ कर ग्लूकोज बनाते हैं (ब)एटीपी बनता है (स)जल का आयनीकरण होता है (द) प्रकाश के एक फोटोन से क्लोरोफिल एओ का एक इलेक्ट्रॉन उत्तेजित होता है
14. यूरोप की निम्नलिखित में से कौन सी नदी कोयला नदी के नाम से जानी जाती है?
(अ) टेम्स (ब) राइन (स) रोन (द) एल्ब
15. भारतीय उपमहाद्वीप मूलत: एक विशाल भूखंड का भाग था, जिसे कहते हैं?
(अ) जूरासिक भूखंड (ब) आर्यावर्त (स) इंडियाना (द) गोंडवाना महाद्वीप
16. भारतीय मानक समय निम्नलिखित में से किसके समीप से लिया जाता है?
(अ) इलाहाबाद, नैनी (ब) लखनऊ (स) मेरठ (द) दिल्ली
17. मंत्रिमंडल का सामूहिक उत्तरदायित्व लागू हुआ?
(अ) 1935 के अधिनियम से (ब) 1919 के अधिनियम से (स) भारत के संविधान से (द) इनमें से कोई नहीं
18. निम्नलिखित में से कौन भारतीय नागरिकता से वंचित कर सकता है?
(अ) नगर पालिका का आयुक्त (ब) जिलाधीश (स) राज्य सरकार (द) केंद्र सरकार
19. हर्ष एवं पुलकेशिन द्वितीय के मध्य हुए संघर्ष की जानकारी कहां से मिलती है?
(अ) ऐहोल अभिलेख (ब) बंसखेड़ा लेख (स) हाथीगुम्फा अभिलेख (द) ह्वेनसांग के वर्णन से
20. हर्ष की आत्मकथा निम्नलिखित में से किसने लिखी?
(अ) फिरदौसी (ब) बाणभट्ट (स) वराहमिहिर (द) इनमें से कोई नहीं
21. विधेयकों के परिचय व पारित किए जाने से संबंधित उपबंध संविधान के किस अनुच्छेद में दिया गया है?
(अ)107 (ब) 105 (स) 103 (द) 101
22. कुछ दशाओं में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलायी जाती है। संविधान के किस अनुच्छेद में ऐसा दिया गया है?
(अ)105 (ब) 106 (स) 107 (द) 108
23. संसद के दो अधिवेशनों के बीच अधिकतम समय का अंतराल होता है?
(अ)1 साल के अधिक नहीं (ब) 6 महीने से अधिक नहीं (स) 5 महीने से अधिक नहीं (द) 9 महीने से अधिक नहीं
24. ब्रिटिश द्वीप समूह में वर्ष भर प्राय: अस्थायी जलवायु तथा परिवर्तनशील मौसम के लिए कौन-सा कारण उत्तरदायी है?
(अ) लंबी समुद्री तट रेखा (ब) समुद्र की समीपता (स)तटवर्ती गर्म जल धाराएं (द) चक्रवातीय प्रभाव
25. विकास का मुख्य कारक है?
(अ) म्यूटेशन (ब) उपार्जित लक्षण (स) प्राकृतिक वरण (द) लैंगिक जनन
26. प्राचीन जैन धर्म के संबंध में निम्रलिखित कथनों में से कौनसा एक सही है?
(अ) स्थलबाहु के नेतृत्व में दक्षिण भारत में जैन धर्म का प्रचार हुआ (ब) पाटलिपुत्र में हुई परिषद् के पश्चात् जो जैन धर्म के लोग भद्रबाहु के नेतृत्व मेें रहे, वे श्वेताम्बर (स) प्रथम शतक ई.पू. में जैन धर्म को कलिंग के राजा खारवेल का समर्थन मिला (द) बौद्धों के विपरीत, जैन धर्म की प्रारंभिक अवस्था में, जैन धर्म के लोग चित्रों के पूजन करते थे
---
सही जवाब- 1.(ब)अवतल लेंस, 2.(अ) दूर की वस्तु देखी जाती है, 3.(ब)परावर्तन के कारण, 4.(अ)ये मूर्तियों का निर्माण करते थे, मंदिरों का नहीं, 5.(द)1921 ई., 6.(स) उन्होंने पशुपतिनाथ का सम्मान आरंभ किया, 7.(ब)प्रयाग, 8.(अ)नरसिंह प्रथम, 9.(अ) मुहम्मद रजा खान, 10.(द) राजा शिताब राय, 11.(अ)प्लासी का युद्ध, 12.(ब)कुक जलडमरू मध्य, 13.(द) प्रकाश के एक फोटोन से क्लोरोफिल एओ का एक इलेक्ट्रॉन उत्तेजित होता है, 14.(ब) राइन,15.(द)गोंडवाना महाद्वीप, 16.(अ)इलाहाबाद, नैनी, 17.(अ) 1935 के अधिनियम से, 18.(द) केंद्र सरकार, 19.(अ) ऐहोल अभिलेख, 20.(ब)बाणभट्ट, 21.(अ)107, 22.(द)108, 23.(ब) 6 महीने से अधिक नहीं, 24.(द) चक्रवातीय प्रभाव, 25.(अ) म्यूटेशन, 26.(स) प्रथम शतक ई.पू. में जैन धर्म को कलिंग के राजा खारवेल का समर्थन मिला ।
श्रीलंका मेें लिट्टे के गढ़ रहे उत्तरी प्रांत के पहले निर्वाचित तमिल मुख्यमंत्री सी.वी. विग्नेश्वरन। सी.वी. विग्नेश्वरन की पार्टी तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) ने सितंबर 2013 में प्रांत में तीन दशक बाद हुए ऐतिहासिक चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी पार्टी ने स्थानीय काउंसिल (स्थानीय परिषद) की कुल 36 सीटों में से 30 सीटें जीतीं।
तमिल नेशनल एलायंस पांच दलों का गठबंधन है। इसमें तमिल ईलम लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन तथा पीपुल्स लिबरेशन ऑफ तमिल ईलम भी शामिल हैं। इस प्रांत के ज्यादातर हिस्से पर 30 वर्षों से तमिल विद्रोहियों का कब्जा था।
केजीबी पूर्व सोवियत संघ की इंटेलीजेन्स संस्था थी। 11 अक्टबूर 1991 को केजीबी ने इस संघ के विघटन से कुछ पहले अपनी सक्रियता समाप्त कर दी। केजीबी का गठन सोवियत संघ की कम्युनिस्ट शासन व्यवस्था का अंत करने के लिए जारी षडयंत्रों का मुक़ाबला करने के लिए किया गया था। इस संस्था का उद्देश्य कम्युनिस्ट शासन के विरोधियों का सफ़ाया करना था। केजीबी की शक्ति धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि कम्युनिस्ट पार्टी ने इससे बहुत बड़े-बड़े काम करवाना आरंभ कर दिया। केजीबी की समाप्ति के बाद इसके दायित्वों को दो संस्थाओं के और बी में बांट दिया गया। एक संस्था आंतरिक इंटेलीजन्स के रूप में काम करती है जबकि दूसरी संस्था का काम देश के बाहर राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है।
श्रीलंका के जाफना प्रायद्वीप को अलगाववादी लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम से मुक्त कराने के लिए भारतीय शांति रक्षा सेना 11 अक्टूबर 1987 में ऑपरेशन पवन शुरू किया था।
1980 के दशक की शुरुआत से ही श्रीलंका लगातार बढ़ते हिंसक जातीय संघर्ष का सामना कर रहा था। श्रीलंका में संघर्ष बढऩे के साथ साथ भारत में शरणार्थियों की भीड़ भी बढ़ रही थी। जिसके चलते 1987 में भारत और श्रीलंका के बीच शांति की बहाली के लिए समझौता हुआ। समझौते के तहत भारतीय शांति सेना को श्रीलंका में शांति कायम करने में मदद करनी थी। इसका मकसद था लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम(एलटीटीई) जैसे श्रीलंकाई तमिलों और श्रीलंकाई सेना के बीच गृहयुद्ध खत्म कराना। एलटीटीई के सदस्यों को तमिल टाइगर्स के नाम से भी जाना जाता है।
भारतीय सेना वहां शांति बहाली के लिए गई थी लेकिन जब उसी के खिलाफ उग्रवादियों ने हमला कर दिया तो उन्हें बल प्रयोग पर विवश होना पड़ा। भारतीय सेना के तमिल टाइगर्स के साथ तीन हफ्ते तक चले संघर्ष में कामयाबी हासिल हुई, और जाफना प्रायद्वीप से एलटीटीई के पांव उखड़ गए। हालांकि भारतीय सेना की इसी कार्रवाई का बदला लेने के लिए एलटीटीई ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मानव बम के जरिए हत्या कर दी।