सामान्य ज्ञान
क्लिफ डाइविंग- एक प्रकार का खतरनाक खेल है। इसमें किसी चट्टान से पानी में कूदते समय भी खिलाड़ी को उन्हीं पैमानों पर परखा जाता है जैसा कि ओलंपिक जैसे खेलों में होता है। डाइव करने के बाद खिलाड़ी करीब तीन सेकंड तक हवा में रहता है। क्रोएशिया के ओरलांडो डूकी कहते हैं कि ये चंद सेकंड भी बहुत लम्बे महसूस होते हैं।
फ्री राइड बाइक- ब्रिटेन के सैम पिलग्रिम अपने इस स्टंट के लिए मशहूर हैं। इसे बैकफ्लिप सुपरमैन कहते हैं, लेकिन इस टशन का नतीजा यह है कि सैम तस्वीरों में बिना दांतों के मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। इस खतरनाक स्टंट के कारण उनके आगे के दांत टूट चुके हैं.
फ्री क्लाइम्बिंग-चट्टानी पहाड़ों पर चढऩे का शौक कई लोगों को होता है, लेकिन चढ़ाई इतनी मुश्किल होती है कि रस्सियों का सहारा लिया जाता है। पर फ्री क्लाइम्बिंग में किसी भी तरह की मदद की इजाजत नहीं है। बस गिरने से बचने के लिए रस्सी लगाई जा सकती है। सोलो रॉक क्लाइम्बिंग में तो यह भी नहीं होता।
माउन्टेन बाइकिंग- डिसेंट ऑफ द कॉनडोर को दुनिया की सबसे खतरनाक साइकल रेस माना जाता है। इस रेस के लिए केवल दो ही किलोमीटर का फासला तय करना होता है, लेकिन बोलिविया की पहाडिय़ों में अच्छे अच्छों की हालत खराब हो जाती है।
सैंड मैराथन- मोरक्को के रेगिस्तान में होने वाला यह मैराथन छह मैराथन के बराबर है। खिलाडिय़ों को छह दिनों तक कुल 250 किलोमीटर चलना होता है। सहारा मरुस्थल में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान में उन्हें पानी की बोतलें भी खुद ही संभालनी पड़ती हैं।
एवरेस्ट एक्सपीडिशन-जापान के 71 साल के कातसुसुके यानागिसावा एवरेस्ट पर चढऩे वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बन गए हैं। हिमालय की चोटी को छूने का सपना जितना खूबसूरत है उतना ही खतरनाक भी। पिछले साल पर्वतारोहण के दौरान 10 लोगों की जान चली गयी।
टाइट रोप वॉकिंग-चीन के आदिली वुक्सर 1.35 किलोमीटर लम्बी रस्सी पर चले। हाथ में एक लम्बी सी छड़ी पकड़े वह संतुलन बनाते चलते रहे। इस रोमांचक खेल में यदि जरा भी चूक होती तो वह 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरते।
एक्सट्रीम फ्री राइड- स्कीइंग के दौरान बर्फ में फिसलने का खतरा तो रहता ही है, लेकिन इस खेल में पहाड़ों से सरकती हुई बर्फ का भी सामना करना पड़ता है। अर्जेंटीना के निकोलास सालेंकोन के लिए यह सामान्य सी बात है।
रेस अक्रॉसद एल्प्स- इस रेस के आगे टूअर दे फ्रांस मजाक लगता है। 532 किलोमीटर का फासला तय करने के लिए खिलाडिय़ों को दिन रात साइकल चलानी पड़ती है। जर्मनी के योखेन डेमबेक ने आल्प पहाडिय़ों की इस दौड़ को 28.30 घंटों में पूरा किया।
लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्तूबर वर्ष 1902 को हुआ। वर्ष 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए उन्हें जाना जाता है। वर्ष 1998 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
पटना में अपने विद्यार्थी जीवन में जय प्रकाश नारायण ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। जयप्रकाश नारायण बिहार विद्यापीठ में शामिल हो गए, जिसे युवा प्रतिभाशाली युवाओं को प्रेरित करने के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और सुप्रसिद्ध गांधीवादी डॉ. अनुग्रह नारायण सिन्हा (जो गांधी जी के एक निकट सहयोगी रहे और बाद में बिहार के पहले उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री रह चुके हंै) द्वारा स्थापित किया गया था।
जयप्रकाश नारायण वे 1922 में उच्च शिक्षा के लिए अमरीका गये जहां उन्होंने 1922-1929 के बीच कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय और विस्कांसन विश्वविद्यालय में समाज शास्त्र का अध्ययन किया। पढ़ाई के महंगे खर्चे को वहन करने के लिए उन्होंने खेतों, कंपनियों, रेस्टोरेन्टों में काम किया। वे माक्र्स के समाजवाद से प्रभावित हुए। भारत आने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हथियारों के उपयोग को सही समझा। उन्होंने नेपाल जा कर आज़ाद दस्ते का गठन किया और उसे प्रशिक्षण दिया। उन्हें पंजाब में चलती ट्रेन में सितंबर 1943 में गिरफ्तार कर लिया गया। 16 महीने बाद जनवरी 1945 में उन्हें आगरा जेल मे स्थांतरित कर दिया गया। 8 अक्तूबर वर्ष 1979 में उनका निधन हुआ।
1. बुढ़ापे में दूर दृष्टिता वह खराबी होती है, जिसमें लेंस?
(अ) अपनी प्रत्यास्थता खो देता है (ब) अधिक पारदर्शी हो जाता है (स) अपारदर्शी हो जाता है (द) बहुत अधिक छोटा हो जाता है
2. वर्णान्धता को किस लेंस से दूर किया जा सकता है?
(अ) अवतल लेंस (ब) उत्तल लेंस (स) बेलनाकार लेंस (द) इनमें से कोई नहीं
3.निम्नलिखित में से किस एक की कमी से दांत का क्षरण होता है?
(अ) लोह (ब) ताम्र (स) फ्लोरीन (द) जस्ता
4. निम्नलिखित में से कौन से एक में प्रतिरक्षी निर्मित होती हैं?
(अ) क्रक्चष्टह्य (ब) रक्त पट्टिïकाणु (स) रक्त प्लाज्मा कोशिका (द) डोनन झिल्लिका
5. सभी एंजाइम निम्र में से क्या होते हैं?
(अ) अल्कालॉयड है (ब) प्रोटीन है (स) कार्बोहाइड्रेट हैं (द) लिपिड हैं
6. सुंडा खाई कहां स्थित है?
(अ)अटलांटिक महासागर में (ब) प्रशांत महासागर में (स) हिंद महासागर में (द) अंटार्कटिक महासागर में
7. धन विधेयक की परिभाषा संविधान के किस अनुच्छेद में दी गई है?
(अ)110 (ब) 109 (स) 108 (द)107
8. मानव विकास सूचकांक किस अर्थशास्त्री की देन है?
(अ)एडम स्मिथ (ब) अमत्र्य सेन (स) कीन्स (द) महबूब उल हक
9. बंगाल के किस गवर्नर के समय में सरकारी खजाना मुर्शिदाबाद से कलकत्ता स्थानांतरित किया गया?
(अ) राबर्ट क्लाइव (ब) वेन्सिटार्ट (स) कर्टियर (द) वारेन हेस्टिंग्स
10. अपने जीवनकाल में भारतरत्न से सम्मानित किए जाने वाले राजपुरूष थे?
(अ) लाल बहादूर शास्त्री (ब) राजीव गांधी (स) मोरारजी देसाई (द) के. कामराज नाडार
11. हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय ढालों पर साल, देवदार और बांस आदि के वृक्ष कितनी ऊंचाई तक मिलते हैं?
(अ)1, 250 मीटर तक (ब) 1,524 मीटर तक (स) 2, 565 मीटर तक (द) 3, 692 मीटर तक
12. मंत्रिपरिषद् का कोई सदस्य संसद के किसी भी सदन का सदस्य न होते हुए अधिकतम कितने समय तक मंत्रीपद धारण किए रह सकता है?
(अ)एक वर्ष तक (ब) तीन माह तक (स) छह माह तक (द) कितने भी समय तक
13. हर्षवर्धन के काल में जिस पंचवर्षीय धार्मिक सभा का वर्णन हृवेनसांग ने किया है, वह हुई थी
(अ) प्रयाग में (ब) काशी में (स) कन्नौज में (द)मथुरा में
14. राष्ट्रीय उत्पाद निम्रलिखित की निवल राशि के कारण घरेलू उत्पाद से भिन्न होता है?
(अ) निर्यात (ब) अप्रत्यक्ष कर (स) लाभ+लगान+ब्याज (द)विदेश से प्राप्त साधन आय
15. तीन मुखवाली ब्रह्मा, विष्णु व महेश की मूर्ति, जो त्रिमूर्ति के नाम से जानी जाती है, किस गुफा में है?
(अ) कल्वा (ब) एलोरा (स) एलीफैण्टा (द) अजंता
16. अलबेरूनी द्वारा रचित पुस्तक किताब उल हिंद या तारीख उल हिंद में किन विषयों की समीक्षा की गई है?
(अ) भारतीय गणित (ब) भारतीय इतिहास, भूगोल (स) खगोल विज्ञान, दर्शन (द) इनमें से सभी
17. गुप्तकालीन सिक्कों का सबसे बड़ा ढेर कहां से प्राप्त हुआ है?
(अ) बयाना, भरतपुर (ब) देवगढ़, झांसी (स) भूमरा, मध्यप्रदेश (द) तिगवा, मध्यप्रदेश
18. अग्रहार का अर्थ क्या था?
(अ) ब्राह्मणों को दिया जाने वाला कर मुक्त भूमि अनुदान (ब) धर्मनिरपेक्ष अधिकारियों को दिया जाने वाला भू अनुदान (स) सैनिक अधिकारियों को दिया जाने वाला भू-अनुदान (द) इनमें से कोई नहीं
19. सांची किस कला व मूर्तिकला का निरूपण करता है?
(अ) जैन (ब) बौद्ध (स) मुस्लिम (द) ईसाई
20. गोपुरम (मुख्य द्वार) के प्रारंभिक निर्माण का स्वरूप सर्वप्रथम किस मंदिर में मिलता है?
(अ) कांची का कैलाशनाथ मंदिर (ब) तंजौर का वृहदीश्वर मंदिर (स) गंगैकोण्डचोलपुरम का मंदिर (द) इनमें से कोई नहीं
21. भारत में मुगल काल की अधिकांश इमारतों में किस प्रकार की चट्टानों या पत्थरों का उपयोग बहुतायत से मिलता है?
(अ) नीस पत्थरों का (ब) संगमरमर का (स) चूना-पत्थर का (द) बलुआ-पत्थर का
22. गटेशन के समय?
(अ) शुद्ध पानी निकलता है (ब) जल व खनिज लवण बाहर निकलते हैं (स) जल व कार्बनिक यौगिक बाहर निकलते हैं (द)जल, कार्बनिक यौगिक व खनिज लवण बाहर निकलते हैं
23. तारीख-ए-यामिनी का लेखक था?
(अ) उतबी (ब) फरिश्ता (स) इब्रासिर (द)अलबरूनी
24. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों की कुल संख्या कितनी है?
(अ)15 (ब) 10 (स) 11 (द) 12
25. वियतनाम की राजधानी निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) हनोई (ब) विचोवर (स) नोमपेन्ह (द) ओमान
26. हार्न ऑफ अफ्रीका के अंग हैं?
(अ) अल्जीरिया, मोरक्को तथा पश्चिम सहारा (ब)लीबिया, सूडान तथा मिस्र (स) सोमालिया, इथियोपिया तथा जीबूती (द) जिम्बाब्वे, बोत्सवाना तथा अंगोला
27. राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश जारी करने की व्यवस्था संविधान के किस अनुच्छेद के अधीन की गई है?
(अ)अनुच्छेद 123 के अधीन (ब) अनुच्छेद 124 के अधीन (स)अनुच्छेद 125 के अधीन (द) अनुच्छेद 126 के अधीन
---
सही जवाब- 1.(द)बहुत अधिक छोटा हो जाता है, 2.(द) इनमें से कोई नहीं, 3.(स)फ्लोरीन, 4.(स) रक्त प्लाज्मा कोशिका, 5.(ब) प्रोटीन है, 6.(स) हिंद महासागर में, 7.(अ)110, 8.(द) महबूब उल हक, 9.(द) वारेन हेस्टिंग्स, 10.(स)मोरारजी देसाई, 11.(ब)1, 524 मीटर तक, 12.(स)छह माह तक,13.(अ)प्रयाग में, 14.(द) विदेश से प्राप्त साधन आय, 15.(स)एलीफैण्टा, 16.(द)इनमें से सभी, 17.(अ) बयाना, भरतपुर, 18.(अ) ब्राह्मणों को दिया जाने वाला कर मुक्त भूमि अनुदान, 19.(ब)बौद्ध, 20.(अ)कांची का कैलाशनाथ मंदिर, 21.(द) बलुआ-पत्थर का, 22.(द)जल, कार्बनिक यौगिक व खनिज लवण बाहर निकलते हैं, 23.(अ)उतबी, 24.(ब)10, 25.(अ) हनोई, 26.(स) सोमालिया, इथियोपिया तथा जीबूती, 27.(अ)अनुच्छेद 123 के अधीन।
त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। रामायण जैसा महाकाव्य उन्हीं के जीवन पर आधारित है। हम सभी प्रभु राम के 3 भाईओं के बारे में तो जानते हैं जिनके नाम क्रमश: लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुघ्न थे। परन्तु शान्ता का नाम अल्प ही लिया जाता है जो कि वास्तव में इन सभी भ्राताओं में वरिष्ठ थीं।
शान्ता रामायण का एक अभिन्न अंग है। वे दशरथ तथा कौशल्या की पुत्री थीं। वे ऋषिश्रंृग की पत्नी हुईं। ये माना जाता है कि उनके वंशज सेंगर राजपूत हैं जिन्हें ऋषिवंशी राजपूत भी कहा जाता है। शान्ता राजा दशरथ तथा कौशल्या की पुत्री थीं परन्तु उन्हे अंग देश के राजा रोम्पद तथा उनकी काकी (कौशल्या की बड़ी बहन) वर्षिणी ने गोद लिया था। वर्षिणी की अपनी कोई संतान नहीं थीं। एक बार अयोध्या में उन्होंने हंसी में बच्चे की मांग की। दशरथ मान गए। रघुकुल का दिया गया वचन निभाने के लिए शान्ता अंग देश की राजकुमारी बन गईं। ये माना जाता है कि शान्ता वेद, कला तथा शिल्प में पारंगत थीं। वे बहुत अधिक सुंदर भी थीं। एक दिन वो अपने पिता के साथ वार्तालाप कर रहीं थीं कि एक ब्राह्मण उनके पास आया। वो मानसून के मौसम में बीजने के लिए सहायता मांगने आया था। परन्तु रोम्पद ने उसे अनदेखा कर दिया। इससे क्रोधित होकर वह ब्राह्मण राज्य छोड़ कर चला गया जिससे इन्द्र देव क्रोधित हो गए। अयोध्या में वर्षा ऋतुु में कम जल बरसने के कारण सूखा पड़ गया। इस स्थिति से पार पाने के लिए राजा ने ऋषिश्रृंग को बुलाया। यज्ञ से वर्षा हुई। ऋषिश्रृंग को धन्यवाद स्वरूप शान्ता का विवाह उनके साथ कर दिया गया। दशरथ के कोई पुत्र नहीं था। वे चाहते थे कि वंश चलाने वाला कोई तो हो। उन्होंने ऋषिश्रंृग को पुत्रकामेष्ठि यज्ञ पूर्ण करने के लिए बुलाया। इसी यज्ञ से चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुघ्न पैदा हुए।
ताओ धर्म (चीनी-दाओ-ज्याओ) चीन का एक मूल धर्म और दर्शन है । असल में पहले ताओ एक धर्म नहीं बल्कि एक दर्शन और जीवनशैली थी । बाद में बौद्ध धर्म के चीन पहुंचने के बाद ताओ ने बौद्धों से कई धारणाएं उधार लीं और एक धर्म बन गया । बौद्ध धर्म और ताओ धर्म में आपस में समय समय पर अहिंसात्मक संघर्ष भी होता रहा है । ताओ धर्म और दर्शन, दोनो का स्त्रोत दार्शनिक लाओ-त्सी द्वारा रचित ग्रन्थ दाओ-दे-चिंग और ज़ुआंग-ज़ी है ।
ताओ धर्म में कई देवी-देवता हैं, और ये प्रेतात्माओं में भी विश्वास रखता है । ये एक बहुईश्वरवादी धर्म है । सर्वोच्च देवी और देवता यिन और यांग हैं । देवताओं की पूजा के लिये कर्मकाण्ड किये जाते हैं और पशुओं और अन्य चीज़ों की बलि दी जाती है । चीन से निकली ज़्यादातर चीज़ें, जैसे चीनी व्यंजन, चीनी रसायन विद्या, चीनी कुंग-फ़ू, फ़ेंग-शुई, चीनी दवाएं, आदि किसी न किसी रूप से ताओ धर्म से संबंधित रही हैं । क्योंकि ताओ धर्म एक संगठित धर्म नहीं है, इसलिये इसके अनुयायियों की संख्या पता करना मुश्किल है ।
आर्गोनोमिक्स यह एक तरह का सिद्धांत होता है। अपने इस्तेमाल की चीजों तथा स्थितियों को आसान बनाने के सिद्धांत को ही आधुनिक भाषा में आर्गोनोमिक्स का नाम दिया गया है जो व्यक्ति तथा मशीनों के बीच का संबंध होता है उसमें तालमेल बिठाने के उस विज्ञान को ही आर्गोनोमिक्स कहते हैं। इस आर्गोनोमिकस् पद्धति से काम करने का मकसद बीमार घर या ऑफिस को अपने लिये स्वस्थ बनाना।
सबसे पहले आर्गोनोमिक्स की शुरुआत ऑफिस यानी किसी भी कार्यस्थल को वैज्ञानिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा था, पर अब तो यह वैज्ञानिक तरीका घरों में भी इस्तेमाल किया जाने लगा है ।
काम करते वक्त काम का अतिरिक्त भार हमारे शरीर के तमाम अंगों जैसे हाथ, पैर, कमर,घुटनों या फिर काफी उपर से सामान उतारते वक्त गर्दन पर भी तो पड़ता ही है। जो लोग कंप्यूटर पर चार से पांच घंटों तक काम करते हैं रोजाना उन्हें अक्सर विजनसिंड्रोम हो जाता है इस स्थिति में गर्दन से लेकर कंधे तक के हिस्से में अक्सर दर्द छोड़ देता है इसलिए यहां के हिस्से(काम करने) के लिये लाइट तथा बैठने का इंतजाम बिल्कुल सही होना चाहिए यानी लाईट तथा सिटिंग अरेंजमेंट एकदम सही होना चाहिए। इस प्रकार घर की अन्य रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों का प्रयोग भी आसान होना चाहिए ताकि इंसान को किसी प्रकार की शारीरिक परेशानी न हो।
आर्थिक और सामाजिक परिषद अर्थात इकोनॉमिक एण्ड सोशल काउंसिल, संयुक्त राष्ट्र महासभा का ही एक अंग है, जिसका उद्देश्य उन रचनात्मक प्रयासों को स्वतंत्र करना है, जिनसे राष्ट्रों के बीच परस्पर आर्थिक तथा सामाजिक विकास के अवसर उपलब्ध कराये जा सकें। इसके एक-तिहाई सदस्य प्रतिवर्ष तीन वर्ष के लिए महासभा में से चुने जाते हैं।
इसके प्रमुख कार्यों में युद्ध और शस्त्र की राजनीति को छोडक़र अंतर्राष्टï्रीय महत्व के सभी विषय आ जाते हैं। यह आर्थिक, सामाजिक , शिक्षा तथा स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न समस्याओं का अध्ययन कर उन पर रिपोर्ट तैयार करती है तथा संबंधित सुझाव महासभा और अन्य संस्थाओं को भेजती है। यह महासभा के कार्यों का समायोजन भी करती है।
वाणिज्य दूत किसी राष्टï्र के वह सरकारी प्रतिनिधि या अधिकारी होते हैं, जो दूसरे देश में उसकी सरकार की अनुमति से नियुक्त किए जाते हैं। इनका कार्य दोनों देशों के मध्य व्यापार बढ़ाना और अपने देश के व्यक्ति को उस देश में रहते हैं की देखभाल करना है।
यह इन व्यक्तियों के जन्म, विवाह, मृत्यु आदि के पंजीकरण भी करते हैं। कांसुल को ऐसे राष्टï्र में भी नियुक्त किया जा सकता है, जिससे राजनयिक संबंध स्थापित न हुए हों। इसे राजधानी में ही रखना अनिवार्य नहीं है। इसका ऑफिस अन्य किसी शहर में भी हो सकता है। यह राजनयिक दूत या राजदूत से अलग होता है।
जेम्स रॉथमैन, रैंडी शेकमैन और थॉमस सुडॉफ को वर्ष 2013 चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। कोशिका अपना परिवहन तंत्र कैसे व्यवस्थित करती है, इस बारे में रिसर्च ने इन्हें नोबेल पुरस्कार दिलाया है।
वहीं 1902 में ब्रिटेन के रोनाल्ड रॉस ने यह पुरस्कार जीता। उन्होंने पता किया कि मच्छर मलेरिया फैलाते हैं। उन्होंने दिखाया कि एनोफिलिस मच्छर में एक सेल वाले पैरासाइट का वाहक होता है। यही पैरेसाइट मलेरिया का कारण है। अभी भी हर साल 30 करोड़ लोग मलेरिया से संक्रमित होते हैं और 30 लाख की जान जाती है। वर्ष 1905 में वैज्ञानिक रोबर्ट कॉख ने क्षयरोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया का पता किया। इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला। आज भी टीबी दुनिया भर में फैला हुआ संक्रामक रोग है, जिसके इलाज में सही एंटीबायटिकों की मदद से भी काफी समय लगता है। इस बीच टीबी से बच्चों की रक्षा के लिए टीका भी विकसित कर लिया गया।
वर्ष 1912 में फ्रांसीसी सर्जन अलेक्सिस कारेल ने रक्त वाहिकाओं और अंगों के प्रत्यारोपण को संभव बनाया और नोबेल के हकदार बने। उन्होंने ऐसी सिलाई तकनीक का विकास किया जिससे रक्त कोशिकाओं को जोड़ा जा सकता है। उन्होंने मानव अंगों को शरीर के बाहर सुरक्षित रखने की विधि भी बनाई। 1924 में यह पुरस्कार जीतने वाले थे नीदरलैंड्स के विलेम एंइटहोवे , जिन्होंने इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम ईसीजी को इस तरह विकसित किया कि उसका इस्तेमाल क्लीनिकों में हो सकता था। इससे दिल की मांशपेशियों की इलेक्ट्रिक गतिविधि का पता चलता है। इसकी मदद से डॉक्टर को दिल की बीमारी का पता चल जाता है।
1930 में ऑस्ट्रिया के कार्ल लांडश्टाइनर ने यह सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने अपने शो में पाया कि जब भी दो लोगों का खून मिलाया जाता है, तो अक्सर थक्का बन जाता है। अक्सर लेकिन हमेशा नहीं। जल्द ही उन्होंने पाया कि खून चार प्रकार के होते हैं, ए, बी और ओ ग्रुप, जिसे उन्होंने सी कहा था। बाद में उनके साथियों ने एबी ग्रुप का पता लगाया।
वर्ष 1939, 1945 और 1952 में एंटीबायोटिक की खोज और उसका विकास करने वाले वैज्ञानिकों को तीन-तीन नोबेल पुरस्कार मिले। उनमें अलेक्सांडर फ्लेमिंग भी थे जिन्होंने पेंसिलिन की खोज की। आज भी एंटीबायोटिक सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली दवा है, और अक्सर लोगों की जान बचाने के काम आती है।
वर्ष 1948 में पॉल हरमन मुलर ने चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार जीता। रासायनिक तत्व डीडीटी कीड़ों को मारता है, लेकिन स्तनपायी प्राणियों के लिए जहरीला नहीं है। पॉल हरमन मुलर ने इसका पता किया। उसके बाद डीडीटी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला कीटनाशक बन गया। आजकल उसका इस्तेमाल सिर्फ मलेरिया के मच्छरों को मारने के लिए होता है।वर्ष 1956 में जर्मनी के वैर्नर फॉर्समन को हार्ट कैथेटर के विकास के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने पहला परीक्षण खुद अपने शरीर पर किया। इस विधि में प्लास्टिक का एक पतला पाइप हाथ या जांघों में नस में घुसाकर दिल तक ले जाया जाता है। आजकल इस तरह ऑपरेशन या दिल की जांच की जाती है।
2008 में जर्मन कैंसर रिसर्च सेंटर के हाराल्ड सुअ हाउजेन की वजह से हम जानते हैं कि ह्यूमन पैपिलोम वायरस सरवाइकल कैंसर पैदा कर सकता है। इस जानकारी के बाद वायरस के खिलाफ टीका विकसित किया गया। 2010 में रॉबर्ट एडवर्ड्स ने इन-विट्रो-फर्टिलाइजेशन यानि टेस्ट ट्यूब में गर्भाधान की विधि विकसित की। इस विधि से पहला बच्चा 1978 में इंगलैंड में पैदा हुआ। इस बीच दुनिया में कृत्रिम गर्भाधान से 50 लाख बच्चे पैदा हुए हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।
1. सन् 1953 में नेशनल एक्टेंशन सर्विस कार्यक्रम किसने शुरू किया?
(अ) एस. के. डे (ब) एलवर्ट मेयर (स) सर डैनियल हैमिल्टन (द) एफ निकल्सन
2. इटावा पायलट प्रोजेक्ट 1948 किसने शुरू किया?
(अ) एलवर्ट मेयर (ब) आचार्य विनोबा भावे (स) महात्मा गांधी (द) उत्तर प्रदेश सरकार
3. फैमिली प्लानिंग कार्यक्रम का जन्मदाता 1956 में कौन रहा?
(अ) एस. के. डे (ब) महात्मा गांधी (स) सुभाष चंद्र बोस (द) जवाहर लाल नेहरू
4. निम्नलिखित वनों के प्रकारों में से कौन सा एक भारत के अधिकतम क्षेत्र को आच्छादित करता है?
(अ) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन (ब) उष्णकटिबंधीय आद्र्र पर्णपाती वन (स) उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन (द) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
5. किसी प्रारूपिक मानव पसली ढांचे (केज) में कितनी पसलियां होती है?
(अ) 12 (ब) 14(स) 16 (द) 24
6. निम्नलिखित पोषक प्रकारों में से किस एक की कमी के कारण बेरी-बेरी रोग होता है?
(अ) वसा (ब) जल (स) विटामिन (द) खनिज
7. निम्नलिखित में से कौन सी एक नदी विंध्य और सतपुड़ा श्रृंखला के बीच बहती है?
(अ) नर्मदा (ब) सोन (स) माही (द) नेत्रावती
8. अमरावती, भवानी, हेमावती और कबीनी निम्नलिखित में से कौन सी एक नदी की सहायक नदियां हैं?
(अ) महानदी (ब) गोदावरी (स) कावेरी (द) कृष्णा
9. राज्य स्तरीय मानव विकास रिपोर्ट जारी करने वाला प्रथम राज्य कौन सा है?
(अ) केरल (ब) राजस्थान (स) मध्यप्रदेश (द) उत्तरप्रदेश
10. विश्व बैंक के नवीनतम विकास प्रतिवेदन के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति है?
(अ) सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (ब) सबसे छोटी अर्थव्यवस्था (स) दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था (द) पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था
11. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत किसको कहा जाता है?
(अ) डॉ. विमल जालान (ब) डॉ. मनमोहन सिंह (स) पी.वी. नरसिम्हा राव (द) पी. चिदंबरम
12. राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी कहां स्थित है?
(अ) देहरादून (ब) हैदराबाद (स) नई दिल्ली (द) ईटानगर
13. ऑपरेशन फ्लड किस कार्य से संबधित है?
(अ) दुग्ध उत्पादन (ब) गेहूं उत्पादन (स) बाढ़ नियंत्रण (द) जल संचयन
14. गुप्तकालीन शासन प्रणाली किस प्रकार की थी?
(अ) राजतंत्रात्मक (ब) लोकतंत्रात्मक (स) गणतंत्रात्मक (द) इनमें से कोई नहीं
15. गुप्त स्थापत्य कला का सर्वोत्कृष्ठ मंदिर निम्न में से कौन है?
(अ) भीतरगांव का मंदिर (ब) देवगढ़ का दशावतार मंदिर (स) भूमरा का शिव मंदिर (द) तिगवा का विष्णु मंदिर
16. अमरकोश के लेखक अमर सिंह किस शासक के दरबार से जुड़े थे?
(अ) समुद्रगुप्त (ब) चंद्रगुप्त प्रथम (स) स्कंदगुप्त (द) चंद्रगुप्त द्वितीय
17. गुप्त संवत् (319-320) को प्रारंभ करने का श्रेय किसे दिया जाता है?
(अ) चंद्रगुप्त प्रथम (ब) चंद्रगुप्त द्वितीय (स) समुद्रगुप्त (द) स्कंदगुप्त
18. चंद्रगुप्त प्रथम ने गुप्त संवत् का प्रारंभ किस उपलक्ष्य में किया?
(अ) अपने राज्यारोहण के स्मारक के रूप में (ब) शकों के उन्मूलन के उपलक्ष्य में (स) हूणों को परास्त करने के उपलक्ष्य में (द) इनमें से कोई नहीं
19. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की अवधि कितनी होती है?
(अ) लगातार चार साल (ब) लगातार पांच साल (स) लगातार दो साल (द) इनमें से कोई नहीं
20. आंतरिक अशांति के कारण देश में सर्वप्रथम आपातकाल की घोषणा कब की गई?
(अ) 1975 (ब) 1976 (स) 1977 (द) 1978
21. सारगैसो सागर स्थित है?
(अ) आर्कटिक महासागर में (ब) अटलांटिक महासागर में (स) प्रशांत महासागर में (द) हिंद महासागर में
22. ग्रेट बैरियर रीफ जो विश्व की सबसे बड़ी व लंबी प्रवाल भित्ति है, स्थित है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया के तटवर्ती भाग में (ब) उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर (स) उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट पर (द) यूरोप के तट पर
23. निम्नलिखित में से चोल प्रशासन की विशेषता क्या थी?
(अ) साम्राज्य का मंडल में विभाजन (ब) ग्राम प्रशासन की स्वायत्तता (स) राज्य में मंत्रियों को समस्त अधिकार (द) कर संग्रह प्रणाली का सस्ता एवं उचित होना
24. चंद्रगुप्त के शासन विस्तार में किसने मुख्य रूप से मदद की थी?
(अ) शुद्धोधन (ब) उमागुप्त (स) चाणक्य (द) शूद्रक
25. आदर्श शून्यता का संबंध किससे है?
(अ) व्यक्ति से (ब) समाज से (स) संस्था से (द) समिति से
26. क्षेत्रवाद की प्रक्रिया को निम्र में से कौन से उपाय के द्वारा रोका जा सकता है?
(अ) युद्घ से (ब) साम्प्रदायिकता से (स) जातिवाद को बढ़ावा देकर (द) संतुलित आर्थिक विकास से
27. भारत के प्रथम योजना आयोग के अध्यक्ष कौन बनाए गए थे?
(अ) पंडित जवाहरलाल नेहरू (ब) इंदिरा गांधी (स) राजीव गांधी (द) वी.पी. सिंह
28. कृष्ण भक्ति का प्रथम और प्रधान गं्रथ कौन सा है?
(अ) महाभारत (ब) श्रीमद्भागवत (स) गीतगोविंद (द) इनमें से कोई नहीं
----
सही जवाब- 1.(अ) एस. के. डे, 2.(अ) एलवर्ट मेयर, 3.(अ) एस. के. डे, 4.(स) उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन, 5.(द) 24, 6.(स) विटामिन, 7.(अ) नर्मदा, 8.(स) कावेरी, 9.(स) मध्यप्रदेश,10.(द) पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था, 11.(ब) डॉ. मनमोहन सिंह, 12.(ब) हैदराबाद, 13.(अ) दुग्ध उत्पादन, 14.(अ) राजतंत्रात्मक, 15.(ब) देवगढ़ का दशावतार मंदिर, 16.(द) चंद्रगुप्त द्वितीय, 17.(अ) चंद्रगुप्त प्रथम, 18.(अ) अपने राज्यारोहण के स्मारक के रूप में, 19.(द) इनमें से कोई नहीं, 20.(अ) 1975, 21.(ब) अटलांटिक महासागर में, 22.(अ) ऑस्ट्रेलिया के तटवर्ती भाग में, 23.(ब) ग्राम प्रशासन की स्वायत्तता, 24.(स) चाणक्य, 25.(ब) समाज से, 26.(द) संतुलित आर्थिक विकास से, 27.(अ) पंडित जवाहरलाल नेहरू, 28. (ब) श्रीमद्भागवत ।
संसार के तीन विशालतम डाटदार पुल 1902-03 ई. में बने। सबसे बड़ा प्लाएन (जर्मनी) में सीरा नदी पर बना, जिसका पाट अंत्याधारों सहित 296 फुट ओर उठान 59 फुट है। इसमें भार घटाने के उद्देश्य से मुख्य डाट के ऊपर लंबाई और चौड़ाई की दिशाओं में अनेक डाटें लगाई गईं हैं। दूसरी लक्जेमबर्ग डाट पाल सेर्जन द्वारा बनवाई गई थी, जिसका पाट अंत्याधारों सहित 278 फुट और उठान 102 फुट है। स्कंध और कूल्हों पर ऊंचे-ऊंचे खंभे और डाटें हैं, जिनके ऊपर सडक़ है। इसमें मुख्य डाट दो समांतर पट्टियों में बनी है। पट्टियों में से प्रत्येक 30 फुट चौड़ी है और बीच में 20 फुट का अंतर है, जिस पर प्रबलित क्रांकीट स्लैब पड़ा है। इससे लगभग एक तिहाई चिनाई की बचत होने के अतिरिक्त एक सुविधा यह भी हुई कि एक- एक डाट, काम के एक एक मौसम में, पूरी कर ली गई और वही ढूला दो बार इस्तेमाल किया जा सका।
तीसरा पुल मार्वेग्नो (इटली) में ग्रेनाइट का रेल-सडक़-पुल है, जिसका मुख्य पाट 230 फुट और उठान बहुत ही कम, केवल 33 फुट है। भारत में सबसे बड़ी दर की र्इंट की चिनाईवाली डाट का पुल, पंजाब में कांगड़ा जिले में, पठानकोट कल्लू मार्ग के 65वें मील पर है। इसकी एक ही दर 140 फुट की है। डाट की मोटाई 5 फुट और बीच में ऊंचाई 4 फुट है। इसे 1865 ई0 में मेजर ब्राउन ने बनवाया था।
1900 से 1910 ई. तक पत्थर के डाटदार पुलों का जमाना रहा, जो शीघ्र ही समाप्त भी हो गया, क्योंकि अन्य अधिक सुविधाजनक निर्माण विधियाँ और सामग्रियां प्रकाश में आ चुकी थीं। क्रंाकीट ने एक क्रांति ही ला दी । सादी क्रांकीट भी प्रयुक्त हुई। संसार में सादी क्रांकीट की विशालतम डाट 280 फुट पाट की क्लीवलैंड (ओहायो) में रॉकी नदी पर 1910 ई. में बनी। 19वीं शताब्दी में भारत में भी चूना क्रांकीट की डाटों के पुल बनाए गए, जिनकी दर 50 फुट तक की है। सन 1860 में बने पठानकोट-कुल्लू मार्ग पर 45वें मील पर एक पुल है, जिसमें 40 फुट दर की तीन डाटें हैं। शीघ्र ही प्रबलित क्रांकीट ने सबका स्थान ले लिया। प्रबलित क्रांकीट स्लैब और धरनें बहुतायत से बनीं, किंतु बड़े पाटों के लिए डाटों का इस्तेमाल बंद न हो सका।
भारत में भी प्रबलित क्रांकीट के अनेक डाटदार पुल बने। कालीकट कनानोर सडक़ के 7वें मील पर कोरांपुजा पुल सन 1938-40 में 3.38 लाख रुपए की लागत से बना। इसमें चार पाट, प्रत्येक 100 फुट के, तीन प्रत्येक 64 फुट 10 इंच के और एक 60 फुट का है। डाटें, उससे लटकी हुई पाटन सहित, प्रत्यंचा गर्डर का रूप ले लेती हैं। 635 फुट लंबा एक अन्य पुल, पाताल गंगा पर, पेन के निकट है। इसमें भी बीच की तीन दरों पर सौ-सौ फुट की प्रत्यंचा गर्डरें हैं। मद्रास में कूनम नदी पर भी प्रबलित प्रत्यंचा गर्डर की पांच दरोंवाला एक पुल है। भारत में उल्लेखनीय पुल मुस्लिम काल में बने। जौनपुर में गोमती नदी का सुंदर डाटदार पुल, जो आज भी चालू है और अनेक अज्ञातपूर्व बाढ़ें झेल चुका है, शेरशाह सूरी ने बनवाया था। फीरोज़शाह का बनवाया हुआ एक पुल करनाल में यमुना नहर पर ग्रांड ट्रंक रोड के 70वें मील पर विद्यमान है। मुगल काल का एक डाटदार पुल चित्तोड़ के पास है। एक अन्य उल्लेखनीय प्राचीन पुल दिल्ली के निकट खुश्क नाला पर बारहपुला नामक है, जिस पर से कभी दिल्ली मथुरा रोड गुजरती थी। वास्तव में यह बारह बुर्जी पुल है, क्योंकि इसमें 11 दरें हैं, और मुंडेरों पर दोनों ओर बारह-बारह बुर्जियां हैं। इसकी डाटें कुछ नुकीली हैं और एक डाट को छोडक़र, जो बाद में कभी ईंट की बना दी गई है, सारा पुल अस्तरित, अनगढ़े पत्थरों का है। निर्माण के बाद इसकी ठीक से मरम्मत भी नहीं होती रही।
रेड स्किन द्वीप अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में स्थित एक द्वीप है। इस द्वीप को रेड स्की द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। यहां के स्वच्छ निर्मल पानी का सौंदर्य सैलानियों का मन मोह लेता है। रेड स्किन द्वीप में कई बार तेरती हुई डाल्फिन मछलियों के झुंड देखे जा सकते हैं।
शीशे की तरह साफ़ पानी के नीचे जलीय पेड़-पौधे व रंगीन मछलियों को तेरते हुए देखे जा सकता है। रेड स्किन द्वीप में स्कूबा डाइविंग के अलावा स्कीइंग, सेलिंग, पैरा सेलिंग, विंड सर्फिंग, स्नॉर्केलिंग और मछलियों के शिकार जैसे रोमांचक खेलों का आनंद भी ले सकते हैं।
भोजन का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए मेथी का प्रयोग प्राय: हर घर में किया जाता है। मेथी को सब्जी तथा इसके दानों को मसाले के रूप में हमारे भोजन में प्रयोग किया जाता है। लगभग हर प्रदेश में मेथी की खेती की जाती है।
वैज्ञानिकों के अनुसार मेथी की पत्तियों में 9.8 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 4.9 प्रतिशत प्रोटीन, 81.8 प्रतिशत पानी, 1.6 प्रतिशत खनिज पदार्थ, 1.0 प्रतिशत फाइबर (रेशे), 0.9 प्रतिशत वसा तथा लोहा 16.19 मिलीग्राम प्रति सौ ग्राम में पाए जाते हैं। मेथी दानों में 25 प्रतिशत फास्फोरिक एसिड, गोंद, लेसीथिन, प्रोटीन, कोलाइन तथा ट्राइगोनेलिन एल्केहालइड्स पाए जाते हैं। मेथी के सूखे पचांग में प्रोटीन की मात्रा लगभग 16 प्रतिशत होती है। इसके अतिरिक्त मेथी में अनेक लाभकारी एंजाइम भी पाए जाते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार मेथी की तासीर गर्म, उसका स्वाद कड़वा तथा गुण में वह भारी होती है। यह वात, कफ, ज्वर तथा दाह नाशक होती है। यह कृमि, भूख न लगना, कब्ज, मोटापा, मधुमेह, गठिया आदि रोगों में लाभकारी है। स्तर तथा जनन पीड़ा, रक्तातिसार, जलने, गठिया, दुर्बल काम शक्ति के उपचार मेथी का प्रयोग किया जाता है। इसमें गर्भाशय संकोचन का गुण भी होता है। मेथी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारत सरकार की तीसरी सबसे बडी़ एकीकृत तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी है। भारत पेट्रोलियम को सरकार द्वारा नवरत्न का दर्जा प्राप्त है।
वर्तमान में एस. वरदराजन ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं। एस वरदराजन ने आर. के. सिंह का स्थान लिया। इस पद पर नियुक्ति से पूर्व एस. वरदराजन भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे।
भारत की पहली महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्रीमती वी. एस. रमा देवी हैं जिन्होंने 26 नवंबर 1990 को यह पद संभाला और वे 11 दिसंबर 1990 तक इस पद पर रहीं। वे भारत की नवीं और देश की पहली महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं। उन्होंनेे सबसे कम अवधि तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त पद संभाला।
उन्होंने आर. वी. एस. पेरिशास्त्री के बाद यह कार्यभार ग्रहण किया। वी. एस. रमा देवी के बाद 12 दिसंबर 1990 को टी. एन. शेषन मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाए गए थे। उसके बाद एस. वाई. कुरैशी मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे, जो जनवरी 2013 में रिटायर हुए। वर्तमान में इस पद पर वी. एस. संपत काबिज हैं।
बाद में रमादेवी को वर्ष 1997 में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। वे इस पद पर दो वर्षों तक रहीं। उसके बाद वे 1999 से 2002 कर कर्नाटक प्रदेश की राज्यपाल रहीं।
भारतीय वायु सेना की स्थापना आठ अक्टूबर 1932 के दिन हुई थी। तब यह ब्रिटिश राज की सहायक वायु सेना के तौर पर बनाई गई थी।भारतीय वायु सेना का मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसका प्रमुख वायु सेनाध्यक्ष होता है। मुख्यालय में वायु सेनाध्यक्ष की सहायता के लिए 5 एनी अधिकारी भी होते हैं।
अभी भारत की वायुसेना के पास धु्रव, चेतक, चीता, एमआई 8, एमआई 17, और एमआई 26 हेलीकॉप्टर हैं और मिग 21 और मिराज 2000 जैसे फाइटर विमान हैं। हालांकि पड़ोसी देश पाकिस्तान में फाइटर पायलट के तौर पर अब पहली महिला भी शामिल हो गई है, लेकिन भारत में अभी तक यह नहीं हो पाया है।
इसकी पहली फ्लाइट अप्रैल 1933 को अस्तित्व में आई। इसमें ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में प्रशिक्षित 6 ऑफिसर थे और 19 वायुसैनिक शामिल थे। वायुसेना का आदर्श वाक्य है, नभ:स्पृशं दीप्तं, यानी गौरव के साथ आसमान छुएं...।
दूसरे विश्व युद्ध में सेवाओं के कारण उसके नाम के साथ 1945 में रॉयल लगाया गया। वर्ष 1947 में ब्रिटिश राज से आजादी के बाद यह भारत की वायुसेना बनी। फिलहाल वायुसैनिक और अधिकारी मिला कर एक लाख से ज्यादा लोग भारतीय वायुसेना में हैं। जनवरी 1950 में जब भारत गणतंत्र बना तो वायुसेना से रॉयल शब्द हटा दिया गया। देश के राष्ट्रपति भारतीय सेना की तरह वायुसेना के प्रमुख यानी कमांडर इन चीफ होते हैं। वायुसेना प्रमुख को एयर चीफ मार्शल कहा जाता है और इस पद के अधिकारी के पास चार स्टार होते हैं। भारतीय वायुसेना का मुख्यालय नई दिल्ली में है। काम के लिहाज से इसे सात कमांड में बांटा गया है।
वायु सेना में कुल सात कमांड हैं, जिनमे पांच लड़ाकू कमांड तथा दो समर्थन देने वाले कमांड हैं - कमांड मुख्यालय पूर्वी क्षेत्र शिलांग, पश्चिमी क्षेत्र नई दिल्ली, मध्य क्षेत्र इलाहबाद, दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्र जोधपुर, दक्षिणी क्षेत्र तिरुवंतपुरम, प्रशिक्षण कमान बंगलौर और रख रखाव कमान नागपुर।
1. कवक के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(अ) परजीवी नहीं होते (ब) प्राणियों में अनेक रोग उत्पन्न करते हैं (स) इसमें पर्णहरिम होता है (द) पेनेसिलिन और अन्य किसी औषधि के निर्माण में इनका प्रयोग नहीं होता
2. बाह्य अंतरिक्ष में जीवन के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
(अ) एक्सोबायोलॉजी (ब) नियोबायोलॉजी (स) एंट्रोबायोलॉजी (द) माइक्रोबायोलॉजी
3. रणजीत सिंह ने सुप्रसिद्ध कोहिनूर हीरा प्राप्त किया था?
(अ) शाह शुजा से (ब) जमां शाह से (स) दोस्त मुहम्मद से (द) शेर अली से
4. ब्रिटिश जनरल जिसने हैदर अली को पोर्टोनोवा के युद्ध में हराया?
(अ) कैप्टेन पौपहेम (ब) सर आयरकूट (स) सर हेक्टर मुनरो (द) जनरल गोड्डार्ड
5. महाराजा रणजीत सिंह के उत्तराधिकारी थे?
(अ) हरि सिंह नलवा (ब) खडक़ सिंह (स) शेर सिंह (द) नौनिहाल सिंह
6. सबसे अधिक निर्णायक युद्ध जिसने अंग्रेजों के भारत में प्रभुत्व को संस्थापित कर दिया था?
(अ) प्लासी का युद्ध (ब) बक्सर का युद्ध (स) वांडीवाश का युद्ध (द) पानीपत का तीसरा युद्ध
7. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति थी?
(अ) उचित समतावादी (ब) दास-श्रमिक आधारित (स) वर्ण आधारित (द) जाति आधारित
8. सिंध का नखलिस्तान/ बाग हड़प्पा सभ्यता कि किस पुरास्थल को कहा गया?
(अ) हड़प्पा (ब) मोहनजोदड़ो (स) कालीबंगा (द) लोथल
9. हड़प्पा सभ्यता के संपूर्ण क्षेत्र का आकार निम्नलिखित में से कौन से प्रकार का था?
(अ) वर्गाकार (ब) आयताकार (स) त्रिभुजाकार (द) गोलाकार
10. बेनग्वाला धारा के संबंध में कौन सा तथ्य सही है?
(अ) यह ब्राजील के तट के साथ बहती है (ब) यह दक्षिण पश्चिम अफ्रीका तट से नीचे बहती है (स) यह स्पेनी ओर उत्तरी अफ्रीकी तट से नीचे बहती है (द) यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट के साथ-साथ बहती है
11. निम्नलिखित में से किसने सबसे पहले पृथ्वी की परिधि की माप की थी?
(अ) एरेटोस्थीनीज (ब) अरस्तु (स) हीकेटियस (द) हेरोडोटस
12. डिट्रॉयट, निम्नलिखित में से कौन से उद्योगों के लिए प्रसिद्घ है?
(अ) वस्त्र (ब) खाद्य प्रसंस्करण (स) मोटरगाड़ी (द) रेल इंजन
13. केल नहर निम्नलिखित में से किन दो सागरों को जोड़ती है?
(अ) बाल्टिक सागर और उत्तर सागर (ब) लाल सागर और भूमध्य सागर (स) कैरिबियन सागर और प्रशांत सागर (द) अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर
14. अखिल भारतीय खिलाफत कमेटी की स्थापना कब हुई?
(अ) अप्रैल, 1919 (ब) अगस्त, 1919 (स) फरवरी, 1920 (द) मई, 1920
15. 1943 में सेंट्रल लेजिस्लेटिव एसेंबली की प्रथम महिला सदस्य कौन थी?
(अ) रेणुका राय (ब) राधाबाई सुब्रह्मणयम् (स) सुचेता कृपलानी (द) सरोजिनी नायडू
16. मुस्लिम लीग ने किस दिन को पाकिस्तान दिवस के रूप में मनाया?
(अ) 23 जून, 1944 (ब) 25 मार्च, 1944 (स) 21 सितंबर, 1946 (द) 27 मार्च, 1947
17. भारत में सर्वप्रथम बॉड गेज रेल बस सेवा किस स्थान से प्रारंभ हुई?
(अ) मेड़ता-शहर (ब) बूंदी (स) फतेहपुर-शेखावटी (द) रींभस
18. विश्व में सर्वाधिक तेज गति से रेलगाड़ी चलाने का श्रेय किस देश को प्राप्त है?
(अ) जापान (ब) दक्षिण कोरिया (स) स्विजरलैंड (द) फ्रांस
19. यूरोपीय भाषा में अनूदित/ अनुवादित प्रथम भारतीय ग्रंथ कौन सा है?
(अ) भगवतद्गीता (ब) अभिज्ञान शाकुंतलम (स) कुमारसंभवम् (द) इनमें से कोई नहीं
20. प्रतापशील, हुण हरिण केसरी, महाराजाधिराज नामक उपाधियों निम्नलिखित में से किसकी थीं?
(अ) नरवद्र्धन (ब) प्रभाकरवद्र्धन (स) आदित्यवर्धन (द) राज्यवर्धन
21. हर्ष के शासनकाल में उत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण शहर कौन सा था?
(अ) पाटलिपुत्र (ब) उज्जैन (स) कन्नौज (द) थानेश्वर
22. घटी यंत्र/तुला मंत्र का प्रयोग होता था?
(अ) खेत की जुताई के लिए (ब) खेत की सिंचाई के लिए (स) समय मापने में (द) इनमें से कोई नहीं
23. समूह का जैमिनशैफ्ट और जैसेल शैफ्ट वर्गीकरण किसने किया है?
(अ) सी.एच.कूले (ब) समनर (स) ऑगबर्न (द) टॉनीज
24. प्रभु जाति की अवधारणा भारतीय संदर्भ में किसने प्रतिपादित की?
(अ) आर. के. मुखर्जी (ब) एम.एन. श्रीनिवास (स) जी.एस. घुरिये (द) बी.आर. अंबेडकर
25. अजय पाल संस्थापक थे?
(अ) अलवर (ब) भरतपुर (स) अजमेर (द) चित्तौडग़ढ़
26. निम्नलिखित में से कौन सा शहर चोल राजाओं की राजधानी था?
(अ) सांची (ब) तंजौर (स) मदुरै (द) त्रिचिरापल्ली
27. पांड्य साम्राज्य की राजधानी कहां थी?
(अ) कांची (ब) मदुरै (स) कावेरीपट्टनम (द) तिरुची
28. विदेशी पर्यटकों के लिए सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र कौन सा देश है?
(अ) अमेरिका (ब) ब्रिटेन (स) फ्रांस (द) मॉरिशस
---
सही जवाब- 1.(ब) प्राणियों में अनेक रोग उत्पन्न करते हैं, 2.(अ) एक्सोबायोलॉजी, 3.(अ) शाह शुजा से, 4.(ब) सर आयरकूट, 5.(ब) खडक़ सिंह, 6.(ब) बक्सर का युद्ध, 7.(अ) उचित समतावादी, 8.(ब) मोहनजोदड़ो, 9.(स) त्रिभुजाकार, 10.(ब) दक्षिण पश्चिम अफ्रीका तट से नीचे बहती है 11.(अ) एरेटोस्थीनीज, 12.(स) मोटरगाड़ी, 13.(अ) बाल्टिक सागर और उत्तर सागर, 14.(द) मई, 1920, 15.(अ) रेणुका राय, 16.(द) 27 मार्च, 1947, 17.(अ) मेड़ता-शहर, 18.(अ) जापान, 19.(ब) अभिज्ञान शाकुंतलम, 20.(ब) प्रभाकरवद्र्धन, 21.(स) कन्नौज, 22.(ब) खेत की सिंचाई के लिए, 23.(द) टॉनीज, 24.(ब) एम.एन. श्रीनिवास, 25.(स)अजमेर, 26.(ब)तंजौर, 27.(ब)मदुरै, 28.(स) फ्रांस।
स्काइ फ्लाइंग एक प्रकार का जोखिम भरा खेल है। इंसानों को पंख तो नहीं लग सकते, लेकिन इस खास तरह के स्की बोर्ड की मदद से उडऩे का सपना जरूर पूरा हो सकता है। नॉर्वे के योहान रेमेन एवेनसेन ने हवा में 246.5 मीटर की छलांग लगा कर वल्र्ड रिकॉर्ड कायम किया है। ऐसे में हवा का एक हल्का सा झोंका भी उनकी जान ले सकता था।
सहरिया जनजाति राजस्थान के लोग सबसे डरपोक एवं पिछड़ी हुई हैं। ये लोग मुख्य: शाहदाब, किशनगढ़ (कोटा) पंचायत समितियों में निवास करते हैं। सहरिया शब्द सहारा से बना है जिसका अर्थ रेगिस्तान होता है। इनका जन्म सहारा के रेगिस्तान में हुआ माना जाता है। मुगल आक्रमणों से त्रस्त होकर ये लोग भागकर राजस्थान पहुंचे और झूम खेती करने लगे।
सहरिया के पच्चास गोत्र हैं। इनमें चौहान और डोडिया गोत्र राजपूत गोत्र से मिलते हैं। सहारिया जाति के लोग स्थायी वैवाहिक जीवन को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। यद्यपि नाता प्रथा विवाहिता एवं कुंवारी दोनों मानते हैं। अतीत में नाता प्रथा के लिए स्रियों को शारीरिक दण्ड दिया जाता था, आजकल आर्थिक व कोतवाल के मामलों के द्वारा इसे सुलझाया जाता है।
अन्य समाज में जो स्थान मुखिया का होता है, पटेल का होता है, वही स्थान सहरिया समाज में कोतवाल का होता है। इस जाति के लोग हिन्दू त्यौहारों और देवी देवताओं से जुड़े धार्मिक उत्सव मनाते हैं। ये लोग तेजाजी को आराध्य के रूप में विशेष तौर पर मानते हैं। तेजाजी की स्मृति में हर साल भंवरगढ़ में एक मेला लगता है जिसे इस जनजाति के लोग बड़े ही उत्साह व श्रद्धा से देखते हैं। ये लोग अपनी परम्परा से उठकर स्रियों के साथ मिल - जुलकर नाचते गाते हैं । राई नृत्य का आयोजन करते हैं, होली के बाद के दिनों में ये सम्पन्न होता है।
इनके सघन गांव देखने को मिलते हैं। ये छितरे छतरीनुमा घरों में निवास करते हैं। इनका एक सामूहिक घर भी होता है जहां वे पंचायत आदि का भी आयोजन करते हैं। इसे वे बंगला कहते हैं। एक ही गांव के लोगों के घरों के समूह को इनकी भाषा में थोक कहा जाता है। इसे ही अन्य जाति समूह फला भी कहते हैं।
वोल्गा नदी यूरोप की एक नदी है। यह कैस्पियन सागर में गिरती है। वोल्गा नदी यूरोप तथा यूरोपीय रूस की सबसे लंबी नदी तथा रूस का महत्वपूर्ण जलमार्ग है।
वल्डाइ पहाड़ी पर 665 फुट ऊंचाई पर स्थित स्रोत से निकलकर, यह नदी 1,300 मील लंबे घुमावदार मार्गों से होती हुई कैस्पियन सागर में गिरती है और मुहाने पर डेल्टा बनाती है। यह डेल्टा लगभग 70 मील चौड़ा है और इसमें लगभग 200 निर्गम मार्ग हैं तथा डेल्टा समुद्रतल से 86 फुट नीचा है। वल्डाइ पहाड़ी से उतरने के बाद नदी छोटी छोटी झीलों की शृंखलाओं को मिलाती है। अका , कामा तथा ऊंझा मुख्य सहायक नदियों के अतिरिक्त इसकी अनेक छोटी सहायक नदियां हैं। वॉल्गा और इसकी सहायक नदियों के द्वारा 5 लाख 63 हजार वर्ग मील क्षेत्र का जलनिकास होता है तथा 20 हजार मील तक जलयात्रा की जाती है।
वॉल्गा की अधिकांश लंबाई वर्ष में तीन महीने के लिए जम जाती है, जिसपर इन दिनों स्लेज के द्वारा माल की ढुलाई की जाती है। नदी नहर के द्वारा बाल्टिक सागर, आर्कटिक सागर तथा मॉस्को से जुड़ी हुई है। नदी की घाटी गेहूं के उत्पादन का तथा इमारती लकड़ी के उद्योग का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इस नदी के किनारे पर स्थित महत्वपूर्ण नगर है-स्टालिनग्रैड, गोर्की, सराटफ तथा ऐस्ट्राकैन। वाल्गा नदी की डेल्टा और उसके समीप का कैस्पिऐन सागर का जल विश्व के प्रसिद्ध मत्स्य क्षेत्रों में से एक है। बसंत ऋतु में वॉल्गा में इतनी भीषण बाढ़ आती है कि कैस्पियन सागर के जल का स्तर बढ़ जाता है। ऋतु और स्थान के अनुसार इस नदी की गहराई परिवर्तित होती रहती है।
पृथक तेलंगाना राज्य की मांग 57 बरसों से हो रही है। तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने 9 दिसम्बर 2009 को तेलंगाना के गठन के संबंध में घोषणा की थी. संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) तथा काग्रेस कार्यसमिति ने तेलंगाना राज्य के गठन को 30 जुलाई 2013 को मंजूरी प्रदान की तेलंगाना का अर्थ है ‘तेलुगू भाषियों की भूमि’। हैदराबाद को भारतीय सेना द्वारा 17 सितंबर 1948 में भारत में शामिल किया गया जबकि हैदराबाद के तत्कालीन निजाम इसे एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाना चाहते थे। मद्रास राज्य के कुछ हिस्सों तथा वर्तमान तेलंगाना के जिलों को शामिल करके तेलुगू भाषियों के लिए आंध्र प्रदेश राज्य का गठन 1956 में किया गया था।
तेलंगाना राज्य का भौगोलिक क्षेत्र अविभाजित आंध्र प्रदेश के 23 जिलों में से 10 जिलों में फैला होगा। तेलंगाना में कुल 10 जिले हैं - अदीलाबाद, खम्मम, ग्रेटर हैदराबाद, मेदक, रंगारेड्डी, नालगोंडा, महबूबनगर, वारंगल, करीमनगर व निजामाबाद। आंध्रप्रदेश राज्य की कुल 42 लोकसभा सीटों और 294 विधानसभा सीटों में से तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटों और 119 विधानसभा सीटों के जाने की संभावना है।
नक्की झील माउंट आबू का एक सुंदर पर्यटन स्थल है। मीठे पानी की यह झील, जो राजस्थान की सबसे ऊंची झील हैं, सर्दियों में अक्सर जम जाती है। कहा जाता है कि एक हिन्दू देवता ने अपने नाखूनों से खोदकर यह झील बनाई थी। इसीलिए इसे नक्की(नख या नाखून) नाम से जाना जाता है।
झील से चारों ओर के पहाडिय़ों का दृश्य अत्यंत सुंदर दिखता है। इस झील में नौकायन का भी आनंद लिया जा सकता है। नक्की झील के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सूर्यास्त बिंदू से डूबते हुए सूर्य के सौंदर्य को देखा जा सकता है। सूर्यास्त के समय आसमान के बदलते रंगों की छटा देखने सैकड़ों पर्यटक यहां आते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य का नैसर्गिक आनंद देनेवाली यह झील चारों ओऱ पर्वत शृंखलाओं से घिरी है। यहां के पहाड़ी टापू बड़े आकर्षक हैं। यहां कार्तिक पूर्णिमा को लोग स्नान कर धर्म लाभ उठाते हैं। झील में एक टापू को 70 अश्वशक्ति से चलित विभिन्न रंगों में जल फव्वारा लगाकर आकर्षक बनाया गया है जिसकी धाराएं 80 फुट की ऊंचाई तक जाती हैं। झील में नौका विहार की भी व्यवस्था है।
झील के किनारे एक सुंदर बगीचा है, जहां शाम के समय घूमने और नौकायन के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ता है। पास ही में बनी दुकानों से राजस्थानी शिल्प का सामान खरीदा जा सकता है।
1. सबसे विशाल सागरीय पशु कौन सा है?
(अ)व्हेल (ब)जैलफिश (स)आक्टोपस(द) ऊदबिलाव (समुद्री)
2. कवि प्रदीप शिखर सम्मान किसकी स्मृति में दिया जाता है?
(अ) किशोर कुमार (ब)कवि प्रदीप (स) आर.डी. बर्मन(द)वी. शांताराम
3. लुफ्तहंसा एयर लाइंस निम्नलिखित में से किस देश की प्रमुख एयर लाइंस है?
(अ) जर्मनी (ब) श्रीलंका (स)जापान(द) चीन
4. आर.डी.बर्मन की बतौर संगीतकार अंतिम फिल्म है-
(अ) खुशबू (ब) इजाजत (स)1942 ए लवस्टोरी (द) अग्रिपथ
5. मदर टेरेसा का जन्म कहां हुआ था ?
(अ) भारत (ब) इजरायल(स)अल्बानिया (द) अमरीका
6. रोहिणी क्या है ?
(अ)नक्षत्र (ब)राशि (स)तिथि(द)योग
7. सडक़ सुरक्षा सप्ताह कब मनाया जाता है?
(अ)1 जनवरी से 7 जनवरी (ब)7 जनवरी से 13 जनवरी (स) 10 जनवरी से 16 जनवरी (द) 1 फरवरी से 7 फरवरी
8. मिहिर सेन का संबंध किस खेल से था?
(अ) तैराकी (ब) बैडमिंटन(स) टेनिस (द) फुटबॉल
9. राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट कहां स्थित है?
(अ) नई दिल्ली (ब) मुंबई (स) बंगलौर (द) हैदराबाद
10. द कलाम इफेक्ट : माई ईयर्स विद द प्रेसीडेंट नाम से 2008 में प्रकाशित पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(अ) सोमनाथ चटर्जी (ब) एस.पद्मनाभन (स) पी.एम. नायर (द) बी.के.एस. आयंगर
11. निर्धनता रेखा से नीचे की जनसंख्या की पहचान के लिए मानकों के पुनर्निर्धारण हेतु निम्नलिखित में से किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन योजना आयोग ने किया है?
(अ) सुरेश तेंदुलकर (ब) वाई.एच. मालेगाम (स) एस.एस. तारापोर (द) अशोक गांगुली
12. इंदिरा गांधी अंतरराष्टï्रीय हवाई अड्डïा कहां पर स्थित है?
(अ) मुंबई (ब) दिल्ली (स) कोलकाता (द) भोपाल
13. भारत का सुदूर उत्तरी रेलवे स्टेशन निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) जम्मू (ब) श्रीनगर (स) अमृतसर (द) कालका
14. भारत का सुदूर पश्चिमी रेलवे स्टेशन कौन सा है?
(अ) पुणे (ब) ओखा (स) मुंबई (द) कोच्चि
15. भारत में ऐसा कौन सा एकमात्र स्थान है, जहां पर टिन पाया जाता है?
(अ) रींवा, मध्यप्रदेश (ब) सलेम, तमिलनाडु (स) लोहरदगा, झारखंड (द) जयपुर, राजस्थान
16. इनमें से किस राज्य में बिजलीघर नहीं है?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) बिहार (द) हरियाणा
17. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र कहां स्थित है?
(अ) बंगलौर (ब) तिरुअनंतपुरम (स)हासन (द) श्रीहरिकोटा
18. निम्नलिखित में से किसने यह माना कि आर्यों का मूलस्थान आर्कटिक प्रदेश था?
(अ) दयानंद सरस्वती (ब)ए.सी. दास (स) बी.जी. तिलक (द) सी.वी. वैद्य
19. निम्नलिखित में से कृषि की उस शाखा को क्या कहा जाता है, जो पालतू पशुओं के चारे, आश्रय, स्वास्थ्य और प्रजनन से संबंधित होती है?
(अ) डेयरी विज्ञान (ब) पशु चिकित्सा विज्ञान (स) कुक्कुटपालन (द) पशुपालन
20. जेरेन्टोलॉजी निम्नलिखित में से किसके अध्ययन से संबंधित है?
(अ) शिशु (ब) महिलाएं (स) त्वचा की बीमारी (द) वृद्घ महिला और पुरुष दोनों से
21. हरे फलों को कृत्रिम ढंग से पकाने के लिए कौन सी गैस इस्तेमाल की जाती है?
(अ) एसिटिलीन (ब) एथेन (स) हाइड्रोजन (द) कार्बन डाइऑक्साइड
22. हाइड्रोफाइट निम्र में से किसे कहते हैं?
(अ) एक सामुद्रिक जानवर को (ब) एक जलीय पौधे को (स) एक पौधीय रोग को (द) एक जडऱहित पौधे को
23. यीस्ट या मशरूम निम्र में से किसका रूप हैं?
(अ) शैवाल (ब) नग्नबीज (स) फफूंद (द) गांठदार जड़ें
24. निम्नलिखित में से किस एक की खेती, पौध का प्रतिरोपण करके की जाती है?
(अ) मक्का (ब) सोरघम (स) प्याज (द) सोयाबिन
25. निम्नलिखित में से कौन सा स्तनपायी जानवर नहीं है?
(अ) चमगादड़ (ब) बत्तख-चोंचवाला प्लेटिनस (स) शार्क (द) ह्वïेल
26. भारत में प्रथम राष्टï्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना कहां की जा रही है?
(अ) गुडगांव (ब) हिसार (स) पानीपत (द) अंबाला
27.आर्नल्ड पामर इंटरनेशनल गोल्फ टूर्नामेंट जीतने वाला टाइगर वुड्स क्लब किस देश का है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) कनाडा (स) इंग्लैंड (द) यूएसए
28. आंग सान सू की ने निम्नलिखित में से कौन सी किताब लिखी है?
(अ) दि पावर एंड दि ग्लोरी (ब) माई चाइल्डहुड डेज (स) अगेन्स्ट दि ग्रेन (द) फ्रीडम फ्राम फीयर
29. विश्व में भारत सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है, यह मुख्यत: निम्नलिखित में से किस राज्य में उगाई जाती है?
(अ) तमिलनाडु राज्य में (ब) हरियाणा राज्य में (स)आंध्रप्रदेश राज्य में (द) असम राज्य में
30. वसंत रास नृत्य का संबंध किस देवता से है?
(अ) विष्णु (ब) शिव (स) श्रीकृष्ण (द) गणेश
31. किस देश ने 2020 तक अपने आपको तेल मुक्त देश बनाने का लक्ष्य रखा है?
(अ) आइसलैंड (ब) नार्वे (स) कनाडा (द) स्वीडन
--
सही जवाब- 1.(अ)व्हेल, 2.(ब)कवि प्रदीप, 3.(अ)जर्मनी, 4. (स)1942 ए लवस्टोरी, 5.(स)अल्बानिया, 6.(अ) नक्षत्र, 7.(ब) 7 जनवरी से 13 जनवरी, 8.(अ) तैराकी, 9.(द) हैदराबाद, 10.(स) पी.एम. नायर, 11.(अ)सुरेश तेंदुलकर, 12.(ब)दिल्ली, 13.(अ) जम्मू, 14.(ब) ओखा, 15.(अ) रींवा, मध्यप्रदेश, 16.(द)हरियाणा, 17.(द) श्रीहरिकोटा, 18.(स) बी.जी. तिलक, 19.(द) पशुपालन, 20.(द) वृद्घ महिला और पुरुष दोनों से , 21.(अ) एसिटिलीन, 22.(ब) एक जलीय पौधे को, 23.(स) फफूंद, 24.(स) प्याज, 25.(स) शार्क, 26.(अ) गुडगांव, 27.(द) यूएसए, 28.(द) फ्रीडम फ्राम फीयर, 29.(द) असम राज्य में, 30.(स) श्रीकृष्ण, 31.(द) स्वीडन।
2 सितम्बर, 2013 को प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने गांधी विरासत पोर्टल राष्ट्र को समर्पित किया। गांधी विरासत पोर्टल की संकल्पना, डिजाइन, विकास और रख-रखाव की जिम्मेदारी साबरमती आश्रम संरक्षण और स्मारक न्यास को सौंपी गई है।
पोर्टल की मूल रचनाओं में गांधी जी की प्रमुख मूल रचनाओं के पहले संस्करण हैं। ये हैं-हिन्द स्वराज, दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह, आत्मकथा या सत्य के साथ मेरे प्रयोगों की गाथा, यरवदा मंदिर से, आश्रम ऑब्जरवेंसेज इन ऐक्शन, रचनात्मक कार्यक्रम - उनका उद्देश्य और स्थान, स्वास्थ्य की कुंजी और अनासक्ति योग के रूप में गीता का अनुवाद।
मूल रचानाएं वे हैं, जिनके आधार पर द कलेक्टेड वक्र्स आफ महात्मा गांधी की रचना हुई, उदाहरण के लिए महादेवभाई नी डायरी। समय के साथ-साथ पोर्टल में उन सभी रचनाओं को डाला जाएगा, जिनके आधार पर द कलेक्टेड वक्र्स आफ महात्मा गांधी का निर्माण हुआ।
पत्रिका खंड में इंडियन ओपीनियन, नवजीवन, यंग इंडिया, हरिजन, हरिजन बंधु और हरिजन सेवक के इलेक्ट्रानिक निरूपण हैं। एक उपअनुभाग में कुछ पत्रिकाएं हैं, जिससे यह गांधी जी की परिकल्पना और विद्वता का संपूर्ण अभिलेखागार बन जाता है।
अदर वक्र्स के अनुभाग में विस्तृत टिप्पणियों और संस्मरण साहित्य से संबंधित लेखा-जोखा है। द लाइफ एंड टाइम्स अनुभाग अभी तैयार किया जा रहा है और इसमें ऐसी जानकारी होगी जो व्यापक और गहरी खोज में सहायक होगी। इसी तरह गैलरी अनुभाग में आडियो-विजुअल सामग्री और फिल्म सामग्री के अलावा रेखा-चित्र, पेंटिंग और डाक टिकटें होंगी। पोर्टल में इनमें से प्रत्येक का नमूना दिया गया है। गांधी विरासत स्थल अनुभाग के लिए विवरण अभी तैयार किया जा रहा है और इसकी जांच की जा रही है। इस अनुभाग में उन स्थलों का विस्तृत वर्णन होगा, जहां महात्मा गांधी गए थे। इसमें शामिल जानकारी में महात्मा गांधी की यात्राओं से संबंधित मूल स्रोतों का भी उल्लेख होगा।
भारत सरकार ने 1956 में एक अद्भुत महात्वाकांक्षी परियोजना की शुरूआत की। यह परियोजना थी - गांधी जी के उपलब्ध सभी लेखों का प्रामाणिक रूप से संकलन करना। द कलेक्टेड वक्र्स आफ महात्मा गांधी इसी गंभीर और विवेकपूर्ण प्रयास का परिणाम है, जिसका कार्य 1994 में पूरा हुआ। यह निर्णय लिया गया कि गांधी जी के लेखों को तीन भाषाओं में उपलब्ध कराया जाए- गुजराती, अंग्रेजी और हिन्दी। परिणाम स्वरूप गांधी नो अक्षरदेहा (गुजराती) और संपूर्ण गांधी वांग्मय (हिन्दी) उसी संपादन शैली के आधार पर तैयार किए गए, जिस पर द कलेक्टेड वक्र्स आफ महात्मा गांधी का निर्माण हुआ था। इस समय द कलेक्टेड वक्र्स आफ महात्मा गांधी के 100 खंड, गांधी जी नो अक्षरदेहा के 82 खंड और संपूर्ण गांधी वांग्मय के 9 खंड हैं।
लाइफ एंड टाइम्स अनुभाग में तुरंत जानकारी हासिल करने के लिए कुछ चुनी हुई जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। ये सभी जानकारियां कालानुक्रम में दी जाएंगी, जो अलग अनुभाग में होंगी या अन्य मौलिक रचनाओं से ली जाएंगी। गांधी जी के दौरों, कूचों, सत्याग्रहों, जेल यात्राओं, उपवासों आदि के बारे में जानकारी तालिका के रूप में दी जाएगी। पोर्टल में कई भाषाओं में लगभग दस लाख पृष्?ठों की जानकारी शामिल करने की योजना है। इनमें पत्रिकाएं, मौलिक रचनाएं और अन्य रचनाएं शामिल हैं।
1. निम्नलिखित बंदरगाहों में कौन एक मुक्त व्यापार क्षेत्र है?
(अ) कोच्चि (ब) तूतीकोरिन (स) चेन्नई (द) कांडला
2. मार्मागाओ पत्तन किस राज्य में स्थित है?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) महाराष्ट्र (स) गोवा (द) उड़ीसा
3. भारत का प्रथम निगमीकृत मुख्य बंदरगाह है?
(अ) न्हावाशेवा (ब) दाहेज (स) एन्नौर (द) पारादीप
4. पारादीप बंदरगाह किस राज्य में स्थित है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) उड़ीसा (स) आंध्रप्रदेश (द) तमिलनाडु
5. एक रेडियोधर्मी पदार्थ की अद्र्ध आयु 10 दिन है। इसका अभिप्राय यह है कि?
(अ) पदार्थ का पूर्ण विघटन 20 दिनों में हो जाएगा (ब) पदार्थ का पूर्ण विघटन 40 दिनों में हो जाएगा (स) पदार्थ का 3/4 भाग का विघटन 20 दिनों में हो जाएगा (द) पदार्थ का 1/4 भाग का विघटन 5 दिनों में हो जाएगा
6. भारत के निम्रलिखित में से किस शहर में रेल संग्रहालय है?
(अ) कोलकाता में (ब) नई दिल्ली में (स) बंगलौर में (द) जयपुर में
7. भारत में पहली रेल लाइन सन् 1853 में कहां पर बिछाई गई थी?
(अ)पुणे और हैदराबाद के बीच (ब) मुंबई और थाणे के बीच (स) पटना और गया के बीच (द) खडग़पुर और हावड़ा के बीच
8. दक्षिण-मध्य रेलवे का मुख्यालय कहां पर है?
(अ) चेन्नई में (ब) नागपुर में (स) हैदराबाद में (द) सिकंदराबाद में
9. पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय कहां पर है?
(अ) कोलकाता (ब) गोरखपुर (स) नई दिल्ली (द) मुंबई
10. रेलगाड़ी के पहिए तथा धुरी संबंधी संयंत्र कहां पर स्थित है?
(अ) चेन्नई (ब) बंगलौर (स) गोरखपुर (द) लुधियाना
11. भारत में उपग्रह निर्माण केंद्र कहां पर है?
(अ) बंगलौर (ब) पीन्या (स) हैदराबाद (द) श्रीहरिकोटा
12. फिन कहां के मूल निवासी हैं?
(अ) रूस के टैगा (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) यूरोप के टुंड्रा (द) चीन
13. विश्व के किस शहर की आबादी सबसे ज्यादा घनी है?
(अ) टोकियो (ब) न्यूयॉर्क (स) मुंबई (द) लंदन
14. कोयले की अधिकतर खानें कहां पाई जाती हैं?
(अ) पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में (ब) बिहार और उड़ीसा में (स) झारखंड और पश्चिम बंगाल में (द) उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में
15. केंद्र सरकार की कौन सी एजेंसी खनिजों की खोज में संलग्र है?
(अ)भारतीय महासर्वेक्षक (ब) भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (स) राष्टï्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (द) इनमें से कोई नहीं
16. अकबर के शासनकाल में किसने निर्देशन में महाभारत का फारसी में अनुवाद हुआ है?
(अ) अब्दुल कादिर बदायूंनी (ब) उर्फी (स) फैजी (द) नाजिरी
17. इलाहाबाद की संधि किन्होंने निष्पादित की थी?
(अ) रॉबटे क्लाइव, शुजाउद्दौला, शाह आलम (ब) रॉबर्ट क्लाइव, मीरकासिम, बलवंत सिंह (स) रॉबर्ट क्लाइव, नज्मउद्दौला, शुजाउद्दौला (द) रॉबर्ट क्लाइव, मीरजाफर, शुजाउद्दौला
18. सर जॉन शोर की नीति से किस रूप में जानी जाती है?
(अ) (ब) आक्रामक मैत्री (स) तुष्टिïकरण की नीति की (द) अहस्तक्षेप
19. कन्याकुमारी किस राज्य में है?
(अ) तमिलनाडु (ब) कर्नाटक (स) केरल (द) आंध्रप्रदेश
20. लोसूंग एक उत्सव है, जो मनाया जाता है?
(अ) छत्तीसगढ़ में (ब) मध्यप्रदेश में (स) सिक्किम में (द) गुजरात में
21. बायोडीजल मिशन के कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार का कौन सा मंत्रालय नोडल मंत्रालय के रूप में कार्य कर रहा है?
(अ) ग्रामीण विकास मंत्रालय (ब) कृत्रि मंत्रालय (स) ऊर्जा विकास मंत्रालय (द) इनमें से कोई नहीं
22. इंदिरा गांधी रिटन्र्स पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(अ) मीरा नायर (ब) अरविंद अडिग (स) डी.वी. पियरे (द) खुशवंत सिंह
23. ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस-2007 की महिला एकल विजेता कौन थी?
(अ) सानिया मिर्जा (ब) येलेना यानकोविच (स) सेरेना विलियम्स (द)एना इवानोविच
24. निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार यूनेस्को द्वारा दिया जाता है?
(अ) मैग्सेसे पुरस्कार (ब) कलिंग पुरस्कार (स) पुलित्जर पुरस्कार (द) बुकर पुरस्कार
25. वेवेल योजना पर विचार के लिए शिमला सम्मेलन कब आयोजित किया गया था?
(अ) वर्ष 1940 (ब)वर्ष 1945 (स) वर्ष 1950 (द) वर्ष 1955
26. भारत का अधिकांश तेल क्षेत्र निम्नलिखित में से किस चट्टïान से जुड़ा है?
(अ) कायांतरित (ब) अवसादी (स) आग्रेय (द)