बस्तर

केंद्रीय अफसर ने एकलव्य विद्यालय करपावण्ड का किया निरीक्षण
27-Aug-2021 5:21 PM
केंद्रीय अफसर ने एकलव्य विद्यालय करपावण्ड का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
जगदलपुर, 27 अगस्त।
भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के उपायुक्त अमित साहू द्वारा 25 अगस्त को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावण्ड का निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान श्री साहू द्वारा 10वीं, 12वीं के छात्रों का पठन पाठन, कक्षा संचालन संबंधी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षा 12वीं के छात्रों को गणित विषय के महत्व को समझाया और गणित के प्रश्नों का हल भी श्याम पट पर कर के दिखाया। विद्यालय के सभी प्रायोगिक कक्ष एवं अन्य क्रियाकलापों का निरीक्षण कर व्यवस्था से संतोष व्यक्त किए। उन्होंने उपस्थित विद्यालय प्रबंधन के अधिकारियों को व्यवस्था को और उत्कृष्ट रूप देने के लिए निर्देश दिए।

इसके पश्चात छात्रावास परिसर का भी निरीक्षण किया गया। छात्रावास में दी जा रही सुविधाओं तथा छात्र-छात्राओं के भोजन व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बेहतर गुणात्मक शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसलिए छात्रावास संचालन एवं परिसर में ई-लाइब्रेरी का संचालन का भी निर्देश दिए। 

उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news