बस्तर

मोदी सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
27-Aug-2021 5:22 PM
मोदी सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
जगदलपुर, 27 अगस्त।
देश की सरकारी सम्पत्तियों को निजी हाथों में बेचने के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सन्तोष कोलकुण्डा, सह प्रभारी एकता ठाकुर, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी (कोको) के आह्वान पर बस्तर जिला प्रभारी अशरफ हुसैन एवँ बस्तर जि़ला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीशान कुरैशी के मार्गदर्शन में जगदलपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान के नेतृत्व में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जगदलपुर स्थिति गोलबाजार चौक में युवा कांग्रेस द्वारा नारेबाजी कर निजीकरण व बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप विक्रांत सिंह, जावेद खान, लव मिश्र, महेश द्विवेदी, हेमन्त कश्यप, तरणजीत सिंह, रामेश्वर बिसाई, सोनरु नाग, सन्तोष सेठिया, लोकेश सेठिया, नीतीश शर्मा, परवीन पांडेय, शंकर नाग, गौरव एंगर, सेमीयल नाथ, अनुराग महतो, सामेल नाग, अंकित सिंह, अभिषेक गुप्ता, शहज़ाद हुसैन, लखन दुर्गा, सत्या ठाकुर, अल्ताफ खान, असीम सुता, अभिषेक अवस्थी, फैसल नेवी, नीलम कश्यप, करन बजाज, सुलो कश्यप, राजीव चालकी, विजय ध्रुव, संजू गुप्ता, उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news