बस्तर

चित्रकोट जलप्रपात देखकर अभिभूत हुए अर्जुन मुण्डा
28-Aug-2021 9:04 PM
चित्रकोट जलप्रपात देखकर अभिभूत हुए अर्जुन मुण्डा

जगदलपुर, 28 अगस्त। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज अपने प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात के मनोरम दृश्य का अवलोकन किया। श्री मुण्डा ने इस जलप्रपात के प्राकृतिक सौन्दर्य एवं मनोरम दृश्य से अभिभूत होकर इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री श्री मुण्डा अपने दो दीवसीय बस्तर प्रवास के दौरान चित्रकोट पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व विधायक लच्छु कश्यप के अलावा ट्राईफेड के प्रबंध निदेशक  प्रवीर कृष्ण, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज के प्रबंध निदेशक संजय शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वन सरंक्षक  डी. आंनद बाबू, कलेक्टर  रजत बंसल अपर कलेक्टर  अरविंद एक्का एवं जनप्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news