सामान्य ज्ञान

यूक्रेन
24-Aug-2021 5:04 PM
यूक्रेन

वर्ष 1991 को यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना। यूक्रेन पूर्वी यूरोप में स्थित देश है। इसकी सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंग्री और  दक्षिण पश्चिम में रोमानिया व माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है।

देश की राजधानी होने के साथ-साथ सबसे बड़े नगर का नाम कीव है। यूक्रेन का आधुनिक इतिहास 9वीं शताब्दी से शुरू होता है, जब कीवियन रुस के नाम से एक बड़ा और शक्तिशाली राज्य बनकर खड़ा हुआ, लेकिन 12 वीं शताब्दी में यह महान उत्तरी लड़ाई के बाद क्षेत्रीय शक्तियों में विभाजित हो गया। 19वीं शताब्दी में इसका बड़ा हिस्सा रूसी साम्राज्य का और शेष भाग आस्ट्रो-हंगेरियन नियंत्रण में आ गया। बीच के कुछ वर्षों के उथल-पुथल के बाद 1922 में सोवियत संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बना। 1945 में यूक्रेनियाई एसएसआर, संयुक्त राष्ट्र संघ का सह-संस्थापक सदस्य बना। सोवियत संघ के विघटन के बाद यूक्रेन  फिर से स्वतंत्र देश बना।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news