बस्तर

जिले के बेरोजगारों के अधिकारों का हनन-नवनीत
25-Aug-2021 8:55 PM
 जिले के बेरोजगारों के अधिकारों का हनन-नवनीत

जगदलपुर, 25 अगस्त। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष व बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चाँद ने बयान जारी करते हुए कहा कि बस्तर जिले के 6 नए अंग्रेजी माद्यम आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की संविदा भर्ती में नियम विरुद्ध प्रथम पात्र सूची जारी कर विभाग द्बारा दावा आपत्ति मंगाई गई है। भर्ती नियम 4 स्पष्ट उल्लेखित करता है। सम्पूर्ण पदों पर जिले को स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता देना अनिवार्य है। पर प्रशासन की निगरानी में  जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सूची को स्थानीय प्राथमिकता नियम को अनदेखी कर अन्य जिले के अभ्यर्थियों को उनके अन्य प्रदेशों के प्रमाण पत्र को प्रथम दृष्टिकोण सही मान दावा आपत्ति की सूची में शामिल कर दिया गया है, जो बस्तर जिले बेरोजगारों के अधिकारों का हनन है। यदि किसी विषय पर बस्तर जिले में पात्र उमीदवार नहीं मिल रहे थे, तो उन्हें रिक्त दिखा द्वितीय सूची में जारी कर अन्य जिलों के अभ्यर्थियों की दावा आपत्ति अलग मंगाई जानी चाहिये थी, परंतु ऐसा न करना सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी व संदेह पैदा कर रही है। इससे पूर्व की इन विभागीय भर्तियों की प्रक्रिया में नियम विरुद्ध भर्तियों के ढेरो शिकायत प्रशासन के समक्ष जांच में लंबित है। कुछ में कार्यवाहियां भी हो चुकी है। ऐसे में पुन: दावा आपत्ति की सूची के अपात्र को पात्र किये जाने के खबर का मीडिया में प्रकाशित होना, बस्तर शिक्षा व्यवस्थाओं के साख पर सवाल खड़ा कर रहा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जगदलपुर व बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा की बस्तर जिला इकाई द्वारा बस्तर के बेरोजगारो के रोजगार के  अधिकारों  पर हो रहे अवैधानिक अतिक्रमण के खिलाफ, मीडिया के खबरों में उठाये गए गंभीर तथ्य व नियमों की अनदेखी सवाल पर जवाब मांगने व विभागीय जारी सूची में पाई गई।

 त्रुटि को ठीक कर नई भर्ती नियम प्रक्रिया के पालनार्थ सूची जारी करने का ज्ञापन बस्तर कमिश्नर को ज्ञापन सौपेंगे। त्रुटि सुधार न किये जाने पर अभ्यार्थियों के साथ संवैधानिक तरीकों से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news