बस्तर
परिवार से दूर जवानों ने आज मनाया रक्षाबंधन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 28 अगस्त। सीआरपीएफ के जवानों के द्वारा अपने परिवार से दूर होने के कारण रक्षाबंधन पर्व नही मना पाए थे, ऐसे में जांजगीर चापा के स्कूली बच्चो ने अपने हाथों से बनाये राखी को यहां भिजवाया गया, जिसे अपने हाथों में बाधकर जवानों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
अधिकारियों ने बताया कि आज कार्यालय पुलिस उपमहानिरीक्षक के.रि.पु.बल रेंज जगदलपुर को सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल चंद्रपुर जिला जांंजगीर-चांपा स्कूल द्वारा राखियां बनाने के बाद यहां पर भेजा गया था, जिसे के.रि.पु बल रेंज जगदलपुर के जवानों को बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बल के सभी अधिकारी व एवं जवान सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर बल के जवानों ने स्कूल के बच्चों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। केरिपुबल के जवान अपने परिवार से दूर रहकर अपने देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करते है, इस कारण जवानों को रक्षाबंधन जैसे पर्व के दौरान अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने का अवसर नहीं मिलता है।
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को अपने देशवासियों से जो आदर एवं सम्मान मिलता है, उससे हमेशा जवानों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में हौसला मिलता है, इस कारण यह कार्यालय सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल, चंद्रपुर जिला जांगीर चापा के स्कूल प्रशासन एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया है।