सामान्य ज्ञान

फख़़रूद्दीन अली अहमद
24-Aug-2021 5:03 PM
फख़़रूद्दीन अली अहमद

फख़़रूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति हुए हैं। 24 अगस्त वर्ष 1974 को उन्होंने राष्ट्रपति पद संभाला और 11 फऱवरी वर्ष 1977 तक इस पद पर रहे।

उनका जन्म 13 मई वर्ष 1905 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम कर्नल ज़ुन्नूर अली था और उनकी मां दिल्ली के लोहारी के नवाब की पुत्री थीं। उन्होंने गोंडा जि़ले के सरकारी हाई-स्कूल और दिल्ली सरकारी हाई-स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। उच्च शिक्षा के लिए वे 1923 में इंग्लैंड गए, जहां उन्होंनें सेंट कैथरीन कालेज कैम्ब्रिज में अध्ययन किया। 1928 में उन्होंने लाहौर उच्च न्यायालय में वकालत का अभ्यास आरंभ की।

वर्ष 1925 में पंडित जवाहर लाल नेहरू से इंग्लैंड में भेंट के बाद वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। 1974 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने फख़़रूद्दीन अली अहमद को राष्ट्रपति पद के लिए चुना और वे भारत के पांचवें राष्ट्रपति बन गए। इंदिरा गांधी की अनुशंसा पर उन्होंने 1975 में अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करके आंतरिक आपातकाल की घोषणा कर दी। वर्ष 1977 में हृदयगति रुक जाने से फख़़रूद्दीन अली अहमद का कार्यालय में निधन हो गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news