रायपुर

छठ समिति का आदित्य ने किया स्वागत
22-Oct-2021 6:32 PM
छठ समिति का आदित्य ने किया स्वागत

रायपुर, 22 अक्टूबर। आठ वर्षीय बालक पर्यावरण मित्र आदित्य राजे सिंह ने छठ पर्व महादेव घाट समिति के सभी  सदस्यों का श्रीफल और शाल देकर स्वागत किया।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी आभार व्यक्त साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने उत्तरभारतीय लोगों की भावनाओं का कद्र करते हुए छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर शासकीय अवकाश की घोषणा की।

हिन्दू युवा संघटन भारत के वरिष्ठ संरक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि छठ पर्व में सूर्य भगवान की पूजा की जाती है जिसमे व्रती दो दिन तक निर्जला उपवास रखती हैं और संध्या के साथ प्रात: उगते हुए सुर्य को अर्घ्य दिया जाता हैं।

कक्षा 10 वी छात्रा आस्था सिंह ने बताया कि इस बार छठ भक्त भगवान सूर्य से कोरोना से मुक्ति तथा प्रदेश एवं देश में खुशहाली के लिए भी प्रार्थना करेंगे। इस अवसर पर सुनील सिंह ,परमानंद सिंह, सत्य प्रकाश, राम कुमार, सत्येंद्र गौतम, अजीत उपाध्याय, सौरव पाठक, प्रमोद कुमार मुख्यरूप से उपस्थित रहे थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news